Delhi Airport - Sach Kahoon Hindi
दिल्ली एयरपोर्ट पर विशेष सुविधा केंद्र खोलेगी सरकार
एनआरआई यात्रियों को होगा लाभ, टर्मिनल तीन पर बनेगा केंद्र
केंद्र में 2 इनोवा कारें रहेंगी उपलब्ध
सर्विस सेंटर 24*7 होगा संचालित | Chandigarh News
चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। Delhi Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाले एनआरआई और पंजाबियों की सुविधा के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है। पंजाब सरकार की ओर से वहां एक विशेष सुविधा केंद्र खोला जा रहा है। यह केंद्र एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर बनाया जाएगा। इस केंद्र में 2 इनोवा कारें होंगी। जो पंजाब भवन और आसपास की अन्य जगहों पर यात्रियों की स्थानीय आवाजाही में मदद के लिए उपलब्ध रहेंगी। Chandigarh News
इसके अलावा यदि पंजाबियों को किसी तरह की परेशानी होती है तो उनकी पूरी मदद की जाएगी। इसके लिए पंजाब सरकार ने जीएमआर नई दिल्ली के बीच 12 जून, 2024 को दो साल के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस समझौते के मुताबिक ये सुविधा केंद्र खोला जा रहा है। सर्विस सेंटर 24*7 संचालित होगा। कुछ समय पहले एक निजी कंपनी के साथ समझौता किया है। जल्द ही यह केंद्र अपना काम शुरू कर देगा। Chandigarh News
इस नंबर पर मिलेगी सहायता
पंजाब सरकार की तरफ से सुविधा सेंटर के लिए नंबर भी जारी किया गया है। लोग फोन कर भी वहां पर दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जान पाएंगे। इसके लिए उन्हें हेल्पलाइन नंबर पर 011-61232182 पर संपर्क करना होगा।
पंजाब भवन में मिलेगी कमरों की सुविधा | Chandigarh News
सरकार द्वारा खोले जा रहे केंद्र में लोगों को फ्लाइट्स, कनेक्टिंग फ्लाइट्स, टैक्सी सेवाओं, खोए हुए सामान और हवाई अड्डे पर आवश्यक किसी भी अन्य सहायता के लिए मदद मिलेगी। जबकि आपात स्थिति में उपलब्धता के आधार पर पंजाब भवन, दिल्ली में कुछ कमरे यात्रियों या उनके रिश्तेदारों के लिए मुहैया किए जाएंगे। स्टाफ पर तैनात किए जाने वाले युवा अंग्रेजी और हिंदी के अलावा पंजाबी अच्छी तरह जानते होंगे। लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें:– Road Accident: बेकाबू होकर कार पुल से नीचे गिरी, एक की मौत
Delhi Airport Roof Collapse : दिल्ली एयरपोर्ट की छत गिरी: ये सभी उड़ानें हुई रद्द, जांच शुरू
Delhi Airport Roof Collapse : नई दिल्ली (एजेंसी)। शुक्रवार की सुबह एक तरफ जहां दिल्लीवासी मंद-मंद हवाओं की लहरों के बीच सुहावने मौसम का नजारा ले रहे थे, वहीं दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर भारी बारिश के कारण उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एयरपोर्ट की छत अचानक से गिर गई। छत गिरने से उसके नीचे कारें और कैब दब गईं और एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई तथा 6 अन्य घायल हो गए। शहर और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में भी भारी बारिश हुई। Delhi News
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे के करीब की है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के प्रस्थान क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एयरपोर्ट की छत गिर गई। रिपोर्ट के अनुसार इस दुखद घटना में फिलहाल एक व्यक्ति के मरने की सूचना है और 6 अन्य घायल हो गए हैं। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस घटना के संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने घोषणा की कि एयरपोर्ट की संरचना का गहन निरीक्षण किया जाएगा। Delhi Airport Roof Collapse
स्पाइसजेट के सभी आगमन और प्रस्थान को टी3 पर स्थानांतरित किया जा रहा
नायडू ने घोषणा की कि मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये और प्रत्येक घायल व्यक्ति को 3 लाख रुपये दिए जाएंगे। स्थिति नियंत्रण में है और टर्मिनल 1 को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट की छत गिरने के बाद स्पाइसजेट और इंडिगो ने टर्मिनल 1 पर उड़ान संचालन को रद्द कर दिया है और टर्मिनल 1 से स्पाइसजेट के सभी आगमन और प्रस्थान को टी3 पर स्थानांतरित किया जा रहा है और इंडिगो की सेवाओं को टी2 और टी3 के बीच वितरित किया जा रहा है।  Delhi Airport Roof Collapse
नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा कि शुक्रवार की सुबह जो घटना हुई है, उसे 2009 में खोला गया था और हवाई अड्डे के संचालक ऊकअछ को इसका निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। “ऊॠउअ निरीक्षण की निगरानी करेगा और वे एक रिपोर्ट देंगे।’’ घटना के बाद ऊकअछ के प्रवक्ता ने कहा कि आपातकालीन कर्मी दिल्ली हवाई अड्डे की छत गिरने से प्रभावित लोगों को सभी आवश्यक सहायता और चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहे हैं। Delhi News
IMD Monsoon Update: मानसून की दस्तक: भारी बारिश से दिल्ली हुई पानी-पानी! आईएमडी ने किया ये बड़ा ऐलान!…
Shashi Tharoor’s PA Arrested: नई दिल्ली (एजेंसी)। कस्टम विभाग (Delhi customs) द्वारा गत दिवस दिल्ली एयरपोर्ट पर सोना तस्कर करने के आरोप में कांग्रेस नेता शशि थरूर के पीए सहित दो लोगों को अरेस्ट करने का समाचार है। कांग्रेस सांसद के पीए की पहचान शिव कुमार प्रसाद के रूप में हुई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि शिव कुमार प्रसाद दुबई से एक व्यक्ति को लेने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट आए थे। Shashi Tharoor
इस दौरान दोनों लोगों को करीब 500 ग्राम सोना आदान-प्रदान करने की कोशिश में गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच जारी है। सूत्रों के हवाले से बताया गया, ‘‘प्रसाद के पास हवाई अड्डा प्रवेश परमिट कार्ड है, जोकि उन्हें एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश की अनुमति देता है। उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश किया और यात्री के साथ पकड़े जाने पर उनके पास से एक पैकेट मिला।’’ Shashi Tharoor
How to Link Aadhaar-PAN: आयकर विभाग की गाइड लाइन जारी! ऐसे करें अपने आधार को पैन से लिंक!
इस संबंध में कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने सोना तस्करी मामले में शशि थरूर के कथित सहयोगी को हिरासत में लिए जाने की भाजपा की आलोचना की है।
भारतीय गठबंधन के सहयोगी – सोने के तस्करों का गठबंधन हैं
मामले को लेकर एक्स पर एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने लिखा, ‘‘पहले सीएम सचिव सोना तस्करी मामले में संलिप्त थे, अब कांग्रेस सांसद के ‘सहयोगी’/पीए को सोना तस्करी के लिए हिरासत में लिया गया। सीपीएम और कांग्रेस – दोनों ही भारतीय गठबंधन के सहयोगी – सोने के तस्करों का गठबंधन हैं।’’ Shashi Tharoor
अपने पीए की सोने की तस्करी मामले में गिरफ्तारी के एक दिन बाद, शशि थरूर ने कहा कि उन्होंने किसी भी कथित गलत काम से खुद को दूर कर लिया है और कहा कि कानून को अपना काम करने देना चाहिए। कांग्रेस सांसद ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, ‘‘जब मैं चुनाव प्रचार के लिए धर्मशाला में था, तो मुझे अपने स्टाफ के एक पूर्व सदस्य से जुड़ी एक घटना के बारे में सुनकर झटका लगा, जो हवाई अड्डे की सुविधा सहायता के मामले में मुझे अंशकालिक सेवा प्रदान कर रहा था।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वह 72 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति है, जो लगातार डायलिसिस करवा रहा है और उसे अनुकंपा के आधार पर अंशकालिक आधार पर रखा गया था। मैं किसी भी कथित गलत काम का समर्थन नहीं करता और मामले की जांच के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के अधिकारियों के प्रयासों का पूरा समर्थन करता हूं। कानून को अपना काम करना चाहिए।’’ Shashi Tharoor
Narendra Modi: ”देश में आएगा बहुत बड़ा राजनीतिक भूचाल, बिखर जाएंगी परिवारवादी पार्टियां”
नई दिल्ली। दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (Delhi Airport) पर उस वक्त हंगामा मच गया जब एक यात्री ने गुस्से में कहा कि उसके बैग में बम है। यात्री परेशान था जब एक एयरलाइन कर्मचारी ने उससे उसके चेक-इन बैग में प्रतिबंधित वस्तुओं की उपस्थिति के बारे में पूछा। इस दौरान उसने एयरलाइन के कर्मचारी को नौकरी से निकालने की धमकी दी। यात्री द्वारा हंगामे की सूचना मिलने पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सवार थे 137 यात्री
नई दिल्ली। (सच कहूँ न्यूज) तकनीकी खराबी के चलते गलूर से वाराणसी जाने वाली इंडिगो (Indigo Flight) की एक फ्लाइट को आज हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया। एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को वाराणसी ले जाने के लिए एक वैकल्पिक विमान उपलब्ध कराया गया है। बेंगलुरु से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई और उसे हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया। इंडिगो ने कहा कि विमान की हैदराबाद में जांच की जा रही है। यात्रियों की संख्या के बारे में विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं था।
यह भी पढ़ें:– Gangster Deepak Boxer: दीपक बॉक्सर गिरफ्तार, विदेश में बैठे गैंगस्टरों पर हो रहा है शिकंजा
कुछ देर बाद विमान ने दोबारा उड़ान भरी
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि सभी 137 यात्री सुरक्षित हैं। फ्लाइट ने बेंगलुरु (Bengaluru) से वाराणसी के लिए उड़ान भरी थी। इससे पहले एक अप्रैल को पक्षी दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरने के बाद एक मालवाहक विमान से टकरा गया था। अलर्ट जारी करने के बाद उन्हें वापस दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) लाया गया। जांच के दौरान पता चला कि पक्षी के टकराने से विमान के शीशे में दरार आ गई थी। हालांकि कुछ देर बाद विमान ने दोबारा उड़ान भरी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
दिल्ली एयरपोर्ट पर पूर्ण आपातकाल की घोषणा, जानिए क्या है वजह?
नई दिल्ली। (सच कहूँ न्यूज) दिल्ली एयरपोर्ट पर पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। दुबई जा रहे (FedEx) विमान के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक पक्षी से टकरा जाने के बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर पूर्ण आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इसके तहत एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि को बुलाया गया है। खबरों के मुताबिक, फेडएक्स विमान उड़ान भरने के बाद एक पक्षी से टकरा गया। (Delhi Airport) इसके चलते इमरजेंसी लैंडिंग हो रही है। ऐसे में एयरपोर्ट प्रशासन ने पूरी तरह से इमरजेंसी घोषित कर दी है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
Full emergency declared at Delhi airport after Dubai bound FedEx aircraft suffers bird-hit soon after take-off: Airport official
— ANI (@ANI) April 1, 2023
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
पंजाब से दिल्ली एयरपोर्ट तक वॉलवो बसों की बुकिंग शुरू
15 जून को मुख्यमंत्री मान हरी झंडी दिखाकर करेंगे बसों को रवाना
जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। जालंधर बसों द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि अब उनको प्राईवेट बसों में 2500 से 3000 रुपए किराया खर्च करने की जरूरत नहीं है। सरकारी वॉल्वो बसों (Punjab Volvo Bus) द्वारा यात्री सिर्फ 1170 रुपए में लग्जरी सफर करके दिल्ली एयरपोर्ट जा सकेंगे। दिल्ली एयरपोर्ट के लिए वॉलवो बसों की बुकिंग विभाग ने बुधवार से शुरू कर दी है। शुरूआत में जालंधर से एक दिन में 4 बसें रवाना होंगी जबकि आने वाले समय में बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
जालंधर से होगी शुरूआत, लग्जरी सफल के लिए देने होंगे 1170 रु.
पनबस आनलाइन डाट काम पर जाकर यात्री आनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे और अपनी पसंद अनुसार खिड़की वाली या अन्य सीट ले सकते हैं। जालंधर से 15 जून को शुरू होने वाली वॉल्वो बसों (Punjab Volvo Bus) को मुख्यमंत्री भगवंत मान हरी झंडी देंगे। विभाग की वेबसाइट पर बसों की बुकिंग 15 जून से पहले नहीं हो सकेगी। इसके लिए यात्री बस अड्डे में आकर भी टिकट बुक करवा सकते हैं। जालंधर से बसों के चलने का समय दोपहर 1.15 रखा गया है जिस को झंडी दी जानी है। इसके अलावा दोपहर 2 बजे, रात 8.30 बजे और देर रात 11 बजे का समय भी शुरू किया गया है। बसों का किराया 1170 रुपए होगा।
ये होगा बस का रूट:
उक्त बसें दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे से होते हुए एयरपोर्ट को रवाना होगी। विभागीय आधिकारियों ने बताया कि पहले योजना बनाई जा रही थी कि एयरपोर्ट वाली बसें को अलग रखा जाए जोकि सीधा एयरपोर्ट तक जाएं परन्तु फाइनल फैसले के मुताबिक बसों को कश्मीरी गेट बस अड्डे में कुछ मिनटों के लिए रोका जाएगा।
जालंधर से चल कर दिल्ली एयरपोर्ट तक पहुंचने में उक्त बस करीब 7.30 घंटो का समय लेगी। वहीं जो बसें दिल्ली एयरोपर्ट तक जाएंगी वह आगे वाली फ्लाइट के आने के बाद यात्रियों को वापिस लेकर रवाना होगी। वापसी में बस कश्मीरी गेट बस अड्डे से हो कर निकलेगी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
दिल्ली एयरपोर्ट पर पावर बैंक से हुआ धमाका, महिला गिरफ्तार
नई दिल्ली:
दिल्ली एयरपोर्ट पर 55 साल की एक महिला को पावर बैंक से हुए धमाके के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को एयरपोर्ट पर चैकिंग के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने महिला से बैग में रखे पावर बैंक को अलग करने को कहा।
महिला ने पावर बैंक को फेंक दिया, जिसके चलते एक धमाका हो गया। इसके बाद एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों में आपाधापी मच गई। बाद में महिला को जमानत पर रिहा कर दिया गया। सूत्रों की मानें तो महिला एक अभिनेत्री है। पुलिस ने महिला की पहचान बताने से इनकार कर दिया।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें