From Today - Sach Kahoon Hindi

आज से फिर सताएगी सर्दी
आज से फिर सताएगी सर्दी-शीतलहर तथा घने कोहरे की संभावना (Winter)

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में बुधवार को चटख धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। (Winter )लेकिन वीरवार से हरियाणा में कोल्ड डे तथा शेष भाग में शीतलहर और 25 से 26 जनवरी को कहीं-कहीं घने कोहरे के आसार हैं। मौसम केन्द्र के अनुसार हरियाणा अगले चौबीस घंटों में कोल्ड डे रहने तथा अगले दिन 23 जनवरी को शीतलहर और 25 से 26 जनवरी को घने कोहरे की संभावना है। पिछले एक माह से कड़ाके की ठंड से परेशान लोगों को बुधवार की धूप ने राहत प्रदान की तथा मौसम सुहावना रहा। सभी प्राणियों ने राहत की सांस ली। हिसार, अमृतसर, आदमपुर और बठिंडा का पारा सबसे कम क्रमश: चार डिग्री रहा। चंडीगढ़, लुधियाना, पठानकोट, फरीदकोट, पटियाला, करनाल तथा अंबाला का पारा क्रमश: छह डिग्री, रोहतक सात डिग्री, हलवारा पांच डिग्री, दिल्ली सात डिग्री, श्रीनगर शून्य डिग्री, जम्मू छह डिग्री रहा।

हिमाचल में हिमपात से बढ़ी मुश्किलें

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन दिनोें में हुए ताजा हिमपात के बाद।

अब तक जनजीवन पटरी पर नहीं लौट सका है।

जनजातीय इलाके देश दुनिया से पूरी तरह कट गये हैं।

कुछ स्थानों पर संचार सेवा तक अवरूद्ध है।

इसके अलावा कई फुट तक सड़कों पर जमी बर्फ के कारण यातायात सेवा पूरे राज्य में बुरी तरह प्रभावित हुई है

तथा सैकड़ों सड़कें पिछले एक माह से बंद हैं।

मौसम साफ होने के बाद ही हालात सामान्य होने की संभावना है।

कल्पा का पारा शून्य से कम पांच डिग्री, सोलन एक डिग्री, मनाली शून्य से कम दो डिग्री, शिमला एक डिग्री, भुंतर दो डिग्री, धर्मशाला एक डिग्री, सुंदरनगर दो डिग्री, कांगडा चार डिग्री, नाहन नौ डिग्री, ऊना पांच डिग्री रहा। मौसम साफ रहने से सड़कों से बर्फ हटाने के काम में तेजी आने की संभावना है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

यात्री ध्यान दें! आज से दो दिन के लिए प्रदेश में फिर रोड़वेज हड़ताल
राज्य सरकार को होगा कभी पूरा नहीं होने वाला करोड़ों का नुक्सान

सच कहूँ/अश्वनी चावला चंडीगढ़।

राज्य में 720 प्राइवेट बसों को परमिट देने के खिलाफ आज से एक बार फिर हरियाणा रोडवेज की 4100 से ज्यादा बसों का चक्का जाम रहेगा। हरियाणा रोडवेज के मुलाजिम आज मंगलवार और बुधवार 2 दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं, जिसके चलते हरियाणा सहित 10 राज्यों में हरियाणा रोडवेज की बस से नहीं चलेंगी। इस दो दिन के चक्का जाम से हरियाणा राज्य को करोड़ों रुपए का जहां एक तरफ से नुकसान होगा वही रोजमर्रा के कामों पर जाने वाले 14 लाख यात्रियों को अगले 2 दिन बस से ना मिलने के चलते मुसीबत झेलनी पड़ेगी। हरियाणा रोडवेज की तरफ से किए जा रहा चक्का जाम इस साल में पहली बार नहीं बल्कि तीसरी बार होने जा रहा है। इससे पहले पिछले महीने ही हरियाणा में चक्का जाम किया गया था तब सरकार ने अस्मा लगा कर काफी कर्मचारियों को जेल में भेज दिया था तो कईयों को सस्पेंड कर दिया गया था। हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों को सरकार की तरफ से हड़ताल के दौरान स्थिति कंट्रोल करने के लिए आदेश तो मिले थे परंतु पिछली दो दिवसीय हड़ताल में रोडवेज के अधिकारी भी कोई अच्छा इंतजाम नहीं कर पाए थे जिसके चलते इस बार अधिकारियों के सहित सरकार को भी डर लग रहा है।

खट्टर की दो टूक: नहीं रुकेगी प्राइवेट बसों को परमिट देने की कार्रवाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 16 और 17 अक्तूबर को चक्का जाम करने वाले रोडवेज यूनियन को स्पष्ट कर दिया है कि इस बार उनके आगे हरियाणा सरकार किसी भी हालत में झुकने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री की तरफ से अपने बयान में स्पष्ट कहा गया कि हरियाणा में जो 720 प्राइवेट बसों को शामिल किया जा रहा है उनका परमिट कैंसिल नहीं किया जाएगा। इस तरह की कोई भी मांग को मंजूर नहीं किया जाएगा। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि रोडवेज के मुलाजिमों की हर मांग उन्होंने मांगी है परंतु यह मांग गलत होने के कारण वह नहीं मानने वाले हैं।

एस्मा से भी नहीं डरे रोडवेज मुलाजिम: किसी भी राज्य सरकार के पास हड़ताल पर गए कर्मचारियों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाईयों में से सख्त कार्रवाई एस्मा लगाना होती है और हरियाणा सरकार की तरफ से पिछले महीने रोडवेज कर्मचारियों पर अस्मा लगाकर उनकी हड़ताल को खत्म करने की कोशिश की गई थी परंतु हरियाणा के रोडवेज कर्मचारी अस्मा लगने के बावजूद भी सरकार के आगे झुके नहीं थे और इस बार भी अस्मा लगने के पूरे आसार हैं जिसके चलते वह पहले से ही तैयार हैं कि वह एस्मा लगने के बावजूद भी झुकने वाले नहीं हैं।

सभी रोडवेज डिपो पर लगी धारा 144: हरियाणा सरकार की तरफ से राज्य के सभी रोडवेज बस डिपो पर धारा 144 लागू कर दी गई है और साथ में ही कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम और पुलिस को आदेश जारी कर दिए गए हैं अगर इस हड़ताल के दौरान हड़ताली कर्मचारियों ने किसी भी तरह से सरकारी मशीनरी को नुकसान पहुंचाने या फिर सरकारी मशीनरी को चलने से रोकने की कोशिश की गई तो उन पर धारा 144 के तहत कार्रवाई करते हुए हैं, उनको गिरफ्तार किया जाएगा बल्कि उन्हें नौकरी से सस्पेंड भी किया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट आज से ओवल में
यहां 47 साल से नहीं जीती इंडिया The Fifth Test Between India And England In Oval From Today

लंदन,एजेंसी।

भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट शुक्रवार से यहां के केनिंगटन ओवल में खेला जाएगा। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज 3-1 से हार चुकी है। ओवल में दोनों टीमों ने अब तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं। इंग्लैंड ने चार टेस्ट जीते। वहीं, भारत एक टेस्ट ही जीत पाया। 1971 में उसने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया था। दोनों टीमों के बीच सात मुकाबले ड्रॉ रहे। सीरीज के इस आखिरी टेस्ट में 19 साल के ओपनर पृथ्वी शॉ को मौका मिल सकता है। उन्हें खराब फॉर्म से गुजर रहे शिखर धवन या लोकेश राहुल की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

सीरीज में विराट कोहली ने दो और चेतेश्वर पुजारा ने एक शतक लगाया The Fifth Test Between India And England In Oval From Today

शिखर धवन ने तीन टेस्ट में 158 और लोकेश राहुल ने चार टेस्ट में 113 रन बनाए। हार्दिक पंड्या और रविचंद्रन अश्विन को भी टीम से बाहर किया जा सकता है। पंड्या का बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी खास प्रदर्शन नहीं रहा। सिर्फ नॉटिंघम टेस्ट में ही उन्होंने पांच विकेट लिए। वहीं, अश्विन फिट नहीं हैं। ऐसे में हार्दिक की जगह रवींद्र जडेजा और अश्विन की जगह हनुमा विहारी को मौका दिया जा सकता है। हनुमा ऑफ स्पिन गेंदबाजी के साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने ओवल टेस्ट में क्रिस वोक्स और ओली पोप को जगह दी है। उधर, एलिस्टर कुक का यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। उन्होंने 2006 में भारत के खिलाफ नागपुर में अपना पहला टेस्ट खेला था। अब भारत के खिलाफ ही अपने करियर का आखिरी मुकाबला खेलेंगे। इस मैच में भी जॉनी बेयरस्टो की जगह जोस बटलर विकेटकीपिंग करेंगे। तीसरे टेस्ट के दौरान बेयरस्टो के हाथ में चोट लगी थी, जिस कारण वे चौथे टेस्ट में कीपिंग नहीं कर पाए थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।