manohar lal - Sach Kahoon Hindi

Haryana News: बिजली का घाटा अब स्मार्ट मीटर करेंगे पूरा, हरियाणा में लगेंगे शीघ्र
Haryana Smart Meter Yojana: चंडीगढ़ (ब्यूरो)। हरियाणा के विद्युत क्षेत्र में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्रीय विद्युत तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने राज्य के विद्युत मामलों की समीक्षा करते हुए घोषणा की कि हरियाणा में 31 अगस्त से स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। केन्द्रीय मंत्री ने चरणबद्ध तरीके से प्रीपेड स्मार्ट मीटरिंग शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया। Haryana News

इसकी शुरूआत सरकारी उपभोक्ताओं और कर्मचारियों से की जाएगी, जिसके बाद 10 किलोवाट से अधिक लोड वाले उच्च श्रेणी के उपभोक्ताओं तक पहुंचेगी और स्वैच्छिक रूपांतरण के लिए उपयुक्त प्रोत्साहन तंत्र भी लागू किए जाएंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सहित केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने कहा कि देश और राज्यों में बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने के साथ-साथ बिजली क्षेत्र में होने वाले घाटे को कम करना समय की जरूरत है। इसके लिए बिजली निगमों को नई तकनीकों को अपनाते हुए लक्ष्य आधारित योजनाओं एवं परियोजनाओं पर तेजी से कार्य करना होगा, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध, गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय बिजली उपलब्ध कराई जा सके। Haryana News

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा के पास वर्तमान में 16,552 मेगावाट से अधिक अनुबंधित बिजली क्षमता उपलब्ध है। इसमें लगभग 9,929.92 मेगावाट क्षमता तापीय, परमाणु और गैस आधारित स्रोतों से तथा 6,622.58 मेगावाट क्षमता जलविद्युत, सौर, पवन, बायोमास और अन्य नवीकरणीय स्रोतों से प्राप्त हो रही है।

चालू वर्ष में हरियाणा में अधिकतम बिजली मांग लगभग 16,454 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि राज्य के पास इससे अधिक बिजली उपलब्ध है। बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा में चालू वर्ष के दौरान 2.20 लाख रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से अब तक लगभग 86 हजार सोलर सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं। केंद्रीय मंत्री ने निर्देश दिए कि इस योजना के तहत छोटे और मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं को विशेष प्राथमिकता दी जाए, ताकि अधिक से अधिक परिवार सौर ऊर्जा से जुड़ सकें और बिजली खर्च में कमी ला सकें। Haryana News

अपराधियों के खिलाफ हो रही है सख्त कार्रवाई, अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : मनोहर लाल
करनाल लोकसभा की सभी विधानसभाओं में होंगे जनसंवाद कार्यक्रम, आम जनता की शिकायतों का होगा निवारण : मनोहर लाल

घरौंडा/करनाल (सच कहूँ न्यूज)। Gharaunda News: केन्द्रीय उर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने शनिवार को घरौंडा विधानसभा के बस्ताड़ा गांव में स्थित आरपीआईआईटी कॉलेज के सभागार में जनसंवाद कार्यक्रम में आमजन की शिकायतें सुन उनका निवारण किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 200 से ऊपर शिकायतें सुनी। दो फरियादियों की सैलरी की शिकायत पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को विजिलेंस जांच करवाने के आदेश दिए। Karnal News

इस मौके पर मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वे अपनी लोकसभा की सभी विधानसभाओं में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता से सीधे तौर पर रू-ब-रू होकर उनकी समस्याओं का हल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर योजना के तहत हर गरीब पात्र व्यक्ति को मकान देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अनेकों योजनाओं के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार पात्र लोगों को घर बैठे ही निरंतर लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने कार्यालयों में आमजन की शिकायतों को पूरी प्राथमिकता के साथ सुने और उनका निवारण करें।

मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। किसी भी प्रकार के अपराध व अपराधी को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बीती रात तीन बदमाशों के एनकाउंटर पर बोलते हुए कहा कि यह पुलिस का बड़ा ही सराहनीय कार्य है। किसी भी अपराधी को पुलिस प्रशासन या सरकार प्रदेश में सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा भविष्य में भी अपराधियों पर निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। Karnal News

इस अवसर पर घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल के दौरान प्रदेश के हर वर्ग के लोगों के लिए जो ऐतिहासिक फैसले लिए गए और अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं उनका सीधा लाभ आज प्रदेश की जनता को घर बैठे मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विकास की दृष्टिï से हरियाणा प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि परिवार पहचान पत्र एक ऐसी अनूठी योजना शुरू की गई जिसके माध्यम से परिवार के मुख्यिा द्वारा स्वयं अपने आय के बारे में विवरण दिया गया है। उसी के आधार पर अब घर बैठे लोगों के बीपीएल कार्ड, पेंशन योजना का लाभ, कन्यादान योजना का लाभ सहित बहुत सी ऑनलाईन योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है। Karnal News

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, एसडीएम राजेश सोनी, नगराधीश शुभम, डीडीपीओ कृष्ण कुमार, बीडीपीओ अशोक छिकारा, नगर पालिका सचिव प्रिंस मेंहदीरत्ता, मंडल अध्यक्ष सुभाष कश्यप, महामंत्री राजेश जोगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:– मान ने मोहिंदर भगत को जीत पर दी बधाई

Haryana Pension Scheme: मनोहर सरकार ने दिवाली से पहले हरियाणा वासियों को दी खुशखबरी! अब इन बच्चों को भी मिलेगी पेंशन!
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। Haryana Pension Scheme: हरियाणा में केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 15 लाख परिवारों को 5 लाख रुपये का वार्षिक इलाज मुफ्त मिलता है। साथ ही हरियाणा सरकार की चिरायु योजना से अब तक लगभग 11 लाख परिवारों को यह लाभ मिल रहा है। अब इस योजना में राज्य के 14 लाख नए परिवारों को जोड़ा। अब केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजना को मिलाकर हरियाणा के लगभग 40 लाख अंत्योदय परिवार आयुष्मान भारत-चिरायु योजना का लाभ उठा सकेंगे।

इसके अतिरिक्त 1.80 लाख से 3 लाख रुपये वार्षिक आय वाले लगभग 38 हजार परिवारों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। वहीं इसी कड़ी में अब सामाजिक न्याय एवं सहकारिता विभाग की ओर से बेघर बच्चों को आर्थिक सहायता दी जा रही है। एक परिवार में दो बच्चों तक प्रति माह 1850 रुपये पेंशन प्रदान की जा रही है। आपको बता दें कि हाल ही में हरियाणा सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन में बढ़ोत्तरी की है। अब जनवरी से 3000 पेंशन मिलेगी।

हरियाणा सरकार का 60 हजार नौकरी देने का लक्ष्य | Haryana Pension Scheme

उधर हाल ही में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य हर युवा को रोजगार से जोड़ने का है, ताकि हरियाणा का कोई भी युवा बेरोजगार न रहे और प्रदेश आत्मनिर्भर बने। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने युवाओं के स्वाभिमान की रक्षा के लिए सरकारी नौकरियों को मिशन मैरिट में बदला है।

पिछले 9 वर्षों में युवाओं को योग्यता के आधार पर बिना खर्ची पर्ची के 1 लाख 10 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां देकर उनका मनोबल बढ़ाया है। इस वर्ष 60 हजार नौकरियां देने का लक्ष्य है, जिनमें से 41 हजार 217 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा, विगत 9 सालों में निजी क्षेत्र में भी रोजगार और स्व रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध करवाएं हैं। परिणास्वरूप 47 लाख 40 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है।

यह भी पढ़ें:– खबरें जरा हटके: डॉगी ने 9 पिल्लों को दिया जन्म, खुशी में मालकिन ने कर दिया ये बड़ा काम….

हरियाणा के अन्य जिलों में भी खोले जायेंगे पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मोड में सैनिक स्कूल-मनोहर लाल
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल-2023 का समापन | Karnal News

कुंजपुरा सैनिक स्कूल को 10 करोड़ की ग्रांट देने का ऐलान | Karnal News

करनाल (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने कहा कि हरियाणा के दूसरे जिलों में भी पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड में सैनिक स्कूल खोले जायेंगे। इससे हरियाणा के युवाओं की सेना में भागीदारी बढ़ेगी और बड़ी संख्या में अग्निवीर तैयार होंगे। उन्होंने कुंजपुरा के सैनिक स्कूल को आधारभूत ढांचे के लिए 10 करोड़ की ग्रांट देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री आज कुंजपुरा के सैनिक स्कूल में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल-2023 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। Karnal News

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में पहली बार अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। यह गर्व की बात है। इस प्रतियोगिता के आयोजन से प्रतिभागी खिलाडिय़ों में से कई को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में देश के विभिन्न सैनिक स्कूलों के 650 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। खेल हमें अनुशासन, दृढ़ निश्चयी होना सिखाते हैं। खेल प्रतियोगिताओं से खिलाडिय़ों को अपनी दक्षता और क्षमता साबित करने का मौका मिलता है। साथ ही एक-दूसरे की भावनाओं, मान्यताओं, रहन-सहन आदि की जानकारी मिलती है, जिससे राष्ट्रीय एकता को मजबूती मिलती है।

उन्होंने कहा कि पहली बार इन प्रतियोगिताओं में गर्ल्स कैडेट्स ने भी भाग लिया जो नारी सशक्तिकरण का पर्याय है। यह बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की भावना को भी चरितार्थ करता है। प्रधानमंत्री ने 2015 में हरियाणा से ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से बेटियों को भी तीन साल पहले सैनिक स्कूलों में दाखिला मिलना शुरू हुआ। आज हर क्षेत्र में लड़कियां बुलंदियों के झंडे गाड़ रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां से खिलाड़ी नई प्रेरणा लेकर जायेंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार ने हरियाणा को स्पोर्टस पॉवर हाउस बनाने के लिये खेल संस्कृति को विकसित किया है। ग्राम से लेकर राज्य स्तर तक खेलों का बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। हरियाणा में जय जवान, जय किसान के साथ-साथ जय पहलवान के नारे को भी सार्थक किया है। उन्होंने कहा कि जवान, किसान और पहलवान तीनों धाकड़ हैं। Karnal News

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हाल ही में चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने 107 में से 30 पदक जीते हैं जोकि हरियाणा प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हरियाणा खेलों का हब बन चुका है, खेल खिलाड़ी हरियाणा का अटूट संबंध है। उन्होंने कहा कि देश में सैनिक स्कूलों की स्थापना 1961 से की गई। तब से एनडीए, आईएमए, ओटीए, आईएएनए, एएफए और अन्य प्रतिष्ठित रक्षा संस्थानों में कैडेटों को शामिल करने में सराहनीय योगदान दे रहे हैं। खुशी की बात यह कि सैनिक स्कूल सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ न केवल अच्छी शिक्षा प्रदान कर रहे हैं बल्कि विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास को भी सुनिश्चित कर रहे हैं। इन स्कूलों से शिक्षा प्राप्त विद्यार्थियों ने भारतीय प्रशासनिक सेवाओं, न्यायपालिका, चिकित्सा, इंजीनियरिंग सेवाओं के साथ-साथ राजनीति में भी नाम कमाया है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा को सैनिकों की खान कहा जाता है। सेना में भर्ती होने वाला हर 10वां जवान हरियाणा से है। वर्ष 2008 में रेवाड़ी जिला में दूसरा सैनिक स्कूल खोला गया। झज्जर के मातनहेल में भी सैनिक स्कूल खोलने जा रहे हैं। इसके लिये 2021 में 61 एकड़ जमीन दी जा चुकी है। उन्होंने खिलाडिय़ों से कहा कि वे यहां की मिट्टी से ऐसा अनुभव भी लेकर जायेंगे जो भविष्य में उन्हें बुलंदियों तक पहुंचाने में सहायक होगा। इस दौरान सैनिक स्कूल कुंजपुरा के प्रिंसिपल विजय राणा ने संबोधन के साथ स्वागत किया और स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विजेता टीम खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

ये रहे परिणाम | Karnal News

खिलाड़ी सम्मानित- मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बास्केटबाल, वालीबाल, हाकी में प्रथम व दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इसके अलावा वालीबाल में नगरोटा सैनिक स्कूल के इखलाक हसन, बास्केटबाल में कुंजपुरा के अमन मलिक, हाकी में तिलैया के शुभम कुमार को श्रेष्ठ खिलाड़ी और तिलैया के ही सचिन को बेस्ट गोलकीपर के रूप में सम्मानित किया। उन्होंने ओवर आज स्कूल के रूप में सैनिक स्कूल तिलैया और ओवरआल ग्रप में डी ग्रुप को भी ट्राफी से नवाजा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये कुंजपुरा सैनिक स्कूल की टीम को ट्राफी प्रदान की गई। खेलों में 30 से अधिक सैनिक स्कूलों के करीब 650 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इससे पूर्व प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट किया।

शहीदों को किया नमन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सैनिक स्कूल पहुंचकर सर्वप्रथम शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन किया और पुष्पचक्र अर्पित किया। इसके बाद सैनिक स्कूल के कैडेट्स द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल को गार्ड आफ आनर दिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान शहीदों को शत् -शत् नमन किया।

इस मौके पर घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर जगमोहन आनंद, उपायुक्त अनीश यादव, एसपी शशांक कुमार सावन, नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा, जिला परिषद के सीईओ गौरव कुमार, पूर्व चेयरमैन ईलम सिंह, गुरविंद्र धमीजा, सैनिक स्कूल कुंजपुरा के प्राचार्य विजय राणा, सैनिक स्कूल सोसायटी के निरीक्षण अधिकारी एयद कमोडोर एस. जैकब, कमोडोर आरके शर्मा, हवा सिंह कादियान आदि मौजूद थे। Karnal News

यह भी पढ़ें:– एमएसजी भारतीय खेल गांव में जुटे हरियाणा से हजारों खिलाड़ी, दिखाएंगे दमखम

Haryan News: इंतज़ार खत्म, अब हरियाणा में जल्द शुरू होगी विदुरों की पैशन, सीएम मनोहर लाल ने किया ऐलान
हिसार में जनसंवाद कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल ने किया ऐलान

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। हरियाणा प्रदेश में विदुरों (Vidhur Pension Yojana) को जल्द पेंशन मिलने लगेगी। इसके लिए फिलहाल समाज कल्याण विभाग द्वारा सर्वे किया जा रहा है विदुर लोगों की पहचान सुनिश्चित होने के बाद शीघ्र ही विदुर पेंशन शुरू कर दी जाएगी। इस बात का ऐलान प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के इंदिरा गांधी सभा घर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए किया।

उन्होंने कहा कि विदुर पेंशन के मामले में सर्व अंतिम चरण में है इसके तुरंत बाद लाभार्थियों को पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान अपनी समस्याएं लेकर आने वाले लोगों की भीड़ लगी रही एक समिति के लंबित मामले को लेकर तब लोगों ने अपनी शिकायत की तो सीएम ने पूछा कि उन्होंने क्या इस मामले में पुलिस में फिर करवाई है? तब लोगों ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को पैसे लेकर बाहर निकाल दिया है।

इस पर सीएम मनोहर लाल ने तुरंत एसपी को आदेश दिया कि इस मामले से संबंधित लोगों में शिकायतकर्ताओं को अपने कार्यालय में बुलाकर तुरंत कार्रवाई की जाए। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डीपी वत्स, स्थानीय निकाय मंत्री डॉ कमल गुप्ता, हिसार के मेयर गौतम सरदाना व भाजपा के जिला अध्यक्ष कैप्टेन भूपेंद्र सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

पहले लोग सस्ते के चक्कर में घर खरीद लेते हैं,फिर बिजली लाईन हटवाने की अर्जी लगाते हैं-सीएम | Vidhur Pension Yojana

जन संवाद कार्यक्रम के दौरान जब सीएम के सामने लोग अपने घरों के ऊपर से जा रही बिजली की लाइन हटवाने के संबंध समस्या का समाधान करवाने की मांग कर रहे थे, तो तब सीएम ने अपने विशेष अंदाज़ में कहा कि पहले लोग सस्ते के चक्कर में घर खरीद लेते हैं और फिर बिजली की लाइन हटवाने के लिए अर्जी देते हैं। सीएम ने कहा कि घरों के ऊपर से बिजली की लाइन हटवाने के लिए सरकार ने 150 करोड रुपए का बजट जारी किया।

21 लोग बोले 60 वर्ष की आयु के बाद भी उनकी पेंशन नहीं बनी

यह मनोहर लाल ने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान जब अपने ही मेगा प्रोजेक्ट परिवार पहचान पत्र के बारे में लोगों से पूछा कि क्या आपकी परिवार पहचान पत्र के माध्यम से 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद अपने आप पेंशन बन रही है? तो कार्यक्रम के दौरान 21 लोगों ने हाथ उठाते हुए कहा कि परिवार पहचान पत्र में आयुष 60 साल होने के बावजूद भी उनकी अभी तक पेंशन नहीं बन चुकी है। तब सीएम ने तुरंत समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को उनकी पेंशन मौके पर ही बनाने के आदेश दिए।

पीपीपी से ठीक होगी इनकम, डीसी को दिए आदेश

इस दौरान लोगों ने अपने परिवार पहचान पत्र में उनकी इनकम से अधिक इनकम दिखाने की भी बात कही इस पर सीएम ने हिसार के उपयुक्त को आदेश देते हुए कहा कि परिवार पहचान पत्र में जिन लोगों की इनकम किसी कारण से गलत दर्ज हुई है। तो उसे ठीक करवाया जाए, ताकि लोगों को विभिन्न सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें:– ED Raid: आप विधायक अमानतुल्ला खान के ठिकानों पर छापेमारी

गौ माता की सेवा करने में हरियाणा नंबर वन: मुख्यमंत्री
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज/हेमंत कुमार)। रोहतक मार्ग पर स्थित सिसाना (Sisana) गांव में धर्मार्थ गौशाला के 121वा वार्षिक उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal) ने कहा कि गौ माता की सेवा करने में हरियाणा देश में सबसे अग्रणी राज्य है। उन्होंने कहा कि सिसाना में स्थापित गौशाला प्रदेश में सबसे बड़ी गौशाला है। इस गौशाला में लगभग 7 हजार गौ माता की सेवा की जाती है। गौशाला में गौ माता का रखरखाव पूरे प्रदेश की गौशालाओं से बेहतर व्यवस्था करने में समिति का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने से पहले प्रदेश में 215 गौशालाएं होती थी। परंतु जब से उनकी सरकार बनी है प्रदेश में तीन गुना 615 गौशालाओं का निर्माण हो चुका है। Manohar Lal

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों पर जितनी भी आवारा पशु घूम रहे हैं , उनकी देखभाल करने के लिए गौ सेवा आयोग की तरफ से एक समिति बनाकर सभी ग्राम पंचायत से जमीन लेकर उनके रखरखाव की व्यवस्था की जाएगी । उन पर आने वाला सारा खर्च प्रदेश सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार गौ माता सेवा के लिए हमेशा तैयार रहती है, इसीलिए गौशालाओं को देने वाली धनराशि 3 गुना तक बढ़ा दी गई है। इसलिए वित्त वर्ष के दौरान सिसाना गौशाला को 30 लाख रुपए का बजट पहले ही आवंटित किया जा चुका है इसके अलावा 30 लाख रुपए का बजट और सरकार द्वारा देने की घोषणा की इसके अलावा 11 लाख रुपए सांसद कोटे से व 10 लाख रुपए विधायक कोटे से देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि गौ सेवा हमारे सबसे प्राचीन संस्कृतियों में से एक है जिसका वर्णन इतिहास में भी मिलता है यही गौ माता का वर्णन भगवान श्री कृष्ण के समय में भी मिलता है जब से भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाने के समय में गौ माता का अभिषेक करवाया था और उसी दिन को गोपाष्टमी के दिन के रूप में पूजा जाता है। वर्तमान में प्रदेश की गौशालाओं में 35 हजार गोवंश है। इसीलिए सिसाना गौशाला ने 1000 अतिरिक्त बाहरी गोवंशाओ को रखने की सहमति दी है। इसके लिए यदि बाहरी गोवंश को गौशाला में रखा जाएगा तो उसके लिए विशेष रूप से ग्रांट सरकार द्वारा दी जाएगी। उन्होंने सोनीपत के सभी गौशालाओं से आग्रह किया की बाहरी गोवंशाओ को रखने के लिए एक समिति बनाएं जिसमें सरकार पूरी मदद करेगी। Manohar Lal

और उनके रखरखाव में जो खर्चा आएगा उसे सरकार वहन करेगी। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में जो बिजली का बिल आता है वह ₹2 प्रति यूनिट के हिसाब से लिया जाता है जो कि पहले की सरकारों में आठ रूपए प्रति यूनिट होता था। उन्होंने कहा कि सिसाना -2 ग्राम पंचायत की ओर से 16 एकड़ जमीन गोचरण के लिए दी जाएगी ,जिसमें शैड व अन्य मूलभूत सुविधा देने के लिए सरकार द्वारा 75 लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी। इसके अलावा गोरक्षा के लिए एक अनुसंधान केंद्र भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिसाना गौशाला की स्थापना 1902 में पंडित हरनाथ ने की थी और 1978 में 61 गांव के पंचायत ने गौशाला को चलाने के लिए अपना योगदान दिया था।

आज इस योगदान के बदौलत गौशाला पूरे हरियाणा में प्रथम स्थान पर है। जिसमें रखरखाव की हर सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। इसलिए गौशाला प्रबंधन समिति बधाई के पात्र है। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। सिसाना गौशाला के प्रधान रणदीप दहिया ने मुख्यमंत्री को पगड़ी बांधकर व स्मृति चिह‌्न गौ माता की मूर्ति देकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक मोहनलाल बडोली, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्रवण कुमार गर्ग, मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका दहिया, ब्लॉक अध्यक्ष सितेंद्र दहिया, सुमित्रा चौहान सतीश सेहरी, स्वामी दयानंद स्कूल के प्राचार्य संदीप दहिया, जिला उपायुक्त मनोज कुमार, उपमंडल अधिकारी अनमोल, बीडीपीओ दीपिका शर्मा, पंचायती राज एसडीओ वेद आदि व्यक्ति मौजूद रहे। Manohar Lal

यह भी पढ़ें:– रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वच्छता अभियान में गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर लगाई झाड़ू

श्रमिक दिवस: विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी सौगात
श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति में बढ़ोतरी | Manohar Lal

बेटियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए मिलेंगे 50 हजार रुपये

पलवल (सच कहूँ न्यूज)। पलवल में विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सीएम मनोहर लाल ने भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रदेश व देशवासियों को बधाई देते श्रमिकों के कल्याणार्थ अनेक घोषणाएं की। Manohar Lal

सीएम ने औद्योगिक श्रमिकों के बच्चों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में अभूतपूर्व बढ़ोतरी करने की घोषणा की। वर्तमान में छात्रवृत्ति की राशि, जो 5000 रुपये से शुरू होकर 16000 रुपये तक दी जाती थी, वह अब 10000 रुपये से शुरू होकर 21000 रुपये तक दी जाएगी। वहीं सीएम ने ने श्रमिकों की स्नातक स्तर में शिक्षा प्राप्त कर रही बेटियों को इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदान करने के लिए 50 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की।

इसी प्रकार, श्रमिकों को साइकिल खरीदने हेतु 3000 रुपये की राशि बढ़ाकर 5000 रुपये करने, महिला श्रमिकों को सिलाई मशीन खरीदने हेतु 3500 रुपये की राशि बढ़ाकर 4500 रुपये करने की भी घोषणा की। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने क्रोनिक बीमारी होने पर श्रमिकों को स्वास्थ्यप्रद खान-पान हेतु 2000 रुपये प्रति माह दिये जाने की भी घोषणा की।

श्रमिक नगरों में बनेंगे 2000 फ्लैट | Manohar Lal

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि परिवार का पालन पोषण करने के लिए काम की तलाश में श्रमिकों को एक नगर से दूसरे नगर जाना पड़ता है, इसलिए उनकी सुविधा हेतु पहले चरण में फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत व यमुनानगर में प्रत्येक जिले में 500-500 फ्लैट उपलब्ध करवाये जाएंगे।

श्रमिकों की 11 बेटियों को प्रदान की इलेक्ट्रिक स्कूटी की चाबी

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राजकीय श्रमिक दिवस राज्य स्तरीय समारोह में हरियाणा भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों की स्नातक कक्षा की पढ़ाई कर रही प्रदेश भर की 11 बेटियों को इलैक्ट्रॉनिक स्कूटी की चाबी भी प्रदान की। जिनमें हिसार शहर निवासी पूजा पुत्री करतार सिंह, नूंह जिला निवासी मीनाक्षी पुत्री ललिता, महेंद्रगढ़ जिला की चार बेटियों क्रमश: गांव कोटिया निवासी प्रियंका पुत्री मोनिका देवी, बडोपुर निवासी नचिता

पुत्री मुकेश कुमार, दोहखेड़ा निवासी सोनम पुत्री मदनलाल, बडोपुर गांव की ही सबिता पुत्री बीरपाल को स्कूटी की चाबी भेंट की। इसके अलावा पलवल जिला के गांव बहीन निवासी प्रीति पुत्री माया देवी, हेमवती पुत्री चरण सिंह और कुसुम पुत्री सुखबीर सिंह, गढ़निया पट्टी पहाड़ी निवासी आरती पुत्री महेंद्र सिंह,गांव अलीमेव निवासी चंद्रावती पुत्री बनवारी लाल को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी की चाबी प्रदान की गई। Manohar Lal

यह भी पढ़ें:– घर में घुसकर परिवार के सदस्यों पर किया हमला

अंत्योदय की भावना के साथ काम कर रही प्रदेश सरकार: मनोहर लाल
सीएम ने किया आह्वान पीड़ित व वंचितों को न्याय दिलवाने के लिए आगे आएं अधिवक्ता

मुख्यमंत्री ने बार एसो. सरसा में क्रेच बनवाने तथा 31 लाख रुपये वित्तीय सहायता देने का किया ऐलान

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने कहा कि हमारी सरकार अंत्योदय की भावना से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए काम कर रही है। वे शनिवार को बार एसोसिएशन सरसा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने वकीलों से आह्वान किया है कि वे पीड़ितों और वंचितों को न्याय दिलवाने के लिए आगे आएं।

किसी व्यक्ति के साथ अन्याय न हो, इसका दायित्व निभाते हुए अधिवक्ता निष्ठा भाव से कार्य करें। मुख्यमंत्री ने बार एसोसिएशन की मांग पर बार एसोसिएशन में क्रेच की व्यवस्था करने सहित दूसरे प्रकार के कार्यों के लिए 31 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला में दूसरी अन्य बार एसोसिएशन को भी वित्तीय सहायता देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री (Manohar Lal) ने बार एसोसिएशन सरसा के 50 वर्ष से भी अधिक समय से प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओं को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विधानपालिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया की अपनी एक भूमिका है, ये सभी स्तंभ एक दूसरे के पूरक हैं। विधानपालिका लोगों के हित में कानून का निर्माण करती है और न्यायपालिका उस कानून का विश्लेषण करती है। कानून की पालना संविधान के अनुरूप करवाना भी न्यायपालिका का काम है। उन्होंने कहा कि विधानपालिका, कार्यपालिका में एक सामंजस्य का काम न्यायपालिका द्वारा किया जा रहा है, उसमें वकीलों की अपनी एक महत्वपूर्ण भूमिका है।

इस अवसर पर विधायक गोपाल कांडा, बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता गणेश सेठी, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, गोविंद कांडा, प्रदीप रातुसरिया, उपायुक्त पार्थ गुप्ता, पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, जिला न्यायवादी राजीव सरदाना सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

गरीब को न्याय दिलवाने की चिंता करें अधिवक्ता | Manohar Lal

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वकालत करने के नाते अधिवक्ता एक समाजसेवा का भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को चाहिए कि जिनके पास न्याय प्राप्त करने के साधन नहीं है और वे न्याय से वंचित हो रहे हैं तो ऐसे पीड़ितों की अधिवक्ताओं को चिंता करनी चाहिए और उन्हें न्याय दिलवाने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं को फीस के बिना भी गरीबों के लिए भी केस लड़ना चाहिए। सरकार भी लीगल एड के माध्यम से वंचितों और जरूरतमंदों को कानूनी सहायता दे रही है। अधिवक्ताओं को भी चाहिए कि वे इस कार्य में अपना अपेक्षित सहयोग जरूर दें।

‘मैं स्वयं भी एक वकील के रूप में कर रहा हूूं जनता की सेवा’

मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) ने कहा कि वे स्वयं भी एक वकील के रूप में जनता की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे समाज के गरीब और पीड़ित व्यक्ति के वकील के रूप में पैरवी करके उन्हें न्याय दिलवाने के लिए सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब का अधिकार कोई न छीने और उसे न्याय के लिए न भटकना पड़े, उसके लिए सरकार अंत्योदय की भावना के आधार पर काम कर रही है। सरकार अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को न्याय और हक देने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें:– डेढ़ वर्ष में सिर्फ 24 बैठक, विस में कम बैठकों का रिकॉर्ड बना रही ‘आप सरकार’

मनोहर लाल खट्टर ने लाखों लोगों को दी बड़ी खुशखबरी
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal) ने कहा है कि उनकी सरकार लोगों को मूलभूत आवश्यकताएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा इसी कड़ी में गरीबों के सिर पर छत प्रदान करने के लिये सरकार ने इन्हें एक लाख मकान मुहैया कराने की योजना तैयार की है। खट्टर ने पानीपत के समालखा स्थित सेवा साधना केंद्र पट्टीकलियाना में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत गांव में लाल डोरा मुक्त कर लोगों को उनकी सम्पत्ति का मालिकाना हक दिया गया है। शहरों में भी चार हजार लोगों ने शहरी स्वामित्व योजना का लाभ उठाया है। इसके अलावा, सरकार ने 450 अनधिकृत कॉलोनियां नियमित की हैं तथा 400 और ऐसी कॉलोनियों को अगले दो माह में नियमित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री (Manohar Lal) ने कहा कि हमारी सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही है। वृद्धावस्था सम्मान भत्ता से लेकर छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, आवास योजना इत्यादि योजनाओं के माध्यम से नागरिकों का कल्याण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश में परिवार पहचान पत्र योजना की शुरूआत की, जिसकी मदद से पीले राशन कार्ड और पेंशन जैसी सुविधाएं लोगों को घर बैठे ही मिल रही हैं। सरकार ने नौकरियों में होने वाले भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया, जिसके कारण सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता आई। इस मौके पर करनाल से लोकसभा सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– पत्रकार के साथ मारपीट की निंदा, मारपीट व लूटपाट करने वाले 5 आरोपियों पर पर्चा दर्ज

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 17 सितम्बर को सिरसा आएंगे
सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Manohar Lal) 17 सितम्बर को सिरसा में आ रहे है, नशा मुक्ति के खिलाफ करनाल से शुरू हुई Cyclothon रैली सिरसा पहुंचेगी यहाँ सी एम मनोहर लाल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके अलावा सी एम मनोहर लाल जनसंवाद कार्यक्रम भी कर सकते है, सी एम मनोहर लाल के कार्यक्रम को लेकर आज प्रसाशनिक अधिकारियो ने शहर में अलग अलग जगहों का निरिक्षण किया। सिरसा के DC पार्थ गुप्ता और एस पी विक्रांत भूषण सहित जिला के कई अधिकारियो ने संभावित जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर कई स्थानों का निरिक्षण किया।

मीडिया से बातचीत करते हुए सिरसा के डी सी पार्थ गुप्ता ने कहा की सी एम मनोहर लाल (Manohar Lal) का सिरसा में 17 सितम्बर को कार्य्रकम है,इस दौरान सी एम मनोहर लाल जनसंवाद कार्यक्रम भी कर सकते है.इसी के चलते आज शहर की कई जगहों का निरिक्षण किया है.ताकि जनसंवाद के कार्यक्रम का चयन किया जा सके. उन्होंने कहा की इसके अलावा प्रदेश भर में नशे के खिलाफ चल रही Cyclothon रैली को सी एम मनोहर लाल सिरसा ज़िले से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

यह भी पढ़ें:– India vs Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को थमाई ऐशिया कप की सबसे बड़ी हार

अब तो मन जाओ सीएम साहब, सीएससी वाले परिवार पहचान पत्र में गड़बड़ करते हैं!
जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जिंदा मां-बाप को मृत दिखाया | Family ID News

मोहब्बतपुर के प्रदीप व सीएससी संचालक मांगेराम के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। आदमपुर के मोहम्मदपुर गांव में एक युवक ने पिछड़ा जाति सर्टिफिकेट बनवाने के लिए अपने जिंदा मां-बाप को सरल हरियाणा पोर्टल पर मृत घोषित कर दिया। युवक प्रदीप कुमार द्वारा किए गए इस अंजाम से एक तरफ जहां मानवीय मूल्यों में कमी दिखाई दे रही है। वहीं दूसरी ओर सरकारी विभाग को गुमराह कर नाजायज फायदा उठाने की भी बू आ रही है। प्रदीप कुमार के धोखाधड़ी के इस खेल में सीएससी संचालक मांगेराम ने भी साथ दिया। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के सीआरआईडी खंड अधिकारी आदमपुर दिनेश की शिकायत पर पुलिस ने प्रदीप कुमार वसीएससी संचालक मांगेराम के खिलाफ धोखाधड़ी व गुमराह करने के संबंध में मामला दर्ज किया है।

पिता रिटायर्ड टीचर फिर भी इनकम दिखाई 5 हजार | Family ID News

मामले के अनुसार आदमपुर के गांव मोहब्बतपुर के स्थाई निवासी प्रदीप कुमार ने अपने परिवार पहचान पत्र में खुद को बेरोजगार दिखाते हुए 5000 रुपए आमदनी दिखाई है। 25 जुलाई 2023 को प्रदीप ने अपना पिछड़ा जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरल हरियाणा पोर्टल पर सीएससी संचालक मांगेराम के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई किया। आवेदन में प्रदीप ने अपनी माता गीता देवी व पिता केशराज को मृत बताया। इतना ही नहीं पिता केश राज की मौत 17 जुलाई 2013 को बताते हुए उनकी मौत का कारण स्किन पॉक्स बताया। पिता की मौत का सर्टिफिकेट 8 नवंबर 2013 को जारी किया गया।

हार्ट अटैक से बताई माता की मौत

माता गीता देवी की मौत का कारण हार्ट अटैक बताते हुए मौत का दिन 6 अगस्त 2014 बताया। माता के डेथ सर्टिफिकेट की तिथि 5 फरवरी 2015 दिखाई गई। प्रदीप कुमार ने यह सारा षड्यंत्र सीएससी संचालक के साथ मिलकर रचा था। सरल हरियाणा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मिलने के बाद एडीसी कार्यालय के सीआरआईडी खंड अधिकारी दिनेश ने जब इसकी वेरिफिकेशन गांव के सरपंच, पटवारी व चौकीदार से करवाई तो पता चला कि केशराज सेवानिवृत अध्यापक है। वह अपनी पत्नी गीता देवी के साथ आदमपुर में केनरा बैंक के पास रह रहे हैं। Family ID News

जाति भी गलत अपलोड की

इतना ही नहीं पिछड़ा वर्ग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए प्रदीप कुमार ने अपनी जाति भी गलत दिखाई है। उसने अपने माता-पिता की मौत दिखाते हुए डेथ सर्टिफिकेट अपलोड नहीं किए। सिर्फ इसी बात से एडीसी ऑफिस के कर्मचारियों को प्रदीप कुमार के आवेदन पर शक हुआ। Parivar Pehchan Patra

आदमपुर में पहले भी एक महिला अपने माँ-बाप को मृत दिखा चुकी है

प्रदेश में सबसे परिवार पहचान पत्र बने हैं तभी से सीएससी संचालकों का एक गिरोह सक्रिय है,जो भ्रष्टाचार करते हुए परिवार पहचान पत्र सहित सरल हरियाणा पोर्टल पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी कर देते हैं। इससे पहले भी हिसार के आदमपुर में ही एक महिला विनोद बाला ने पिछड़ा वर्ग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए फतेहाबाद में अपने जिंदा मां-बाप को मृत दिखाया था। उस वक्त भी जांच में महिला की जाति जनरल मिली और उसके मां-बाप जिंदा मिले थे। जबकि सरल हरियाणा पोर्टल पर उसने भी अपने मां-बाप को मृत घोषित किया हुआ था।

जन संवाद कार्यक्रम में भी गूंजा था पीपीपी का मुद्दा

ऐसी ही शिकायतें हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष हिसार के विभिन्न गांवों में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान भी आई थी। लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल किसी भी सूरत में यह बात मानने के लिए तैयार नहीं थे कि सरल हरियाणा पोर्टल व परिवार पहचान पत्र में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी भ्रष्टाचार के माध्यम से होती है।

यह भी पढ़ें:– राजस्थान में हर दिन मजबूत हो रही जेजेपी, एक और पूर्व विधायक पार्टी से जुड़े

सीएम मनोहर लाल के सामने नारनौंद के विधायक रामकुमार गौतम बोले
जब तै म्हारा अजीज डिप्टी सीएम बन गया, वो सड़क पी गया | Hisar News

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। हरियाणा विधानसभा में ‘सौदा ऐ कुछ नहीं’ कहने से मशहूर हुए नारनौंद के जननायक जनता पार्टी के विधायक रामकुमार गौतम (Ram Kumar Gautam) ने मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व अधिकारियों के खिलाफ जमकर व्यंग्य बाण छोड़े। उनके बोलने व नाराजगी के अंदाज को सुनकर मुख्यमंत्री सहित सांसद बृजेंद्र सिंह व पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी हंसते नजर आए। विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि आपकी सरकार के राज में हर मां-बाप बच्चों को एक ही शिक्षा देता है कि पढ़ ले। एमएलए-एमपी के पल्ले कुछ नहीं। हम सारे खाकी न..। न बृजेन्द्र के है और न ही मेरे पल्ले।  Hisar News

‘कैप्टन अभिमन्यु के तो सारे फूल ही झाड़ दिए’

कैप्टन अभिमन्यु के तो सारे फूल ही झाड़ दिए। अपनी बात संभालते हुए विधायक गौतम ने कहा कि कैप्टन मेरे अजीज हैं,इससे मेरी कोई जाति दुश्मनी नहीं है। हल्के को मेरे पर गर्व होता है कि रामकुमार गौतम एमएलए बन गया। वो अलग बात है कि मेरी चले या ना चले। विधायक रामकुमार गौतम ने अपनी नाराजगी दिखाते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि मेरी वजह से इन लोगों को बहुत बड़ी ताकत मिल गई। इसलिए मैं इस्तीफा देना नहीं चाहता। ये उगालन गाँव मेरे लिए तीर्थ स्थान है। सब कुछ इस गाम न दिया। इस गाँव ने मुझे एमएलए बना दिया। विधायक गौतम ने कहा कि कैप्टन अभिमन्यु ने पटरी के साथ-साथ एक सड़क मंजूर करवाई थी, लेकिन म्हारा अजीज जब तै डिप्टी चीफ मिनिस्टर बन गया, वो सड़क को पी गया। वह सड़क कई गांवों की डिमांड थी।

सड़क नाम की चीज़ ही नही बची | Hisar News

गौतम ने कहा जब लोग इस एरिया में जाम में फंस जाते हैं तो हमारे को गालियां देते हैं। इसलिए सड़कों की मांग को पूरा कर दें। विधायक गौतम ने कहा कि इस गांव में तो सड़क नाम की चीज ही नहीं बची। सिर्फ आपके आने आपके आने से पहले अधिकारियों ने चेपी लगाई हैं। विधायक गौतम ने इस दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, ओमप्रकाश चौटाला व भजनलाल को भी नहीं बक्शा। उन पर भी मंच से सीधे तंज कसे। Hisar News

यह भी पढ़ें:– डॉ. दुग्गल ने विकास कार्यों का लिया जायजा