stopping adulteration - Sach Kahoon Hindi

Adulteration: मिलावट के खिलाफ प्रदेश में बड़ी कार्रवाई, नामी कंपनियों के मसाले मिले अनसेफ
Adulteration: जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) के निर्देशों पर आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दृष्टि से प्रदेश में मिलावट के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत की गई प्रभावी कार्रवाई में देश की नामी मसाला कम्पनियों के उत्पाद अनसेफ पाए गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने इन कम्पनियों के विरूद्ध भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा इन अनसेफ मसालों को तत्काल प्रभाव से सीज किए जाने के निर्देश दिए हैं। Jaipur News

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में मसालों के सैम्पल लेने के लिए 8 मई, 2024 को विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत नामी कम्पनियों सहित विभिन्न कम्पनियों के मसालों के प्रदेशभर में कुल 93 नमूने लिए गए। राज्य केंद्रीय जनस्वास्थ्य प्रयोगशाल की जांच रिपोर्ट के अनुसार कुछ नमूनों में पेस्टीसाइड एवं इनसेक्टीसाइड की मात्रा काफी अधिक पाई गई।

भारत सरकार एवं गुजरात व हरियाणा को लिखा कार्रवाई के लिए पत्र

सिंह ने बताया कि राज्य के सभी अभिहीत अधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को पत्र लिखकर अनसेफ पाए गए मसालों को सीज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, एमडीएच मसालों की निर्माण इकाई हरियाणा में होने, एवरेस्ट एवं गजानंद मसालों की निर्माण इकाई गुजरात में होने के कारण वहां के खाद्य सुरक्षा आयुक्तों को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। साथ ही, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को भी इन मामलों में कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।

निर्धारित मात्रा से ज्यादा मिला पेस्टीसाइड | Jaipur News

खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान ने बताया कि जांच में एमडीएच, एवरेस्ट, गजानंद, श्याम, शीबा ताजा जैसी नामी कम्पनियों के मसाले अनसेफ पाए गए हैं। एमडीएच कंपनी के गरम मसाला में एसिटामिप्रिड, थियामेथोक्साम, इमिडाक्लोप्रिड, सब्जी मसाला एवं चना मसाला में ट्राईसाइलाजोन, प्रोफिनोफोस, श्याम कंपनी के गरम मसाला में एसिटामिप्रिड, शीबा ताजा कंपनी के रायता मसाला में थियामेथोक्साम एवं एसिटामिप्रिड, गजानंद कंपनी के अचार मसाला में इथियोन तथा एवरेस्ट कंपनी के जीरा मसाला में एजोक्सीस्ट्रोबिन व थियामेथोक्साम पेस्टीसाइड/इनसेक्टीसाइड निर्धारित मात्रा से काफी अधिक पाए गए, जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।

अन्य मसालों के भी लिए जाएंगे नमूने

खान ने बताया कि इन कंपनियों के अन्य मसालों तथा अनसेफ बैच के अतिरिक्त अन्य बैचों के भी नमूने लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को इन ब्रांड के मसालों के संबंधित लॉट या बैच को निर्माता, सी एण्ड एफ, डिस्ट्रीब्यूटर एवं हॉलसेलर के यहां से तत्काल प्रभाव से सीज किए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इन ब्रांड के अन्य मसाला एवं मसाला पाउडर के सैम्पल लेने के भी निर्देश दिए हैं। इसके लिए हरियाणा एवं गुजरात के खाद्य सुरक्षा आयुक्त को भी पत्र लिखा गया है। Jaipur News

Kangana Ranaut Slap Case: सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर गिरफ्तार, किसानों ने कही ये बड़ी बात!!

Stopping Adulteration: त्योहारी सीजन और यह मिलावटखोरी!
Stopping Adulteration: त्योहारी सीजन के मिलावटी नकली घी, तेल और अन्य खाद्य पदार्थों का बरामद होने की खबरें बेहद चिंताजनक है। यह अच्छी बात है कि स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई कर रहा है और मिलावटखोरों पर नकेल कस रहा है, लेकिन समस्या यह है कि मिलावट पर पूरी तरह से रोक नहीं लग पा रही। सभी मिलावटखोर पकड़े नहीं जा रहे। त्योहारी सीजन में तो बड़े पैमाने पर मिलावट होगी, उसका खामियाजा जनता को भुगतना ही पड़ेगा।

भ्रष्टाचार के कारण अधिकतर मामले सामने भी नहीं आते। वास्तव में मिलावटखोरी न केवल गैर-कानूनी है बल्कि मानवता के प्रति जघन्य अत्याचार भी है। आम लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक न होने के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता खो रहे हैं, ऊपर से मिलावटखोरी ‘आग में घी’ डालने वाली बात है। पैसे के लालच में लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करना धोखा है। मिलावट के लगातार बढ़ते चलन के कारण पिछले कुछ सालों में लोगों का रुझान सूखे मेवों की ओर भी बढ़ा है।

यह भी जरूरी है कि जनता पता होनी चाहिए जो दुकानदार नकली सामान बेचते पकड़े जाते हैं या मिलावट करते हुए या भ्रष्टाचार के कारण नहीं पकड़े जाते, उस दुकान से मिठाइयां न खरीदें। एक समय था जब लोग घर पर ही दूध से बनी मिठाइयां बनाते थे। दुकानदारों को भी समझना चाहिए कि मिलावट के कारण लोगों को ज्यादा समय तक गुमराह नहीं किया जा सकता। वास्तव में खाद्य पदार्थों व मानव जीवन के उपयोग में आने वाली किसी भी चीज के साथ खिलवाड़ करने वाले ये मिलावटखोर बहुत बड़े गुनाहगार हैं, क्योंकि ऐसा करके वो एक-दो नहीं बल्कि लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं। Diwali 2023

दुकानदारों को शुद्धता का प्रमाण दिखाकर जनता का विश्वास जीतना चाहिए। नि:संदेह त्योहार खुशियां बांटने के अवसर होते हैं, जो समाज में अच्छा संदेश देते हैं। इसलिए पवित्र त्योहारों के नाम पर गलत तरीके से पैसा कमाने की भावना का त्याग किया जाए। मिलावटखोरी करना त्योहारों की भावना के विरुद्ध है, क्योंकि त्योहार सामाजिक कल्याण को समर्पित होते हैं। समाज में मान-सम्मान ही सबसे सर्वोत्तम व आवश्यक है। Adulteration

यह भी पढ़ें:– DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी, डीए-बोनस को मिली मंजूरी!

निरीक्षण दल ने दो दिन में भरे खाद्य सामग्री के नौ सैम्पल
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जिले में मंगलवार एवं बुधवार को खाद्य सामग्री बनाने व बेचान करने वाले संस्थानों पर निरीक्षण की कार्यवाही की गई। इस दौरान खाद्य सामग्री के 9 सैम्पल भरे गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी चाहर ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए जिले में खाद्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय करने वाले संस्थानों पर निरीक्षण की कार्यवाही की गई। निरीक्षण दल में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी रफीक मोहम्मद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुदेश कुमार गर्ग, हीरावल्लभ शामिल रहे। Hanumangarh News

खाद्य सुरक्षा दल ने खाद्य सामग्री को बनाने एवं बेचान करने वाले संस्थानों की जांच की एवं सैम्पल एकत्र किए। डॉ. चाहर ने बताया कि मंगलवार को मै. श्याम ट्रेडिंग कम्पनी से घी, हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित होटल सम्राट से दही, गांव नौरंगदेसर में मै. शिवम मिष्ठान भंडार से दही, मै. जाखड़ किरयाना स्टोर से रिफाइंड आयल, मै. हरबंशराय विजय कुमार से बर्फी मिठाई, मै. सुथार किरयाना स्टोर से सरसों के तेल का सैम्पल लिया गया। इसी तरह, बुधवार को हनुमानगढ़ जंक्शन में मै. मीनाक्षी स्वीट्स कार्नर से दही, मै. कामधेनु स्वीट्स से मिल्क केक एवं मै. बंसल वैरायटी स्टोर से स्नैक्स सॉस का सैम्पल संग्रहित किया गया। Hanumangarh News

संग्रहित किए गए सैम्पल्स को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भिजवा दिया गया है। इस दौरान दुकानदारों को संस्थान में साफ-सफाई रखने, लाइसेंस बनाने एवं उन्हें सही समय पर नवीनीकरण करवाने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में अगर कहीं पर मिलावटी खाद्य पदार्थ तैयार अथवा बेचान किया जाता है, तो उसकी सूचना 01552-261190 पर दी जाए। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– Rajasthan Assembly Elections: चुनावी सरगर्मियां तेज, मोदी, खड़गे एवं राहुल की होगी जनसभाएं

कैप्टन का मिलावट रोकने सम्बंधी कानून और सख्त बनाने के निर्देश
चंडीगढ़ (एजेंसी)। पंजाब में हाल ही में बड़ी मात्रा में नकली और मिलावटी डेयरी उत्पादों की बरामदगी को गम्भीरता से लेते हुये राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt Amarinder Singh) ने मिलावट रोकने सम्बंधी कानून में संशोधन कर इसे और सख्त बनाने के नये रास्ते ढूँढने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश उनकी अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में दिये।

उन्होंने ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये जो लोगों के स्वास्थय के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नकली और मिलावटी उत्पादों पर अंकुश लगाने के लिये इस सम्बंध में कानून और सख्त बनाने की जरूरत है। उन्होंने मछली के लम्बे समय के लिये भंडारण में इस्तेमाल किये जाने वाले मसाले को भी मानव स्वास्थ्य के लिए जहरीला और खतरनाक बताया तथा ऐसे अपराधों को रोकने के लिए आम सहमति से सख्त कदम उठाए जाने की जरूरत पर जोर दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।