Manjeet has got gold - Sach Kahoon Hindi

मंजीत को स्वर्ण, जॉनसन को रजत, भारत के 50 पदक पूरे
जॉनसन इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में पांचवें स्थान पर रहे थे | Manjeet has got gold

जकार्ता (एजेंसी)। भारत के मंजीत सिंह और जिनसन जॉनसन ने 18वें एशियाई खेलों की (Manjeet has got gold) एथलेटिक्स प्रतियोगिता की पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में कमाल का प्रदर्शन करते हुए देश को स्वर्ण और रजत पदक दिला दिए जबकि 4 गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने रजत पदक जीत लिया। 100 मीटर की रजत विजेता दुती चंद ने 200 मीटर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया लेकिन 400 मीटर की रजत विजेता हिमा दास फाल्स स्टार्ट के कारण अयोग्य घोषित की गई। मिश्रित रिले टीम के रजत पदक के साथ भारत के एशियाई खेलों में 50 पदक पूरे हो गए।

भारत ने पिछले एशियाई खेलों में कुल 57 पदक जीते थे।भारत के अब 9 स्वर्ण, 19 रजत और 22 कांस्य पदक हो गए हैं और वह पदक तालिका में 8वें स्थान पर है। 800 मीटर दौड़ में मंजीत ने आखिरी 25 मीटर में गजब का फर्राटा लगाया और चार एथलीटों को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। जॉनसन ने भी अंतिम मीटर में तेजी दिखाई और फोटो फिनिश में रजत पदक ले उड़े। 28 वर्षीय मंजीत का यह पहला एशियाई खेल स्वर्ण पदक है। केरल के जॉनसन ने भी अपना पहला एशियाई खेल पदक हासिल किया। जॉनसन इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में पांचवें स्थान पर रहे थे।

बहरीन ने स्वर्ण और कजाखिस्तान ने कांस्य पदक जीता। | Manjeet has got gold

हरियाणा के मंजीत ने एक मिनट 46.15 सेकेंड का समय लिया जबकि जॉनसन ने एक मिनट 46.35 सेकेंड का समय लिया। बहरीन के अबुबकर अब्दल्ला एक मिनट 46.38 सेकेंड का समय लेकर तीसरे स्थान पर रहे। दिन की आखिरी स्पर्धा 4 गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने तीन मिनट 15.71 सेकेंड का समय लेकर रजत अपने नाम किया। भारतीय चौकड़ी में मोहम्मद अनस, अरोकिया राजीव, हिमा दास और एम आर पूवम्मा शामिल थे। बहरीन ने स्वर्ण और कजाखिस्तान ने कांस्य पदक जीता। भारत को हालांकि महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा में खुशी और झटके दोनों मिले।

100 मीटर की रजत विजेता दुती चंद ने अपनी सेमीफाइनल रेस में शीर्ष स्थान हासिल कर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया जबकि 400 मीटर की रजत विजेता हिमा दास फाल्स स्टार्ट के कारण अयोग्य करार दे दी गई। दुती ने 23.00 सेकेंड का समय लिया जबकि 100 मीटर की स्वर्ण विजेता बहरीन की एडिडियोंग ओडियोंग 23.01 सेकंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहीं। इस स्पर्धा की दूसरी सेमीफाइनल हीट में भारत को तब झटका लगा जब हिमा को गलत स्टार्ट के कारण बाहर हो जाना पड़ा। महिलाओं की 5000 मीटर स्पर्धा में भारत की सूरिया लोगानाथन 15 मिनट 49.30 सेकेंड का समय लेकर पांचवें और संजीवनी जाधव 15 मिनट 52.96 सेकेंड का समय लेकर सातवें स्थान पर रहीं। महिलाओं की भाला फेंक स्पर्धा में अनु रानी 53.93 मीटर की निराशाजनक थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहीं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें