members - Sach Kahoon Hindi

जरूरतमंद लड़कियों को वितरित की सिलाई मशीनें
श्री मुक्तसर साहिब/लम्बी। समाज सेवी संस्था संकल्प वैल्फेयर ट्रस्ट (पंजाब) जिला श्री मुक्तसर साहब की तरफ से ब्लॉक लम्बी के गांव वड़िंगखेड़ा में बीती 9 मई से 29 मई तक जरूरतमन्द व आर्थिक पक्ष से कमजोर परिवारों की लड़कियों के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण सैंटर खोला गया था। आज कैंप की समाप्ति पर ट्रस्ट की तरफ से जरूरतमंद 8 लड़कियों को सिलाई मशीनें वितरित की गई। मौके ट्रस्टी मैडम रेनूं बाला प्रिंसीपल वड़िंगखेड़ा ने बताया जो लड़कियां 10वीं या 12वीं कक्षा के बाद घर की आमदन बढ़ाने के लिए कोई काम करना चाहतीं हैं।

उन लड़कियों की सहायता के लिए ट्रस्ट ने पहले नि:शुल्क सिलाई सैंटर खोला, फिर जरूरतमन्दों को सिलाई मशीनें देकर समाज सेवा में अपना योगदान दिया है। इसके साथ ही ट्रस्ट गुरपाल कौर ने कहा कि लड़कियां आज के समय में लड़कों की अपेक्षा किसी बातों में कम नहीं हैं। इस लिए समाज में जब कहीं भी खासकर लड़की या किसी महिला को आर्थिक पक्ष से मजबूत करने की जरूरत महसूस हो तो उस जरूरत को पूरा करने में जरूर हिस्सा डालना चाहिए। प्रताप सिंह सन्दू ने कहा कि यदि लड़कियां पढ़ाई दौरान ही जिंदगी में कुछ बनने का लक्ष्य तय कर चलें तो वह भी कल्पना चावला की तरह देश का नाम रौशन कर सकतीं हैं।

बलजिन्दर सिंह ने ट्रस्ट की तरफ से उनके गांव में जरूरतमन्द लड़कियों के लिए निशुल्क सिलाई सैंटर खोलने व जरूरतमन्द लड़कियों को सिलाई मशीनों बांटने प्रति सभी सदस्यों की प्रशंसा की, व आगे से ऐसे समाज सेवी कामों में सहयोग देने का वायदा किया। इस मौके कुलदीप सिंह सिद्धू, जगमीत सिंह नीटू, पंजाब सिंह, विज्ञान मास्टर गुरदीप सिंह, रणजीत सिंह, डॉ. जगतार सिंह, बखसीस सिंह व पूनम देवी आदि मौजूद थे।

तीन घंटे में 9 ट्राली कीचड़, कूड़ा-कर्कट उठाया
सराहनीय। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सदस्यों ने सड़क से कीचड़ उठाया

दो दिन में दर्जनों राहगीर गिरकर हो चुके थे घायल

Abohar, Sudhir/Naresh:  उपमंडल के गांव वरियाम खेड़ा में गांव शेरगढ़ मार्ग पर गंदे पानी की निकासी की नालियों की समय-समय पर सफाई नहीं होने से अब तक कीचड़ में गिरकर लगभग दो दर्जन राहगीर घायल हो चुके थे। इस समाचार को समाचार-पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित करने उपरांत गांव के डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सदस्यों ने कीचड़ को उठाकर सफाई करने का बीड़ा उठाया।

जानकारी के अनुसार शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सदस्य सतपाल सोनी इन्सां ने बताया कि समाचार पत्र से मिली जानकारी के बाद डेरा अनुयायी एकत्रित हुए और मात्र 3 घंटों में सड़क से कीचड़ उठा दिया। साथ ही आवारा पशुओं के सर्दी से बचाव के लिए बनाए शैड के नीचे से पत्थर व अन्य कूड़ा-कर्कट उठाकर पशुओं के बैठने के लिए जगह को तैयार कर दिया गया। इन जगहों से कूड़ा-कर्कट व कीचड़ की 9 गाड़ियां उठाई गई और गांव से बाहर ले जाकर सड़क किनारे हुए खड्डों को भर दिया गया।

इस मौके राहगीरों ने शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सदस्यों को साफ-सफाई करते हुए देखकर हर कोई प्रसंशा करता हुआ नजर आया। इस अवसर पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सदस्य सतपाल इन्सां, सुधीर इन्सां, पूर्ण इन्सां, बसंत चौहान इन्सां, रजिन्द्र सोनी इन्सां, रामपाल इन्सां, रजत इन्सां, प्रेम इन्सां, गौतम,पंकज सोनी आदि का विशेष तौर पर सहयोग रहा।