Ellenabad - Sach Kahoon Hindi
ऑप्रेशन मुस्कान: एक माह से लापता ऐलनाबाद का महाबीर प्रसाद वृंदावन में मिला
Operation Muskaan: सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। ऐलनाबाद से एक माह पहले लापता हुआ 17 वर्षीय बालक उत्तर प्रदेश के वृंदावन में मिला। सरसा पुलिस की मिसिंग सेल ने ऑप्रेशन मुस्कान के तहत तलाश करते हुए बालक को सकुशल बरामद किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। बालक के घर पहुंचते ही परिवार की खुशी लौट आई। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार ऐलनाबाद निवासी महाबीर प्रसाद 1 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे कुछ  दस्तावेज डाकखाने में जमा कराने के लिए स्कूटी से घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिता की शिकायत पर 3 अगस्त को थाना ऐलनाबाद में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच मिसिंग सेल को सौंपी गई।
वृंदावन में मिला सुराग, टीम ने सकुशल बरामद किया
मिसिंग सेल प्रभारी एसआई साधुराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्तरों पर जानकारी जुटाकर बालक की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को उसके वृंदावन में होने की जानकारी मिली। टीम ने वहां पहुंचकर बालक को सकुशल बरामद कर लिया। एसपी दीपक सहारन ने कहा कि आॅपरेशन मुस्कान का उद्देश्य गुमशुदा बच्चों को तलाशकर उन्हें उनके परिवारों से मिलाना है।
पुलिस टीम ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिवार के चेहरों पर मुस्कान लौटाकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने टीम को बधाई दी। एसपी ने लोगों से अपील की कि गुमशुदा बच्चा, महिला या व्यक्ति मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें। साथ ही खोया-पाया पोर्टल और एप पर फोटो व विवरण अपलोड कर परिवार से बिछड़े लोगों को उनके परिजनों तक पहुंचाने में सहयोग करें।
Honesty: ईमानदारी की मिसाल बने ऐलनाबाद के डॉ. रूप सिंह इन्सां
ऐलनाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। डेरा सच्चा सौदा द्वारा पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से निरंतर मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रेरणाओं का अनुसरण करते हुए ऐलनाबाद निवासी डॉ. रूप सिंह इन्सां ने ईमानदारी का ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसने यह सिद्ध कर दिया कि आज भी समाज में सत्यनिष्ठा और नैतिक मूल्यों का स्थान सर्वोपरि है। Sirsa News
जानकारी के अनुसार, डॉ. रूप सिंह इन्सां को एक व्यक्ति से निजी लेनदेन के तहत 38 हजार रुपये प्राप्त होने थे। संबंधित व्यक्ति ने अपने प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारी विशाल के माध्यम से यह राशि डॉ. रूप सिंह इन्सां की क्लीनिक पर भिजवा दी। उस समय मरीजों की व्यस्तता के कारण डॉ. रूप सिंह इन्सां ने राशि की गिनती किए बिना ही उसे सुरक्षित रख लिया और बाद में अपने घर ले गए। घर पहुंचकर जब उन्होंने राशि की गिनती की, तो निर्धारित 38 हजार रुपये के स्थान पर 43 हजार रुपये निकले। अर्थात् भुगतान में 5 हजार रुपये अधिक थे।
पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं से प्रेरित होकर डॉ. रूप सिंह इन्सां ने बिना किसी विलंब के संबंधित प्रतिष्ठान पहुंचकर कर्मचारी विशाल को अतिरिक्त 5 हजार रुपये वापस सौंप दिए। डॉ. रूप सिंह इन्सां की इस सराहनीय पहल की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। लोगों का कहना है कि आज के दौर में, जब छोटी-छोटी बातों पर ईमानदारी की परीक्षा होती है, ऐसे कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। यह घटना न केवल सत्यनिष्ठा का संदेश देती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अच्छे संस्कार और नैतिक शिक्षा व्यक्ति के आचरण में स्पष्ट रूप से दिखाई देते हैं। Sirsa News
MSG Bhandara Month: ऐलनाबाद (सच कहूँ न्यूज)। शहर के तलवाड़ा रोड स्थित हरपाल इन्सां के प्लांट में पूजनीय बेपरवाह साईं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन एमएसजी अवतार माह के उपलक्ष में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रेमी सेवक संतलाल इन्सां ने इलाही नारा लगा कर नामचर्चा की शुरूआत की। ब्लॉक स्तरीय इस नामचर्चा में आसपास के सभी गांव की साध-संगत ने शिरकत की। Sirsa News
कविराज भाईयों द्वारा पवित्र ग्रंथो में से खुशी भरे शब्द आया सतगुरु प्यारे का जन्म दिहाड़ा…, कलयुग में अवतार धार के आया सतगुरु मेरा से…, दो जगवाली दा आया जन्म दिहाड़ा…, साईं मस्ताना शाह ने जन्म लिया सारी दुनिया खुशी मनावें बोलकर कुल मालिक की महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर ब्लॉक स्तरीय जिम्मेवार भाई बहनों के इलावा काफी संख्या में साध संगत ने शिरकत की। इस दौरान शहर व गांवों के प्रेमी सेवक, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सदस्य, नामजाम समिति, नौजवान समिति,एमएसजी आईटी विंग के सदस्यों के अतिरिक्त ब्लॉक के गांवों की साध-संगत ने भारी संख्या में शिरकत की। Sirsa News
SDP Donation: कल्याण नगर के इस कपल ने ऐसे मनाई अपनी शादी की सालगिरह!