service - Sach Kahoon Hindi

सेवा ही पूजा है
Service is Worship

एक भिक्षु था। उसे कोई भारी रोग लग गया। वह चल फिर नहीं सकता था। अपने मल-मूत्र में लिपटा पड़ा रहता था। उसके साथी भिक्षुक उससे घृणा करते थे। कोई भी उसके पास नहीं आता था। बेचारा बहुत परेशान था। अचानक बुद्ध को मालूम हुआ कि उस भिक्षुक की हालत खराब है। वे अपने शिष्य आनंद को लेकर वहाँ पहुँचे। वह उसकी बुरी हालत देखकर बड़े दु:खी हुए। उन्होंने उससे पूछा- ‘‘तुम्हें क्या रोग है?’’ उसने कहा, ‘‘मुझे पेट की बीमारी है’’ तुम्हारी सेवा करने वाला कोई नहीं है। उसने कहा, मेरे निकट कोई नहीं आता। बुद्ध ने तत्काल अपने शिष्य आनंद से कहा, जाओ तुरन्त पानी ले आओ। आनंद गए और पानी ले आए। इसके बाद बुद्ध ने पानी डाला और आनंद ने उसके मल-मूत्र को साफ किया। अच्छी तरह धो-पोंछकर बुद्ध ने उसे सिर की ओर से पकड़ा और आनंद ने पैरों की ओर से उठाकर चारपाई पर धीरे से लिटा दिया। फिर बुद्ध ने सारे भिक्षुओं को इकट्ठा करके उन्हें समझाया कि तुम्हारे माता-पिता, भाई-बहन नहीं है। जो तुम्हारी सेवा करें। इसलिए तुम लोग आपस में ही एक-दूसरे की सेवा किया करो। क्योंकि वास्तव में ‘‘मानव सेवा ही ईश्वर पूजा है।’’ सारे शिष्यों ने भगवान बुद्ध को नमन् किया और सबने अपने-अपने मन में सेवा-भाव का संकल्प किया।

महाभारत का प्रसंग

कहा गया है कि विनम्र व्यवहार और मन की कोमलता किसी भी हथियार से अधिक शक्तिशाली सिद्ध होती है। जहाँ कठोरता का जल्दी नाश होता है, वहीं कोमलता लंबे समय तक रहती है। सत्य भी है कि कठोर से कठोर वस्तु को काट देने वाली तलवार भी रूई के ढेर को काटने का सामर्थ्य नहीं रखती। महाभारत का प्रसंग है। भीष्म पितामह अपने अंतिम समय में शरशैय्या पर पड़े थे। धर्मराज युधिष्ठिर का आग्रह था कि पितामह ऐसे समय में जीवन के लिए कुछ उपयोगी शिक्षा दें। भीष्म ने इस पर कहा कि नदी जब समुद्र तक पहुँचती है, तो अपने पानी के संग बहुत-सी चीजों, बड़ें-बड़ें पेड़-पौधों तक को बहाकर ले जाती है। एक दिन समुद्र ने नदी से प्रश्न किया, ‘तुम बड़े-बड़े पेड़ों को अपने प्रवाह में ले आती हो, लेकिन क्या कारण है कि छोटी-सी घास, कोमल बेलों व नरम पौधों को क्यों नहीं ला पातीं?’ नदी का उत्तर था, ‘जब-जब मेरे पानी का बहाव आता है, तब-तब बेले झुक जाती हैं और उसे रास्ता दे देती हैं, लेकिन वृक्ष अपनी कठोरता के कारण यह नहीं कर पाते।’ भीष्म ने युधिष्ठिर को आगे समझाते हुए यही उपदेश दिया कि जीवन में कोमल व्यक्ति का ही अस्तित्व सदैव बना रहता है, यही मेरी शिक्षा सदैव मन में रखना।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

परहित में आनंद
गुलाब का फूल पूरे उपवन में अपनी खूबसूरती और खुशबू के लि विख्यात था। जो भी उसके पास से गुजरता, उसे एकटक निहारे बगैर नहीं रह पाता। उसकी खुशबू तो ऐसी कि लोग अपनी सुध-बुध भूल जाएँ। इसकी खुशबू और खूबसूरती से प्रभावित होकर लोग इन फूलों को तोड़कर अपने साथ ले जाने लगे। इससे बेचारा गुलाब बेहद दुखी रहने लगा। पौधे की शाखाओं पर गुलाब के साथी निंरतर घटते जा रहे थे और वह चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहा था। आखिरकार गुलाब अपनी परेशानी लेकर एक जानकार शख्स के पास पहुँचा। उस शख्स ने गुलाब की समस्या को ध्यान से सुना। इसके बाद उसने गुलाब से कहा- ‘इस दुनियां की रीत यही है कि जो आपके साथ जैसा व्यवहार करता हैं, आपको भी उसके साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए।

दुर्जनों के साथ दुष्टता करना ही उचित नीति है। यदि तुमने ऐसा नहीं किया यह संसार तुम्हारा अस्तित्व मिटा देगा।’ गुलाब ने उस व्यक्ति की सलाह गांठ बाँध ली। उसने लौटकर आने के बाद अपनी सुरक्षा के लिए अपनी डालियों पर काँटे पैदा करना आरंभ कर दिया। अब जो कोई भी उसकी ओर हाथ बढ़ाता, वह कांटों से उसे छलनी कर देता। इससे लोगों का उसकी ओर आना कम हो गया। कुछ दिनों बाद गुलाब के उस पौधे को एक साधु से सत्संग का भी अवसर मिल गया। साधु ने उसे बताया- ‘यदि अपने जरिए किसी का भला होता है तो उससे अच्छी बात और क्या हो सकती है।

परोपकार में अपने जीवन को खपाने वाले से बढ़कर सम्मानीय दुनिया में और कोई नहीं होता।’ गुलाब को अपनी खूबसूरती और सुवास बिखेरने में खुशी मिलने लगी। आज गुलाब ने दुनिया में जो सम्मान पाया है, वह अपने कांटों के बल पर नहीं, वरन् अपने पुष्पों के सौंदर्य-सौरभ के बल पर अर्जित किया है।

जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

प्रेरणास्रोत : गाँधी जी की सेवा
सेवा एक ऐसा कार्य माना गया है, जिसके लिए समय अथवा पात्रता नहीं देखी जाती। गुरुकुल कांगड़ी की पुरानी बात है। एक विद्यार्थी रोग से बहुत पीड़ित था। गुरुकुल की पुरानी परंपरा के अनुसार उस रोगी विद्यार्थी को ड्यूटी पर लगाया गया था। आधी रात का समय था। सब रोगी और परिचारक सो रहे थे। अचानक वह विद्यार्थी रोग की अत्याधिक वेदना से तड़प उठा। वह उठा और उसे तेज उल्टी आई। उसी समय गुरुकुल भूमि का भ्रमण करते हुए महात्मा गाँधी जी वहाँ आ गए। उन्होंने अपने हाथों से उस रोगी विद्यार्थी की उल्टी को संभाला। उसे बाहर शौचालय में पहुँचाकर हाथ साफ कर, लोटे में पानी लेकर रोगी को चिलमची में कुल्ला कराया। उसी समय रोगी के साथ ड्यूटी पर आए विद्यार्थी की नींद खुल गई। वह महात्माजी को देखकर शर्मिंदा हो गया। बोला, ‘थकावट से नींद की झपकी आ गई। आपने व्यर्थ का कष्ट किया। मुझे आवाज दे देते।’ इस पर महात्माजी बोले, ‘इसमें कष्ट कैसा? रोगी की आर्त पुकार या उसकी मदद के लिए व्यक्ति को स्वयं ही जिम्मेदारी निभानी होती है। इस कार्य के लिए दूसरे को पुकारना कुछ मतलब नहीं रखता।’

सत्य की विजय

राजा भोज के दरबार में एक धनपाल नामक जैन पंडित थे। कहा जाता है कि वर्षों के अथक परिश्रम के बाद उन्होंने बाण रचित कादम्बरी का प्राकृत भाषा में अनुवाद किया था। जब वह पूरा हो गया तो राजा ने धनपाल से कहा-‘इस ग्रंथ के साथ मेरा नाम जोड़ दो, तो यथेच्छ स्वर्णमुद्राएँ दूंगा।’ धनपाल राजा के कर्मचारी थे, इसलिए वे दुविधा में पड़ गए। काफी सोच-विचार के पश्चात उन्होेंने नम्र दृढ़तापूर्वक राजा की बात मानने से इंकार कर दिया। अपना ही आश्रित पंडित ऐसी गुस्ताखी करे यह राजा को नागवार लगा और उन्होंने आगबबूला होकर सारा अनुवाद जला दिया। यह घटना देखकर धनपाल को गहरा क्षोभ हुआ। इससे उसका खाना-पीना तक छूट गया। उनको उदास देखकर उनकी पुत्री ने पूछा- ‘पिता जी, मैं काफी दिनों से देख रही हूँ कि आप किसी बात को लेकर शोकमग्न हैं? इस स्थिति का कारण क्या है मुझे तो बताइए।’ धनपाल ने सारा किस्सा सुना दिया। इस पर पुत्री बोली, अरे, इसमें क्या है? आपकी पांडुलिपि अल्पविराम सहित मुखाग्र है मुझे। आप लिखिए, मैं बोलती जाती हूँ। कादम्बरी प्राकृत भाषा में तैयार हो गई। पुत्री की इस अद्भूत शक्ति से धनपाल इतने मुग्ध हुए कि उसी के नाम पर उस पुस्तक का नाम ‘तिलक मञजरी’ रख दिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रक्षा मंत्रालय ने बदला सर्विस रूल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की अधिकतम 65 वर्ष की
रक्षा मंत्रालय ने नौसेना, वायुसेना और थल सेना के सर्विस रूल में भी यह बदलाव किया है। Ministry of Defence

Edited By Vijay Sharma

नई दिल्ली (एजेंसी) । चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अधिकतम 65 वर्ष की आयु तक अपने पद पर रह सकते हैं। रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने नौसेना, वायुसेना और थल सेना के सर्विस रूल में भी यह बदलाव किया है। अभी सेना प्रमुख अधिकतम 62 वर्ष या तीन वर्ष के कार्यकाल (दोनों में से जो पहले आता हो) तक अपने पद पर रह सकते हैं। किसी सेना प्रमुख को सीडीएस बनाए जाने पर आयु सीमा का नियम आड़े न आए इसलिए रक्षा मंत्रालय ने सर्विसेस के नियमों में सुधार किया है।

पद छोड़ने के बाद सरकारी और निजी पद नहीं ग्रहण कर सकते सीडीएस | Ministry of Defence

कैबिनेट कमेटी ने मंगलवार को सीडीएस के पद को मंजूरी दी थी। यह रक्षा मंत्रालय के लिए मुख्य सैन्य सलाहकार के तौर पर काम करेंगे। सीडीएस अपना पद छोड़ने के बाद किसी भी सरकारी पद पर नहीं रह सकते हैं। पद छोड़ने के 5 साल बाद तक बिना पूर्व अनुमति के सीडीएस निजी पद भी ग्रहण नहीं कर सकते हैं।

4 स्टार जनरल के बराबर होगा सीडीएस का ओहदा| Ministry of Defence

कैबिनेट बैठक में तय किया गया था कि सीडीएस का पद 4 स्टार जनरल के बराबर होगा।

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया था कि सीडीएस सरकार के प्रधान सैन्य सलाहकार होंगे।

लेकिन तीनों सेनाओं के प्रमुख पहले की तरह अपने क्षेत्र से संबंधित मामलों में रक्षा मंत्री को सलाह देते रहेंगे।

सीडीएस तीनों सेनाओं से संबंधित मुद्दों पर सरकार और सैन्य बलों के बीच संपर्क सेतु की तरह काम करेंगे।

इस पद पर नियुक्त किए जाने वाले अधिकारी पर, सेना के तीनों अंगों के बीच कामकाज में समन्वय स्थापित करने और वित्तीय मामलों में सलाह देने की जिम्मेदारी होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Ministry, Defense, Changed, Service, Rule

द्वारका-नजफगढ़ के बीच मेट्रो सेवा शुरू, दिल्ली वालों को मिला दिवाली गिफ्ट
केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री हरदीप सिंह व सीएम केजरीवाल उद्घाटन किया । Metro service

नजफगढ़ से आधे घंटे में एयरपोर्ट, 70 मिनट में वैशाली व 80-85 मिनट में नोएडा पहुंचा जा सकेगा।

दिल्ली मेट्रो दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क बन जाएगा।

नई दिल्ली(एजेंसी)। द्वारका-नजफगढ़ कॉरिडोर पर शुक्रवार शाम 5 बजे मेट्रो (Metro service) का परिचालन शुरू हो जाएगा। केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री  हरदीप सिंह पुरी व सीएम अरविंद केजरीवाल  शुक्रवार को मेट्रो भवन से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये इसका शुभारंभ किया। शाम पांच बजे यह कॉरिडोर यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। इस मौके पर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, पश्चिमी दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा के साथ मेट्रो प्रबंध निदेशक मग्गू सिंह भी मौजूद थे।

दिल्ली मेट्रो दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क बन जाएगा

यहां पर बता दें कि वर्ष 2002 में महज 8 किलोमीटर की लंबाई से अपना सफर शुरू करने वाली दिल्ली मेट्रो (Metro service) अब 377 किलोमीटर का सफर तय कर चुकी है। इसकी साथ दिल्ली मेट्रो विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मेट्रो रेल नेटवर्क भी बन चुका है। मेट्रो की गति ऐसी ही रही तो अगले कुछ सालों के दौरान दिल्ली मेट्रो दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क बन जाएगा।

यहां पर बता दें कि ग्रे लाइन रूट पर मेट्रो के इस सेक्शन पर ट्रेन सेवा शुरू होने से पश्चिमी दिल्ली के ग्रामीम इलाके भी जुड़ जाएंगे।

एक अनुमान के मुताबिक, इससे 50,000 मेट्रो यात्रियों में इजाफा होगा और दिल्ली मेट्रो की कमाई भी बढ़ेगी।

मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक, ग्रे लाइन के इस सेक्शन के चालू होने से मेट्रो के यात्रियों में इजाफा होने की उम्मीद है।

यह रूट न केवल ग्रामीण इलाकों को जोड़ रहा है, बल्कि विभिन्न मेट्रो ट्रेनें बदलकर गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़, नोएडा आदि शहरों का सफर कर सकेंगे।

कुलमिलाकर इस रूट के चालू होने से कामकाजी यात्रियों खासकर महिलाओं को ज्यादा लाभ होगा।

दिल्ली की लाइफलाइन बन चुकी दिल्ली मेट्रो में 30 लाख से अधिक लोग रोजाना सफर करते हैं।

ग्रे लाइन के चार मेट्रो स्टेशन में कई कॉरिडोर हैं, जबकि कुल 274 स्टेशन हो चुके हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

कारवां-ए-अमन बस सेवा एक हफ्ते बाद फिर शुरू हुई
श्रीनगर (वार्ता)। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर(पीओके) की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस एहतियातन पिछले सप्ताह से स्थगित रहने के बाद सोमवार को बहाल हो गयी।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि साप्ताहिक बस 23 यात्रियों के साथ श्रीनगर के बेमिना से पीओके के लिए निकल चुकी है।”उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा की इस तरफ अंतिम भारतीय सैन्य चौकी कामन चौकी के रवाना होने के लिए बस में और यात्री उरी के ट्रेड फेसिलिटेशन सेंटर (टीआरसी) से बैठेंगे।

पिछले सोमवार को सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दी गई थी

सूत्रोें ने बताया कि नियंत्रण रेखा के दूसरी तरफ बस में यात्रा करने वाले यात्रियों की सही संख्या दोपहर में पता चलेगी। इसी तरह, पीओके से आनेवाले यात्रियों की संख्या का पता शाम में चलेगा।कारवां-ए-अमन बस से पिछले सोमवार को सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दी गई थी। उस दिन कश्मीर घाटी के कुछ क्षेत्रों सहित राज्य में चार चरणों वाले चुनावों का पहले चरण का मतदान हो रहा था। सूत्रों ने बताया कि जो यात्री पिछले सप्ताह नहीं जा पाये थे , उन्हें भी इस बार बस में समायोजित किया गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

सेवा से बड़ी हुई पद की लालसा
कभी समय था जब पार्टी की ओर से गुरमुख सिंह मुसाफिर को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया लेकिन मुसाफिर यह पद लेने से पीछे हट गए। बड़ी मुश्किल से उनके साथी नेताओं ने उन्हें मनाया। अब हालात यह हैं कि पद के लिए पार्टी ही तोड़ दी जाती है। पद व राजनीति एक दूसरे में इतने घुलमिल गए हैं कि पद शब्द एक तरफ कर दें तो राजनीति शब्द का कोई अर्थ नहीं रह जाता। ताजा मिसाल आम आदमी पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की है। खैहरा ने बठिंडा के अपने 7 विधायकों के सहयोग से कनवैंशन कर ली हालांकि उनके साथ दो अन्य विधायक तो इस कनवैंशन में नहीं आए। लोगों को एकत्रित करने के लिए जोर लगाया गया।

जैसे वह किसी लोक मामले में सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हों। कनवैंशन का बड़ा मुद्दा यह था कि खैहरा को उनसे छीना गया विपक्ष के नेता का पद वापिस किया जाए। कनवैंशन में पहुंचे विधायकों ने भी मांग पर जोर दिया। इस घटना से शुरु से ही विवादों में उलझी आम आदमी पार्टी और भी घिर गई है। पार्टी के अंदर लोकतंत्र नहीं है क्योंकि नेता विपक्ष को बदलने के लिए विधायकों की बैंठकें नहीं हुई, फिर नेताओं को अनुशासन पसंद नहीं क्यों वह मीडिया में जाने की बजाए पार्टी मंच पर अपनी बात नहीं रख सके। खास पदों की दौड़ में आदर्श भटकते नजर आ रहे हैं।

जनता के हितों की बात करने की बजाए सभी राज्यों की लीडरशिप को पद की लालसा ने अपनी चपेट में ले लिया है। कांग्रेस व अकाली-भाजपा दलों को ‘आप’ की दुर्दशा फायदेमंद साबित होगी। इस पार्टी के राष्टÑीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने पहली बार दिल्ली का मुख्यमंत्री बनते समय लोगों के सामने आदर्श रखा था कि वह सरकारी बंगला नहीं लेंगे। खैहरा की ओर से सरकारी कोेठी खाली करवाने के लिए कु छ दिनों की मोहलत मांगी गई थी। पंंजाब को इस समय जरूरत है सार्वजनिक मुद्दों की आवाज उठाने वाले नेताओं व पार्टियों की।

दूसरी तरफ कांग्रेस में नवजोत सिंह सिद्धू हैं जो भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई के लिए अपनी ही पार्टी के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। इस तरह भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सिद्धू की लड़ाई सरकार के साथ हो रही है। नवजोत सिद्धू के परिवार ने विरोध होने के कारण सरकार में दो अहम पद भी ठुÞकरा दिए। पदों के त्याग के लिए सिद्धू पूरे पंजाब के लिए मिसाल बन चुके हैं। राजनीति को सेवा मानना बड़ी बात है जो कहीं-कहीं पूरी होती भी दिख रही है। सिद्धू व खैहरा की मिसाल राजनीति के दो पहलुओं को प्रदर्शित करती है।

जम्मू-कश्मीर: जवानों और आतंकियों में मुठभेड़ जारी, इंटरनेट-रेल सेवा बंद
दो दर्जन लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला

श्रीनगर (एजेंसी)।। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार की सुबह लश्कर-ए-ताईबा और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरु होने के बाद प्रशासन ने पूरे इलाके में इंटरनेट सेवाओं को ठप करने के साथ बनिहाल-बारामुला रेल सेवा को भी एहतियातन बंद कर दिया है। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों का ठिकाना बने मकान के आस-पास स्थित अन्य घरों से करीब दो दर्जन लोगो को आतंकियों की गोलियों की बौछार के बीच ही सुरक्षित बाहर निकाला।

लश्कर ए ताईबा के दो आतंकी अपने किसी संपर्क सूत्र के पास आए हैं।

हालांकि आतंकियों की सही संख्या मालूम नहीं हो पाई है। लेकिन दावा किया जा रहा है कि वहां दो से तीन आतंकी छिपे हैं। इनमें से एक अनंतनाग का ही रहने वाला है और दूसरा जिला डोडा या फिर किश्तवाड़ का निवासी है।संबधित अधिकारियों ने बताया कि बीती रात आधी रात के बाद खबर मिली थी कि अनंतनाग में लालचौक के पास कोतवाल गली में लश्कर ए ताईबा के दो आतंकी अपने किसी संपर्क सूत्र के पास आए हैं।

जवानों ने सुबह साढ़े चार बजे जवानों ने घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरु किया

उसी समय सेना की 1 अारआर, सीआरपीएफ की 162वी वाहिनी और 40वी वाहिनी के जवानों के साथ मिलकर राज्य पुलिस विशेष अभियान दल केजवानों ने उन्हें मार गिराने का एक अभियान चलाया। आज सुबह साढ़े चार बजे जवानों ने घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरु किया। आतंकियों नेजवानों को अपने ठिकाने की तरफ आते देख फायरिंग शुरु कर दी। जवानों ने तुरंत अपनी पोजीशन ली और जवाबी फायर किया। इसके बाद वहां मुठभेड़ शुरु हो गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मेट्रो सेवा 30 जून से हो सकती है ठप
9000 नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

Metro service can be stopped from June 30

दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली की ‘लाइफ लाइन’ कही जाने वाली मेट्रो सेवा शनिवार 30 जून से ठप हो सकती है Metro service can be stopped from June 30। दरअसल दिल्ली मेट्रो के 9000 नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों ने 29 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और 30 जून से अनिश्चितकालीन सेवा हड़ताल पर जाने की बात कही है।  नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि समेत 10 मांगे रखी और पूरा न होने तक अनिश्चितकालीन  हड़ताल की धमकी दी है।

मेट्रो के संचालन पर  हड़ताल का असर दिखना तय

Metro service can be stopped from June 30

नॉन-एग्जिक्यूटिव कर्मचारियों में ट्रेन ऑपरेटर्स, टेक्निशियन, ऑपरेशन स्टाफ, स्टेशन कंट्रोलर, मेन्टनेंस स्टाफ आदि कर्मचारी शामिल हैं। ऐसे में मेट्रो के संचालन पर इनकी हड़ताल का असर दिखना तय है। मेट्रो कर्मचारियों की हड़ताल से मेट्रो से हर दिन सफर करने वाले लाखों यात्रियों को भी परेशानी हो सकती है।

ये हैं मेट्रो कर्मचारियों की मांगें (Metro service can be stopped from June 30)

कर्मचारियों का कहना है कि पिछले साल डीएमआरसी प्रबंधन ने जो वादे किए थे उन्हें पूरा नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने वेतनमान में सुधार, काम की सीमा, कार्यस्थल पर कर्मचारियों की सुरक्षा, CISF कर्मियों का मेट्रो परिसर में कार्य करने के लिए गाइडलाइंस और कर्मचारियों को निकालने के लिए स्पष्ट नियमों की मांग की है।

19 जून से ही काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध कर रहे

Metro service can be stopped from June 30

दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 19 जून से ही हाथ पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध कर रहे हैं। मैंनेजमेंट के उदासिन रवैये को देखते हुए कर्मचारियों ने 25 जून से कार्यस्थल पर मिलने वाली सभी सुविधाओं का त्याग करने और अपनी ड्यूटी के दौरान भूखा रहने का निर्णय लिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सर्विस देने वाले बाहरी वेंडर्स को देना होगा 18 फीसद जीएसटी
नई दिल्ली (एजेंसी) दफ्तरों (कार्यालयों) और कारखानों में बाहरी विक्रेताओं (वेंडर्स) की ओर से प्रदान की जाने वाली कैंटीन सेवाओं पर 18 फीसद जीएसटी लगाया जाएगा। यह जानकारी अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग ने दी है। गुजरात बेंच की अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग अपना आदेश रश्मि हॉस्पिटल सर्विसेज की ओर से दायर की गई याचिका पर सुनवाई के दौरान सुनाया। इस याचिका में पूछा गया था कि ऑफिस की गैर वातानुकूलित कैंटीन को की जाने वाली आपूर्ति पर जीएसटी की दर 12 फीसद होगी या फिर 18 फीसद।

अथॉरिटी ऑफ एडवांस रूलिंग (एएआर) ने कहा कि रश्मि हॉस्पिटालिटी की ओर से उन लोगों को उपलब्ध करवाई जाने वाली कैटरिंग सर्विस, जिनके पास दफ्तरों (ऑफिसेज) या फैक्ट्रियों के भीतर खुद की कैंटीन है, जहां पर खाना, स्नैक्स और चाय का उपभोग कर्मचारियों और श्रमिकों की ओर से किया जाता है, ऐसे में हॉस्पिटॉलिटी कंपनी को अपनी प्रकृति को नहीं बदलना चाहिए। एएआर ने अपने आदेश में कहा, “रश्मि हॉस्पिटालिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जिस सेवा की आपूर्ति की जाती है वो जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) एक्ट के अंतर्गत आती है और उस पर 18 फीसद का जीएसटी लागू होता है (9 फीसद का सीजीएसटी और 9 फीसद का एसजीएसटी)।”

ट्रेन में भी खाने पर लगेगा 5 फीसद जीएसटी

अब ट्रेन के सफर के दौरान आपको खाना खाना थोड़ा महंगा पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब ट्रेन में उपलब्ध खाने पीने की चीजों पर आपको 5 फीसद जीएसटी चुकाना होगा। अथॉरिटी फॉर एडवांस रुलिंग (AAR) की ओर से जारी एक हालिया बयान में कहा गया था कि कि इस तरह के खाने पर 5 फीसद के कंसेशसनल टैक्स के बदले जीएसटी वसूला जाएगा, जैसा कि सरकार के सर्कुलर में कहा गया है। दिल्ली AAR ने अपनी रुलिंग में कहा था कि इंडियन रेलवे ट्रांसपोर्ट का एक साधन है न कि रेस्टोरेंट, मेस या फिर कैंटीन।

‘भ्रष्टाचार से नौकरी देने वाले आज जेल में’
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

रोहतक (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा में अब नौकरी पूरी तरह से पारदर्शी सिस्टम में मिलती है। योग्य लोगों को नौकरी के लिए अवसर मिलता है। यह तब संभव हुआ है जब हरियाणा में किसी जाति, वर्ग या परिवार विशेष की नहीं बल्कि हरियाणवी सरकार है। यह बात भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने दौरे के अंतिम दिन महर्षि दयांनद विवि के टैगोर थियेटर में भाजपा मोर्चों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। शाह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार करके नौकरी देने वाले नेता आज जेल में हैं।

हरियाणा में अब पारदर्शी सिस्टम, नौकरी में मेरिट ही आधार

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए पूछा कि क्या आपको ऐसी सरकार चाहिए जो भ्रष्ट हो, कार्यकर्ताओं के नहीं कहने पर शाह ने कहा कि फिर तो हरियाणा में आप 5 नहीं 25 साल की सरकार बनाएंगे। कार्यकर्ताओं को मंत्र देते हुए कहा कि हर बूथ पर अपनी ताकत बढ़ाएं और पार्टी की नीतियों व सरकार की योजनाओं को अंतिम आदमी तक पहुंचाएं।

अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में ईमानदारी से काम करके मैरिट वाले युवाओं को नौकरी देकर सरकार ने नई मिसाल कायम की है। पुलिस भर्ती, पटवारी, अभियंता सहित कई विभागों की नौकरियों के नाम लेते हुए पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि केवल परिवार और कार्यकर्ताओं को नहीं बल्कि योग्यजनों को अवसर मिले, ऐसा सिस्टम अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि नौकरी में हमें ये सोच रखनी चाहिए कि भले ही हमारा कोई अपना रह जाए, मगर योग्य नौकरी से वंचित नहीं होना चाहिए।

-फर्जी राशन कार्ड रद्द करने से रूकी करोड़ों की कालाबाजारी

उन्होंने कांग्रेस और इनेलो की सरकारों का जिक्र करते हुए कहा कि उन सरकारों के समय में हरियाणा के योग्य बच्चों में निराशा थी। बच्चों ने पढ़ाई छोड़ दिया था। मगर इस सरकार ने बच्चों के विश्वास को बहाल किया है। अब बच्चे अपने करियर को बनाने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगे हैं। सरकार ने सस्ते राशन के डिपूओं की सप्लाई को डिजीटल करके 38 हजार फर्जी राशन कार्ड पकड़े हैं। इन कार्डों को सस्पेंड करने से करोड़ों की कालाबाजारी को रोका है। इसके अलावा ई-पंजीकरण, ई स्टाम्प, सिंगल विंडो सिस्टम आदि ऐसे अनेक काम किए हैं, जो आम आदमी के लिए लाभकारी सिद्ध हुए हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

इजरायल: भारतीय समुदाय को मोदी सरकार के तीन तोहफे
दिल्ली-मुंबई-तेल अवीव विमान सेवा जल्द शुरू होने की घोषणा

तेल अवीव: इजरायल के तीन दिन के दौरे के दूसरे दिन नरेंद्र मोदी बुधवार को यहां कन्वेन्शन सेंटर में भारतीय कम्युनिटी के बीच पहुंचे। मोदी ने अपनी स्पीच की शुरुआत हिब्रू में की और इजरायली लोगों का अभिवादन किया।

उन्होंने कहा यह सच यह है कि मिलने में हमें कई साल लग गए। 10-20-50 नहीं, 70 साल लग गए। आजादी के 70 साल बाद कोई भारतीय प्रधानमंत्री आज आप सभी का आशीर्वाद ले रहा है। इस अवसर पर बेंजामिन नेतन्याहू भी मौजूद थे। मोदी ने करीब एक घंटा दस मिनट की स्पीच में अपनी सरकार के एचीवमेंट गिनाए, वहीं सरकार के रिफॉर्म का भी जिक्र किया।

इसके अलावा नई दिल्ली- मुंबई-तेल अवीव के बीच फ्लाइट्स शुरू करने का एलान किया। इजरायल की ऐतिहासिक यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वहां रहने वाले भारतीय प्रवासियों से तेल अवीव कन्वेंशन सेंटर में मुखातिब हुए। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए वहां करीब पांच हजार भारतीय पहुंचे।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वहां अपनी सरकार की तमाम उपलब्धियां तो गिनवाई हीं साथ ही साथ तीन बड़ी सौगातें भी दीं। मोदी ने मंच से ओसीआई कार्ड के नियमों में राहत, इंडियन कल्चरल सेंटर खोलने की घोषणा तो की ही भाषण के अंत में उन्होंने दिल्ली-मुंबई-तेल अवीव विमान सेवा जल्द शुरू होने की घोषणा भी की।

भारत में हर क्षेत्र में यहूदियों ने दिया योगदान

पीएम मोदी ने साथ ही कहा, यहूदी समुदाय के लोग भारत में बहुत कम संख्या में रहे हैं। लेकिन जिस भी क्षेत्र में रहे हैं उन्होंने अपनी उपस्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण तरीके से दर्ज कराई है। फिल्म में भी यहूदियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

भारतीय समुदाय के प्रति उनका प्रेम ही उन्हें यहां खींच लाया है। मुझे याद है भारत की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में भी ज्यूस समुदाय के एक मेयर रह चुके हैं। यह वह समय था जब मुंबई को बॉम्बे कहा जाता था।

भारत में भी बहुत कम लोगों को पता होगा कि ऑल इंडिया रेडियो की जो सिग्नेचर ट्यून है वह एक ज्यूस ऑल्टर ने कंपोज किया था। वे यहूदी बाद में थे पहले भारतीय थे। जब वे इजरायल आए तो साथ में भारतीय संस्कृति साथ लाए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।