Narayangarh - Sach Kahoon Hindi

आज भी साइकिल को स्वस्थ जीवन की पहचान मानते हैं बुजुर्ग
नारायणगढ़ सचकहूँ/सुरजीत कुराली। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर क्षेत्र के ऐसे लोगों से बातचीत की गई जिन्होंने दशकों से साइकिल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया हुआ है। लोगों का मानना है कि नियमित साइकिल चलाने की आदत ने उन्हें स्वस्थ, सक्रिय और ऊजार्वान बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं नागरिक अस्पताल नारायणगढ़ के एसएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने भी साइकिलिंग को बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छ पर्यावरण के लिए अत्यंत लाभकारी बताया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार नियमित रूप से साइकिल चलानी चाहिए। साइकिलिंग हृदय को मजबूत बनाती है, मांसपेशियों की शक्ति और लचीलेपन को बढ़ाती है तथा शरीर की सहनशक्ति में सुधार करती है। उन्होंने बताया कि मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए भी नियमित साइकिलिंग लाभकारी साबित हो सकती है। इसके अलावा साइकिल चलाने से तनाव कम होता है, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है और पर्यावरण प्रदूषण में भी कमी आती है।

अनुशासित दिनचर्या का प्रतीक है साइकिल

गांव बड़ी बस्सी के युवा सुरेंद्र राणा ने कहा कि साइकिल केवल एक परिवहन का साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और अनुशासित दिनचर्या का प्रतीक है। आज के समय में जब लोग छोटी-छोटी दूरियों के लिए भी मोटर वाहनों का उपयोग करने लगे हैं, ऐसे में साइकिल का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

84 वर्षीय सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक बोले

84 वर्षीय सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक जगदीश चंद वर्मा ने बताया कि छात्र जीवन से लेकर सरकारी सेवा के अंतिम दिनों तक उन्होंने साइकिल का निरंतर उपयोग किया। विभिन्न विद्यालयों में नियुक्ति के दौरान वे प्रतिदिन 40 से 50 किलोमीटर तक साइकिल चलाते थे। उनका कहना है कि नियमित साइकिलिंग ही उनके अच्छे स्वास्थ्य का प्रमुख आधार है। आज भी वे बाजार एवं अन्य दैनिक कार्यों के लिए साइकिल का उपयोग करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में साइकिल को स्थान दें और प्रतिदिन कुछ समय साइकिल चलाकर स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं।

71 की उम्र में भी साइकिल चलाते हैं रमा शंकर

नारायणगढ़ निवासी रमा शंकर ने बताया कि उनकी आयु लगभग 71 वर्ष है और वे वर्षों से नियमित रूप से साइकिल चला रहे हैं। वर्तमान में भी वे कालाआंब स्थित अपने कार्यस्थल तक साइकिल से ही आते-जाते हैं और प्रतिदिन लगभग 20 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं। उन्होंने बताया कि साइकिलिंग के साथ-साथ योगाभ्यास भी उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। उनका मानना है कि स्वस्थ जीवनशैली, नशामुक्त जीवन और नियमित व्यायाम व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं।

1977 में हुआ था साइकिल से लगाव आज तक बरकरार

गांव काठेमाजरा निवासी गुलजारा राम ने बताया कि वर्ष 1977 से उनका साइकिल से विशेष लगाव रहा है। स्कूल के दिनों में खरीदी गई पुरानी साइकिल से शुरू हुआ यह सफर आज भी जारी है। लगभग 64 वर्ष की आयु में भी वे प्रतिदिन 4 से 5 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी सेवा के दौरान भी वे साइकिल से ही कार्यालय आते-जाते थे। आज भी खेती-बाड़ी और पशुपालन से जुड़े कार्यों में साइकिल उनकी पहली पसंद है।

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रजिस्ट्री करवाते 4 काबू, 3 फरार
फर्जी दस्तावेजों(Fake Documents)के आरोपियों में 3 नंबरदार शामिल

नारायणगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। फर्जी दस्तावेजों(Fake Documents) के आधार पर लाखों रूपए की जमीन की रजिस्ट्री करवाने आए 4 लोगों को पुलिस ने गिरफतार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। मामले का मास्टर मांइंड और 2 नंबरदार फरार होने में कामयाब हो गए हैं। जमीन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने छ: लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रतन लाल पुत्र घसीटा राम निवासी गांव रतनगढ़ जिला अम्बाला ने थाना नारायणगढ में एक शिकायत देकर बताया कि उसने व उसके भाईयों ने वर्ष 1995 में गांव कुराली थाना नारायणगढ़ में 12 एकड जमीन खरीदी थी। जिसका इंतकात उसके व उसके भाईयों को नाम हो गया था। अब यह जमीन उन्होने तहसील नारायणगढ़ में आपस में तकसीम करवा ली थी। इस जमीन में से 6 एकड़ जमीन उसके नाम है।

24 अगस्त को उसे पता चला कि नरेश कुमार व उमेद सिंह पुत्र कर्ण सिंह निवासी गांव बधौली मिलकर उसकी जमीन को धोखाधड़ी से हडपने के लिए बरगत राम पुत्र खान चन्द निवासी बनूड जिला मोहाली पंजाब को नकली विक्रेता रतनलाल बनाकर तथा उसके नाम से नकली आधार कार्ड बनाकर जमीन की रजिस्ट्री संतोष कुमारी पत्नी राजेन्द्र कुमार निवासी मौली के नाम करवा रहे हैं। उन्होने 23 अगस्त को स्टाम्प डयूटी जमा करवाकर उसकी तीस कनाल 16 मरले भूमि की जाली रजिस्ट्री लिखवा ली है। उसे उसकी फोटो प्रति मिल गई ।

आरोपियों ने यह फर्जी रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील नारायणगढ में आज का समय लिया हुआ था। उसकी जमीन की फर्जी खरीद फरोख्त करने के लिए उमेद सिंह, बरगत राम व संतोष कुमारी, बलबीर सिंह नम्बरदार कुराली तहसील नारायणगढ में आए थे। जिनको नारायणगढ पुलिस ने उसकी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करवाते हुए मौके से पकड लिया। है। फर्जी आधार कार्ड का लिया गया सहारा: इस मामले में संतोष कुमारी जमीन की खरीददार थी। बरगद सिंह का कार्ड फर्जी था। आरोपियों ने रजिस्ट्री करवाने के लिए अपने कागजात तहसीलदार रमेश अरोड़ा के समक्ष पेश किए तो उन्हें उन कागजातों को देखकर फजीर्वाड़े की आशंका हुई। उन्होने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची एवं महिला संतोष कुमारी सहित अन्य तीन आरोपियों को गिरफतार कर लिया। इस बारे जानकारी देते हुए जाँच अधिकारी चंद्रभान ने बताया कि रतन लाल लाल की जगह जाली आई डी बनाकर बरगत सिहं नकली रतनलाल बनकर 30 कनाल 16 मरले जमीन की रजिस्ट्री संतोष कुमारी के नाम करवा रहा था। इसमें बधौली निवासी नरेश कुमार मास्टर मांइंड है। सारा प्लान उसी का है। क्रेता और विक्रेता दोनों बोगस हैं। उमेध सिंह नंबरदार, प्रीतम सिंह, संतोष कुमारी व बरगद राम को काबू किया गया है। बलबीर सिंह नंबरदार व अशोक कुमार नंबरदार अभी फरार है। मामले का मास्टरमांइंड नरेश कुमार भी अभी फरार है। सभी आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज किया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।