jio - Sach Kahoon Hindi

Jio News: जियो का आएगा रिकॉर्ड तोड़ आईपीओ, बैंकरों को वैल्यूएशन 170 अरब डॉलर तक होने की उम्मीद- ब्लूमबर्ग
2026 में आ सकता है जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का आईपीओ

लिस्टिंग के बाद देश की शीर्ष तीन कंपनियों में हो सकती है शामिल

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज़)। Reliance Industries: जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड की वैल्यूएशन 170 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है। निवेश बैंकरों का मानना है कि कंपनी का संभावित मूल्यांकन इसे भारत की सबसे बड़ी दो या तीन कंपनियों में शामिल कर सकता है। यह आंकड़ा भारती एयरटेल जैसी कंपनियों से भी कहीं अधिक है। एयरटेल का मौजूदा वैल्यूएशन लगभग 12.7 लाख करोड़ रुपये (143 अरब डॉलर) है। जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का आईपीओ, 2006 के बाद रिलायंस से जुड़ी किसी बड़ी यूनिट का पहला सार्वजनिक आईपीओ होगा। बताते चलें कि 2006 में रिलायंस पेट्रोलियम की लिस्टिंग हुई थी।

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, निवेश बैंकरों ने जियो (Jio) के लिए 130 अरब डॉलर से लेकर 170 अरब डॉलर तक का वैल्यूएशन प्रस्तावित किया है। जिसपर चर्चाएं फिलहाल चल रही हैं और अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। इससे पहले देश के नामी ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने सितंबर-27 में जियो प्लेटफॉर्म लिमिटेड के इक्विटी वैल्यु को अपग्रेड करके 148 अरब अमेरिकी डॉलर कर दिया था।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अगस्त में कहा था कि जियो (Jio) की लिस्टिंग 2026 की पहली छमाही में हो सकती है। अंबानी 2019 से ही जियो के संभावित आईपीओ की बात कर रहे हैं। 2020 में मेटा प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक) और अल्फाबेट (गूगल) जैसी कंपनियों ने जियो में 10 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया था। सितंबर के अंत तक जियो के पास लगभग 50.6 करोड़ ग्राहक थे, और प्रति ग्राहक औसत राजस्व (ARPU) 211.4 रुपये था। इस पूरे मामले पर रिलायंस की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:– Abhi Sharma: लंदन में होने वाले भजन कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे हरियाणा के अभि शर्मा

Jio SoundPay: राजस्थान में जियो साउंड पे ने आसान बनाया यूपीआई भुगतान
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। Jio SoundPay: जियो भारत फोन का साउंड पे फीचर राजस्थान में छोटे व्यापारियों के लिए यूपीआई भुगतान को आसान और किफायती बना रहा है। जहां अन्य यूपीआई प्लेटफॉर्म 125 रुपए प्रति माह चार्ज करते हैं, वहीं जियो भारत फोन में यह सेवा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क और डिवाइस के उपलब्ध है। इस सुविधा के जरिए व्यापारियों को रियल-टाइम ऑडियो पेमेंट अलर्ट मिलता है। Jio News

राजस्थान में लगभग 26.87 लाख एमएसएमई संचालित हैं, जिनमें थोक और खुदरा व्यापारी भी शामिल हैं। उनके लिए जियो भारत फोन एक किफायती डिजिटल लेनदेन उपकरण साबित हो रहा है। सिर्फ 699 रुपए की कीमत में मिलने वाला यह 4जी फोन सालाना 1500 रुपए की बचत कराता है। साथ ही, इसमें जियो पे, जियो सिनेमा, जियो सावन और 455 प्लस लाइव टीवी चैनल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। Jio News

अजमेर की ई-मित्र संचालक गायत्री तुनवाल ने बताया कि अब वह यूपीआई भुगतान की जानकारी के लिए एंड्रॉयड फोन की जगह जियो भारत फोन इस्तेमाल कर रही हैं। उनका फोन यूपीआई पेमेंट की सूचना खुद देता है, जिससे महंगे साउंड बॉक्स की जरूरत खत्म हो गई। Jio News

सवाई माधोपुर के मोबाइल दुकानदार दीपेश जैन ने बताया कि जहां अन्य प्लेटफॉर्म केवल भुगतान अलर्ट प्रदान करते हैं, वहीं जियो भारत फोन एक संपूर्ण डिजिटल पैकेज है, जो मनोरंजन और अन्य आवश्यक ऐप्स की सुविधा भी देता है। जयपुर के अचरोल क्षेत्र के बन्ना गुर्जर ने कहा, “जियो भारत फोन पर स्विच करने से न केवल पैसे की बचत हुई है, बल्कि डिजिटल लेन-देन भी आसान हो गया है।”

यह भी पढ़ें:– शुगर मिल प्रबन्धन देगा मृतक आश्रितों को बीस लाख रुपए एवं नौकरी

JioHotstar: जियोहॉटस्टार पर आईपीएल मुफ्त- जियो ने 15 अप्रैल तक बढ़ाया क्रिकेट ऑफर
मौजूदा और नए जियो (Jio) सिम उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष ऑफर

टीवी/मोबाइल पर 4K क्वालिटी में 90-दिन का मुफ़्त जियोहॉटस्टार

50-दिन के लिए मुफ़्त जियोफ़ाइबर/एयरफ़ाइबर ट्रायल कनेक्शन

मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। Jio Hotstar: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी, जियो अपने मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए जो विशेष क्रिकेट ऑफ़र लेकर आया था, उसे कंपनी ने 15 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दिया गया है। पहले यह ऑफर 31 मार्च को समाप्त होने वाला था। ऑफर के तहत 299 रुपये या अधिक के प्लान वाला नया जियो सिम कनेक्शन लेने पर या फिर कम से कम 299 रुपये का रिचार्ज कराने पर जियो ग्राहक, जियोहॉटस्टार पर मुफ्त में आईपीएल क्रिकेट सीजन का मजा ले सकते हैं। Jio

इस अनलिमिटेड क्रिकेट ऑफ़र में ग्राहकों को टीवी/मोबाइल पर 90-दिन का मुफ़्त जियोहॉटस्टार सब्स्क्रिप्शन मिल रहा है और वो भी 4K क्वालिटी में। जिससे ग्राहक आईपीएल क्रिकेट सीजन का मुफ्त में आनंद उठा पा रहे हैं। जियो हॉटस्टार पैक 22 मार्च 2025 यानी आईपीएल क्रिकेट सीज़न के शुरुआती मैच के दिन से 90 दिनों की अवधि के लिए वैद्य रहेगा।

इसके साथ ही जियो घरों के लिए जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर का मुफ्त ट्रायल कनेक्शन भी देगी। अल्ट्रा-फ़ास्ट इंटरनेट का मुफ़्त ट्रायल कनेक्शन 50 दिनो तक फ्री रहेगा। ग्राहक 4K में क्रिकेट देखने के बेहतरीन अनुभव के साथ शानदार होम एंटरटेनमेंट का लाभ भी उठा सकेंगे। जियोफाइबर या जियोएयरफाइबर के मुफ्त ट्रायल कनेक्शन के साथ 800+ TV चैनल, 11+ OTT ऐप, अनलिमिटेड WIFI भी मिलेगा।

ऑफ़र का फायदा अब 15 अप्रैल 2025 तक उठाया जा सकता है। ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए मौजूदा जियो सिम उपयोगकर्ता को कम से कम 299 रुपये वाला रिचार्ज कराना होगा। वहीं नए जियो सिम ग्राहकों को भी 299 रुपये या उससे ज़्यादा के प्लान वाला नया जियो सिम लेना होगा। जिन ग्राहकों ने पहले रिचार्ज करा लिया है, वे भी 100 रुपये का ऐड-ऑन पैक लेकर ऑफर का लाभ ले सकेंगे। Jio

यह भी पढ़ें:– सीआईएसएफ साइक्लोथॉन, तटीय समुदायों के साथ साझेदारी की शुरुआत का प्रतीक: महानिदेशक (सीआईएसएफ)

Reliance Jio: अब दुर्गम व दूर-दराज के इलाकों में भी मिलेगी आपके फ़ोन को कनेक्टिविटी
उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवाओं के लिए जियो ने स्पेसएक्स से हाथ मिलाया

Reliance Jio: मुंबई। मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) Jio Platforms Limited और एलन मस्क की स्पेसएक्स ने भारत में स्टारलिंक की ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने के लिए समझौता किया है। इस समझौते के बाद अब भारत के ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों सहित पूरे देश में उपग्रह आधारित ब्रॉडबैंड सेवाएं मिलने लगेंगी। इससे उन दुर्गम इलाकों को भी आसानी से कनेक्ट किया जा सकेगा जहां कनेक्टिविटी पहुंचाना मुश्किल काम है। समझौते में शामिल कंपनियों में से एक जियो जहां दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर है तो वहीं स्टारलिंक दुनिया का अग्रणी लो अर्थ ऑर्बिट सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन ऑपरेटर है। JIO News

जियो के ग्राहकों को स्टारलिंक के सॉल्युशन्स जियो-स्टोर्स के साथ ऑनलाइन भी उपलब्ध होंगे। जियो ने अपने बयान में कहा है कि स्पेसएक्स के साथ समझौते से विश्वसनीय इंटरनेट पूरे भारत में सभी उद्यमों, छोटे और मध्यम व्यवसायों और समुदायों को सुलभ कराया जा सकेगा। स्टारलिंक सबसे चुनौतीपूर्ण स्थानों पर तेज़ और किफ़ायती तरीके से हाई स्पीड इंटरनेट का विस्तार करके जियोएयरफाइबर और जियोफाइबर का पूरक साबित होगा। दोनों कंपनियां भारत के डिजिटल इको सिस्टम में सहयोग के अन्य रास्ते भी तलाश करेंगी।

हर भारतीय की किफायती और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड तक पहुंच हो

रिलायंस जियो के ग्रुप सीईओ मैथ्यू ओमन ने कहा, “हर भारतीय की किफायती और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड तक पहुंच हो, यह जियो की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्टारलिंक को भारत में लाने के लिए स्पेसएक्स के साथ हमारा सहयोग हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है और सभी के लिए बिना रूकावट ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी की दिशा में एक बड़ा कदम है। जियो के ब्रॉडबैंड इकोसिस्टम में स्टारलिंक को एकीकृत करके, हम अपनी पहुंच का विस्तार कर रहे हैं और इस एआई-संचालित युग में हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड की विश्वसनीयता और पहुंच को बढ़ा रहे हैं, जिससे देश भर के समुदायों और व्यवसायों को सशक्त बनाया जा सकेगा।”

स्पेसएक्स के प्रेसीडेंट और मुख्य परिचालन अधिकारी ग्वेने शॉटवेल ने कहा, “हम भारत की कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाने के लिए जियो की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं। हम जियो के साथ काम करने, भारत सरकार से अनुमति प्राप्त करने और लोगों, संगठनों व व्यवसायों को स्टारलिंक की हाई-स्पीड इंटरनेट सेवाओं तक पहुँच प्रदान करने को उत्सुक हैं।” समझौता स्पेसएक्स द्वारा भारत में स्टारलिंक की सेवाएँ उपलब्ध कराने की अनुमति प्राप्त करने के अधीन है। JIO News

हरियाणा निकाय चुनाव के परिणाम, अम्बाला में भाजपा की जीत, जानें अन्य सीटों का हाल

Rajasthan News: खुशखबरी, राजस्थान के इन 45 हजार गांवों की जल्द बदलेगी तस्वीर, जियो ने लिया ये बड़ा फैसला
जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Reliance Jio: रिलायंस जियो ने राजस्थान के 45 हजार से अधिक गांवों तक 4जी और 5जी सेवाओं का विस्तार किया है। इनमें से 54 दूरस्थ गांव ऐसे हैं, जहां रिलायंस जियो डिजिटल सेवा प्रदान करने वाला एकमात्र निजी टेलीकॉम ऑपरेटर है। यह पहल ग्रामीण भारत को डिजिटल युग से जोड़ने और जीवन स्तर में सुधार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जियो ने बीकानेर, झालावाड़ और उदयपुर जिलों के मोडियामानसार, रामसरा, मिथरिया, ढोलिया, लैफाल, रामपुरिया, माजावड़ जैसे दूरस्थ गांवों तक विश्वसनीय डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंचाई। इससे शिक्षा और ई-गवर्नेंस सेवाओं की पहुंच आसान हुई है। साथ ही, किसानों को कृषि तकनीक और बाजार की जानकारी मिलने से उनकी आय में वृद्धि हुई है। Rajasthan News

झालावाड़ के लुहारिया गांव के 24 वर्षीय मेहरबान सिंह ने कहा, “पहले नेटवर्क नहीं था, लेकिन अब आॅनलाइन पढ़ाई और आजीविका के साधन सुलभ हो गए हैं।” सिकराली (लाडनूं), तखतपुरा (बीकानेर), रणोरा (सिरोही), माड़ा और पटिया (उदयपुर) जैसे गांवों के निवासी जियो की सेवाओं को अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं। झालावाड़ के कोहरीझर गांव के 29 वर्षीय मनमोहन ने बताया, “पहले इंटरनेट के लिए गांव से बाहर जाना पड़ता था। अब ई-मित्र जैसी सेवाओं से रोजगार के नए अवसर खुल गए हैं।” इसी प्रकार, अलवर के देहलावास गांव के 25 वर्षीय सुनील कुमार मीणा ने बताया कि जियो के 5 जी नेटवर्क ने न केवल पढ़ाई आसान बनाई है, बल्कि रोजगार के साधन भी उपलब्ध कराए हैं। Rajasthan News

यह भी पढ़ें:– AFG vs ZIM: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दूसरे टेस्ट में 72 रनों से हराया और श्रृंखला भी जीती

Jio Studios: जियो स्टूडियोज का आइएफएफआई 2024 में बोलबाला
मुंबई (सच कहूँ/एजेंसी)। Jio Studios: जियो स्टूडियोज, 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में एक शक्तिशाली प्रभाव डाल रही है, जिसमें विभिन्न शैलियों की फिल्मों की एक आकर्षक लाइनअप पेश की जा रही है। जियो स्टूडियो कई बहुप्रतीक्षित प्रीमियर पेश कर रहा है। इसमें फिल्म साली मोहब्बत एक मनोरंजक थ्रिलर है, जो मशहूर फैशन स्टाइलिस्ट से निमार्ता बने मनीष मल्होत्रा के प्रोडक्शन डेब्यू को चिह्नित करती है। इस फिल्म में राधिका आप्टे और दिव्येंदु मुख्य भूमिका में हैं। Mumbai News

फिल्म मिसेज, सान्या मल्होत्रा द्वारा अभिनीत एक भावनात्मक ड्रामा है जिसने अंतर्राष्ट्रीय समारोहों में स्टैंडिंग ओवेशन प्राप्त किया, जिसका आईएफएफआई में एशिया प्रीमियर होगा। फिल्म हिसाब बराबर आर. माधवन अभिनीत एक व्यंग्यपूर्ण सामाजिक ड्रामा है,जो एक आम आदमी द्वारा कॉरपोरेट बैंक के अरबों डॉलर के घोटाले को उजागर करने की लड़ाई के बाद वित्तीय धोखाधड़ी के मुद्दे से निपटने के लिए ह्यूमर और भावनात्मक ड्रामा को मिलाता है। जियो स्टूडियोज की आर्टिकल 370 आईएफएफआई 2024 में प्रतिष्ठित भारतीय पैनोरमा सेक्शन के लिए चुनी गई है, जो 384 प्रविष्टियों में से चुनी गई 25 फिल्मों की विशिष्ट सूची में शामिल हो गई है। Mumbai News

रिलायंस इंडस्ट्रीज में मीडिया और कंटेंट बिजनेस की अध्यक्ष ज्योति देशपांडे ने जियो स्टूडियोज को प्रभावशाली स्टूडियोज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह आईएफएफआई में (महिलाएं फिल्मों में भारत अध्याय: एक नया दृष्टिकोण’) शीर्षक से एक प्रतिष्ठित पैनल चर्चा का हिस्सा होंगी, जिसमें गुनीत मोंगा, एंड्रिया विल्सन, तिलोत्तमा शोम और अपर्णा पुरोहित भी शामिल होंगी। Mumbai News

यह भी पढ़ें:– उफ्फ! धुआं धुआं आसमान, वायु प्रदुषण खतरनाक लेवल पर

Jio: जियो राजस्थान में डाउनलोड स्पीड, नेटवर्क उपलब्धता और 5जी कवरेज में सबसे आगे
ओपन सिग्नल रिपोर्ट के अनुसार जियो का दबदबा बरकरार

102.1 एमबीपीएस के साथ सबसे तेज डाउनलोड स्पीड वाला नेटवर्क बना जियो

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Jio Network: रिलायंस जियो ने राजस्थान में 5जी उपलब्धता, ओवरआल डाउनलोड स्पीड, और नेटवर्क उपलब्धता जैसे क्षेत्रों में अपने प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ते हुए पकड़ मजबूत की है। ओपन सिग्नल की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, जियो की 5जी उपलब्धता 68.1 फीसदी है, जिससे यह राज्य का सबसे भरोसेमंद 5जी नेटवर्क बन गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जियो की ओवरआल डाउनलोड स्पीड भी सबसे तेज़ है, जो 102.1 एमबीपीएस तक पहुंच रही है। इसके साथ ही, जियो का नेटवर्क 99.3 फीसदी अपटाइम के साथ 4जी और 5जी दोनों में बेहतरीन सेवा प्रदान कर रहा है, जिससे यह नेटवर्क सबसे विश्वसनीय बन गया है।

राष्ट्रीय स्तर पर भी जियो का प्रदर्शन मजबूत है, जहां ग्राहक अपने समय का लगभग दो-तिहाई हिस्सा 5जी नेटवर्क से जुड़े रहते हैं। राजस्थान में जियो ने तीन प्रमुख श्रेणियों – 5जी उपलब्धता, समग्र नेटवर्क उपलब्धता और ओवरआल डाउनलोड स्पीड – में पहला स्थान प्राप्त किया है। Jio Network

यह भी पढ़ें:– पटाखों की बिक्री के लिए 20 अस्थाई लाइसेंस जारी

Jio Phone Prima: जियो का दिवाली धमाका, स्मार्ट फोन को टक्कर देगा 2599 रु. का मोबाइल, धड़ल्ले से चलाइए वॉट्सऐप, फेसबुक
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने काई-ओएस पर आधारित 4जी कीपैड स्मार्टफोन ‘जियोफोन प्राइमा’ लॉन्च किया है जिसकी कीमत 2599 रुपये है। कीपैड स्मार्टफोन का यह उन्नत संस्करण है। यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप, गूगल वॉयस असिस्टेंट जैसी तमाम सुविधाएं अब जियोफोन प्राइमा में बस एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी। 2.4 इंच की डिस्प्ले स्क्रीन वाले इस फोन में 1800 एमएएच की बैटरी है।

वीडियो कॉलिंग और फोटोग्राफी के लिए मोबाइल में फ्रंट और रियर दोनों डिजिटल कैमरे दिए गए हैं। मोबाइल के पिछले हिस्से में फ्लैश लाइट भी मिलेगी। स्मार्टफोन जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सावन जैसी प्रीमियम डिजिटल सर्विस से लैस है। जियो-पे के जरिए यूपीआई भुगतान भी किया जा सकता है। जियो प्राइमा 23 भाषाओं का सपोर्ट करता है यानी 23 भाषाओं में काम कर सकता है। चमकदार रंगों में आने वाले इस स्मार्टफोन को प्रमुख रिटेल स्टोर्स के अलावा आॅनलाइन प्लेटफॉर्म्स जैसे रिलायंस डिजिटल.इन, जियोमार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स और अमेजॅन से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी का मानना है कि जियोफोन प्राइमा उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो किफायती दामों पर 4जी से लैस, सोशल प्लेटफॉर्म्स से जुड़ा हुआ एक मोबाइल चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:– Foods for Lungs: प्रदूषण फेफड़ों के लिए है घातक, तुरंत खाना शुरू करें ये फूड्स

Reliance Jio: रिलायंस जियो ने कर दिया कमाल, मुकेश अंबानी हुए हैरान
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 5058 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दिखाया है जो सालाना आधार पर सालाना आधार पर 12% की वृद्धि दर्शाता है। रिलायंस जियो इन्फोकॉम द्वारा शुक्रवार को जारी दूसरी तिमाही के बिना आडिट किए हुए वित्तीय परिणामों के अनुसार आलोच्य अवधि में उसकी आय सालाना आधार पर 9.9% बढ़कर 24,750 करोड़ रुपये रही।

पिछले वित्त वर्ष कंपनी ने इसी तिमाही में 22,633 करोड़ रुपये की आय दर्ज की थी। इस दौरान कंपनी का खर्च सालाना आधार पर 9% बढ़कर 18,063 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की तिमाही रिपोर्ट के अनुसार उसका कर और अन्य प्रावधानों से पूर्व का कामकाजी मुनाफा दूसरी तिमाही में 12,953 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले साल इसी दौरान परिचालन लाभ 12,578 रुपए था। कंपनी का आॅपरेटिंग मार्जिन आलोच्य तिमाही में 26.4 प्रतिशत रहा पिछले साल के लगभग बराबर ही है । इस दौरान कंपनी का लाभ का मार्जिन 17.40% रहा।

यह भी पढ़ें:– फिर जातिवाद पर आधारित होंगे चुनाव!

आवासीय परिसर में मोबाईल टॉवर लगाने का लोगों ने किया विरोध
अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय गली नं. 11-12 में एक मकान की पहली मंजिल पर जिओ कंपनी का मोबाईल टॉवर (Mobile Tower) लगाने का लोगों ने भारी विरोध किया। जिसके चलते मोबाईल कंपनी को टॉवर निर्माण का कार्य बीच में ही रोकना पड़ा। इधर सूचना मिलने के बाद भी नगर निगम के अधिकारी और पुलिस प्रशासन का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। Abohar News

इस बारे में मोहल्लावासियों नीलम रानी, इंदू मिढा, अंजू, कर्मजीत कौर, ऊषा रानी, विनोद शर्मा, विकेश कुमार, रवि कुमार, राम कुमार, गणेश चंद, तेजिंद्र ङ्क्षसह, राकेश कुमार व विजय शर्मा आदि ने बताया कि उनकी गली के निवासी संजीव मिढ़ा नामक व्यक्ति ने अपने मकान के आगे की दुकान में अवैध तौर पर गैस एजेंसी बना रखी है। जबकि मकान की पहली मंजिल पर जिओ कंपनी का मोबाईल टावर लगवा रहा है। लोगों ने बताया कि इस अस्थाई एजेंसी में दर्जनों भरे हुए गैस सिलेंडर पड़े रहते हैं, जिससे आवासीय परिसर में किसी भी प्रकार का हादसा हो सकता है। उन्होंने बताया कि अब यह व्यक्ति अपने मकान की छत पर जिओ कंपनी का मोबाईल टॉवर लगा रहा है, जिससे निकलने वाली हानिकारक किरणें लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालेंगी। Abohar News

इसी को देखते हुए अदालत ने भी आवासीय परिसर में मोबाईल टॉवर लगाने पर पाबंदी लगा रखी है। लेकिन इसके बाद भी यह व्यक्ति यहां टावर लगा रहा है। उन्होंने बताया कि बीती रात जब लोगों ने इसका विरोध किया तो यह मारपीट करने को तैयार हो गया। इसी लिए आज मौहल्ले के सभी लोगों ने एकत्रित होकर टावर लगाने का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इसके पास टॉवर लगाने की कोई मंजूरी नहीं है। इस बारे में उन्होंने नगर निगम को भी लिखकर दिया था लेकिन उन्होंने भी कोई ध्यान नहीं दिया। अंत में लोगों ने टॉवर लगाने आए कंपनी कर्मचारियों को वहां से खदेड़ दिया। लेकिन नगर निगम और पुलिस प्रशासन की ओर से कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंचा। Abohar News

यह भी पढ़ें:– अनूपशहर के नवनिर्मित कार्यालय का लोकार्पण

Jio यूजर्स ने रचा इतिहास, एक महीने में उड़ा डाला 10 अरब जीबी डेटा
नई दिल्ली। Jio यूजर्स ने एक महीने में 10 एक्साबाइट (Jio Service) यानी 10 अरब जीबी डेटा का इस्तेमाल कर डाला। यह आंकड़ा कितना बड़ा है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 2016 में जब रिलायंस जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में एंट्री मारी थी, उस वक्त पूरे देश के सभी उपलब्ध नेटवर्कस पर डेटा खपत मात्र 4.6 एक्साबाइट थी और वो भी एक महीने की नही पूरे वर्ष भर की। भारत में पहली बार किसी टेलीकॉम कंपनी के नेटवर्क पर एक महीने में 10 एक्साबाइट डेटा की खपत हुई है। मार्च तिमाही में जियो नेटवर्क पर डेटा की खपत का आंकड़ा 30.3 एक्साबाइट था। रिलायंस जियो ने अपने तिमाही नतीजों में इसका खुलासा किया।

डेटा की बढ़ती खपत में अहम भूमिका निभाई | Jio Service

जियो ट्रू 5जी रोलआउट ने डेटा की बढ़ती खपत में अहम भूमिका निभाई। जियो यूजर अब हर महीने औसतन 23.1 जीबी डेटा खर्च कर रहा है। जो दो साल पहले तक मात्र 13.3 जीबी प्रतिमाह था। यानी प्रत्येक जियो यूजर 2 साल पहले की तुलना में करीब 10 जीबी प्रतिमाह अधिक डेटा की खपत कर रहा है। जियो नेटवर्क पर डेटा खपत का यह औसत, टेलीकॉम इंडस्ट्री की औसत से कहीं अधिक है।

कंपनी का दावा | Jio

तिमाही रिजल्ट्स के मुताबिक जियो ने मार्च 2023 तक 60 हजार साइट्स पर 3.5 लाख से अधिक 5जी सेल्स लगा लिए थे। देश भर में 2,300 से अधिक शहर और कस्बे 5जी की कवरेज में आ गए हैं और जियो यूजर्स भारी संख्या में 5जी सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी का दावा है कि जियो बेहद तेजी से 5जी का रोलआउट कर रहा है। दुनिया भर में 5जी के रोलआउट की ऐसी कोई मिसाल नही है।

कंपनी 2023 के अंत तक पूरे देश में 5जी कवरेज पहुंचाना चाहती है। 5जी रोलआउट के साथ-साथ कंपनी एयरफाइबर के लॉन्च की तैयारियां भी कर रही है। जियो ने बताया कि अगले कुछ महीनों में इसका लॉन्च संभव है। रिलायंस जियो का लक्ष्य 10 करोड़ घरों को फाइबर और एयरफाइबर से जोड़ने का है। जल्ट्स में कुछ और महत्वपूर्ण बातें भी निकल कर आईं, जैसे जियो का औसत राजस्व प्रति यूजर प्रतिमाह बढ़कर 178.8 रु हो गया है। कंपनी के नेटवर्क पर हर दिन यूजर्स 1,459 करोड़ मिनट बातचीत (वॉयस कालिंग) कर रहे हैं। जियो नेटवर्क से जुड़े हर फोन पर करीब 1,003 मिनट हर महीने कॉलिंग हो रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

जियो बना वायर्ड ब्रॉडबैंड का सरताज
नई दिल्ली। ब्रॉडबैंड सेगमेंट में वायरलेस सर्विस के साथ वायर्ड सर्विस में भी रिलायंस जियो(Jio) अव्बल बन गयी है। नवंबर 2021 में कंपनी 43.40 लाख वायर्ड फिक्सड लाइन ब्राडबैंड के साथ अव्वल स्थान करने में सफल रही है। दूरसंचार नियामक ट्राई द्वारा नवंबर 2021 के जारी आंकड़ों के मुताबिक वायर्ड फिक्सड लाइन ब्रॉडबैंड सर्विस में जियो ने सरकारी कंपनी बीएसएनएल को पीछे छोड़ दिया है। करीब 43 लाख 40 हजार वायर्ड फिक्सड लाइन ब्रॉडबैंड कनेक्शन्स के साथ जियो पहले, तो लगभग 42 लाख कनेक्शन के साथ बीएसएनएल दूसरे स्थान पर काबिज था। 40 लाख 80 हजार कनेक्शन के साथ भारती एयरटेल ने अपनी तीसरी पोजीशन बरकरार रखी है।

अपने कमर्शियल लॉन्च के 2 साल के भीतर ही रिलायंस जियो की फाइबर सर्विस ने वायर्ड फिक्सड लाइन सर्विस सेगमेंट में नंबर वन का तमगा हासिल कर लिया है। नवंबर में रिलायंस जियो ने करीब 1 लाख 90 हजार नए फाइबर कनेक्शन दिए। वहीं सेगमेंट की दिग्गज कंपनी बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड ग्राहकों में कमी दर्ज की गई। एयरटेल की ग्राहक संख्या में भी करीब 1 लाख का इजाफा दर्ज किया गया। ट्राई आंकड़ों के मुताबिक नवंबर 2021 में वायरलेस और वायर्ड ब्रॉडबैंड सेगमेंट में रिलायंस जियो की कुल बाजर हिस्सेदारी 54.01 फीसदी जा पहुंची है। एयरटेल 26.21 प्रतिशत के साथ दूसरे और वोडाफोन-आइडिया 15.27 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।