Indian Railways - Sach Kahoon Hindi

Festival Special Train: त्यौहारों पर इन रेल यात्रियों की सुविधा के लिए चलेगी त्यौहार स्पेशल ट्रेन
Festival Special Train: सारण, (हि.स.)। आगामी त्यौहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने छपरा और आनंद विहार टर्मिनल के बीच विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह साप्ताहिक त्यौहारोंस्पेशल ट्रेन गोरखपुर के रास्ते दोनों दिशाओं में संचालित होगी। ट्रेन के संचालन से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार 05085 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 6 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। छपरा से ट्रेन दोपहर 1:05 बजे रवाना होगी और निर्धारित मार्ग से होते हुए अगले दिन सुबह 9:40 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

इस दौरान ट्रेन मशरख, थावे, पडरौना, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली और गाजियाबाद सहित प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। बुधवार को आनंद विहार से वापसी वापसी दिशा में 05086 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा स्पेशल 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी। आनंद विहार टर्मिनल से ट्रेन सुबह 10:50 बजे प्रस्थान करेगी और गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर और थावे के रास्ते अगले दिन सुबह 7:00 बजे छपरा पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार दोनों दिशाओं में इस ट्रेन के आठ-आठ फेरे निर्धारित किए गए हैं।

एलएचबी रेक के 22 कोच लगाए जाएंगे

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में आधुनिक एलएचबी रेक लगाया जाएगा। इसमें कुल 22 कोच होंगे। कोच संरचना में एक वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी, दो एसी द्वितीय श्रेणी, छह एसी तृतीय श्रेणी, दो एसी तृतीय इकोनॉमी, पांच शयनयान, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा दो एसएलआर/जनरेटर यान शामिल हैं। त्यौहारों के दौरान दिल्ली-एनसीआर और बिहार के बीच बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे की यह अतिरिक्त सेवा यात्रियों के लिए उपयोगी विकल्प उपलब्ध कराएगी।

Train cancelled: पुणे-जयपुर-पुणे रेलसेवा रहेगी आंशिक रद्द
Train cancelled: जयपुर। मध्य रेलवे द्वारा पुणे मण्डल के पुणे यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण जयपुर-पुणे-जयपुर रेलसेवा खड़की -पुणे-खड़की के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12940, जयपुर-पुणे रेलसेवा जो दिनांक 12 सितंबर 2026 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह खड़की तक ही संचालित होगी अर्थात खड़की-पुणे के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12939, पुणे-जयपुर रेलसेवा दिनांक 13 सितंबर 2026 को पुणे के स्थान पर खड़की से 17.35 बजे संचालित होगी। अर्थात पुणे-खड़की के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Railway News: अश्विनी वैष्णव ने रेलवे सुरक्षा, तकनीकी और रखरखाव संबंधी कमियों के सुधार के निर्देश दिए
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज रेल भवन में एक विस्तृत सुरक्षा समीक्षा बैठक की। बैठक में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड के सदस्य, जोनल रेलवे के महाप्रबंधक, महानिदेशक (DGs) एवं मंडल रेल प्रबंधक (DRMs) उपस्थित रहे। रेल मंत्री ने बैठक के दौरान सिग्नलिंग से संबंधित तकनीकी कमियों को मिशन मोड में दूर करने के निर्देश दिए। ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) के संबंध में, जिन स्थानों पर कंपोनेंट्स की निर्धारित सेवा अवधि पूरी हो चुकी है, वहां उनके रखरखाव और प्रतिस्थापन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

रेल मंत्री ने कोचों के रखरखाव, विशेषकर फायर सेफ्टी से संबंधित इलेक्ट्रिकल सर्किट एवं वायरिंग पर विशेष ध्यान देकर वर्कशॉप में मेंटेनेंस के स्तर को सुधारने के निर्देश दिए। रेल मंत्री ने वैगन और कोच के कपलर तथा पहियों के रखरखाव पर भी  ध्यान देने को कहा। ट्रैक के रखरखाव के संबंध में पॉइंट मशीन, टर्नआउट और फास्टनर का उचित रखरखाव सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जहां कहीं भी फास्टनर नहीं हैं, वहां उन्हें लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में खराब गुणवत्ता वाली आपूर्ति के मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। सिग्नलिंग एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T), OHE, ट्रैक, कोच अथवा वैगन से संबंधित सामग्री की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर संबंधित सप्लायर के विरुद्ध कठोर कार्रवाई  सुनिश्चित करने को कहा गया। जानबूझकर की गई लापरवाही के मामलों में संबंधित सप्लायर को स्थायी रूप से ब्लैकलिस्ट करने के भी निर्देश दिए गए। रेल मंत्री ने सभी अधिकारियों को जिला एवं राज्य प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर उन स्थानों पर अग्रिम तैयारियां करने को कहा, जहां त्योहारों या मेलों के कारण अचानक यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है, ताकि वहां आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।

Rajasthan Railway News: यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला! बीकानेर मंडल पर मेला स्पेशल ट्रेन शुरू
श्रीगंगानगर। बीकानेर रेल मंडल पर रामदेवरा मेले (Ramdevra Fair) के श्रद्धालुओं की सुविधार्थ मेला स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। मेला स्पेशल रेलसेवा का 12 से 26 सितंबर तक संचालन हाेगा। श्रीगंगानगर –पोकरण और पोकरण–श्रीगंगानगर के बीच मेला स्पेशल रेलसेवा संचालित की जाएगी। ट्रेन संख्या 04741 श्रीगंगानगर–पोकरण मेला स्पेशल 12 से 26 सितंबर 2026 तक कुल 15 फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 04742 पोकरण–श्रीगंगानगर मेला स्पेशल भी इसी अवधि में 15 फेरे संचालित होगी। Rajasthan Railway News

ट्रेन संख्या 04741 श्रीगंगानगर से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर केसरीसिंहपुर, श्रीकरणपुर, गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, जैतसर, सूरतगढ़, राजियासर, अरजनसर, महाजन, लूणकरनसर, धीरेरा हाेते हुए अपरान्ह 3.50 बजे लालगढ़ पहुंचकर शाम 4.20 बजे यहां से रवाना हाेकर कोलायत, फलोदी और शाम 7.15 बजे रामदेवरा और वहां से शाम 7.20 बजे चलकर शाम 7:50 बजे पोकरण पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04742 पोकरण से रात 8:45 बजे रवाना होगी। यह रामदेवरा से रात 9:15 बजे, फलोदी से रात 10:00 बजे, कोलायत से रात 11:24 बजे, लालगढ़ से रात 12:50 बजे तथा धीरेरा, लूणकरनसर, महाजन, अरजनसर, राजियासर, सूरतगढ़, जैतसर, रायसिंहनगर, गजसिंहपुर, श्रीकरणपुर और केसरीसिंहपुर होते हुए सुबह 7:50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। बीकानेर रेल मंडल यात्री सुविधा को लेकर प्रतिबद्ध है। Rajasthan Railway News

Rajasthan Railway News: गोगामेडी मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा हेतु मेला स्पेशल रेलसेवाओ का संचालन
श्रीगंगानगर। रेलवे प्रशासन ने गोगामेड़ी मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेष रेल सेवाओं की घोषणा की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कुल छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त श्रीगंगानगर–बांद्रा टर्मिनस–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस को भी गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है, जिससे मेले में आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिल सकेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि मेला अवधि के दौरान विभिन्न मार्गों पर विशेष रेल सेवाएं निर्धारित तिथियों में संचालित होंगी। Rajasthan Railway News

रेवाड़ी–गोगामेड़ी मेला स्पेशल

गाड़ी संख्या 04791/04792 का संचालन 31 अगस्त से 9 सितंबर तथा 18 से 21 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा। रेवाड़ी से सुबह 6:15 बजे प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन 10:15 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी, जबकि वापसी में गोगामेड़ी से 10:45 बजे चलकर 4:50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यह ट्रेन महेंद्रगढ़, लोहारू और सादुलपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इसमें 15 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बे लगाए जाएंगे।

रेवाड़ी–गोगामेड़ी दूसरी मेला स्पेशल

गाड़ी संख्या 04795/04796 का संचालन 30 अगस्त से 9 सितंबर तथा 18 से 20 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। यह ट्रेन रेवाड़ी से शाम 6:10 बजे रवाना होकर रात 11:10 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। वापसी में गोगामेड़ी से 11:40 बजे प्रस्थान कर प्रातः 5:15 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इस रेलसेवा का ठहराव भी महेंद्रगढ़, लोहारू और सादुलपुर स्टेशनों पर रहेगा तथा इसमें भी 17 डिब्बे होंगे। Rajasthan Railway News

सादुलपुर–गोगामेड़ी मेला स्पेशल

गाड़ी संख्या 04707/04708 का संचालन 28 अगस्त से 26 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन होगा। ट्रेन सादुलपुर से 11:35 बजे चलकर 1:20 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी तथा वापसी में 2:40 बजे प्रस्थान कर 3:55 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। इस सेवा में 9 डिब्बे होंगे।

सादुलपुर–गोगामेड़ी रात्रिकालीन मेला स्पेशल

गाड़ी संख्या 04709/04710 29 अगस्त से 26 सितंबर 2026 तक संचालित होगी। यह ट्रेन सादुलपुर से रात्रि 12:10 बजे प्रस्थान कर 3:10 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी तथा वापसी में 4:20 बजे चलकर 6:20 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। इस सेवा में भी 9 डिब्बों की व्यवस्था रहेगी।

हनुमानगढ़–सादुलपुर मेला स्पेशल

गाड़ी संख्या 04743/04744 का संचालन 3 से 6 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। हनुमानगढ़ से सुबह 10:00 बजे चलने वाली ट्रेन 1:50 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। वापसी में सादुलपुर से 4:25 बजे रवाना होकर 8:50 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन हनुमानगढ़ टाउन, टीबी, ऐलनाबाद, नोहर, गोगामेड़ी, तहसील भादरा और सिद्धमुख सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 12 डिब्बे लगाए जाएंगे। Rajasthan Railway News

श्रीगंगानगर–सादुलपुर मेला स्पेशल

गाड़ी संख्या 04745/04746 का संचालन 18 से 21 सितंबर 2026 तक होगा। श्रीगंगानगर से सुबह 8:00 बजे रवाना होकर ट्रेन 1:50 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। वापसी में 4:25 बजे सादुलपुर से चलकर 10:55 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। इस सेवा का ठहराव बनवाली, सादुलशहर, धोलीपाल, हनुमानगढ़, हनुमानगढ़ टाउन, टीबी, ऐलनाबाद, नोहर, गोगामेड़ी, तहसील भादरा और सिद्धमुख स्टेशनों पर रहेगा। इसमें 12 डिब्बों की व्यवस्था होगी।

कुछ रेल सेवाएं आंशिक रूप से रहेंगी रद्द

मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन के कारण दिल्ली–हिसार, हिसार–दिल्ली, रेवाड़ी–हिसार और हिसार–रेवाड़ी पैसेंजर रेल सेवाएं 28 अगस्त से 26 सितंबर 2026 तक अपने-अपने निर्धारित खंडों में आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।

श्रीगंगानगर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव

रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्रीगंगानगर–बांद्रा टर्मिनस (14701/14702) एक्सप्रेस को भी गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। Rajasthan Railway News

गाड़ी संख्या 14701 (श्रीगंगानगर–बांद्रा टर्मिनस) 27 अगस्त से 25 सितंबर 2026 तक गोगामेड़ी स्टेशन पर रात्रि 2:19 बजे पहुंचेगी और 2:21 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 14702 (बांद्रा टर्मिनस–श्रीगंगानगर) 26 अगस्त से 24 सितंबर 2026 तक गोगामेड़ी स्टेशन पर रात्रि 12:27 बजे पहुंचेगी और 12:29 बजे रवाना होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन के समय और संचालन की नवीनतम जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उनकी यात्रा सुगम और सुरक्षित बनी रहे। Rajasthan Railway News

Train Accident: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, दिल्ली से लौटते समय हुआ हादसा
कानपुर,  (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में खजुरी रेलवे अंडरपास के पास चलती ट्रेन से गिरने से बिहार निवासी एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी।

मृतक की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र स्थित बारे गांव निवासी विजय कुमार गुप्ता (21) के रूप में हुई है। वह नोएडा की एक कंपनी में सीएनसी मशीन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। पुलिस के अनुसार विजय अपने साथियों के साथ दिल्ली से ट्रेन से अपने घर लौट रहा था। बताया गया कि यात्रा के दौरान ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण विजय कोच के गेट के पास खड़ा था। Train Accident News

महाराजपुर क्षेत्र से गुजरते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। साथियों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर रेलवे और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।रेलवे ट्रैक पर कार्य कर रहे कर्मचारियों ने मंगलवार को खजुरी रेलवे अंडरपास के पास एक युवक का शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को सूचित किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला चलती ट्रेन से गिरने का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। Train Accident News

FSSAI News: चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में एफएसएसएआई की बड़ी कार्रवाई
Chandigarh-Dibrugarh Express: नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस की पेंट्री कार में खाद्य गुणवत्ता संबंधी अनियमितता पाए जाने पर खाद्य सेवा प्रदाता सोपन रेस्टोरेंट के विरुद्ध कार्रवाई की है। जांच में दूध का नमूना निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने के बाद संबंधित संस्था पर जुर्माना लगाया गया। एफएसएसएआई द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन की पेंट्री कार से नोवा फ्लेवर्ड डबल टोंड मिल्क का नमूना परीक्षण के लिए लिया गया था। इस नमूने की जांच असम की राज्य जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में कराई गई, जहां परीक्षण रिपोर्ट में इसे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुरूप गुणवत्ता मानकों से कम पाया गया। FSSAI News

जांच रिपोर्ट के बाद शुरू हुई कानूनी प्रक्रिया

प्रयोगशाला की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के नामित खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने संबंधित निर्माता और अन्य पक्षों को जांच निष्कर्ष भेजे। इसके बाद अलीपुरद्वार के निर्णयन अधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 68 के तहत विधिक प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए नोटिस जारी किया। सुनवाई और निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित अधिकृत प्रतिनिधि पर मानक से कम गुणवत्ता वाला खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराने के मामले में आर्थिक दंड लगाने का आदेश जारी किया गया। हालांकि, नियामक संस्था ने जुर्माने की राशि सार्वजनिक नहीं की है। FSSAI News

देशभर में जारी है गुणवत्ता जांच अभियान

एफएसएसएआई इन दिनों खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर देशव्यापी निगरानी अभियान चला रहा है। इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में हाल ही में पंजाब स्थित एक हेल्थ सप्लीमेंट और न्यूट्रास्यूटिकल्स निर्माण इकाई का लाइसेंस भी निलंबित किया गया था। निरीक्षण के दौरान वहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर उत्पादन गतिविधियां अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश दिए गए थे। नियामक ने स्पष्ट किया है कि सभी कमियों को दूर करने और सक्षम प्राधिकारी के सत्यापन के बाद ही उत्पादन दोबारा शुरू किया जा सकेगा। FSSAI News

Train Accident News: टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस पर टूटा ओएचई तार, रेलवे पुल पर बीच रास्ते रुकी ट्रेन
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार सुबह टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस के साथ एक बड़ा रेल हादसा टल गया। गालूडीह थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी पर बने रेलवे पुल के पास ट्रेन के गुजरने के दौरान ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) तार टूटकर कोच की छत पर गिर गया, जिससे ट्रेन बीच पुल पर ही रुक गई। घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इसके कारण टाटा-हावड़ा रेलखंड पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया।  Train Accident News

रेलवे सूत्रों के अनुसार, घटना सुबह करीब सात बजे चंद्ररेखा गांव के समीप घाटर रेलवे पुल पर हुई। टाटानगर से हावड़ा जा रही स्टील एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान अचानक ओएचई तार टूट गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण ट्रेन तत्काल रोक दी गई। प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों ने बताया कि घटना से पहले तेज चरमराहट की आवाज सुनाई दी और इसके बाद चिंगारियां निकलती दिखाई दीं। कुछ ही क्षणों में, हाई-टेंशन ओएचई तार ट्रेन की छत पर आ गिरा। इससे यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

ट्रेन लंबे समय तक पुल पर खड़ी रहने के कारण कई यात्री नीचे उतर गए। वे रेलवे ट्रैक के सहारे पैदल गालूडीह की ओर बढ़े और राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंचकर आगे की यात्रा के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लिया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी टीम, ट्रैक्शन रोलिंग डिस्ट्रीब्यूशन (टीआरडी) इकाई और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान मौके पर पहुंचे।

मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले संबंधित सेक्शन की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ओएचई तार टूटने के कारण टाटा-हावड़ा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत और लाइन को सुरक्षित बनाने का कार्य जारी है। इसके बाद ही इस मार्ग पर सामान्य रेल परिचालन बहाल किया जाएगा। Train Accident News

Amitabh Railway GM Retirement: अमिताभ की सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई!
Railway GM Retirement: जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ आगामी 30 जून को अपनी दीर्घ, समर्पित एवं गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इस अवसर को अविस्मरणीय बनाने के लिए नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉइज़ यूनियन (एनडब्ल्यूआरईयू) द्वारा जीएम-पीएनएम बैठक के विशेष मंच पर उनके सम्मान में भव्य एवं भावनात्मक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। Jaipur Railway News

समारोह का संचालन प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी राजीव सिंह ने किया। कार्यक्रम में उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित रहे। एनडब्ल्यूआरईयू के महामंत्री मुकेश माथुर ने अपने संबोधन में महाप्रबंधक अमिताभ के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कर्मचारी हितों एवं संगठनात्मक विकास के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ प्राप्त हुईं। उन्होंने प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता से लेकर महाप्रबंधक तक की उनकी प्रेरणादायी यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल उत्तर पश्चिम रेलवे के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।

अपने विदाई उद्बोधन में महाप्रबंधक अमिताभ भावुक दिखाई दिए। उन्होंने अपने सफल कार्यकाल का श्रेय रेल कर्मचारियों, अधिकारियों तथा यूनियन के सकारात्मक सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि संगठन और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों से ही उत्तर पश्चिम रेलवे ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। उन्होंने इस सम्मान एवं आत्मीय विदाई के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान यूनियन के जोनल अध्यक्ष मनोज कुमार परिहार, कार्यकारी अध्यक्ष मोहन चेलानी तथा महामंत्री मुकेश माथुर ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार अमिताभ का साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। Jaipur Railway News

इस अवसर पर यूनियन की समस्त जोनल कार्यकारिणी तथा जीएलओ शाखा जयपुर के पदाधिकारियों ने भी उन्हें शुभकामनाएँ अर्पित कीं। समारोह में अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कर्मचारी प्रतिनिधि एवं महिला प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह के अंत में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं यूनियन प्रतिनिधियों ने महाप्रबंधक अमिताभ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की मंगलकामना की। Jaipur Railway News

ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-चैन्नई बीच एवं एमजीआर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
Jodhpur-Chennai Special Train: रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-चैन्न्ई बीच एवं एमजीआर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 04815, जोधपुर-चैन्नई बीच साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.06.26 से 25.07.26 तक (05 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक शनिवार को 21.20 बजे रवाना होकर रविवार को जयपुर स्टेशन पर 01.55 बजे आगमन व 02.05 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 20.00 बजे चैन्नई बीच पहुॅचेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 04816, एमजी आर चैन्नई सेट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 30.06.26 से 28.07.26 तक (05 ट्रिप) एमजी आर चैन्नई सेट्रल से प्रत्येक मंगलवार को 17.15 बजे रवाना होकर गुरूवार को जयपुर स्टेशन पर 14.50 बजे आगमन व 15.00 बजे प्रस्थान कर 20.30 बजे जोधपुर पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, सोगरिया, बारां , छबड़ा गुगोर, , रूठियाई, ,गुना, बीना , भोपाल , ईटारसी, नागपुर , बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, वरंगल , खम्मम, विजयवाडा, बापटला, चीराला , औंगोल, नेल्लोर, गुडूर  एवं नायडपेटा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 सैकण्ड एसी, 15 थर्ड एसी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 19 डिब्बे होगे।

Government Jobs: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, NHSRCL में 175 पदों पर निकली भर्ती
NHSRCL Recruitment 2026: नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) ने भारतीय रेलवे/सरकार के स्वामित्व या संचालन वाली रेलवे/मेट्रो रेलवे/आरआरटीएस के ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस विभागों में काम कर रहे रेगुलर/कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए कर्मचारियों से विभिन्न 175 पदों के लिए 'एब्जॉर्प्शन' (स्थायी नियुक्ति) के आधार पर आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं। Government Jobs

एनएचएसआरसीएल की ओर से जारी 175 रिक्तियों में जूनियर इंजीनियर (सिविल/ट्रैक)/फैसिलिटी कंट्रोलर (सिविल और ट्रैक)/जूनियर इंजीनियर (सेफ्टी - सिविल और ट्रैक) के 31, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)/इलेक्ट्रिक पावर कंट्रोलर/जूनियर इंजीनियर (सेफ्टी - इलेक्ट्रिकल) के 47, जूनियर इंजीनियर (सिग्नलिंग और टेलीकॉम)/सिग्नलिंग और टेलीकॉम कंट्रोलर/जूनियर इंजीनियर (सेफ्टी - सिग्नलिंग और टेलीकॉम) के 20, जूनियर इंजीनियर (रोलिंग स्टॉक - इलेक्ट्रिकल)/रोलिंग स्टॉक कंट्रोलर/जूनियर इंजीनियर (सेफ्टी - रोलिंग स्टॉक) के 14, जूनियर इंजीनियर - (रोलिंग स्टॉक - मैकेनिकल) के 3, ट्रेन मैनेजर/स्टेशन मैनेजर/डिपो कंट्रोलर/ऑपरेशन्स कंट्रोलर/जूनियर इंजीनियर (सेफ्टी - ऑपरेशन्स) के 55 और जूनियर इंजीनियर (ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) सिस्टम) के 5 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 15 जून के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनएचएसआरसीएल के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार 3 वर्ष का इंजीनियरिंग डिप्लोमा/बीई/बीटेक होना चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है। आवेदकों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 31 मई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। Government Jobs

योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चिकित्सीय जांच के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 40,000 से 1,25,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 400 रुपए के साथ लागू बैंक शुल्क है। वहीं, एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है। Government Jobs

उत्तर पश्चिम रेलवे की आय में शानदार बढ़ोतरी,दो माह में 1358 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित
जोधपुर। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के शुरुआती दो महीनों में उत्तर पश्चिम रेलवे ने राजस्व अर्जन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यात्री एवं माल परिवहन दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के बल पर रेलवे ने अप्रैल और मई के दौरान कुल 1358 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है। यात्री आय और माल ढुलाई आय दोनों में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल एवं मई 2026 के दौरान 3.17 करोड़ यात्रियों ने रेल सेवाओं का उपयोग किया,जिससे रेलवे को 656 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई। वहीं 5.39 मिलियन टन माल की ढुलाई कर रेलवे ने 702 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि महाप्रबंधक अमिताभ के नेतृत्व में रेलवे संरक्षा,समयपालन,यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने पर विशेष ध्यान दे रहा है। निर्माण और विद्युतीकरण कार्यों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप पूरा करने के प्रयासों का सकारात्मक प्रभाव रेलवे के परिचालन और आय दोनों पर दिखाई दे रहा है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी का कहना है कि उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग,यात्री सेवाओं में सुधार और माल परिवहन की दक्षता बढ़ाने के कारण राजस्व में यह उल्लेखनीय वृद्धि संभव हो सकी है। यात्री और माल परिवहन संचालन में उत्तर पश्चिम रेलवे ने भारतीय रेल के विभिन्न जोनों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। रेलवे के अनुसार बढ़ी हुई आय का उपयोग यात्रियों को आधुनिक,सुरक्षित और सुविधाजनक रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा। इससे भविष्य में यात्री सुविधाओं और रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं  को भी गति मिलेगी