Assembly Elections Rajasthan - Sach Kahoon Hindi

सुगम, सहज, सुरक्षित मतदान के लिए निर्वाचन विभाग की पहल
366 सहायक मतदान केन्द्रों का निर्वाचन आयोग ने किया अनुमोदन

प्रदेश में अब 52122 मतदान केन्द्रों पर होगा मतदान | Jaipur News

जयपुर,(सच कहूँ न्यूज)। भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने प्रदेश में 366 सहायक मतदान केन्द्रों की स्थापना को मंजूरी दी है। ये सहायक मतदान केन्द्र राज्य के 32 जिलों की 125 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में उन मतदान केन्द्रों पर बनाए जाएंगे जहां मतदाताओं की संख्या 1450 से अधिक है। ये मतदान केन्द्र मूल मतदान केन्द्र के साथ उसी भवन में स्थापित किए जाएंगे। Jaipur News

राज्य में वर्तमान में 51756 मूल मतदान केन्द्र आयोग द्वारा अनुमोदित है, अब 366 सहायक मतदान केन्द्रों के अनुमोदन के बाद 52122 मतदान केन्द्र हो गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि यह केंद्र यथासंभव उसी भवन में बनेंगे और मतदाताओं की संख्या का विभाजन दोनों केंद्रों पर इस प्रकार किया गया है जिससे मतदान के दौरान लोगों को अधिक समय लाइन में खड़े रहने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन्स के अनुरूप सुगम, सहज, सुरक्षित मतदान के लिए मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर टॉयलेट्स, पेयजल, बिजली, वॉलन्टियर्स, व्लीलचेयर, रैम्प सहित सभी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता रहेगी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सहूलियत के लिए मतदान केन्द्रों पर साइनेज और हेल्प डेस्क की उचित व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निर्वाचन विभाग द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद 366 सहायक मतदान केन्द्रों का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग को भेजा गया था, जिसका अनुमोदन प्राप्त हो गया है।

सबसे ज्यादा 92 सहायक मतदान केन्द्र जयपुर जिले में स्थापित किए जाएंगे, इनमें स्थानाभाव के कारण 7 मतदान केन्द्र के भवन उसी परिक्षेत्र में परिवर्तित किए गए हैं। जिलेवार जोधपुर में 45, कोटा और सवाई माधोपुर में 16-16, अलवर में 15, बीकानेर में 13, अजमेर, जालौर, चूरू में 12-12, भरतपुर, पाली, नागौर, हनुमानगढ़, टोंक में 11-11, सीकर में 9, झुंझुनूं, भीलवाड़ा में 7-7, उदयपुर, श्रीगंगानगर, झालावाड़ में 5-5, बाड़मेर, करौली, सिरोही में 4, बांसवाड़ा, बूंदी, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर में 3-3, दौसा और जैसलमेर जिलों में 2-2, बारां में 1 सहायक मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। विधानसभावार देखा जाए तो सांगानेर में सर्वाधिक 26, झोटवाड़ा में 14, सरदारपुरा में 13 और हवामहल में 11 सहायक मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– विकसित राजस्थान के लिए दिये प्रदेश के लाखों लोगों ने कीमती सुझावःसीपी जोशी

मतभेद-मनभेद भुलाकर विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटें
हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। विधानसभा चुनावों (Assembly Elections Rajasthan) की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शुक्रवार को जंक्शन स्थित सर्किट हाउस में जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में लोकसभा क्षेत्र पर्यवेक्षक नौशाद सोलंकी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए संकल्प दिलाया। सोलंकी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस ने विकास की गंगा बहाई है। घोषणाओं के साथ-साथ क्षेत्र को मुख्यमंत्री ने कई सौगात दी हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होकर आपसी मतभेद और मनभेद भुलाकर चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए। Hanumangarh News

उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथों को मजबूत करने का निर्देश देते हुए कहा कि बूथ पर कार्यकर्ता मजबूती से काम करेंगे तो कोई भी जीतने से नहीं रोक सकता। जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ प्रबंधन आवश्यक है, इस पर कार्यकर्ता विशेष ध्यान दें। दादरी ने कहा कि जनता भाजपा की केन्द्र सरकार से तंग आ चुकी है और जनता ने कांग्रेस सुशासन भी देखा है। राजस्थान की जनता ने पांच साल पहले ही भाजपा का डबल इंजन बंद करने का काम किया था। अगर हम सभी अपने बूथों को मजबूत करेंगे और आमजन के बीच जाकर गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे तो इस बार कांग्रेस पार्टी विधानसभा के साथ लोकसभा में जीत हासिल कर केन्द्र में भी अपनी सरकार बनाएगी। Hanumangarh News

राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) पवन गोदारा ने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता कांग्रेस के सुशासन से प्रसन्न है। प्रदेश की अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। विधायक चौधरी विनोद कुमार ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आना तय है बस आवश्यकता है सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रचण्ड बहुमत से सरकार में अपनी भागीदारी देने की। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को कांग्रेस का सच्चा सिपाही बनकर आगामी 2 माह तक पार्टी के लिए दिन-रात काम करना होगा।

इस मौके पर पूर्व मंत्री केसी बिश्नोई, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, पीसीसी उपाध्यक्ष भरतराम मेघवाल, पीसीसी महासचिव डॉ. विजेंद्र सिद्धू, पीसीसी सचिव मनीष गोदारा, प्रवीणा मेघवाल, संजय मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष जिनेद्र जैन, सुधीर गोदारा, हरनेक सिंह, बलवीर सिद्धू, गुरमीत चंदड़ा, अश्विनी पारीक, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह बराड़, सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, जयदेव भिड़ासरा, पार्षद गुरदीप चहल, मनमोहन सोनी, डीसीसी के पूर्व महामंत्री कृष्ण नेहरा, विनोद गोठवाल, कृष्ण जैन, जगदीश वर्मा, कमला अठवाल, सुखचैन रमाना, राजकुमार फंडा, मोहनलाल इंदलिया आदि मौजूद रहे। Assembly Elections Rajasthan,

यह भी पढ़ें:– वादाखिलाफी का आरोप, तीन नर्सेज का आमरण अनशन शुरू

Nohar News: विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता कसें कमर
भाजपा के विधानसभा अध्यक्ष धूड़ाराम बिश्नोई ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

नोहर (सच कहूँ न्यूज)। भाजपा के विधानसभा अध्यक्ष फतेहाबाद विधायक धूड़ाराम बिश्नोई ने धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक मटोरिया, भाजपा नेता काशीराम गोदारा, भूतपूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन भाकर, पंचायत समिति के पूर्व प्रधान अमरसिंह पूनिया आदि मौजूद रहे। इस मौके पर नोहर विधानसभा क्षेत्र से अनेक नेताओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। Nohar News

विधायक धूड़ाराम बिश्नोई ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता कमर कस लें। राजस्थान में जन विरोधी कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जोरों से छूट जाने की बात कही। इसके पश्चात पूर्व जिला अध्यक्ष विधायक थोड़ा राम का स्वागत किया गया। Nohar News

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक धूड़ाराम ने बताया की पार्टी ने मुझे नौहर विधानसभा के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं बूथ अध्यक्षों से मिलने और पार्टी ने जो कार्य हर मंडल स्तर पर दिये है उन्हें पूर्ण करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश और पार्टी द्वारा मेरा बुथ सबसे मजबूत नव मतदाता अभियान जो चल रहा है उसके बारे में कार्यकताओं से जानकारी लेकर इस अभियान को पूर्णतया गती देकर नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ना है।

अगर कार्यकर्ता पुरे दिलों जान से पार्टी की सेवा में जुटेगा तो आने वाला समय राजस्थान में भाजपा की सरकार होगी और एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर एक मन होकर पार्टी के कार्यों में लगे। पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक, मटोरिया रसायन उर्वरक निर्देक काशीराम गोदारा, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशन भाकर, पूर्व प्रधान अमर सिंह पूनिया, अपने विचारों का बताया कि राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार से परेशान हो चुकी है। चाहे बिजली पानी कानून व्यवस्था बार-बार पेपर लीक होना कांग्रेस सरकार को फैलियर सिद्ध करता है।

अत: भारतीय जनता पार्टी की सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के हम कार्यकर्ता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नागरिकों की सुरक्षा और सेवा कर रहे हैं। चुनावी वर्ष है सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगन से कार्य करें। अंत में राष्ट्रगान के बाद बैठक समाप्त की गई।

जिला मंत्री व पार्षद छोटू लाल सेवग, जिला मंत्री नरेंद्र चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष आदरीश गोरी, विधानसभा संयोजक सुरेंद्र जोशी, पल्लू प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल सिहाग, महिला मोर्चा जिला मंत्री पूनम हिसारिया किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रमेश बेनीवाल, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पूनिया, शैलेंद्र वर्मा, सुभाष सोनी, श्रीकृष्ण सोनी, नोहर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी खुईयां मंडल अध्यक्ष अंजनी शर्मा पल्लू मंडल अध्यक्ष विनोद जाखड़, सरपंच सरपंच प्रताप सहारण आदि मौजूद थे। मंच संचालन मंडल महामंत्री ओमप्रकाश लालवानी मोहनलाल डाबी गजेंद्र जोशी ने किया। Nohar News

यह भी पढ़ें:– गूगल ने डूडल के माध्यम से चंद्रयान-3 की सफलता को ऐसे किया सलाम

विधायक, जिलाध्यक्ष, सभापति भी टिकट के लिए कतार में, किया आवेदन
बैठक में लिए विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के लिए आवेदन

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हनुमानगढ़ शहर एवं देहात की बैठक बुधवार को टाउन स्थित एसएस जैन सभा भवन में रखी गई। मुख्य अतिथि प्रभारी महामंत्री फूलसिंह ओला, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, विधायक विनोद चौधरी, प्रदेश सचिव रमेश महेन्द्रा, पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी थे। Hanumangarh News

बैठक में पीसीसी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के लिए निर्धारित प्रफॉर्मा में आवेदन भी लिए गए। इस दौरान विधायक विनोद चौधरी, जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी, नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी, वित्त आयोग अध्यक्ष पवन गोदारा, हरदीप चहल, सौरभ राठौड़, रघुवीर तरड़, नवनीत पूनिया व हरप्रीत सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में हनुमानगढ़ विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की टिकट के लिए अपना आवेदन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को प्रस्तुत किया। Rajasthan News

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी महामंत्री फूलसिंह ओला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र में विश्वास रखती है। लोकतंत्र प्रक्रिया के तहत ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार का चयन करेगी। चयन की प्रक्रिया में जो भी आवेदन करना चाहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को अपना आवेदन दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिस तरह से अशोक गहलोत आमजन के हित में फैसला ले रहे हैं, उससे जनता को राहत मिल रही है। माता-बहनों को स्मार्टफोन देकर संचार क्रांति में कदम बढ़ाया है।

जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र दादरी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों का लोकतंत्र प्रक्रिया से चयन करने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व में सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों को एक निश्चित परफॉर्मंेस आवेदन करने के लिए दिया है। पार्टी जिसे टिकट दे उसके साथ जी-जान से लग जाना चाहिए। क्योंकि हमारी जीत के मायने तभी होंगे जब हमारी सरकार बनेगी। दादरी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है। विधायक विनोद चौधरी ने कहा कि हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कोई काम नहीं रहा हो जो उनके कार्यकाल में नहीं हुआ हो। उम्मीद है कि भविष्य में भी उनकी सरकार बनेगी। Assembly Elections

इस मौके पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन, देहात ब्लॉक अध्यक्ष संदीप सिंह सिद्धू, प्रेमराज नायक, गुरमीत सिंह, इशाक खान, नगर परिषद उपसभापति अनिल खीचड़, पार्षद मनोज सैनी, विजेंद्र सार्इं, तरुण विजय, गुरदीप चहल, पार्षद प्रतिनिधि मनोज बड़सीवाल, जयंत जैन, रामनिवास, फूलसिंह, अनिल धूड़िया, रोहित जावा, कमल जैन, जेपी गोदारा आदि मौजूद थे। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– Ashok Gehlot: राजस्थान के चिकित्सा मॉडल को अपनाए केंद्र सरकार

चुनाव सम्बन्धी प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 अगस्त को
जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव (Assembly Elections Rajasthan) को स्वतंत्र-निष्पक्ष-शांतिपूर्ण और निर्विघ्न सम्पन्न कराने 25 अगस्त को राज्य के संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों और पुलिस महानिरीक्षकों को एक दिवसीय चुनाव सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शासन सचिवालय में होने वाले इस कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्त, महानिदेशक और निदेशक स्तर के अधिकारी यहां के अधिकारियों को चुनाव संबंधी तैयारियों के बारे में जानकारी देंगे।

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगाराम ने बताया कि चुनाव के दौरान कम से कम परेशानियों का सामना करना पड़े और आने वाली परेशानियों का अविलंब निस्तारण हो सके इसके लिए निर्वाचन आयोग के अधिकारी राज्य के अधिकारियों को एक दिन का चुनाव संबंधी प्रशिक्षण देंगे।

प्रशिक्षण में उपचुनाव आयुक्त संदीप सक्सैना और निदेशक निखिल कुमार जिला स्तरीय मैनेजमेंट प्लान, वल्नरबिलिटी मैंपिंग और आदर्श आचार संहिता से जुड़े विषय पर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा चुनाव आयोग के सूचना तकनीक से जुड़े अधिकारी नये साफ्टवेयर और एप्लीकेशन के बारे में राज्य के अधिकारियों को जानकारी देंगे।इस दौरान पेड न्यूज ,फेक न्यूज और मीडिया से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की जायेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें