Daduwal ISI agent - Sach Kahoon Hindi

दादूवाल आईएसआई का एजेंट, झूठी रिपोर्ट तैयार करवाने के लिए मिले विदेश से 16 करोड़
सुखबीर बादल ने किया दावा, दादूवाल ने तैयार करवाई झूठी रिपोर्ट |Daduwal ISI agent

चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। बलजीत सिंह दादूवाल आईएसआई का एजेंट है और विदेशों  (Daduwal ISI agent) की फंडिंग उसके खाते में होती रही है, इस वक्त बलजीत सिंह दादूवाल के एचडीएफसी बैंक 5 खाते और एक खाता एक्सिस बैंक में चल रहा है, जिसमें मनी ग्राम व वेस्टर्न यूनियन के द्वारा 16 करोड़ 70 लाख 39 हजार 223 रुपए आए हैं, जोकि बेअदबी मामले में जस्टिस रणजीत सिंह के साथ मिलकर झूठी रिपोर्ट तैयार करवाने के लिए आए थे। यह खुलासा शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने चंडीगढ़ में प्रैस काफ्रैंस करते हुए किया है। सुखबीर बादल ने कहा कि जस्टिस रणजीत सिंह कमीशन की रिपोर्ट तैयार करवाने में कुल 4 किरदार शामिल हैं, जिसमें जस्टिस रणजीत सिंह, बलजीत सिंह दादूवाल, सुखपाल खैहरा और मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह के कैबिनेट मंत्री शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि उग्रपंथी नेता कैप्टन चन्नण सिंह संधू के घर में इन सभी की मुलाकातें आम की तरह होती रही हैं। इस बात के सबूत इनके मोबाइल फोन की लोकेशन बता रहे हैं।उन्होंने कहा कि 15 जून 2018 को प्रात:काल 6 बजे सुखपाल खैहरा, जस्टिस रणजीत सिंह और जेएस महमी (आयोग का रजिस्ट्रार) की मीटिंग होती है। इसके बाद 17 जून को जस्टिस रणजीत सिंह के घर में सुबह 6 बजे सुखपाल खैहरा जाता है और समय तय होता है, जिसके बाद जस्टिस रणजीत सिंह के घर कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिन्दर बाजवा शाम को 8:37 बजे जाता है। जहां कि तृप्त राजिन्दर बाजवा व सुखपाल खैहरा की मीटिंग जस्टिस रणजीत सिंह के साथ हुई है। फिर वह 9 बजे के बाद वापस चले जाते हैं।

-4 किरदारों ने तैयार की रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट, विदेशों से आए फंड: बादल

-कहा, गर्म दल कैप्टन चन्नण सिंह के घर में होती रही हैं बैठकें

चन्नण सिंह के मुल्लांपुर फार्म हाउस में हुई बैठक |Daduwal ISI agent

सुखबीर बादल ने कहा कि इसके बाद 18 जून को शाम 6 बजे जस्टिस रणजीत सिंह कैप्टन चन्नण सिंह संधू के फार्म हाउस, जोकि गरीबदास मुल्लांपुर में स्थित है, वहां जाते हैं। जिसके बाद सुखपाल खैहरा व ध्यान सिंह मंड, गुरदीप सिंह भटिंडा व गोरा सिंह मौके पर बैठक करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इस वक्त मोबाइल लोकेशन व समय बिल्कुल एक ही है। सुखबीर बादल ने कहा कि सुखपाल खैहरा इनके साथ मिला हुआ है और इन सभी ने मिलकर ही साजिश रची है।

प्रैस को भी बोला झूठ

सुखबीर बादल ने कहा कि बीती रात 8 बजे मुख्यमंत्री की कोठी में बलजीत सिंह दादूवाल की मीटिंग होती है लेकिन दादूवाल मुक्कर रहा है। बलजीत सिंह दादूवाल बनूड़ टोल बैरियर से 7:22 बजे निकलता है, जिसके बाद वह 8 बजे मुख्यमंत्री की कोठी में पहुंच जाता है। जहां प्रैस का सामना होने पर दादूवाल कहता है कि वह भटिंडा में है लेकिन उसकी लोकेशन मुख्यमंत्री की कोठी की है।

दादूवाल पर शक की सुई

बैठक में तृप्त राजिन्दर बावजा, सुखजिन्दर सिंह रंधावा, सुखबिन्दर सिंह सुखसरकारिया व बलजीत सिंह दादूवाल के साथ 9 बजे तक मीटिंग की गई। इसके बाद मीडिया सलाहकार भी मौके पर पहुंच गए। जहां कि दादूवाल को गाड़ी में बैठाकर सुखजिन्दर रंधावा के घर भेज दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दादूवाल इन्कार भी नहीं कर रहा है, जोकि कह रहा है कि उसकी केवल गाड़ी चंडीगढ़ में गई थी। कैप्टन बोले, नहीं जानता दादूवाल को उन्होंने कहा कि अमरिन्द्र सिंह ने सदन में कहा है कि वह बलजीत सिंह दादूवाल को पहचानते नहीं हैं लेकिन उनकी फोटो मुख्यमंत्री की कोठी की ही है।

जहां अमरिन्दर सिंह के साथ दादूवाल व मंत्री तृप्त राजिन्दर बाजवा नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सारा कुछ बाहर आ चुका है, कि कैसे मीटिंगों होती रही हैं और कैसे रिपोर्ट तैयार हुई है। सुखबीर ने कहा कि दादूवाल के पास इतने करोड़ों रुपए कैसे आए। उसके पास कौन सा इंडस्ट्री है। बादल ने कहा कि आईएसआई द्वारा सारा पैसा बलजीत सिंह दादूवाल के खाते में भेजा गया है। सुखबीर ने कहा कि आईएसआई द्वारा कंट्रोल किए जा रहे बलजीत सिंह दादूवाल जैसी देश विरोधी ताकतों को अमरिन्दर सिंह मदद कर रहे हैं, जोकि पंजाब को नुक्सान पहुंचाएंगे

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें