SadulPur - Sach Kahoon Hindi

सादुलपुर में सिद्धमुख रोड़ पर स्विफ्ट कार व ट्रेलर की जबरदस्त भिड़ंत, कार चालक की मौके पर ही मौत, ट्रेलर चालक गंभीर घायल
सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। सादुलपुर सिद्धमुख सडक़ मार्ग पर गांव मांगला व पट्रोल पम्प के पास मंगलवार को सुबह एक बड़ा सडक़ हादसा हुआ, जिसमें सिद्धमुख रोड़ पर एक ट्रेलर और स्विफ्ट कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना में कार के परखच्चे उड़ गये। वहीं इस हादसे में स्विफ्ट कार के चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सामने वाले वाहन ट्रेलर में चालक ट्रेलर के केबिन में फंस गया। मृतक की पहचान ढाणी कुम्हारान निवासी होशियर सिंह के रूप में हुई है। जो कि सादुलपुर में एक ट्रान्सपोर्टर बताया जा रहा है।

इसी दौरान मक्का के कट्टे सडक़ मार्ग पर बिखर गये। सुबह 10 बजे मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर जय सिंह हैड कास्टेबल मय राजेश कुमार पूनियां कास्टेबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, जहां पुलिस के साथ-साथ लोग मौके पर पहुंच गए हैं और जेसीबी और क्रेन की मदद से ट्रेलर में फंसे चालक को कड़ी मसकत के बाद निकालने का प्रयास किया गया, जिसमें ट्रेलर के केबिन में फंसकर ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया। करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेलर ड्राइवर को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। हादसे में उसके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने बताया कि ट्रेलर सिद्धमुख की ओर मक्का भर कर से आने की जानकारी मिली है, मगर घटना में हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद मृतक स्विफ्ट कार के चालक का शव राजकीय रेफरल अस्पताल राजगढ के मोर्चरी रूम में रखवाया गया है। यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब राजस्थान में सडक़ सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे सडक़ों पर सावधानी से वाहन चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। समाचार अपडेट किये जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।

राजगढ में शराब ठेका पर फायरिंग प्रकरण में पुलिस ने मुख्य आरोपियों के दो सहयोगी आरोपी गिरफ्तार व एक को किया निरूध
सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। कस्बा राजगढ में सांखू फाटक पर स्थित शराब के ठेके में हिस्सेदारी लेने व दहशत फैलाने के उदेश्य से 09 अक्टूबर 2025 को दो अज्ञात युवकों द्वारा शराब ठेका के सैल्समैंन पर फायरिंग करने के प्रकरण में राजगढ थाना पुलिस, एजीटीएफ टीम चूरू व डीएसटी ने दबिस देकर मुख्य आरोपियों के दो सहयोगी आरोपियों को गिरफ्तार कर एक को निरूध करने में सफलता हासिल की है। प्रकरण में अनुसंधान सुरेश कुमार यादव उनि को सौंपा गया था। थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि प्रकरण में फायरिंग की घटना को अंजाम देने की योजना में शामिल व फायरिंग करने वाले आरोपियों का सहयोग करने वाले आरोपी प्रवीण उर्फ खच्चर पुत्र राजेन्द्र प्रजापत निवासी लुहारू व धनराज उर्फ बाबू पुत्र रामपाल ओढ निवासी लुहारू को गिरफ्तार किया गया है तथा एक अन्य नाबालिग सहयोगी को निरूद्ध किया गया है।

अनुसंधान अधिकारी सुरेश कुमार यादव उनि ने बताया कि प्रकरण में गिरफ्तार मुल्जिम प्रवीण उर्फ खच्चर व धनराज उर्फ बाबू से घटना के शामिल अन्य मुल्जिमानो व घटना में प्रयुक्त हथियार के सम्बंध में गहनता अनुसंधान जारी है। गोरतलब है कि प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव आईपीएस द्वारा फायरींग करने वाले आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी हेतु प्राप्त आवश्यक दिशा निर्देशो के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ किशोरीलाल, अभिजीत पाटिल आईपीएस सहायक पुलिस अधीक्षक वृत राजगढ के निकटतम सुपरविजन एवं राजेश कुमार पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी राजगढ के नेतृत्व में मुल्जिममानो की पहचान व मौजूदगी का पता लगाने हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। जिसमें गठीत टीम के सदस्यो द्वारा पुलिस मुखवीर तंत्र व आसुचना संकलन तथा शराब ठेके पर फायरिंग करने वाले अज्ञात आरोपियों का लुहारू हरियाणा तक लगातार पीछा किया व सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। उक्त कार्यवाही में पुलिस थाना राजगढ टीम सदस्य राजेश कुमार सीआई थानाधिकारी पुलिस थाना राजगढ, सुरेश कुमार यादव उनि पुलिस थाना राजगढ, सुनिल कुमार हैड कानि, मुकेश कुमार हैड कानि, संदीप कुमार कानि, कुलदीप कुमार कानि, सुरेश कुमार कानि, कर्मपाल कानि, सचिन कुमार कानि, एजीटीएफ टीम चूरू के कपिल कुमार कानि व अमित कानि तथा नरेश कुमार कानि स्पेशल टीम आदि शामिल रहे।

राजगढ़ में विदेशी पिस्टल सहित 13 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस द्वारा एक आरोपी गिरफ्तार, प्रवीण जोड़ी व जीतू जोड़ी से जुड़े है तार
सादुलपुर (सच कहूँ/ओमप्रकाश)। Sadulpur: राजगढ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक विदेशी पिस्टल सहित 13 जिंदा कारतूस बरामद कर मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में हथियार तथा कारतूस जीतू जोड़ी एवं प्रवीण जोड़ी से लेना सामने आया है। पुलिस मामले आरोपी से पूछताछ कर रही है। Sadulpur

शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना अधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव की ओर से अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु चलाए गए विशेष अभियान अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल तथा आईपीएस एवं सहायक पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम के निकट सुपरविजन में गश्त के दौरान एजीटीएफ टीम चूरू की सूचना पर तारानगर पुलिया के पास आरोपी सुभाष सिंह राजपूत उम्र 35 साल निवासी महलाना उतरादा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक विदेशी पिस्टल मय 13 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने मामले मेंआर्म्स एक्ट तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Sadulpur

उन्होंने बताया कि ए जी टी एफ़ हेड कांस्टेबल सज्जन कुमार, कांस्टेबल महेंद्र कुमार, कास्टेबल कपिल कुमार, राजगढ पुलिस थाने से हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, कॉस्टेबल इन्द्रकुमार व कांस्टेबल विक्रम सिंह ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है। इस सम्बन्ध में ए जी टी एफ टीम प्रभारी आईपीएस निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि बदमाशों को सहयोग करने संपर्क में रहने और उनको फॉलो करने वालों की सूची तैयार की जा रही है तथा तथा ऐसे लोगों पर पुलिस कड़ी निगरानी रखे हुए हैं जिनके खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। Sadulpur

यह भी पढ़ें:– नशा त्यागें और स्वस्थ समाज का निर्माण करे: डॉक्टर अंजू बाजपई

दहेज की मांग से परेशान होकर युवक ने की आत्महत्या
सादुलपुर (ओमप्रकाश)। गांव चैनपुरा बड़ा के एक युवक ने दहेज के मामले से तंग और परेशान मकान कि छत से गुजर रही 11 हजार के वी विधुत लाइन को पकड़कर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ गया है जिसमें लिखा है कि जयपुर मेटर के मामले में तथा कोर्ट और पुलिस से परेशान होकर आत्म हत्या कर रहा हूं। घटना महाराष्ट्र के अहमदनगर में 15 जून 2025 को हुई है तथा बुधवार 18 जून 2025 को मृतक का शव चैनपुरा बड़ा गांव में पहुंचा जहां परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया है। इस सम्बंध में मृतक के छोटे भाई रविन्द्र सिह ने बताया कि वर्ष 2016 में उसके भाई जितेंद्र सिंह तथा उसकी शादी झुंझुनूं जिले के एक गांव निवासी डिंपल व सिंपल उर्फ प्रियंका से हुई थी। उनका कारोबार महाराष्ट्र में अहमदनगर में है उनके ट्रांसपोर्ट व्यवसायी है।

पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी सिंपल शादी के बाद कभी ससुराल आई ही नही। और पढ़ाई करने के बहाने ससुराल पक्ष ने उसके पिता से तीन लाख रुपए ले लिए थे। पीड़ित ने बताया कि लड़की पक्ष ने अपने नाम प्रोपर्टी करने की मांग की।शादी के दो वर्ष बाद पांच मई 2018 को उसके खिलाफ ओर भाई जितेंद्र के ससुराल पक्ष वालो ने दहेज का मुकदमा दर्ज करवा दिया। तथा यह समाचार सुनते ही थोड़े दिन बाद ही सदमा लगने से उसके पिता की मृत्यु हो गई आरोप है कि मामला दर्ज होने से पहले ससुराल पक्ष ने परिवार में शादी होने का झूठ बोलकर पूरी ज्वेलरी ले गए ओर अब दोनो भाइयों से 25-25 लाख की मांग कर रहे है।पीड़ित ने बताया कि उसके भाई जितेंद्र ने आत्महत्या करने से दो दिन पहले ही अपने छोटे भाई रविन्द्र को बताया कि वह ससुराल वालो की ओर से दहेज के मुकदमे को लेकर बहुत परेशान है सुसाइड करने से दो तीन दिन पहले वो ना ठीक से सोता था और ना ही ढंग से खाना खाता था।

जिस रात जितेंद्र ने सुसाइड किया उस रात 15 जून 2025 को तकरीबन दस बजे वह सोने के लिए छत पर गया था।जितेंद्र की माँ ने बताया कि जब अगले दिन दस ग्यारह बजे तक वह नीचे नही आया तो उसने सोचा लेट सोया होगा। इसलिए नही उठा आ जायेगा और सोने दे। लेकिन जब दोपदर एक बजे तक जितेंद्र नही आया तो उसका छोटा भाई रविन्द्र और उसकी माँ ने सीढ़ियों के दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नही मिला।उसके बाद रविन्द्र पड़ोसी के मकान से अपनी छत पर गया तो जितेंद्र वहां फर्स पर गिर हुआ मिला।घटना की सूचना मिलते ही अहिल्यानगर पुलिस मौके पर पहुंची। जितेंद्र की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमे दहेज के मामले के कारण तंग और परेशान होने से आत्महत्या करने का उल्लेख किया गया है।

राजगढ कस्बे में छत से गिरने पर बिहार के एक मजदूर की हुई मौत
सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। राजगढ कस्बे के मोहता चौक से अग्रसेन भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन एक आवासीय भवन से गिरने के कारण शनिवार एक मजदूर की मौत हो गई। हांलाकि लोगों ने उसको संभाला गया तो उसकी सांसे चल नहीं रही थी। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। सुबह 11 बजे एएसआई महेन्द्र सिंह पूनियां ने बताया कि उन्हें सूचना मिलने पर वे मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे थे, जहां पर बेगूसराय बिहार का एक मजदूर छत से गिरा हुआ मिला, तथा घटना के बाद रमेश कुमार नामक मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर राजकीय उपजिला अस्पताल राजगढ के मोर्चरी रूम में रखवाया गया है तथा परिजनों के आने के बाद रिपोर्ट आने पर ही वास्तवीक स्थिति का पता चल पायेगा। प्रथमदृष्टया मजदूर की नींद के दौरान छत से गिरने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बेगूसराय निवासी मजदूर रमेश हिसार के किसी ठेकेदार के अण्डर में कार्य करता था। थानाधिकारी राजेश कुमार सिहाग ने परिजनों के आने के बाद मामला दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी तब तक मृतक के शव को अस्पताल में मोर्चरी रूम में रखवाया गया है।

Bathinda-Ajmer Greenfield Expressway: भठिण्डा-अजमेर ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिये
Bathinda-Ajmer Greenfield Expressway सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। चूरू सांसद राहुल कस्वां ने केन्द्रीय सडक परिवहन व राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी से मुलाकात कर सडक परिवहन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बात रखी। उन्होंने बताया कि भठिण्डा-अजमेर ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर के निर्माण की अनुमति जारी की जानी अति आवश्यक है। परिवहन की दृष्टि से यह कॉरिडोर देश के लिए काफी अहम है। यह गुजरात से पंजाब तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करने के साथ-साथ दूरी व समय की बचत करेगा। इस कॉरिडोर का बड़ा हिस्सा हमारे चूरू संसदीय क्षेत्र में से होकर गुजरेगा, जो क्षेत्र के विकास में काफी महत्वपूर्ण साबित होगा।

यह हाई-स्पीड कॉरिडोर कांडला पोर्ट की दूरी 200 किलोमीटर कम करेगा और ट्रांसपोर्टेशन के लिए अतिरिक्त मार्ग के रूप में अहम साबित होगा। रेलवे की दृष्टि से भी दो रेलवे कॉरिडोर को जोडऩे का काम करेगा। उन्होंने कहा कि चूरू से जालधंर तक नया राष्ट्रीय राजमार्ग-703 बनना है। इस राजमार्ग के निर्माण कार्य को अतिशीघ्र शुरू करते हुए सात मीटर की बजाय 10 मीटर चौड़ाई का किया जाए। साथ ही इस राजमार्ग पर स्थित संसदीय क्षेत्र के शहर नोहर, साहवा, तारानगर व चूरू आदि में बाईपास का निर्माण किया जाए ताकि बढ़ती शहरी आबादी के मध्यनजर भविष्य की जरूरतों का ख्याल रखा जा सके और आवागमन को सुगम बनाया जा सके। सांसद राहुल कस्वा ने कहा कि बड़े प्रोजेक्ट के लिए हम लगातार प्रयासरत, मेहनत अवश्य रंग लायेगी,पिछले पांच साल से हम इस प्रौजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए प्रयासरत हैं। हमारे संसदीय क्षेत्र के नोहर, भालेरी, सरदारशहर, चूरू, रतनगढ़ के हिस्से से नये मार्ग के रूप में निकलेगा। मंत्री महोदय ने इस कॉरिडोर की अनुमति जल्द देने का आश्वासन दिया है। इस कॉरिडोर का 75 प्रतिशत हिस्सा राजस्थान में होने से व्यापक पर स्तर पर लाभ मिलेगा।

राजगढ में बसपा नेता वीरेंद्र न्यांगली को गोली मारने के आरोप में 10 सालों से फरार आरोपी गिरफ्तार
सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। बसपा नेता वीरेंद्र सिंह पर फायरिंग करने के मामले में साधु बनकर अलग-अलग ठिकाने बदल कर पुलिस से छुपता हुआ 10 सालों से फरार स्थाई वारंटी को राजगढ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। बुधवार शाम तीन बजे दी जानकारी में थाना अधिकारी पुष्पेंद्र झाझडिय़ा ने बताया कि महा निरीक्षक पुलिस सीकर रेंज की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व अवैध आग्नेयास्त्रों के विरुद्ध कार्रवाई के चलते स्थानीय पुलिस अधिकारियों के सुपरविजन में गठित टीम ने दस साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार साक्ष्य इक_ा कर 10 सालों से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जोधपुर क्षेत्र में साधु बनकर घूम रहा है, जिस पर टीम जोधपुर पहुंची एवं आसपास क्षेत्र में आम सूचना संकलन करते हुए थाना क्षेत्र के सरदारपुरा में पहुंची। जहां वांछित आरोपी रमेश पुत्र धर्माराम जाट निवासी गावड़ पुलिस थाना सदर हिसार जिला हिसार हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां न्यायाधीश ने आरोपी को जेल भिजवा दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी बड़ा शातिर है, जो दस साल से साधु का भेष बनाकर अलग-अलग ठिकाने पर रहते हुए फरार चल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करने में कांस्टेबल महेंद्र कुमार व अजय कुमार कास्टेबल की विशेष भूमिका रही। उन्होंने बताया कि बसपा नेता वीरेंद्र न्यांगली निवासी न्यांगली पीएएस राजगढ की हत्या करने के इरादे से गोली मार दी थी। तथा मौके से आरोपी फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि अभियान जारी रहेगा।

Sadulpur: एक ही परिवार के लोगों पर किया जानलेवा हमला? मौके पर दो बुलेट छोडक़र हमलावर फरार
Sadulpur: बीती रात्रि को एक समुदाय विशेष के आरोपियों द्वारा (crime) अपने कस्बा राजगढ़ के वार्ड 37 में अपने घर में सो रहे एक परिवार तीन लोगों पर हमला करने के आरोप का मामला सामने आया है। हालांकि पीडि़त ने दर्ज मामले में अपनी कोई रंजिश भी नहीं बताया है। वहीं घटना को लेकर गुरुवार सुबह सैंकड़ो लोगों ने पुलिस थाना राजगढ़ पहुँचकर रोष प्रगट कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एकबार स्थिति ऐसी बन गई कि विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग थानाधिकारी राजगढ़ के चेम्बर में आकर विरोध जताने लगे।  Sadulpur

तथा कहा कि पुलिस लोगो के घरों में जा रही है, जबकि पुलिस हमले में कोई कार्यवाही नही ंकर रही है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक बुटोलिया, थानाधिकारी सुभाषचंद्र ढील व प्रदर्शकारियों के बीच आरोप प्रत्यारोप को लेकर नोक झोंक भी चली। मगर उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले में दूध का दुध व पानी का पानी करने का आश्वासन देने तथा दो रोज में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर स्थिति स्पष्ट कर कार्यवाही करने का आश्वासन देने पर आंदोलन समाप्त किया गया। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि दो रोज में कार्यवाही नहीं हुई तो 01 जुलाई को पुलिस थाना राजगढ के सामने धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ेगा।  Sadulpur

जिस पर एएसपी अशोक बुटोलिया व थानाधिकारी सुभाष चंद्र ढील ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पीडि़त का मेडिकल करवा दिया गया है तथा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो कोई भी हो। इस सम्बंध में करण सिंह पुत्र जीतू राम जाट उम्र 51 साल निवासी वार्ड नंबर 37 कस्बा राजगढ़ ने इस आरोप का मामला दर्ज करवाया है कि कल उसके नवग्रह में प्रवेश का प्रोग्राम था, जो निपटा कर वे सभी सो गए थे। रात्रि 11.00 बजे उसकी खाट पर ईंट आकर पड़ी, तो वह जगा। आरोप है कि उसी दौरान उसके घर में 50-60 व्यक्ति हथियार लिए खड़े थे तथा करण सिंह सहित करण सिंह के बेटे दीपांशु एवं भान्जे राजेश के साथ मारपीट की। Sadulpur

इतने में ही हमलावरों में से एक व्यक्ति बोला की हम गलत व्यक्ति के घर में आ गए, तो वे लोग उसके घर से चले गए एवं जल्दबाजी में 2 बुलेट मौके पर ही छोड़ गए। बताया गया है कि उक्त हमलावर काफी मोटरसाइकिल पर आए थे, जबकि उसकी और उसके परिवार की किसी से रंजिश भी नहीं है। Sadulpur

आरोप है कि सुबह उसे जानकारी हुई कि सभी हमलावर एक ही समुदाय विशेष के लोग थे। जिन्होंने रात्रि में उनके घर में तैयारी के साथ घुसकर जानलेवा हमला कर मारपीट की है। राजगढ़ थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। इसी दौरान धर्मपाल स्वामी गागड़वास, एडवोकेट मुकेश रामपुरा, दुर्गेश जोशी, प्रवीण सरदारपुरा, नीलम पूनियां, पुनीत भारद्वाज, संजय मान्जू, रवि स्वामी व राधेश्याम स्वामी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Punjab Weather Update: पंजाब में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे…

Rajasthan police: ट्रक से 25 लाख की अनुमानित लागत की पंजाब निर्मित 322 कार्टून जब्त
Sadulpur। Rajasthan police:  राजगढ थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक में स्क्रेप की आड़ में पंजाब निर्मित अवैध शराब (Liquor) के 322 कार्टून सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करनें में बड़ी सफलता हासिल की है।

प्रकरण अनुसार महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रैंज बीकानेर द्वारा अवैध शराब तस्करी की रोकथाम हेतु दिये गये विशेष दिशा निर्देशों की तहत राजेश कुमार मीना आईपीएस पुलिस अधीक्षक चूरू के निर्देशन में अशोक कुमार बुटोलिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ, इस्लाम खाँ वृताधिकारी वृत राजगढ व सुभाष चन्द्र पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी राजगढ के निकटतम सुपरविजन में जिला स्पेशल टीम चूरू की सूचना पर 15 जून 2023 को थाने के प्रदीप कुमार सहायक उपनिरीक्षक ने मय पुलिस टीम के नाकाबंदी के दौरान हिसार की ओर से आ रहे ट्रक की तलाशी ली। Rajasthan police

जिस पर ट्रक में प्लास्टिक स्क्रेप की आड़ में ट्रक में डाला में स्क्रेप के निचे अलग पार्टेशन बनाकर शराब तस्करी करते हुए चालक तेजाराम पुत्र घमण्डाराम जाट उम्र 24 साल तथा परिचालक हरखाराम पुत्र भैराराम जाट उम्र 20 साल निवासीगण निवासी धने का तला थाना सदर बाड़मेर को गिरफ्तार कर ट्रक से कुल 322 कार्टून पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब को जब्त कर राजगढ थाने में 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण अनुसंंधान कर रहे सुभाष चन्द्र पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी राजगढ ने बताया कि जब्तसुदा अवैध शराब की अनुमानित लागत 25 लाख रूपये के लगभग है। Rajasthan police

तथा प्रारंभिक पुछताछ में अवैध शराब पंजाब से गुजरात तस्करी हेतु ले जाया जाना सामने आया है। कार्यवाही में जिला स्पेशल टीम की विशेष भूमिका रही। वहीं डीएसटी चूरू के सुरेश कुमार कानि, अजय कुमार कानि, मुकेश कुमार कानि, रोशनलाल कानि, मोहरपाल कानि, भीम कानि ड्राईवर, रामफल कानि ड्राईवर तथा राजगढ थाने के प्रदीप कुमार सउनिश् नवीन कुमार कानि, मुकेश कुमार कानि, कुलदीप कुमार कानि व सत्यवीर ड्राईवर आदि ने कार्यवाही को अंजाम दिया। Rajasthan police

किसान सभा नौजवान सभा ने सांसद और विधायक के घर का किया घेराव
सादुलपुर,(ओमप्रकाश)। farmers protest: अखिल भारतीय किसान सभा एवं भारतीय जनवादी नौजवान सभा तहसील कमेटी राजगढ़ ने शुक्रवार को खरीफ 2021 और खरीफ 2022 के फसल बीमा क्लेम की आपत्ति को लेकर चूरु सांसद राहुल कस्वा (Churu MP Rahul Kaswan) और सादुलपुर विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया (MLA Dr. Krishna Poonia) के आवास का घेराव किया। किसान सभा के महामंत्री उमराव सारण ने बताया कि चूरू जिले के किसान और नौजवान हर फसल की आपत्ति को लेकर परेशान रहते हैं, जिससे हर फसल के क्लेम में लिए किसानों को आंदोलन करना पड़ता है। farmers protest

सहारन ने बैठक के दौरान ग्राम कमेटी ऊपर ध्यान दिया और सांसद राहुल कस्वा को अवगत कराया कि इस बार हम बड़े अनुशासन से आंदोलन लड़ रहे हैं, आप हमारी माँगों को लोकसभा में उठाओ और हमारी समस्याओं का निस्तारण जल्दी से जल्दी करो ताकि किसान और नौजवान फसल बीमा क्लेम जैसी माँगों को लेकर परेशान ना हो। इसी के साथ किसान सभा के राज्य कमेटी सदस्य सुनील पूनिया ने बताया कि हम अब बड़े अनुशासन से यह लड़ाई लड़ रहे हैं, हमारी मांगों का निस्तारण जल्दी से जल्दी नहीं हुआ तो किसान आपको अपने घरों से नहीं निकलने देगें। इसी दौरान सांसद राहुल कस्वा ने बताया यह राज्य सरकार की गलतियां है। farmers protest

सुनील पूनिया ने कहा कि फसल बीमा क्लेम को लेकर आ रही दिक्कतों व फसल बीमा क्लेम की आपत्ति की गलतियों को जिम्मा विधायक केंद्र सरकार पर डाल देती है और सांसद राज्य सरकार पर डाल देते है, मगर कोई भी जनप्रतिनिधि किसानों और नौजवानों की जिम्मेदारियां अपने ऊपर नहीं लेना चाहता है। इसी दौरान किसानों ने विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया का घर का घेराव किया, मगर इस दौरान जयपुर थे और किसानों की माँगों को नहीं सुन सके। जिसके चलते किसानों और नौजवानों ने विधायक के निवास के द्वार पर माँगों को लेकर ज्ञापन चिपकाया और विरोध प्रदर्शन किया क्योंकि किसानों ने आज से 4 दिन पहले ही ऐलान कर दिया था कि 9 जून 2023 को सांसद और विधायक के घर का घेराव किया जाएगा, फिर भी उन्होंने अनदेखी की है। घेराव के दौरान हजारों की संध्या में किसान और नौजवान उपस्थित रहे।farmers protest

विद्यालय की बस पलटी
14 छात्र घायल, 2 रैफर

SadulPur, SachKahoon News: पिलानी-सादुलपुर सड़क मार्ग पर स्थित गांव रड़वा से पास एक निजी स्कूल की गाड़ी पलटने से बस में सवार 14 बच्चे घायल हो गए। दो बच्चों की स्थिति गंभीर होने के कारण हिसार रैफर कर दिए गए। प्राप्त जानकारी अनुसार वीरवार शाम 4 बजे कस्बा राजगढ़ में स्थित एक निजी विद्यालय की गाड़ी सादुलपुर से हरपालू की ओर जा रही थी। उसी दौरान सादुलपुर पिलानी सड़क मार्ग पर गांव रड़वा से पास बस पहुंचते ही गाड़ी का स्टेयरिंग फेल होने से गाड़ी पलटा खा गई। बस में सवार 24 बच्चों में से 14 बच्चे घायल हो गए। बस चालक मौके से फरार हो गया। कार्यवाहक थानाधिकारी धर्मपालसिंह ने बताया घायल छात्रों को राजकीय रैफरल अस्पताल सादुलपुर में भर्ती करवाया गया।