17 medals - Sach Kahoon Hindi

हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक :विज
चंडीगढ़ (एजेंसी)। हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने कहा है कि एशियन खेलों में देश के खिलाड़ियोंं की ओर से जीते गए कुल पदकों के लगभग 25 प्रतिशत पदक राज्य के खिलाड़ियों ने जीते और हरियाणा के खिलाड़ियों (Haryana players)  ने कुल 17 पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है।

विज ने बुधवार को बताया कि राज्य के कुल 84 खिलाड़ी एशियन खेलों में भाग लेने के लिए जकार्ता पहुंचे थे, जिनमें कुल 26 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए हैं। देश के खिलाड़ियों ने एशियन खेलों में 15 स्वर्ण, 24 रजत व 30 कांस्य पदक सहित कुल 69 पदक जीते है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों (Haryana players) ने इन खेलों में 5 स्वर्ण पदक, 5 रजत पदक तथा 7 कांस्य पदक हासिल किए हैं। इनमें एकल खिलाड़ियों के तौर पर जीन्द के मनजीत सिंह ने 800 मीटर तथा पानीपत के नीरज चौपड़ा ने जवेलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीते हैं।

इसी प्रकार रोहतक के अमित ने बॉक्सिंग, झज्जर के बजरंग पूनिया व चरखी दादरी की विनेश फोगाट ने कुश्ती में स्वर्ण पदक हासिल किए है। खेल मंत्री ने बताया कि जीन्द के लक्ष्य श्योराण व यमुनानगर के संजीव राजपूत ने शूटिंग में रजत पदक जीते है।

सोनीपत की सीमा पुनिया ने महिला डिस्कश थ्रो, भिवानी के विकास कृष्ण ने बॉक्सिंग, झज्जर के दुष्यंत ने रोइंग तथा पानीपत के अभिशेष वर्मा ने शूटिंग में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है।

इसके अलावा तीन टीमों ने रजत पदक जीते हैं, जिनमें घुडसवारी, महिला हॉकी तथा महिला कबड्डी की टीमें शामिल हैं। इसी प्रकार पुरुष वर्ग की कबड्डी , हॉकी व रोइंग सहित 3 टीमों ने कांस्य पदक जीतने में सफलता प्राप्त की है।

विज ने बताया कि इन खेलों में जहां एकल मुकाबलों में 9 पुरुष व 2 महिलाओं ने पदक हासिल किए है वहीं टीम प्रतियोगिताओं में 6 पुरुष व 9 महिलाएं शामिल थी।

इन खेलों में कुल 15 पुरुषों व 11 महिलाओं ने एकल या टीम के सदस्य के तौर पदक जीतने में सफलता प्राप्त की है। इन सभी खिलाड़ियों (Haryana players) को खेल नीति के अनुसार पुरस्कार राशि एवं नौकरी दी जाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।