Amit Insan - Sach Kahoon Hindi

भारतीय वॉलीबॉल टीम के कप्तान अमित इन्सां का जिला प्रशासन ने किया सम्मान
जिला उपायुक्त व जिला खेल अधिकारी ने गुलदस्ते

भेंट कर किया सम्मानित | Amit Insan

सिरसा (सुनील वर्मा/सच कहूँ)। काठमांडू में हुए 13 वें दक्षिण एशियाई खेलों के वॉलीबाल में चैम्पियन बनी भारतीय वॉलीबाल टीम के कप्तान शाह सतनाम जी ब्वॉयज कॉलेज के खिलाड़ी अमित इन्सां (Amit Insan) का सोमवार को जिला प्रशासन द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में जिला उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने अमित इन्सां फूलों का गुलदस्ता भेंट कर व मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया तथा जिला का नाम रोशन करने के लिए बधाई देते हुए उनकी पीठ थपथपाई।

इस मौके पर उनके साथ जिला स्पोर्ट्स अधिकारी कृष्ण बैनीवाल, शाह सतनाम जी ब्वॉयज कॉलेज के प्राचार्य एस.बी. आन्नद इन्सां, वाइस प्रिंसीपल दिलावर इन्सां, जूडो कोच रणबीर नैन, अजमेर इन्सां, संस्थान के वॉलीबाल कोच अमित बुल्ला सहित संस्थान के अन्य प्रशिक्षक भी मौजूद थे।

सिरसा जिला का नाम पूरी दुनिया में रोशन | Amit Insan

इस अवसर पर जिला उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने अमित इन्सां को शानदार उपलब्धि पर मुबारकबाद देते हुए कहा कि इन्होंने सिरसा जिला का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है, इसके लिए वह बधाई का पात्र हैं। उपायुक्त ने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आत्मविश्वास के साथ खेल पर पूरा ध्यान दो और इसी तरह जिला व संस्थान का नाम रोशन करते रहो।

उन्होंने स्टेडियम में उपस्थित जूनियर खिलाड़ियों को अमित इन्सां से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन में अगर कुछ ठान लिया जाए तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता तथा सभी पूरी मेहनत से अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करें। अगर पहली बार में सफलता नहीं मिलती है तो दूसरी बार मेहनत करें, न की हार मान कर घर बैठ जाए।

स्टेडियम से कॉलेज तक लाया गया खुली जिप्सी में शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में अमित इन्सां का जिला प्रशासन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसके पश्चात अमित इन्सां को शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम से शाह सतनाम जी ब्वॉयज कॉलेज तक खुली जिप्सी में लाया गया। इस बीच रास्ते में बरनाला रोड स्थित वेलकम पैलेस, मुख्य डाकघर, रेलवे फाटक, परशुराम चौक, सूर्या होटल, कीर्तिनगर, शाह सतनाम जी चौक, प्रीत नगर गली नंबर 7 के समीप, शाह मस्ताना जी धाम आदि स्थानों पर शहरवासियों द्वारा फूलमालाएं पहनाकर अमित इन्सां का जोरदार स्वागत किया गया।

पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से वॉलीबाल खेलना किया शुरू | Amit Insan

अमित इन्सां ने अपना सफलता का पूरा श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं व उनकी कोचिंग को देते हुए कहा कि 2005 में उसने शाह सतनाम जी ब्वॉयज शिक्षण संस्थान में दाखिला लिया था तथा इसके पश्चात पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से उसने वॉलीबाल खेलना शुरू किया था। वह पिछले 11 साल से वॉलीबाल खेल रहा है तथा करीब पिछले 5 साल से भारतीय वॉलीबाल टीम का हिस्सा है।

अमित इन्सां ने कहा कि हर एक खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए मेडल लेकर आए। उन्होंने कहा कि जब चैम्पियनशिप के समापन अवसर पर अवार्ड सेरेमनी होती है तो जो टीम विजेता होती है, उस देश का झंडा ऊंचा जाता है तथा नेशनल एंथम होता है। पूज्य गुरु जी की कोचिंग व उनकी रहमत की बदौलत ही मेरा यह सपना पूरा हुआ।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

एशियन गेम खेलकर लौटे अमित इन्सां का सीडीएलयू में स्वागत
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। खेलों से व्यक्ति के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है प्रत्येक विद्यार्थी को जीवन में कम से कम एक खेल अवश्य अपनाना चाहिए। स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क विराजमान होता है। यह बात चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कायत ने अपने कार्यालय में हाल ही में एशियन खेलों में वॉलीबाल टीम में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विद्यार्थी अमित इन्सां (Amit Insan)का स्वागत करने के बाद कही।

शाह सतनाम जी ब्वॉयज कॉलेज के इस विद्यार्थी ने जकार्ता में आयोजित ऐशियन खेलों में भाग लेकर चौ. देवीलाल विश्वविद्यालय सरसा का नाम अंतरराष्टय स्तर पर रोशन किया। कुलपति प्रो. विजय कायत ने खिलाड़ी के उज्जवल भविषय की कामना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन अपने खिलाड़ियों को प्रत्येक प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर खेल परिषद की अध्यक्ष प्रो. मोनिका वर्मा, सचिव डॉ. अशोक शर्मा, शाह सतनाम कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. शशि आनंद, विनोद यादव, राजेश कस्वां, सहायक सचिव सरिता ढांडा, होरीलाल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।