shamli - Sach Kahoon Hindi

शामली में 50 हजार का ईनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर
शामली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में शामली जिले के थाना भवन क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर व 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी समयदीन उर्फ सामा को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल अनुज यादव गोली लगने से घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। मारा गया अपराधी समयदीन उर्फ सामा थाना कांधला का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ यूपी सहित कई राज्यों में 28 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। थाना थानाभवन पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भैंसानी ईस्लामपुर स्थित बंद पड़े ईंट के भट्टे में कुछ बदमाश छिपे हुए हैं। सूचना पर थानाभवन प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत और थाना बाबरी प्रभारी राहुल सिसौदिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान सामा गोली लगने से घायल हो गया। वहीं थाना बाबरी प्रभारी राहुल सिसौदिया की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, जिसके चलते वह सुरक्षित रहे, जबकि कांस्टेबल अनुज यादव घायल हो गए।

घायल बदमाश और कांस्टेबल को तत्काल सीएचसी थानाभवन पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल शामली रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान समयदीन उर्फ़ सामा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार सामा डकैती, लूट और नकबजनी जैसी घटनाओं में शामिल रहा है। उसके खिलाफ शामली, सहारनपुर, कर्नाटक, तेलंगाना और जयपुर (राजस्थान) में कुल 28 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें कई गंभीर धाराएं शामिल हैं। अभियुक्त वर्तमान में हरियाणा के जाखल क्षेत्र में एक महिला के साथ रह रहा था। उस पर शामली में 03, तेलंगाना में 03 और कर्नाटक में 01 सहित कुल 07 मामलों में वांछित होने की जानकारी पुलिस ने दी है। मौके से उसके दो साथी अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गए, जिनकी तलाश में कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 09 एमएम की एक पिस्टल, .32 बोर की एक पिस्टल, 315 बोर का एक तमंचा, कई जिंदा व खोखे कारतूस और अभियुक्त का आधार कार्ड बरामद किया है। शामली पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। वहीं घायल पुलिस कर्मी का समुचित उपचार कराया जा रहा है।

शामली में भजन गायक अजय पाठक समेत पूरे परिवार की हत्या
पुलिस ने मुख्य आरोपी को पानीपत से किया गिरफ्तार

शामली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में शामली शहर के आदर्श मंडी क्षेत्र में प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी और दो बच्चों की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी हिमांशु को पानीपत से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बुधवार सुबह यहां यूनीवार्ता को बताया कि आदर्श मंडी की पॉश पंजाबी कालोनी रेलपार निवासी भजन गाय अजय पाठक (42), पत्नी स्नेहलता (38), बेटी वसुंधरा (15) और बेटे भागवत (10) के साथ रहते थे। वह अपने मकान के ऊपरी हिस्से में रहते थे और नीचले हिस्से में उनके वयोवृद्ध चाचा दर्शन पाठक रहते हैं।

घर के दो गेट हैं और पिछला हिस्सा ही खुलता है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर तक अजय पाठक के परिवार का कोई भी सदस्य दिखाई नहीं दिया था। पास में रहने वाले उनके भाई मोबाइल पर संपर्क कर रहे थे ,लेकिन फोन नहीं उठने पर शाम के समय पड़ोसियों और परिजनों ने घर में जाकर देखा तो मुख्य दरवाजे का छोटा गेट खुला था। श्री पाठक को आवाज देने पर जब कोई नहीं आया तो वे लोग उपर गये तो गेट पर ताला लगा मिला। ताला तोड़कर देखा तो अंदर अजय पाठक, पत्नी और बेटी के रक्तरंजित शव पड़े थे। हत्यारा घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गया। उनका दस साल का बेटा और कार गायब मिली।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

जायसवाल ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीमें छानबीन में लग गई ।

रात को हत्या करने वाले पाठक के करीबी रहे हिमांशु को पानीपत (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि उसने सोमवार मध्यरात्रि के समय ही परिवार के तीनों सदस्यों की धारदार हथियार से हत्या कर दी ।

इस साल के बेटे का अपहरण कर उनकी ही कार से पीनीपत आ गया था।

बाद में उसने बेटे की भी हत्या कर उसके शव को कार में डालकर आग लगा दी।

पुलिस ने कार से जली हालत में बच्चे का शव बरामद कर लिया। शव को पास्टमार्टम कराया जा रहा है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

यूपी: छात्र की गोली मारकर हत्या
शामली (Shamli) पुलिस मामले की कर रही छानबीन

शामली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में शामली (Shamli) के कांधला क्षेत्र में मंगलवार को हमलावरों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार डूंगर गांव निवासी प्रियांशू (18) चंदल लाल नेशनल स्कूल में 11वी का छात्र था। सुबह कांधला कस्बे में स्थित कार्पोशन बैंक के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसे गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल छात्र को शामली स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जंहा उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि स्कूली छात्रों के बीच में हुए किसी बात को लेकर विवाद में ही घटना को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने दिल्ली-सहारनपुर राष्टीय राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन बाद खुला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

जहरीली शराब से पांच लोगों की मौत का मामला
शामली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश में शामली (Shamli) के झिझाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों में कच्ची शराब पीने से पांच लोगों की हुई मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक ने गुरूवार को झिंझाना थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पीने ने बताया कि ओ पी चौधरी को झिंझाना थाना का चार्ज सौपा गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को छोड़ा नही जाएगा। झिंझाना थाना क्षेत्र में आने वाली बिड़ौली पुलिस चौकी पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर समेत छह पुलिस कर्मियों को बुधवार को ही निलंबित कर दिया था।

जहरीली शराब पीने से मंगलवार की रात को तीन लोगों की मृत्यु हो गयी थी जबकि बीमार दो लोगों ने बुधवार को दम तोड़ा था। वही दूसरी ओर ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन ने उन पर दबाव बनाकर शराब से मौत को हृदय गति रुकना बताकर मामले को टालने के प्रयास किया था। मरने वालो में शराब माफिया जग्गा सिंह तथा ग्रामीण धमार्पाल, इन्द्र, राजकुमार, संजय थे।

ग्रामीणों के अनुसार सभी लोगों ने शराब माफिया जग्गा सिंह के घर पर बैठकर ही शराब का सेवन किया था। शराब पीने से सभी लोगों का शरीर ठंडा पड़ने लगा, जिनको लेकर उनके परिजन अस्पताल में पहुँचे लेकिन एक- एक कर सभी पांचो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना का पता चलते ही जिले के आलाधिकारी गाँव में पहुंच गए थे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को इस मामले में तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें

यूपी: जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मृत्यु
शामली (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के शामली (Shamli UP) में कथित रुप से जहरीली शराब पीने से पिछले 48 घंटों के दौरान पांच लोगों की मृत्यु हो गई जबकि कई लोग बीमार हैं।

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बुधवार को यहां पत्रकारों को बताया कि ग्रामीणों के अनुसार झिंझाना क्षेत्र में कच्ची एवं मिलावटी शराब पीने से पांच लोगों की मृत्यु हुई है। कमालपुर गांव में देर रात दो लोगों की मौत कच्ची शराब के सेवन करने से बताई जा रही है।

मंगलवार को भी तीन लोगों की मौत शराब का सेवन करने से हुई थी। उन्होेंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। कच्ची शराब पीने से हालत बिगड़ने पर कम से कम पांच लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुमार ने बताया कि मृतकों में शराब माफिया जग्गा सिंह के अलावा धमार्पाल, इन्द्र, राजकुमार, संजय शामिल है। ग्रामीणों के अनुसार सभी लोग शराब माफिया जग्गा सिंह के घर पर बैठकर ही शराब का सेवन करते थे।

शराब पीने के बाद हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गये। उपचार के दौरान एक-एक कर पांच लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।