Cooperative Bank - Sach Kahoon Hindi

Cooperative Bank: सहकारी बैंक में चोरी की कोशिश, लॉकर तोड़ने में नाकाम रहे चोर
कटर से काटे छह ताले, आधुनिक अलमारी में रखे लाखों रुपये सुरक्षित

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। हांसी क्षेत्र के गांव सिसाय कालीरामन स्थित सहकारी बैंक (Cooperative Bank) में मंगलवार तड़के चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। अज्ञात चोरों ने बैंक के मुख्य द्वार के ताले तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लॉकर तोड़ने का प्रयास किया, हालांकि वे इसमें सफल नहीं हो सके। वारदात को अंजाम देने के दौरान चोरों ने सीसीटीवी कैमरों और इंटरनेट सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाया, ताकि पहचान से बचा जा सके। बैंक के ब्रांच मैनेजर वेद प्रकाश ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह बैंक पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मुख्य द्वार के ताले टूटे पड़े थे और शटर कुछ ऊपर उठा हुआ था। अंदर का नजारा देखकर उन्होंने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।  Hansi News

कटर से नहीं कटी अलमारी, बच गए 18 लाख

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने और फिंगरप्रिंट के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्रांच मैनेजर ने सदर थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। हालाँकि कटर से अलमारी खोलने की कोशिश भी की गई मगर कामयाब नहीं हो पाए। जिस कारण उसमे रखी 18 लाख रुपये की नकदी सुरक्षित बच गई। सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। उन्होंने कहा कि फिलहाल नकदी चोरी होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है, जबकि चोर लॉकर तोड़ने में असफल रहे हैं। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है। Hansi News

यह भी पढ़ें:– Chandigarh: चंडीगढ़ बस स्टैंड में मिला बम!, मचा हड़कंप

केन्द्रीय सहकारी बैंक जयपुर को मिला राष्ट्रीय स्तर का अवार्ड
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री (Agriculture and Animal Husbandry Minister) लालचंद कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण एवं सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाकर, कृषि तथा ग्रामीण विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों और ग्राम सेवा सहकारी समितियों के आर्थिक सुदृढीकरण के लिए अल्पकालीन फसली ऋण वितरण की एवज में नाबार्ड द्वारा पुनर्वित्त को 40 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 से 70 प्रतिशत किये जाने की आवश्यकता है। Jaipur News

कटारिया मैरियट होटल में देश के राज्य सहकारी बैंकों के शीर्ष संगठन नैफस्कॉब (नेशनल फैडरेशन ऑफ स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक्स लिमिटेड) की कांफ्रेंस में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कृषि एवं सहकारिता को आगे बढाने वाली नीतियों का उल्लेख करते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों को 1 लाख 50 हजार रुपये का ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। Jaipur News

प्रमुख शासन सचिव सहकारिता श्रेया गुहा ने बताया कि अपेक्स बैंक अपनी स्थापना के बाद से निरंतर लाभ में संचालित है। बैंक द्वारा नाबार्ड एवं आरबीआई के मापदंडों की पूर्णतया पालना की जा रही है। इस वर्ष 22 हजार करोड़ का ब्याज मुक्त फसली ऋण किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। राजस्थान सहकारी ग्रामीण परिवार आजीविका ऋण योजना के तहत केंद्रीय सहकारी बैंकों (Central Cooperative Bank)द्वारा 3000 करोड़ रुपये का ब्याजमुक्त लोन उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसमें 25 हजार रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक का ऋण दिया जा रहा है, जिससे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के 1 लाख 50 हजार परिवार लाभान्वित होंगे। इस अनूठी योजना के अंतर्गत राज्य के केंद्रीय सहकारी बैंकों द्वारा अब तक 32 हजार से अधिक पात्र ऋणियों को लाभान्वित किया जा चुका है। सहकारिता में महिलाओं की भागीदारी को बढाने के उद्देश्य से सरकार ने राज्य के प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक महिला बहुउद्देश्यीय ग्राम सेवा सहकारी समिति की स्थापना कर रही है।

बैंक के प्रबंध निदेशक भोमाराम नैफ्सकॉब की एजीएम बीओडी मीटिंग का होना गर्व की बात है। बैठक में सहकारिता मंत्रालय द्वारा पैक्स के लिए मॉडल उपनियम, प्रत्येक पंचायत पर पैक्स की स्थापना, अनाज भंडारण योजना, कॉमन सर्विस सेन्टर, पेट्रोल पंप आवंटन, एलपीजी ड्रिस्टीब्यूटरशिप, एसपीओ का गठन, खाद वितरण केन्द्रों, जन औषधि केन्द्र खोलने पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में नैफ्सकॉब के अध्यक्ष कोंडुरू रविंद्र, प्रबंध निदेशक भीमा सुब्रामण्यम एवं पूर्व विधायक मांगीलाल डागा ने भी संबोधित किया। सहकारिता रजिस्ट्रार मेघराज सिंह रतनू ने अतिथियों का स्वागत किया एवं उन्हें स्मृति चिन्ह तथा पौधा भेंट किया। कार्यक्रम में नैफस्कॉब द्वारा वर्ष 2020-21 एवं 2021-22 के एसीएसटीआईएस, निष्पादन अवार्ड एससीबी 3टियर एवं 2टियर, निष्पादन अवार्ड डीसीसीबी, सुभाष यादव पैक्स अवार्ड एवं एवं पैक्स के लिए उत्कृष्ट निष्पादन नैफस्कॉब अवार्ड प्रदान किया गया।

केन्द्रीय सहकारी बैंक जयपुर को वर्ष 2021-22 के निष्पादन अवार्ड की श्रेणी में तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। निमोद ग्राम सेवा सहकारी समिति, निमोद (नागौर) को वर्ष 2020-21 का सुभाष यादव अवार्ड तथा वर्ष 2021-22 उत्कृष्ट निष्पादन नैफस्कॉब अवार्ड प्रदान किया गया। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– Job Fair: रोजगार मेले में 105 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे

मीन कुर्की का भाकियू करेगी विरोध
जींद (एजेंसी)। हरियाणा के जींद जिले के उचाना खुर्द गांव में 10 सितंबर को दी कॉ-आॅपरेटिव बैंक की ओर से की जाने वाले किसान की जमीन की कुर्की का भारतीय किसान यूनियन(भाकियू) Indian Farmer Union विरोध करेगी।

भाकियू उचाना ब्लॉक प्रधान सुरेंद्र श्योकंद ने बताया कि बैंक ने उचाना खुर्द के किसान रामकरण की जमीन की नीलामी के लिए बैंक ने नोटिस जारी किया है। किसान की जमीन को किसी सूरत में नीलाम नहीं होने दिया जाएगा।

भाकियू किसानों के साथ वहां पहुंचेंगी जहां जमीन की नीलामी की प्रक्रिया बैंक कर्मचारी करेंगे। सरकार किसानों को राहत देने की बजाय किसानों की जमीन को कुर्क करके उनको बेईज्जत करने का काम कर रही है।

कभी बैंकों में किसानों की फोटो लगाते है तो कभी जमीन को कुर्क करने के लिए नोटिस भेजते है। बड़े-बड़े उद्योगपति जो बैंकों से कई हजार करोड़ों रुपये का कर्ज लेकर विदेश भाग चुके है उनका तो कुछ नहीं करती जबकि किसानों को बार-बार नोटिस भेज तंग बैंक करता है। उद्योगपतियों के कर्ज माफ सरकार कर देती है लेकिन किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।