surrender - Sach Kahoon Hindi

सिंघु बॉर्डर हत्या मामला: आरोपी सरबजीत को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
दिल्ली के निहंग नारायण सिंह ने अमृतसर पहुंचकर सरेंडर किया

नई दिल्ली। एक दिन पहले ही दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई थी। इस मामले में हत्या के मुख्य आरोपी निहंग सिख सरबजीत ने सरेंडर कर दिया था। अब शनिवार को आरोपी निहंग सरबजीत को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गौरतलब है कि मृतक युवक के हाथ काटकर पुलिस की बैरिकेड्स पर लटकाए गए थे। इसे लेकर हड़कंप मचा था। वहीं एक और निहंग नारायण सिंह ने सरेंडर कर दिया है। दिल्ली के निहंग नारायण सिंह को सरेंडर के बाद अमृतसर के देवीदास पुरा गुरुद्वारे के बाहर से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कहा कि नारायण सिंह के अमृतसर पहुंचने की खबर मिलते ही इलाके को घेर लिया गया था। गुरुद्वारे से बाहर निकलते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

क्या है मामला:

गौरतलब है कि सिंघु बॉर्डर पर पिछले एक साल से भी ज्यादा वक्त से किसान आंदोलन चल रहा है। शुक्रवार को आंदोलन वाली जगह पर लखबीर नाम के एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के मुख्य आरोपी निहंग सिख ने सरेंडर कर दिया था, जिसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे सात दिन की रिमांड में भेज दिया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सीरिया: आईएसआईएस के अंतिम गढ़ में 3000 आतंकियों का समर्पण
दमिश्क (एजेंसी)। सीरिया के बघौज में आईएसआईएस के 3 हजार आतंकियों ने आत्मसमर्पण किया है। आतंकियों के परिवारों ने भी सरेंडर किया है। सीरिया का बघौज आईएस के कब्जे वाला अंतिम इलाका है। कुर्दिश अगुआई वाली फौजों का कहना है कि जल्द ही इस शहर पर उनका आधिपत्य हो जाएगा। 2014 में आईएस ने खलीफा के शासन की घोषणा करते हुए इराक और सीरिया के ज्यादातर इलाकों पर कब्जा कर लिया था।

बघौज में अभी भी कैंप बने हैं

सीरिया के पूर्वी गांव बघौज में अभी भी आईएस के टूटे-फूटे कैंप देखे जा सकते हैं। अमेरिकी समर्थन वाली सीरियाई डेमोक्रेटिक फौजें आईएस आतंकियों को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन नदी के किनारे बसे गांवों से पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की भीड़ ने इसे रोक दिया है।बघौज में लगातार तीन रातों से एयर स्ट्राइक और गोलीबारी जारी है। इसमें कई आतंकी मारे जा चुके हैं। इसके चलते आतंकियों के कई रिश्तेदारों ने आत्मसमर्पण कर दिया। अमेरिकी समर्थन वाली एसडीएफ फौजौं ने रविवार को आतंकियों को चेतावनी दी थी कि अब उनका समय पूरा हो चुका है। मंगलवार को 3 हजार आतंकियों ने फौजों के सामने खुद को सौंप दिया।

संयुक्त फौजों ने बघौज में मंगलवार शाम से जमकर गोलीबारी की और आतंकियों को संभलने का मौका नहीं दिया। लिहाजा लोगों को आत्मसमर्पण करना पड़ा। एजेंसी के कॉरस्पॉन्डेंट के मुताबिक- बघौज में लगातार वॉरप्लेन चक्कर लगाते रहे और रुक-रुककर धमाकों की आवाजें आती रहीं। बड़ी संख्या में संयुक्त सेना के सैनिक बघौज के प्रवेश के पास जुट गए थे।

फौज के यूनिट कमांडर के मुताबिक- हम आतंकियों पर बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहे हैं। हमारा आत्मविश्वास चरम पर है। हम पूरी सेना के साथ बघौज में घुसेंगे और आतंकियों को उखाड़ फेंकेंगे। हमारी कार्रवाई का मकसद आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करना है ताकि सिविलियंस बाहर आएं।

एक ब्रिटिश मानवाधिकार संस्था के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर से अब तक 60 हजार लोग आईएस का ठिकाना छोड़कर जा चुके हैं। बीते कुछ महीनों में आतंकियों ने भी संयुक्त सेनाओं पर हमले किए हैं। एक स्थानीय नागरिक का कहना है कि हमारे पास हजारों किमी का इलाका था, लेकिन अब हमारा दायरा कुछ किमी ही सिमटकर रह गया है। युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मुजफ्फरपुर : शेल्टर होम केस: पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने कोर्ट में किया सरेंडर, बुर्का पहनकर पहुंचीं
मुख्य आरोपी बृजेश की करीबी मधु ने भी सीबीआई के सामने किया सरेंडर

बेगूसराय, एजेंसी।

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम केस में आरोपी मंत्री मंजू वर्मा और मधु ने मंगलवार को सरेंडर कर दिया। पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू यहां की मंझौल कोर्ट में बुर्का पहनकर सरेंडर करने पहुंचीं। पुलिस पिछले करीब दो महीने से उनकी तलाश में छापेमारी कर रही थी। रविवार को बेगूसराय में उनके मकान की कुर्की भी हुई थी। आरोपी बृजेश की करीबी मधु ने मुजफ्फरपुर में सीबीआई के सामने सरेंडर कर दिया। मंजू पर आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। उनकी गिरफ्तारी नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार और पुलिस को फटकार लगाई थी। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश में छापेमारी तेज कर दी थी। एडीजी एसके सिंघल ने कहा कि पुलिस के दबाव में मंजू ने समर्पण किया है। मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में 27 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है।

मधु ने खुद को बताया बेगुनाह: मधु अपने वकील के साथ सीबीआई के सामने सरेंडर करने पहुंची। इससे पहले उसने कहा, ‘‘मैं सीबीआई के हर सवाल का सही जवाब दूंगी। शेल्टर होम में अगर कुछ गलत हुआ है तो वह सामने आना चाहिए। मैंने शेल्टर होम में ऐसा कुछ होते नहीं देखा। मैं बेगुनाह हूं। मेरा शेल्टर होम के अंदर आना-जाना नहीं होता था।’’

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

Fodder Scam: लालू यादव का कोर्ट में सरेंडर, जाना होगा जेल
रांची:

चारा घोटाला में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को सीबीआई की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उन्हें अभी बिरसा मुंडा जेल भेजा जाएगा। इसके बाद जेल के डॉक्टर तय करेंगे कि लालू का इलाज जेल के अस्पताल में होगा या उन्हें रिम्स में भर्ती कराने की जरूरत है। लालू यादव के वकील प्रभात कुमार ने बताया कि मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट के डॉक्टर लालू का चेकअप करेंगे, उसके बाद कोर्ट को उनके स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में बताएंगे।

झारखंड हाईकोर्ट ने पैरोल अवधि तीन माह बढ़ाने की लालू की अपील को 25 अगस्त को खारिज कर दिया था। उन्हें 30 अगस्त तक सरेंडर करने का आदेश दिया गया था। लालू बुधवार शाम पटना से रांची पहुंचे। जेल में लालू के लिए उच्च श्रेणी के कमरे की व्यवस्था की गई है। जेल अस्पताल में भी एक बेड तैयार किया गया है। खाना बनाने और कपड़े धोने के लिए जेल में लालू को एक-एक कारिंदे मिलेंगे। ये कारिंदे कैदी ही होंगे।

26 अगस्त को मुंबई से पहुंचे थे पटना

इससे पहले 26 अगस्त को लालू प्रसाद को मुंबई एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट से डिस्चार्ज कर दिया गया था। वे पटना लौट गए थे। लालू के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने झारखंड हाईकोर्ट को बताया था कि पिछले महीने मुंबई में लालू का फिस्टुला का ऑपरेशन हुआ है। अभी भी घाव हैं। उन्हें बीपी, शुगर, किडनी की भी समस्या है। इस पर जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने कहा था कि वे रिम्स आएं और यहीं इलाज कराएं। लालू को इलाज के लिए कोर्ट ने 11 मई को छह हफ्ते की जमानत मंजूर की थी। इसे बाद में 14 अगस्त और फिर 27 अगस्त तक बढ़ा दिया गया था।

दिसम्बर 2017 में दोषी करार दिए गए थे लालू :

चारा घोटाला के देवघर ट्रेजरी केस में 23 दिसम्बर 2017 को दोषी करार दिए जाने के बाद से लालू रांची जेल में थे। इस केस में इसी साल 6 जनवरी को लालू समेत 16 दोषियों को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई गई। उन पर 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। तबीयत बिगड़ने पर लालू यादव को 17 मार्च को रिम्स में भर्ती किया गया। सुधार नहीं होने पर 28 मार्च को एम्स रेफर कर दिया गया था। एम्स से उन्हें 30 अप्रैल को डिस्चार्ज कर रिम्स भेज दिया गया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें