US Defense Minister - Sach Kahoon Hindi

अमेरिकी रक्षा मंत्री आस्टिन ने राजनाथ को फोन किया, अफगानिस्तान पर हुई चर्चा
नयी दिल्ली l अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फोन कर उनके साथ अफगानिस्तान की स्थिति और रक्षा क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की।

रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान के हालात सहित क्षेत्रीय और द्विपक्षीय महत्व के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने हाल में अफगानिस्तान के गृह युद्ध में फंसे लोगों को वहां से निकालने में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग पर संतोष जताया।

गौरतलब है कि काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद बहुत से विदेशी और अफगानी नागरिकों को देश से मजबूरन निकलना पड़ा है।

रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है ,‘उन्होंने रक्षा क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा की तथा आगे निकट सहयोग के साथ काम करने की इच्छा जतायी।’ सिंह और आस्टिन ने क्षेत्र में आतंकवाद का मुकाबला करने के मुद्दे पर भी विचारों का आदान प्रदान किया।

बयान के मुताबिक ‘दोनों पक्षों ने हाल में अफगानिस्तान से लोगों को निकालने में परस्पर सहयोग पर संतोष जताया और वहां बदलते हालात को देखते हुए बराबर सम्पर्क बनाए रखने पर सहमति जतायी।’

सिंह ने कहा, ‘ अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड आस्टिन से फोन पर गर्मजोशी से बात की। हमने रक्षा क्षेत्र में पारस्परिक सहयोग पर तथा अफगानिस्तान की स्थिति सहित इस क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। हमने द्विपक्षीय बातचीत जारी रखने और पारस्परिक भागीदारी को और सुदृढ़ करने की दिशा में बढ़ने पर सहमति जतायी है।’

गौरतलब है कि तालिबान ने अफगानिस्तान पर 15 अगस्त को कब्जा कर लिया था और उसके साथ ही वहां से वाणिज्यिक उड़ानें बंद हो गयी थीं। अमेरिका ने इसी बीच काबुल हवाई अड्डे को अपने नियंत्रण में ले लिया था और भारतीय दूतावास के कर्मचारियों, भारतीय नागरिकों और अन्य को वहां से निकालने में भारत की मदद की थी।

भारत अफगानिस्तान की स्थिति पर नजर रखे हुए है और वहां सुरक्षा स्थिति में हो रहे बदलावों के मद्देनजर अपने उपाय कर रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अमेरिकी रक्षा मंत्री अफगानिस्तान की यात्रा पर
काबुल (एजेंसी)। अमेरिकी रक्षा मंत्री (US Defense Minister)  जिम मैटिस और अमेरिका के सर्वोच्च जनरल जोसेफ डनफोर्ड शुक्रवार को यहां पहुंचे। मैटिस और अमेरिका के सर्वोच्च जनरल यहां उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सेनाओं के नये कमांडर जनरल स्कॉट मिलर से साथ बैठक करके तालिबान के साथ शांति वार्ता में हुई प्रगति पर चर्चा करेंगे।

अमेरिका पिछले लगभग एक वर्ष से अफगानिस्तान में हवाई हमले करके और अफगानिस्तान सेना को प्रशिक्षित करने के लिए सैंकडों सैनिक भेजकर तालिबान पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है लेकिन उसके इन प्रयासों से अफगानिस्तान में स्थिरता और सुरक्षा नहीं आ सकी है।

अमेरिका के सैन्य जनरल स्कॉट मिलर ने रविवार को अफगानिस्तान में नाटो सेनाओं के कमांडर के रूप में कामकाज संभाल लिया

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।