military parade - Sach Kahoon Hindi

उत्तर कोरिया ने बड़ी सैन्य परेड निकाली, आधुनिक मिसाइलों के प्रदर्शन से बचा
प्योंगयांग (एजेंसी)। उत्तर कोरिया North Korea ने एक देश के तौर पर अपनी स्थापना की 70 वीं वर्षगांठ पर रविवार को बड़ी सैन्य परेड निकाली लेकिन उसने अपनी ज्यादातर आधुनिक मिसाइलों का प्रदर्शन नहीं किया और लगभग आधी परेड घरेलू अर्थव्यवस्था का निर्माण करने के असैन्य प्रयासों को समर्पित की।

अर्थव्यवस्था पर अधिक जोर देना उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की आर्थिक विकास मोर्चे पर नई रणनीति को दिखाता है। किम सुबह हुई इस परेड में शामिल हुए लेकिन उन्होंने वहां एकत्रित लोगों को संबोधित नहीं किया। कार्यक्रम में चीनी संसद के प्रमुख और उन देशों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल मौजूद थे जिनके उत्तर कोरिया से मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।

उत्तर कोरियाई संसद के प्रमुख किम योंग नाम ने उद्घाटन संबोधन में सरकार के लिए आर्थिक लक्ष्यों, न कि परमाणु लक्ष्यों पर जोर दिया। उत्तर कोरिया लगभग हर साल सैन्य परेड निकालता है और उसने इस साल फरवरी में दक्षिण कोरिया में शुरू हुए ओलंपिक से पहले भी सैन्य परेड निकाली थी।

रविवार की परेड बेहद संवेदनशील समय पर हुई है। सिंगापुर में जून में हुई शिखर वार्ता के बाद से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ तनावों को कम करने के किम के प्रयास रुक गए हैं। दोनों पक्ष अब एक अलग बिन्दू से शुरूआत करने पर जोर दे रहे हैं।

अमेरिका चाहता है कि किम पहले परमाणु निरस्त्रीकरण के वादे को पूरा करें जबकि उत्तर कोरिया अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहता है और कोरियाई युद्ध को औपचारिक तौर पर खत्म करने के लिए शांति समझौता चाहता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।