24 hours electricity - Sach Kahoon Hindi

प्रदेश के सभी गांवों को जल्द मिलेगी 24 घंटे बिजली : रणजीत सिंह
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम का किया उद्घाटन

सरसा (सच कहूँ ब्यूरो)। बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने कहा है कि सरसा, भिवानी, रेवाड़ी, दादरी, गुरुग्राम आदि इलाकों में ट्यूबवेलों के लिए 10 घंटे बिजली दी जा रही है। प्रदेश के 4700 गांवों में 24 घंटे बिजली सप्लाई की जा रही है तथा शेष गांवों में भी जल्द ही (24 Hours Electricity) 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। बिजली मंत्री रणजीत सिंह शुक्रवार को सरसा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित किये गए सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सिरसा शहर में सीसीटीवी कैमरे लगने से अपराध पर अंकुश लगेगा। इनकी मदद से अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सकेगा। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार लाने में भी ये कैमरे मददगार साबित होंगे। कोरोना के संबंध में पूछे गए सवाल पर बिजली मंत्री ने कहा कि कोरोना विकास में एक स्पीड ब्रेकर है। सावधानी अपनाकर ही इससे बचा जा सकता है। बिजली मंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेश को नशा मुक्त व प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लें। बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने जिला अधिकारियों से जिला में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की और कहा कि जिले में विकास कार्यों को लेकर अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें। बिजली मंत्री ने कहा कि मुख्यालय स्तर पर यदि अप्रूवल में परेशानी आती है तो अधिकारी लगातार तालमेल बना कर बाधाओं को दूर करें। बैठक में बिजली मंत्री सिंचाई, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा विभाग व अन्य विभागों से संबंधित विकास कार्यों व सीएम अनाउसमेंट कार्यों की समीक्षा भी की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हर गांव व हर घर को देंगे 24 घंटे बिजली
हांसी(सच कहूँ न्यूज)। वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु Captain Abhimanyu ने कहा कि प्रदेश के हर गांव व घर को 24 घंटे बिजली देने के लिए प्रदेश सरकार एक ऐसी योजना बना रही है जो प्रदेश में नई क्रांति लेकर आएगी। इस योजना की जल्दी ही घोषणा की जाएगी। विगत दविस वे यहां नारनौंद हलका के विभिन्न गांवों में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हलकावासी पांच साल के लिए मुझमें चाबी भरते रहें और हलके में विकास के काम करवाते रहें। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने गांव हैबतपुर में हैबतपुर-गामड़ा के बीच 73.80 लाख रुपये से बनने वाली 1.835 किलोमीटर लंबी सड़क का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने गांव खेड़ी चोपटा में स्टेट हाइवे-10 पर जींद सीमा से चोपटा तक व चोपटा से बरवाला, अग्रोहा तक 10 करोड़ 76 लाख 29 हजार रुपये से सडक की चौड़ाई बढ़ाकर 10 मीटर करने की परियोजना का शिलान्यास तथा 10.20 करोड़ रुपये की लागत से छह गांवों के लिए तैयार हुई पेयजल परियोजना का उद्घाटन किया। इस परियोजना के माध्यम से खेड़ी लोहचब, खेड़ी जालब, नाडा, गैबी, राखी खास व शाहपुर गांवों के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि हर गांव को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।