India and China - Sach Kahoon Hindi

पूर्वी लद्दाख में बचे हुए विवादास्पद मुद्दों का जल्द समाधान करेंगे भारत और चीन
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारत और चीन की सेनाओं के कोर कमांडो की बैठक में पूर्वी लद्दाख में नियंत्रण रेखा से लगते क्षेत्रों में बाकी बचे विवादास्पद मुद्दों का मौजूदा समझौतों तथा प्रोटोकॉल के तहत जल्द से जल्द समाधान करने पर सहमति बनी है। दोनों पक्षों के कोर कमांडरों के बीच बारहवें दौर की बैठक शनिवार को मोल्दो क्षेत्र में हुई थी। बैठक के बाद सोमवार को जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा गया कि यह बैठक दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में गत 14 जुलाई को हुई मुलाकात तथा भारत चीन सीमा समन्वय तंत्र की 25 जुलाई को हुई बैठक की पृष्ठभूमि में हुई और इसमें सार्थक बातचीत हुई।

दोनों पक्षों में बनी सहमति

वक्तव्य में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने भारत चीन सीमा क्षेत्र के पश्चिमी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से लगते क्षेत्रों से सैनिकों के पीछे हटाये जाने से संबंधित बचे हुए मुद्दों के समाधान पर स्पष्ट रूप से और गहराई से विचारों का आदान प्रदान किया। दोनों पक्षों ने कहा है कि बातचीत का यह दौर रचनात्मक रहा जिससे परस्पर समझ और विश्वास बढ़ा है। उन्होंने बाकी बचे हुए मुद्दों का मौजूदा समझौतों और प्रोटोकॉल के तहत जल्द समाधान करने और संवाद तथा बातचीत की प्रक्रिया को बनाए रखने पर सहमति जतायी। दोनों पक्षों ने इस बात पर भी सहमति व्यक्त की कि वे पश्चिमी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर शांति और मैत्री का माहौल बनाये रखने के प्रयास जारी रखेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भारत और चीन के सैनिकों के बीच सिक्किम सीमा पर मामूली झड़प
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और चीन के सैनिकों के बीच उत्तरी सिक्किम की सीमा पर मामूली झड़प होने की खबर है जिसमें दोनों ओर के कुछ सैनिक मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। सेना के सूत्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार को सिक्किम में सीमा के निकट नाकूला क्षेत्र में दोनों ओर के सैनिकों के बीच मामूली झड़प हुई जिससे दोनों ओर के कुछ सैनिकों को हल्की चोट आई हैं।

(India and China) स्थानीय स्तर पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हो गयी है। सूत्रों ने कहा कि सीमा का निर्धारण न होने के कारण चीन सीमा से लगते इन क्षेत्रों में इस तरह की छिटपुट घटनाएं हो जाती हैं । इन मुद्दों का स्थापित प्रोटोकोल के माध्यम से परस्पर समाधान कर लिया जाता है। हालाकि सूत्रों ने कहा कि इस बार इस तरह की घटना काफी समय बाद हुई है।

भारत और चीन सामरिक संबंध बढ़ाने के पक्षधर
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और चीन (India and China) ने रक्षा सहयोग और सामरिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के प्रति सहमति जताई है। भारत और चीन के रक्षा मंत्रियों के बीच गुरुवार को यहां हुई शिष्टमंडल स्तर की वार्ता में इस बात पर जोर दिया गया।

भारत की यात्रा पर आये चीन के रक्षा मंत्री जनरल वी फेंग्हे ने सुबह श्रीमती सीतारमण से मुलाकात की जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच शिष्टमंडल स्तर की वार्ता हुई। इससे पहले जनरल वी ने सलामी गारद का निरीक्षण किया।

रक्षा मंत्री सीतारमण ने चीन के रक्षा मंत्री से की वार्ता

श्रीमती सीतारमण ने बातचीत के बाद ट्वीट किया, ‘चीनी रक्षा मंत्री के साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता हुई जिसमें भारत और चीन (India and China) के बीच रक्षा सहयोग और सामरिक संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। दोनों देशों की सेनाओं के बीच गत जुलाई में डोकलाम क्षेत्र में लगभग ढाई महीने चले गतिरोध के बाद चीन का कोई वरिष्ठ रक्षा अधिकारी पहली बार भारत यात्रा पर आया है।

समझा जाता है कि दोनों पक्षों ने बातचीत के दौरान सीमा पर परस्पर विश्वास बढ़ाने के उपायों तथा वास्तविक नियंत्रण रेखा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की। दोनों देशों के बीच लगभग साढ़े तीन हजार किलोमीटर लंबी सीमा है जिस पर कई क्षेत्रों में दोनों के बीच विवाद है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें