Capt Amarinder Singh - Sach Kahoon Hindi

चन्नी सरकार ‘लोकांदी‘ नहीं ‘सूटकेस दी सरकार‘ : कैप्टन अमरिंदर
चंडीगढ़ l पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह(Capt Amarinder Singh) ने आज चरणजीत सिंह चन्नी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह ‘लोकांदी‘ (लोगों की) सरकार नहीं जैसा कि दावा किया जाता है, यह ‘सूटकेस दी सरकार‘ है।

पंजाब लोक कांग्रेस नेता ने यहां सोशल मीडिया संवाद में आरोप लगाया कि पिछले तीन महीनों में चन्नी की सरकार केवल पोस्टिंग और ट्रांसफर हुए हैं। उन्होंने कहा कि तीन पुलिस महानिदेशकों के तबादले हुए हैं, उनके गृह मंत्री पर एक मंत्री ने ही कैबिनेट बैठक में एसएसपी पोस्टिंग के लिए पैसे लिये जाने का आरोप लगाया, महाधिवक्ता की नियुक्ति पर वाकयुद्ध हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह ‘लोकां दी सरकार‘ नहीं पर ‘ट्रांसफर-पोस्टिंग दी सरकार‘ है जो अब चन्नी के रिश्तेदार के यहां ईडी के छापों में नकदी मिलने के बाद ‘सूटकेस दी सरकार‘ भी बन गई है।

उन्होंने दावा किया कि दुर्भाग्य से वह अवैध रेत खनन में संलिप्त कांग्रेस विधायकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाए चूंकि उससे पार्टी के हितों को नुकसान पहुंचता था। उन्होंने यह दावा किया कि इस बारे में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी उनके इस सवाल का जवाब देने में विफल रही थीं इस मुद्दे पर किस मंत्री या विधायक को हटाया जाए।

कैप्टन अमरिंदर(Capt Amarinder Singh) ने इस पर भी अफसोस व्यक्त किया कि उन्होंने चन्नी को “मीटू“ शिकायत सुलझाने में मदद की थी। कैप्टन अमरिंदर ने आरोप लगाया कि तत्कालीन मंत्री ने तब जीवन भर की निष्ठा का वायदा किया था लेकिन अब तेवर बदल दिये हैं और दावे कर रहे हैं कि वह पिछले दो सालों से कैप्टन से पीछा छुड़ाना चाहते थे।

उन्होंने दावा किया कि चन्नी की कई घोषित योजनाएं भी उनकी ही शुरू की हुई थीं। यह पूछने पर कि कांग्रेस के कोई भी मौजूदा विधायक पीएलसी में शामिल क्यों नहीं हो रहे, कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि वह चुनाव टिकटों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं जिसमें कांग्रेस जानबूझकर देरी कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की भाजपा से गठबंधन की घोषणा
पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र शेखावत से सीट बंटवारे पर चर्चा

नई दिल्ली (एजेंसी)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के साथ गठबंधन का औपचारिक एलान कर दिया है। कैप्टन सिंह ने शुक्रवार को यहां केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने श्री शेखावत के साथ गले मिलते हुए तस्वीर को ट्वीट भी किया। कैप्टन सिंह ने लिखा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब लोक कांग्रेस और भाजपा के बीच गठबंधन पर सहमति बन गई है और दोनों राजनीतिक दलों के बीच सीट बंटवारे पर फैसला जल्द हो सकता है। कैप्टन सिंह ने चुनाव जीतने का दावा करते हुए कहा कि कौन किस सीट से जीत सकता है उसी आधार पर सीटों का बंटवारा होगा। हर सीट को लेकर विस्तृत चर्चा होगी।

शेखावत ने भी ट्वीट कर कहा , “ पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के संस्थापक आदरणीय कैप्टन सिंह आज दिल्ली निवास पर पधारे। उनसे चर्चा में उनका दीर्घ राजनीतिक अनुभव झलकता है। वह पंजाब की जनता का हित चाहते हैं। इस संदर्भ में हमारे बीच विचारों का सुखद आदान – प्रदान हुआ।” उन्होंने कहा, “ आज की वार्ता के बाद मैं कह सकता हूं कि ये तय है कि हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीट बंटवारे पर सही समय पर सूचित किया जाएगा।”

कैप्टन की पार्टी के हिस्से में होगा ग्रामीण क्षेत्र!

पंजाब विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर जारी कयासों के बीच कुछ दिनों पहले ही गजेंद्र सिंह शेखावत ने चंडीगढ़ में भी अमरिंदर सिंह से मुलाकात की थी। पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी का गठन कर लिया था। उत्तर प्रदेश की तरह पंजाब में अगले साल की शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। दोनों दलों के बीच बातचीत के इतर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कैप्टन अमरिंदर की नई पार्टी के बीच गठबंधन का फॉमूर्ला करीब-करीब तैयार हो गया है। राज्य के किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी पकड़ को देखते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी के हिस्से में गांव और बीजेपी के हिस्से में शहरी क्षेत्र के आने की उम्मीद है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

गुमनाम पंजाबी शहीदों की बनेगी यादगार: कैप्टन अमरिंदर सिंह
शहीद ऊधम सिंह का 82वें राज्यस्तीय बलिदान दिवस समारोह

(Gumnaam Shaheed Punjabi)

दो करोड़ 63 लाख की लागत से बनी शहीद की यादगार का उद्घाटन

गुरप्रीत सिंह/खुशप्रीत जोशन/ कर्म थिंद

सुनाम उधम सिंह वाला। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को शहीद ऊधम सिंह के 82वें राज्यस्तीय बलिदान दिवस समागम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई के गुमनाम पंजाबी शहीदों की याद में एक भव्य यादगार बनाई जाएगी। अंडमान निकोबार में कई पंजाबी शूरवीर शहीद हुए थे, जिनकी जानकारी किसी को नहीं है। अंग्रेजी हुकूमत यहां काले पानी की सजा देकर शूरवीरों पर अत्याचार करती रही थी। वहां की जेल में भी यातनाएं दी जाती थीं। वहां से शहीदों के नाम लिए जा रहे हैं और एक सांझा यादगार पर उनके नाम अंकित करके उनकी शहादतों को नमन किया जाएगा।

कैप्टन ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह की कुबार्नी को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। लंदन में जनरल डायर को मारने के बाद ऊधम सिंह वहां से भागे नहीं बल्कि हंसते हुए खुद को ब्रिटिश पुलिस के हवाले किया था। उन्होंने कहा कि जलियांवाला बाग में हुए हत्याकांड से ऊधम सिंह, बेहद आहत थे। 21 साल तक इस आग को अपने मन में रखे हुए थे और आखिरकार लंदन में पहुंचकर उन्होंने अपनी इस आग को शांत किया था।

लंबी समय से चलती आ रही मांग हुई पूरी

कैप्टन ने कहा कि जब 1980 में वह सांसद बने थे तब उनके मन में था कि यदि संभव हुआ तो शहीद ऊधम सिंह की यादगार बनाएंगे। इस दौरान कैप्टन ने दो करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से बनाई गई शहीद की यादगार का उद्घाटन किया। कांग्रेस की हलका प्रभारी दामन बाजवा ने कहा कि शहीद की नगरी के लोगों की लंबे समय से उठाई गई मांग को पूरा किया गया है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला, हरमन बाजवा, मुनीष सोनी, निशान सिंह टोनी, हिम्मत बाजवा हाजिर थे।

शहीदी समागम रहा कैप्टन का वन मैन शो, बैठे तक नहीं

शहीद ऊधम सिंह के 82वें बलिदान पर पंजाब सरकार द्वारा आयोजित समागम में कांग्रेस की रार फिर दिखाई दी। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह इस समागम में विशेष रूप से शामिल हुए। इस कार्यकाल में मुख्यमंत्री बनने के बाद कैप्टन पहली बार सुनाम में शहीदी समागम में पहुंचे थे लेकिन समागम में कांग्रेस के दिग्गज नेता गैर हाजिर रहे।

टकसाली नेताओं को नजरअंदाज किया: राजिंदर राजा

सिद्धू के प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद जिले के कई दिग्गज कांग्रेसी नेता सिद्धू के समर्थन में खुलकर आए थे। शनिवार को कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला भी मंच पर तब पहुंचे जब कैप्टन समागम को संबोधित कर रहे थे। समागम में कैप्टन अमरिंदर सिंह आधा घंटा ही रहे लेकिन मंच पर रखी कुर्सी पर बैठे तक नहीं। मंच पर आते ही उन्होंने यादगार का पदार्पण किया और वारिसों का सम्मान कर गाड़ी में बैठकर निकल गए।

वहीं कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा ने कहा कि इस समागम को लेकर कांग्रेस के तमाम टकसाली नेताओं को नजरअंदाज किया गया। समागम की तैयारियों को लेकर हुई बैठकों की जानकारी तक नहीं दी गई। ऐसे में कांग्रेस के सभी नेताओं व वर्करों की भावनाओं की कद्र करते हुए उन्होंने समागम में नहीं जाने का फैसला किया है। कांग्रेस पार्टी के वर्कर को एकजुट रखना उनका नैतिक फर्ज है।

शहीद की डायरी-पिस्टल यूके वापिस लाने की मांग रखेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह शहीद की डायरी व पिस्टल को यूके से वापस लाने संबंधी पूरे मामले को केंद्रीय विदेश मंत्रालय (भारत सरकार) के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले जद्दोजहद के बाद 40 वर्ष बाद विदेश से शहीद की अस्थियां उनके पुश्तैनी शहर सुनाम पहुंची थीं। अब उनके जनरल ओडवायर को मारने में इस्तेमाल किए स्काटलैंड पड़े पिस्टल व निजी डायरी को भी भारत लाया जाएगा। वह भारत सरकार से बात करेंगे कि मामले को ब्रिटिश हाई कमीशन के पास उठाएं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कैप्टन का मिलावट रोकने सम्बंधी कानून और सख्त बनाने के निर्देश
चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब में हाल ही में बड़ी मात्रा में नकली और मिलावटी डेयरी उत्पादों की बरामदगी को गम्भीरता से लेते हुये राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt Amarinder Singh) ने मिलावट रोकने सम्बंधी कानून में संशोधन कर इसे और सख्त बनाने के नये रास्ते ढूँढने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश उनकी अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में दिये।

उन्होंने ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये जो लोगों के स्वास्थय के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नकली और मिलावटी उत्पादों पर अंकुश लगाने के लिये इस सम्बंध में कानून और सख्त बनाने की जरूरत है। उन्होंने मछली के लम्बे समय के लिये भंडारण में इस्तेमाल किये जाने वाले मसाले को भी मानव स्वास्थ्य के लिए जहरीला और खतरनाक बताया तथा ऐसे अपराधों को रोकने के लिए आम सहमति से सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत पर जोर दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।