political inauguration - Sach Kahoon Hindi

नए संसद भवन का हुआ उद्घाटन , पीएम मोदी ने किया दंडवत् प्रणाम
नई दिल्ली। आज रविवार 28 मई को नए संसद भवन (New Parliament) के उद्घाटन अवसर पर हवन-पूजन चल रही है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पीकर ओम बिड़ला संसद में उपस्थित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंगोल को दंडवत प्रणाम कर स्पीकर की कुर्सी के बगल में स्थापित किया, जिसकी काफी चर्चाएं भी चली हैं।

प्रार्थना सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendera MOdi) ने संसद के निर्माण में अपना योगदान देने वाले श्रमयोगियों को सम्मानित किया। पीएम मोदी सुबह 7:30 बजे संसद भवन पहुंचे और सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। इसके बाद हवन शुरू हुआ और सेंगोल ग्रहण करते समय पीएम मोदी द्वारा उपस्थित सभी साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। उद्घाटन से पूर्व प्रधानमंत्री ने पार्लियामेंट बिल्डिंग के वीडियो के लिए सभी से वॉयस ओवर देने की अपील की थी। तत्पश्चात शाहरुख खान, अक्षय कुमार और अनुपम खेर जैसे सेलेब्रिटीज ने इस वीडियो में अपनी आवाज दी। बता दें कि संसद के उद्घाटन का विपक्ष के 20 दलों ने बायकॉट किया है।

बता दें कि कार्यक्रम सुबह साढ़े 7 बजे से पूजा और हवन के साथ शुरू उद्घाटन (Inauguration) कार्यक्रम 7 घंटे चलेगा। साढ़े 8 से 9 बजे के बीच लोकसभा में स्पीकर की कुर्सी के पास सेंगोल की स्थापना की गई। इससे पहले पार्लियामेंट लॉबी में प्रार्थना सभा हुई। इस उद्घाटन अवसर पर 12 बजे नई पार्लियामेंट बिल्डिंग से जुड़ी दो शॉर्ट फिल्में भी दिखाई जाएंगी। इसके बाद राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का संदेश पढ़ा जाएगा। दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 रुपए का स्पेशल सिक्का और स्टाम्प जारी करेंगे। उसके 10 मिनट बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना भाषण देंगे और फिर ढाई बजे कार्यक्रम की समाप्ति की जाएगी।

राजनीतिक उद्घाटन के लिए सिरसा फाटक पर बना पुल फिर से बन्द
बठिंडा(अशोक वर्मा)। राजनैतिक उद्घाटन के लिए डबवाली रोड पर सिरसा रेलवे क्रॉसिंग पर बना फ्लाईओवर चार दिन बाद फिर से बंद कर दिया गया है। हालांकि इस फ्लाईओवर के शुरु होने से यातायात को राहत की सांस मिली थी परंतु अब समूह भार मुलतानिया पुल पर आ गया है जोकि पहले ही खस्ताहालत में है। तीन दिन पहले ही लोक निर्माण मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने बठिंडा मानसा रोड पर भाई बखतौर के पास बना रेलवे फ्लाईओवर आम लोगों को समर्पित किया था।

बताया जाता है कि सिंगला उस दिन बठिंडा-डबवाली फाटक पर आते रेलवे फाटक की रुकावट खत्म करते फ्लाईओवर चलाने को कह गए थे। आज काफी संख्या में बसें व अन्य वाहनों को फ्लाईओवर नजदीक से होकर वापिस लौटना पड़ा है।

प्राईवेट बस चालकों और सरकारी बसें के चालकों ने पुल बंद करने को निंदनीय करार दिया है प्राईवेट बस चालक बिक्कर सिंह ने कहा कि बड़ी मुश्किल से राहत मिली थी परंतु वही परेशानियों फिर से खड़ी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी राजनैतिक लोगों को पूछ कर ही पुल चलाते तो दोबारा बंद करने की नौबत नहीं आनी थी।

उन्होंने कहा कि सरकार बेशक उद्घाटन समारोह जब मर्जी रख ले परंतु पुल को चालू रखे, जिससे यातायात को कोई समस्या न पैदा हो।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने बठिंडा-डबवाली राष्ट्रीय सड़क मार्ग के नम्बर एक्स्टेशन को तबदील कर अब राष्ट्रीय मार्ग-54 बना दिया है जो अमृतसर बठिंडा-डबवाली है। बठिंडा-भीखी सड़क मार्ग को भी राष्ट्रीय हाईवे घोषित कर दिया गया है। यह दोनों सड़कें गुग्गल मैपिंग के दायरे नीचे आने के कारण भी यातायात में विस्तार दर्ज किया गया है। बढ़े ट्रैफिक के कारण बंद हुए फ्लाईओवर को लेकर इस मैपिंग के सहारे सफर करन वाले वाहन चालक ओर भी परेशान हो गए हैं।

सुनाम की तरफ से आने वाले टैक्सी चालक रमेश कुमार ने बताया कि वह फ्लाईओवर से लौट कर शहर की तरफ आए हैं उन्होंने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने उनको मुलतानिया पुल का रास्ता समझा दिया परंतु बेगाना शहर व भाषा समझ में न आने के कारण उनको काफी समस्या आई है। उन्होंने बताया कि गुग्गल मेप ट्रैफिक में रुकावट दिखा रहा था परन्तु रास्ता साफ होने के कारण वह पुल तक चले गए जहां से वह अब शहर में आया है इस तरह ही ओर भी कई मुश्किलों की बात कई ट्रक चालकों ने की है।

काफी समय पहले जब बठिंडा-डबवाली सड़क पर मिल्क प्लांट समीप फ्लाईओवर बना था तो तब भी नजदीक-नजदीक पड़ते दोनों रेल फाटकों और एक ही रेलवे पुल बनाने की योजना थी। सूत्र कहते हैं कि तब अकाली-भाजपा सरकार की ओर से राजनैतिक प्रभाव के कारण इस योजना पर रोक लगा दी गई थी।

उस समय सिर्फ मिल्क प्लांट नजदीक के रेल फाटक पर ओवर ब्रिज बनाया गया था। इस कारण कई वर्ष हर तरह के वाहन चालक फाटक के बंद रहने का दर्द सहते आ रहे थे। इस सड़क के राष्ट्रीय मार्ग बनने के बाद फ्लाईओवर बनाने की जरूरत महसूस की गई थी। निर्माण कार्य मुकम्मल होने उपरांत तीन चार दिन पहले फ्लाईओवर के द्वारा बहाल हुई यातायात को लगे रुकावटों ने आम लोगों के लिए नया संकट पैदा कर दिया है।

बकाया पड़े कामों के कारण रोका यातायात: एक्सईयन

लोक निर्माण विभाग (सैंट्रल वर्कस डिवीजन) के कार्यकारी इंजनियर मन्द्र सिंह रोमाना ने कहा कि फ्लाईओवर सिर्फ ट्रायल के तौर पर चलाया गया था व यातायात बंद करने का उद्देश्य पुल का बाकी पड़ा कुछ काम मुकम्मल करना है। उन्होंने कहा कि राजनैतिक उद्घाटन वाली बात सही नहीं है बल्कि मौजूदा सरकार ने उद्घाटन करने बंद किए हुए हैं जब उन का ध्यान भाई बखतौर फ्लाईओवर के उद्घाटन की तरफ दिलाया तो उन्होंने कहा कि वह तो मंत्री रस्म पूरी कर गए हैं उन्होंने कहा कि एक हफ्ते के अंदर अंदर पुल दोबारा शुरु कर दिया जाएगा।

सुविधाएं व राजनीति जायज नहीं: बहल

ज्वार्इंट एक्शन समिति बठिंडा के कनवीनर एडवोकेट एमएम बहल ने बठिंडा प्रशासन से बठिंडा-डबवाली फ्लाईओवर तत्काल तौर पर खोलने की मांग की है। बहल ने कहा थी कि राजनीति आम आदमी की सुविधा के लिए की जानी चाहिए। सुविधाएं व राजनीति को किसी भी पक्ष से सही नहीं है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।