Ranjit Singh - Sach Kahoon Hindi

बिजली मंत्री ने लगाया खुला दरबार, सुनीं समस्याएं
बोले, सभी कार्यकर्ता मेरी ताकत

रानियां। (सच कहूँ/राजेंद्र गाबा) प्रदेश के बिजली व जेल मंत्री रणजीत सिंह (Ranjit Singh) ने बृहस्पतिवार को हलके के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का शिलान्याय व उद्घाटन कर हलकावासियों को नई सौगात दी। बिजली मंत्री ने कन्या प्राथमिक पाठशाला रानियां में नवनिर्मित कमरों का उद्घाटन करने के बाद आमजन की समस्याएं भी सुनीं। इससे पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। बिजली मंत्री ने यहां स्कूली बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न प्रकार के साइंस मॉडल्स का अवलोकन किया। बाद में जनता दरबार के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए बिजली मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के प्रति प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें:– Manohar Lal Khattar: पंजाबी शिक्षकों को हरियाणा में जल्द मिलने जा रही है बड़ी सौगात

उन्होंने आमजन की समस्याएं भी सुनी और उनका अविलंब हल करने संबंधी निर्देश भी दिए। बिजली व जेल मंत्री रणजीत सिंह (Ranjit Singh) ने कहा कि लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिर भी किसी अधिकारी के सामने कोई समस्या पैदा होती है तो वो अधिकारी मेरे से बेझिझक मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता उनकी ताकत हैं, इसलिए लोगों के सामने आ रही समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करना उनका पहला कर्तव्य है। इस मौके पर उनके साथ नगरपालिका रानियां के चैयरमेन मनोज सचदेवा, वाइस चेयरमैन रमेश कुमार बब्बी, समाजसेवी मास्टर बूटा सिंह, पूर्व पार्षद दीपक गाबा, रवि मोंगा, शहर के सभी 15 वार्डों के नगरपार्षद, सुभाष सलूजा, सुदर्शन नंबरदार, पूर्ण चंद सैन आदि मौजूद रहे।

बाहिया में नई गली का नींव पत्थर रखा | (Ranjit Singh)

बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने गांव बाहिया में बस स्टैंड से श्री राम के घर तक 46.15 लाख की लागत व दमदमा रोड़ से लेकर दशमेश पब्लिक स्कूल तक 14.19 लाख रुपये की लागत से बनने वाली गली का नींव पत्थर रखा। इसके अलावा गांव नकौड़ा में 49.82 लाख की लागत से बनी आईपीबी गलियों का लोकार्पण किया। साथ ही बिजली मंत्री ने 42.66 लाख रुपये की लागत से गांव मम्मडखेड़ा में बनने वाले राजकीय आयुर्वेद औषद्यालय का भी शिलान्यास किया।

बिजली मंत्री ने कहा कि रानियां-जीवन नगर से डबवाली सड़क पहले 23 फुट चौड़ी थी, अब इसका विस्तार करके इसे 30 फुट किया जाएगा, इसके टेंडर हो चुके हैं और काम भी शुरू हो गया है। (Ranjit Singh) पहले रानियां से कुत्ताबढ़ जाने के लिए को सीधा रास्ता नहीं था, अब 14 करोड़ रुपये की लागत से घग्घर पर पुल बनाया जा रहा है, इसका 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। रानियां क्षेत्र में 8 करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपर्पज हॉल का भी निर्माण करवाया जाएगा।

बिजली मंत्री रणजीत चौटाला का अधिकारियों को चेतावनी: किसानों को दी खुशखबरी
5 बार फोन न उठाने वाले अधिकारियों की होगी चार्जशीट

सरसा (सुनील वर्मा)। हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने बिजली विभाग के निचले स्तर से आला अधिकारियों तक को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी अधिकारी ने किसी भी उपभोक्ता का 5 बार फोन नहीं उठाया तो उसकी सीधी चार्जशीट की जाएगी। बिजली मंत्री फरीदाबाद में औद्योगिक संगठनों, आरडब्ल्यूए, बिल्डर व अन्य संस्थाओं के र्प्रतिनिधियों से सीधे रूबरू हो रहे थे।

यह भी पढ़ें:– बीएसएनएल 5जी पर सरकार का बड़ा ऐलान, जीयो, एयरटेल को सीधी टक्कर

ये रहे मौजूद

इस मौके पर फरीदाबाद के उद्योगपतियों ने जहां बिजली मंत्री के समक्ष ग्रेप के कारण डीजी सैट पर बैन की समस्या को लेकर अपनी बात रखी तो वहीं कमजोर इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन पावर की कमी व अन्य समस्याओं की टीस भी व्यक्त की। इस मौके पर एफआईए के प्रधान नरेंद्र अग्रवाल, डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसो. के प्रधान जेपी मल्होत्रा, कृष्णा नगर इंडस्ट्रियल एसो. से एपी कोचर, सैक्टर-58 औद्योगिक संगठन से एचएल भूटानी, आईआईएएफ से प्रमोद राणा, फिमटिया से श्री नांगिया व आरपीएस ग्रुप से राकेश गुप्ता सहित अनेक उद्योगपतियों व आरडब्ल्यूए के लोगों ने अपनी बिजली संबंधी समस्या बिजली मंत्री के समक्ष रखी।

इस मौके पर विभिन्न औद्योगिक संगठनों द्वारा बिजली मंत्री का स्वागत भी किया गय। इस मौके पर पीएस टू सीएम वी उमांशकर, आईएएस जितेंद्र सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी विधायक नयनपाल रावत, राजेश नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कसानों को 8 घंटे की बजाय 10 घंटे बिजली देने की भी घोषणा

बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने इस मौक पर उद्योगपतिों को आश्वासन दिया कि यदि बिजली युनिट की दर 1 रुपए बढ़ाने के लिए उद्योगपति स्वीकृति दे दें तो वे यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि उन्हें 24 घंटे निर्बाध बिजली मिले और डीजी सैट की जरूरत ही न पड़े। इसके अलावा उन्होंने किसानों को 8 घंटे की बजाय 10 घंटे बिजली देने की भी घोषणा की। बिजली मंत्री ने अधिकारियों द्वारा फोन न उठाए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जो अधिकारी 3 बार लोगों के फोन नहीं उठाया उसे सस्पेंड कर दिया जाएगा तथा 5 बार फोन न उठाने वाले अधिकारी की चार्जशीट की जाएगी।

बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने आम आदमी पार्टी द्वारा निशुल्क बिजली के मुद्दे पर भी आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया वहीं उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को पार्टी को जिंदा रखने का सियासी ड्रामा बताया। वहीं अभय चौटाला की पद यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब राहुल गांधी थक जाएंगे तो फिर अभय चौटाला पद यात्रा कर लेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा प्रदेश की जेलों में बनाए जा रहे हैं तिरंगे झंडे: रणजीत सिंह
बिजली मंत्री ने अपने आवास पर तिरंगा झंडा फहरा कर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

प्रदेशभर में 60 लाख से अधिक फहराए जाएंगे तिरंगे झंडे

सरसा (सच कहूँ ब्यूरो)। हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश में 13 से 15 अगस्त के बीच में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सरसा, हिसार व रोहतक जेल के कैदियों को 20 गुणा 30 साइज के 25-25 हजार तिरंगे झंडे बनाने का कार्य नो प्रॉफिट-नो लॉस के आधार पर आॅर्डर दिया जा चुका है। बिजली मंत्री ने बताया कि जैसे-जैसे जेलों में झंडों के आॅर्डर आएंगे वैसे-वैसे झंडे बनाए जाएंगे। प्रदेश की जेलों में कैदियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बेकरी, मिठाई बनाने, फर्नीचर बनाने का काम भी सिखाया जा रहा है ताकि जा रहा है ताकि बाहर आकर वे अपनी रोजी रोटी कमा सके।

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक

बिजली मंत्री वीरवार को सरसा के विश्राम गृह में आमजन की समस्याएं सुनने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय झंडा तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा मुहिम शुरू की है। पहले देश में राष्ट्रीय पर्व अथवा कुछ विशेष अवसरों पर तिरंगा झंडा फहराया जाता था। इससे लोगों में देश के प्रति जागरूकता आएगी तथा समर्पण भाव पैदा होगा। बिजली मंत्री ने अपने आवास पर तिरंगा झंडा फहराते हुए कहा कि करीब 60 लाख तिरंगे झंडे फहराए जाएंगे।

जनता का निर्धारित समयावधि में हो अब काम

मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह अभियान है कि लाइन में खड़े अंतिम व्यक्ति तक सेवाओं व योजनाओं का लाभ पहुंचे, इसी मुहिम में सरकार लगातार कार्य कर रही है। आज लगभग सभी सरकारी सेवाएं आॅनलाइन हैं। इससे जनता को लाभ मिल रहा है और अब निर्धारित समयावधि में काम हो रहे हैं, जिससे आमजन की छोटी-छोटी शिकायतों का समाधान आसानी से हो रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मुख्यमंत्री की 29 मई को ओढ़ा में आयोजित रैली होगी महारैली: रणजीत सिंह
कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रैली के लिए दिया निमंत्रण

नागरिक भारी तादाद में 29 मई को पहुंचेंगे ओढ़ा: पूर्व चेयरमैन राजेश

फतेहाबाद(सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में 29 मई को सिरसा जिला के ओढ़ा में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। इस रैली में सिरसा जिला के अलावा फतेहाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में जनता भाग लेगी। रैली के प्रति लोगों में उत्साह व चाव है। इस रैली में 60 हजार से भी अधिक संख्या में भाग लेंगे। हरियाणा बिजली, अक्षय ऊर्जा एवं जेल मंत्री रणजीत सिंह (Ranjit Singh) ने बुधवार को स्थानीय सेतिया पैलेस में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया। इससे पहले विधायक दुड़ाराम, पूर्व चेयरमैन राजेश कसवां सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकतार्ओं तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने बिजली मंत्री का जोरदार स्वागत किया। गाजे बाजे व स्मृति चिह्न देकर कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह का सम्मान किया गया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे जनसभा को संबोधित

कैबिनेट मंत्री रणजीत सिंह (Ranjit Singh)  ने 29 मई को जला सिरसा के गांव ओढ़ा में सुबह 10 बजे आयोजित रैली का निमंत्रण देते कहा कि महा रैली होगी, जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अन्य नेता भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य दलों की इस दिन होने वाली रैलियां इस ओढ़ा रैली के आगे मुकाबला नहीं कर पाएंगी। यह रैली नंबर एक पर रहेगी। उन्होंने कहा कि यह रैली अपने आप में पिछले रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए एक नया रिकॉर्ड कायम करेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य पूर्व मुख्यमंत्री भी इस बात की चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि 29 मई को ओढ़ा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सम्मान देने का काम करें।

प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर प्रधानमंत्री: दुड़ाराम

इस अवसर पर विधायक दुड़ाराम ने कहा कि 29 मई को ओढ़ा में होने वाली रैली विशाल रैली होगी। इस रैली को मुख्यमंत्री मनोहर लाल संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद से दस हजार से भी अधिक नागरिक इस रैली में बढ़ चढकर भाग लेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार एवं चेयरमैन जगदीश चोपड़ा ने कहा कि ओजस्वी व तेजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल देश व प्रदेश का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व जिप चेयरमैन राजेश कसवां ने मंत्री व विधायक और अन्य अतिथियों का सम्मेलन में पहुंचने का स्वागत किया और कहा कि हमेशा से ही मंत्री रणजीत सिंह व विधायक दुड़ाराम का आशीर्वाद व सहयोग रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

चार-चार घंटे का शेड्यूल बनाकर किसानों को दी जाएगी बिजली: रणजीत सिंह
बिजली मंत्री ने रानियां हलके के विभिन्न गांवों का किया दौरा

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह (Ranjit Singh) ने कहा कि फसल बिजाई के दौरान ट्यूबवेल के लिए किसानों को बिजली की किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके लिए चार-चार घंटे का शेड्यूल बनाया जाएगा ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि उम्मीद से अधिक गर्मी होने के कारण बिजली की समस्या हुई थी, लेकिन इस पर गंभीरता से काम किया जा रहा है और आने वाले दो-तीन दिनों में बिजली की समस्या नहीं रहेगी। बिजली मंत्री (Ranjit Singh) मंगलवार को रानियां हलके के गांव भंभूर, ढाणी काहन सिंह, टीटू खेड़ा, नानकपुर, चकराइयां, चक साहिबा, मौजदीन, गिदड़ांवाली व ढाणी प्रताप सिंह आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान बिजली मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के दिशा निर्देश भी दिए।

बिजली मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा को बेहतर बनाने के लिए घग्घर का पानी 6 फीट की आरसीसी पाइप लाइन (सुलतानपुरिया खरीफ चैनल एक व दो) के माध्यम से गांव धनूर, अभोली, सुलतानपुरिया, धोतड़, अबूतगढ, ढाणी बंगी के खेतों में पहुंचाने की 40 करोड़ रुपए की लागत की योजना स्वीकृत हो चुकी है, जिस पर जल्द ही कार्य शुरु हो जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

20 के बाद जेलों से मोबाइल मिला तो सुप्रिडेंट पर होगी कार्रवाई: रणजीत सिंह
जेलों में व्यापक सुधार की तरफ भी  उठाए जाएंगे कदम – Minister Ranjit Singh

बिजली व जेल मंत्री रणजीत सिंह सरसा में पत्रकारों से रूबरू

Edited By Vijay Sharma

सरसा (सुनील वर्मा)। बिजली व जेल मंत्री रणजीत सिंह (Minister Ranjit Singh) ने कहा कि प्रदेश के जेलों में कैदियों से मोबाइल मिलने की घटनाओं को रोक लगाई जाएगी। इसके लिए सभी जिलों सुप्रिडेंट को 20 तारीख तक मोबाइल इस्तेमाल पर रोक लगाने के सख्त आदेश जारी कर दिए गए हैं। यदि 20 के बाद जेलों में से मोबाईल मिलने की घटना सामना आई तो जिलों सुप्रिडेंट पर सख्ती कार्रवाई की जाएगी। बिजली व जेल मंत्री रणजीत सिंह शनिवार को जिला सरसा में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जेलों में व्यापक सुधार की तरफ भी कदम उठाए जाएंगे। जिस पर कार्यवाही जारी है।

बिजली चोरों पर भी लिया जाएगा सख्त एक्शन

वहीं मंत्री रणजीत सिंह ने बिजली चोरी पर बोलते हुए कहा कि जो लोग बिजली चोरी करते हुए उन पर सख्त  एक्शन लिया जाएगा।

मंत्रीने कहा कि पानीपत में बिजली चोरी करने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए  700000  जुर्माना ठोका गया है।

जिससे प्रदेशभर के अन्य कर्मचारियों को नसीहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बिजली चोरी करने वाला आमजन हो या अधिकारी या कर्मचारी सब पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Minister Ranjit Singh

रणजीत सिंह पर फिल्म बनायेंगे जे पी दत्ता
मुंबई (एजेंसी)

बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार जे पी दत्ता सिख योद्धा महाराजा रणजीत सिंह पर बायोपिक बनाने वाले हैं। जे पी दत्ता की फिल्म पलटन रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म 1967 में चीन के सैनिकों को हथियार डालने पर मजबूर करने की कहानी है। जे पी दत्ता जल्द सिख योद्धा महाराजा रणजीत सिंह पर बायोपिक बनाने वाले हैं। महाराजा रणजीत सिंह ने 19वीं शताब्दी में पश्चिमोत्तर भारत में राज किया था।

वो शेर-ए-पंजाब के नाम से बेहद फेमस थे। जे पी दत्ता मानते हैं कि महाराजा रणजीत सिंह देश के बड़े योद्धा रहे हैं और उनके बारे में फिल्म के जरिये लोगों तक बातें पहुंचाई जा सकती हैं। उनकी खासला आर्मी में सभी धर्म के लोगों को जगह मिली थी। इसके बाद जे पी दत्ता की दूसरी बायोपिक किसी एक व्यक्ति नहीं बल्कि राजस्थान के पॉवरफुल पर्सनालिटीज पर होगी। यह फिल्म इस साल नवंबर में फ्लोर पर जायेगी। इन दोनों फिल्मों को जे पी दत्ता ही निर्देशित करेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राजनीतिक कचरे की टोकरी है रणजीत सिंह रिपोर्ट
जस्टिस रणजीत सिंह आयोग ने बरगाड़ी व अन्य स्थान पर हुई श्री गुरु गं्रथ साहिब की बेअदबी के बारे में अपनी रिपोर्ट गत दिवस विधानसभा में पेश कर दी है। आयोग ने बरगाड़ी में बेअदबी का बर्तन डेरा सच्चा सौदा के 10 श्रद्धालुओं के सिर फोड़ दिया। देश के इतिहास में किसी ही जांच आयोग की रिपोर्ट का इतना बुरा हाल नहीं हुआ होगा।

इस रिपोर्ट का विधानसभा में पेश करने से पहले बुरी तरह जुलूस निकल व बाद में तो जो हुआ वह सभी ने विधानसभा में लाइव देखा। हिम्मत सिंह सहित अन्य अहम गवाहों ने आयोग के पास दर्ज अपने बयानों पर आपत्ति जताई कि उन्हें गुमराह किया गया है। आयोग के अध्यक्ष जस्टिस रणजीत सिंह का नजदीकी रिश्तेदार सुखपाल खैहरा आम आदमी पार्टी का नेता है। रणजीत सिंह की कई नेताओं के साथ नजदीकी व रिपोर्ट का लीक होना, रिपोर्ट तैयार करने के पीछे की भावना को स्पष्ट करता है।

यह रिपोर्ट अपने आप में एक राजनीतिक निशाने को मुख्य रखकर तैयार की गई है क्योंकि यह रिपोर्ट विधान सभा में पेश करने से पहले ही नेताओं के हाथ चढ़ गई थी। जस्टिस रणजीत सिंह आयोग को पंजाब में हिंदू, सिख व मुस्लमान धर्मों के पावन ग्रंथों की बेअदबी के मामलों की जांच सौंपी गई थी। यह कुल 122 मामले थे लेकिन रणजीत सिंह आयोग ने केवल बरगाड़ी कांड पर ही जोर दिया। रिपोर्ट में डेरा प्रेमियों को उलझाने के लिए बेबुनियाद व अनमेल तथ्यों को मनचाहे तरीके से जोड़ा गया, जो एक फिल्म की कहानी से भी आसान काम था।

आयोग ने डेरा सच्चा सौदा की विचारधारा, इतिहास व भलाई कार्यों को नजरअंदाज कर डेरा प्रेमियों को दोषी बनाने के लिए ऐसे व्यक्तियों की गवाहियां दर्ज की, जो कई दशकों से डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ बेवजह मुहिम चला रहे थे। आयोग को उस बलजीत सिंह दादूवाल की गवाही बहुत भारी लगती है जिस पर देश विरोधी ताकतों ने विदेशों से करोड़ों रुपए मिलने के आरोप हैं।

कुरान, भगवत गीता जैसे पावन ग्रंथों की बेअदबी के पीछे कुछ विदेशी ताकतों का हाथ होने जैसा प्रतीत हो रहा है, जो कई धर्मों के लोगों में नफरत फैलाकर दंगे-फसाद करवाना चाहती हो लेकिन आयोग ने केवल धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी को अनदेखा करते हुए विदेशी ताकतों की साजिश से रूख बदल लिया। आयोग ने अपनी पूरी ताकत केवल डेरा श्रद्धालुओं के सिर मढनी थी। आयोग की रिपोर्ट में मारे गए डेरा श्रद्धालु गुरदेव सिंह निवासी बुर्ज जवाहर सिंह वाला के बारे में कहा है कि जब बरगाड़ी में पावन ग्रंथ चोरी हुआ तब वह अपनी दुकान पर उपस्थित था, तो इससे स्पष्ट है कि वह कहीं गया ही नहीं था, अपनी दुकान पर था। दुकान वाला तो दुकान पर ही रहेगा। आयोग ने मनघढ़त कहानी यह लिखी है कि गुरदेव सिंह कहता होता था कि गुरू ग्रंथ साहब तो एक किताब है जो 400 रुपए में खरीदी जा सकती है।

गुरदेव सिंह ने यह बात किसे और कब कही, आयोग के पास कोई जवाब नहीं जबकि वास्तविकता यह है डेरा प्रेमी गुरदेव सिंह गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा रखता था। गुरदेव सिंह की हत्या के बाद एकत्रित हुई डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत के लंगर पानी के लिए गांव के गुरुद्वारा साहिब द्वारा सहयोग मिलता रहा था। गांव का कोई व्यक्ति भी यह नहीं कहता कि वह गुरुद्वारा साहिब का विरोधी था। यदि कोई ऐसी बात होती तो गुरुद्वारा साहिब की समिति ने कभी पुलिस के पास शिकायत तो दी होती। गुरदेव सिंह की मौत के बाद डेरा विरोधियों ने अपनी कहानी बनाने के लिए आयोग के पास झूठी गवाही दर्ज करवाई।

आयोग की जांच में सबसे बड़ी कमी यह है कि गुरदेव सिंह के हत्याकांड के पीछे जो साजिश थी, उसे हल करने का प्रयास तक नहीं किया गया। गुरदेव सिंह की हत्या के मामले में कुछ व्यक्ति गिरफ्तार भी किये थे। यदि आयोग तह तक जाता तो बेअदबी कांड के असल दोषियों तक पहुंचा जा सकता था।

बेअदबी की घटनाओं के बाद एक साल तक गुरदेव सिंह अपनी दुकान गुरुद्वारा के सामने आम की तरह ही चला रहा था। यदि उसने कोई गलत काम किया होता तो वह गांव क्यों न छोड़ जाता। गुरदेव सिंह इस मामले में जांच कर रही सीबीआई को भी सहयोग दे रहा था। गुरदेव सिंह के हत्यारे कौन थे और उनका क्या उद्देश्य था यह एक बड़ा सवाल है, जिसे आयोग ने बुरी तरह दरकिनार किया।

रणजीत सिंह आयोग ने एसआईटी की जिस रिपोर्ट का जिक्र किया है वह रिपोर्ट एक फिल्म की कहानी की तरह है, जिसमें मनचाहे तरीके से पात्रों व घटनाओं को फिट किया है। हैरानी इस बात की है कि पंजाब में सभी धर्मों के ग्रंथों का अपमान हुआ है, जो किसी बड़ी साजिश की तरफ इशारा करती है लेकिन न तो रणजीत सिंह आयोग व न ही एसआईटी ने इस गहरी साजिश को ढूंढने का प्रयास किया, बल्कि साजिशकर्ता की कहानी को पुलिस के शब्दों का अमली जामा पहना दिया।

डेरा सच्चा सौदा सर्वधर्म संगम है। पंजाब में आधे से ज्यादा श्रद्धालु सिख हैं। आयोग डेरा सच्चा सौदा को अपराध का अड्डा करार देता है लेकिन आयोग के लिए इस बात की कोई महत्वता नहीं रही कि विश्व भर में डेरा सच्चा सौदा खूनदान, शरीरदान व नेत्रदान की मुहिम चलाने में सबसे बड़ी संस्था है। देश की केंद्र सरकार सहित पंजाब सरकार भी मानवता भलाई कार्यों के लिए डेरा श्रद्धालुओं को सम्मानित कर चुकी है। देश के माननीय राष्ट्रपति से डेरा सच्चा सौदा को सम्मान पत्र मिल चुके हैं।

यह बात देश की हकीकत बन गई है कि जो पार्टी की सरकार आयोग बनाएगी, रिपोर्ट उसके ही हक में बनेगी। डेरा श्रद्धालुओं ने 2017 की विधान सभा चुनाव में अकाली-भाजपा को समर्थन दिया था। बरगाड़ी कांड की आड़ में सरकार ने एक तीर से दो निशाने मारे। अकाली दल व डेरा श्रद्धालुओं को सबक सिखाने के लिए जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट का झूठा नाटक रचा। जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की अपनी कोई प्राप्ति ही नहीं बल्कि एसआईटी ने डेरा विरोधी सोच से बनाई गई रिपोर्ट व डेरा विरोधी तत्वों की गवाहियों पर अधारित रिपोर्ट है। तिलकराज शर्मा

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

करोड़ों रुपए में तैयार हुई रणजीत सिंह आयोग की​ झुठी रिपोर्ट, रिपोर्ट में केवल सूत्र का ही जिक्र
करोड़ों खर्च के बावजूद भी झूठी रिपोर्ट, मिले केवल ‘सूत्र’| Justice Ranjit Singh blamed on Sukhbir Badal

अकालियों को बहस के लिए मिले केवल 14 मिनट| Justice Ranjit Singh blamed on Sukhbir Badal

चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट पर (Justice Ranjit Singh blamed on Sukhbir Badal) बहस के लिए अकालियों को केवल 14 मिनट मिले। समय कम मिलने से नाराज अकाली दल के विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया। सदन की कार्रवाई का वाक आउट करते हुए बाहर आकर अपना अलग से मॉक सेशन शुरू कर दिया। जहां कई प्रस्ताव पास करते हुए जस्टिस रणजीत सिंह व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की गई।  इस दौरान सैशन में विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल को स्पीकर बनाया गया, जबकि बिक्रम मजीठिया व परमिन्दर ढींडसा से लेकर सुखबीर बादल ने जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट पर बात रखी। उन्होंने इस रिपोर्ट को नकार दिया और झूठी रिपोर्ट को तैयार करने वाले जस्टिस रणजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने तक की मांग कर दी।

राजनीतिक बदलाखोरी को लेकर बनाई कहानी| Justice Ranjit Singh blamed on Sukhbir Badal

मॉक सैशन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि विधान सभा में पेश की गई जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट सिखों के साथ धोखा है, क्योंकि इस रिपोर्ट में तो केवल राजनैतिक बदलाखोरी को लेकर ही झूठी कहानी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट को हर किसी ने पढ़ा है, कोई भी एक जगह बता दी जाए जहां यह कहा हो कि यह सबूत है। इस रिपोर्ट में यही कहा गया है कि उन्होंने सुना है या फिर उन्हें किसी ने कहा है। इस रिपोर्ट में किसी के नाम का भी जिक्र नहीं है। इस रिपोर्ट में हिम्मत सिंह व एक अन्य गवाह का जिक्र है। इन दोनों गवाह ने रणजीत सिंह की रिपोर्ट की धज्जियां उड़ाते हुए बयानों को ही झूठ करार दे दिया है।

जस्टिस को रिपोर्ट तैयार करने का पता ही नहीं| Justice Ranjit Singh blamed on Sukhbir Badal

सुखबीर बादल ने कहा कि रणजीत सिंह को अपनी ही रिपोर्ट पर विश्वास नहीं है तभी ही सरकार ने इस रिपोर्ट को सीबीआई को भेजते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जस्टिस रणजीत सिंह ने डेढ़ साल में करोड़ों रुपए खर्च कर केवल यह बताया कि सूत्रों के द्वारा यह पता चला या फिर वहां यह बातचीत चल रही थी। इस रणजीत सिंह को जस्टिस किसने बना दिया था, जिसे यह भी नहीं पता कि रिपोर्ट कैसे तैयार की जाए।

रिपोर्ट पर खर्च पैसे को ब्याज सहित वसूला जाए| Justice Ranjit Singh blamed on Sukhbir Badal

सुखबीर बादल ने कहा इस रिपोर्ट में शिरोमणी अकाली दल के खिलाफ कुछ भी सबूत पेश नहीं किए हैं तो कैसे हवा में ही दोषी बनाया जा रहा है। सुखबीर बादल ने कहा कि यह रिपोर्ट सुखजिन्दर रंधावा के घर में बैठकर तैयार की गई है और जस्टिस रणजीत सिंह ने साइन किए हैं। उन्होंने कहा कि जस्टिस रणजीत सिंह ने कुछ नहीं किया है और उस पर खर्च किया गया पाई पाई खजाने में ब्याज सहित जमा करवाने के साथ ही रणजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

मॉक सैशन खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास| Justice Ranjit Singh blamed on Sukhbir Badal

विधानसभा की गैलरी में शिरोमणी अकाली दल के मॉक सैशन को लेकर ब्रह्म्म मोहिन्द्रा ने सदन में निंदा प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि शिरोमणी अकाली दल के विधायकों द्वारा सदन के बराबर विधानसभा की इमारत में सदन चलाना गलत है और मर्यादा का उल्लंघन किया जा रहा है। ब्रह्म्म मोहिन्द्रा ने इस मॉक सैशन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश करते हुए पास करवाया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें