Suratgarh - Sach Kahoon Hindi

अण्डरपास के निर्माण कार्य से ग्राहकी प्रभावित
त्योहारी सीजन तक कार्य बंद करवाने की मांग | Hanumangarh News

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। जंक्शन में सूरतगढ़ (Suratgarh) रेलवे फाटक पर चल रहे अण्डरपास के निर्माण कार्य के कारण फाटक के आसपास के दुकानदारों की ग्राहकी प्रभावित हो रही है। अब कुछ दिन बाद धनतेरस, दीपावली (Dhanteras, Diwali) सहित अन्य त्योहारों का सीजन है। इस समय का दुकानदारों को बेसब्री से इंतजार रहता है लेकिन अण्डरपास के निर्माण कार्य के चलते सार्वजनिक निर्माण विभाग जल्द अण्डरपास के परिधि क्षेत्र में आने वाली सडक़ की खुदाई करने की तैयारी में है। दुकानदारों ने प्रशासन से दीपावली तक यह कार्य रुकवाने की मांग की है। Hanumangarh News

दुकानदारों ने कहा कि बड़ी मुश्किल से दीपावली जैसा त्योहार आता है। अगर इस त्योहार में अण्डरपास का कार्य जारी रहा तो उनके सामने अपने परिवारों को पालने का संकट उत्पन्न हो जाएगा। मिष्ठान दुकान संचालक कैलाश गोदारा ने बताया कि हम सभी छोटे दुकानदार हैं, जिनकी दुकानें सूरतगढ़ रोड स्थित जेल फाटक के पास स्थित है। हमारे परिवार का एकमात्र आजिविका का साधन उक्त दुकानदारी पर ही निर्भर करता है। वर्तमान में उक्त रोड पर अण्डरब्रिज प्रस्तावित है, जिसके लिए बॉक्स का निर्माण भी लगभग पूरा हो चुका है।

सडक़ की खुदाई होनी बकाया है जो सुनने में आया है कि शीघ्र ही प्रारंभ होने वाली है। उन्होंने बताया कि हम दुकानदारों ने आने वाले बड़े त्योहारों दशहरा, धनतेरस, दीपावली और भाईदूज के लिए अपनी दुकानों में इस आस एवं उम्मीद के साथ सामान भर लिया है कि इस बार की दीपावली में अच्छी ग्राहकी रही तो कोरोना का बकाया कर्जा भी उतर जाएगा और परिवार की आर्थिक हालत भी सुधर जाएगी। किन्तु त्योहार के समय यदि खुदाई होती है तो हम दुकानदारों को न पूरा होने वाला नुकसान होगा और हमारा दीपावली का त्योहार खराब होने की प्रबल संभावना है।

दुकानदार विक्की मिड्ढा ने बताया कि दुकानदारों ने गत दिनों जिला कलक्टर से मुलाकात कर अण्डरपास के लिए होने वाली खुदाई को दीपावली तक रोके जाने की मांग की थी ताकि दीपावली का त्योहार अच्छे से मनाया जा सके। उन्होंने बताया कि उक्त त्योहारों में बहुत कम समय बचा है। इतने कम समय में दूसरी जगह पर दुकानदारी को स्थानांतरित कर कार्य को सुचारू चलाना बहुत मुश्किल काम है। प्रशासन को आश्वस्त किया कि दीपावली के बाद सभी दुकानदार पूर्ण रूप से प्रशासन, रेलवे अधिकारियों और खुदाई करने वाले ठेकेदारों का पूर्ण सहयोग करेंगे। Hanumangarh News

यह भी पढ़ें:– Weather Alert: यहाँ तेज मूसलाधार बारिश के प्रबल आसार!

पुलिस से भिड़े मजदूर नेता रेहड़ी यूनियन प्रदर्शनकारी
आपसी भिड़त दौरान सिटी थाना प्रभारी हुआ लहूलूहान||  Suratgarh ASI Injured

सूरतगढ़ (बलजीत राजपूत)। मजदूर नेता रेहड़ी यूनियन अध्यक्ष सखी मोहम्मद को पुलिस हिरासत (Suratgarh ASI Injured) में रखकर अमानवीय यातनाएं देने वाले आईपीएस मृदुल कच्छावा, चौकी प्रभारी कलावती चौधरी व तीन सिपाहियों को निलंबित करने की मांग को लेकर पूर्व घोषित प्रशासन ठप्प करने को लेकर उपखण्ड कार्यालय पर सभा के बाद प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ धक्का मुक्की करके अन्दर घुसने के प्रयास में आक्रोशित आन्दोलनकारियों व सिटी थाना आपस में भिड़ गए। इस दौरान सिटी थाना प्रभारी निकेत पारीक के सर लाठी लगने से वो लहूलूहान हो गए। पुलिस ने आन्दोलनकारियों को खदेड़ने के साथ 10-12 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सत्यप्रकाश सिहाग, राजेन्द्र मुद्गल, उमेश मुद्गल, सखी मोहम्मद सहित को गिरफ्तार करके थाने ले गए।

आक्रोशित नारे लगाते हुए हो गए उग्र || Suratgarh  ASI Injured

नेताओं के वाहन, बाइक सहित सभा स्थल का पण्डाल, साउंड भी जब्त किया। इसके बाद पुलिस ने 6 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे शीतल सिडाना को उठाकर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, वह लगा पण्डाल भी उखाड़कर जब्त कर लिया। सभा के बाद आन्दोलनकारी नेताओं की अगुवानी में उपखण्ड अधिकारी सीता शर्मा से मिलने के लिए कार्यालय में प्रवेश के दौरान राजू जाट, सत्यप्रकाश सिहाग सहित लोगों ने आक्रोशित नारे लगाते हुए उग्र हो गए। पुलिस क साथ टकराव करने के दौरान धक्का-मुक्की होने के कारण थाना प्रभारी निकेत पारीक के सिर में लाठी लगने से खून बहने लगा।

इस पर पुलिस ने नेताओं को खदेड़ कर गलियों में पीछे भाग भाग कर पकड़ना शुरू कर दिया। तनावपूर्ण माहौल के बीच राजू जाट भीड़ से निकलकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने पीछा भी किया पकड़ में नहीं आया। पुलिस मामले को शांतिपूर्वक निपटाना चाहती थी, आक्रोशित भीड़ की वजह से माहौल खराब हो गया। पुलिस पर हुए हमले की घटना को लेकर पूर्व विधायक गंगाजल मील, कांगेस जिला उपाध्यक्ष बलराम वर्मा, बसपा नेता डूंगरराम गेधर, सत्नीम वर्मा, अमित कल्याणा, महावीर भोजक, बलराम कुक्कड़वाल , डॉ हरिमोहन सारस्वत, पीताम्बर शर्मा, मुखराम खिलेरी ने उपखण्ड अधिकारी सीताशर्मा से मिलकर घटना की निंदा करते हुए कहा संघर्ष समिति शांतिपूर्ण आन्दोलन कर रही थी। जिन नेताओं ने पुलिस पर हमला किया है उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।