captain - Sach Kahoon Hindi

कॉरिडोर खोलना आईएसआई का गहन एजेंडा हो सकता है: कैप्टन
हम पूरी तरह सक्रिय और चौकस हैं | CM Captain Amarinder Singh

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने (CM Captain Amarinder Singh) कहा कि बाकी सिखों की तरह वह भी श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में नतमस्तक होने के लिए सोचकर बहुत खुश हैं। यह हमारी अरदास का हमेशा ही हिस्सा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनको पाकिस्तान की मंशा पर अब भी शक है और कॉरिडोर खोलना आईएसआई का गहन एजेंडा हो सकता है। इसका उद्देश्य जनमत-संग्रह 2020 के लिए सिख भाईचारे को प्रभावित करना है, जिसे सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के अंतर्गत बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम पूरी तरह सक्रिय और चौकस हैं।

उन्होंने पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की बातचीत करने के खिलाफ भारत सरकार को चेतावनी दी। क्योंकि हाल ही में पंजाब में आईएसआई की सरगर्मियां विशेष तौर पर नोट की गई हैं, जिनके मद्देनजर मुख्यमंत्री ने यह विचार प्रकट किए हैं।

समारोह का आयोजन सरकार को करने दें: कैप्टन |

कैप्टन ने करतारपुर कॉरिडोर का सियासीकरण करने की तीखी आलोचना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समूचे मुद्दों का संकुचित

राजनीतिक हितों के मद्देनजर सियासीकरण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर राजनीति को एक तरफ रख देना चाहिए

और यह महान समारोह आयोजित करने का काम राज्य सरकार पर छोड़ देना चाहिए,

जिस तरह पिछले मौकों के दौरान ऐसी प्रथा चलती रही है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

कप्तान विराट बने नंबर वन, गावस्कर को पीछे छोड़ा
दुबई (एजेंसी)।

भारतीय कप्तान विराट कोहली बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में अपने जबरदस्त प्रदर्शन की बदौलत आॅस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ को पीछे छोड़कर दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इसके साथ ही आॅलटाइम रेटिंग में हमवतन सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने इस टेस्ट में 149 और 51 रन बनाए जिसकी बदौलत उन्होंने 31 अंक की लम्बी छलांग लगाई और 934 अंकों के साथ टेस्ट रैंकिंग में सर्वोच्च स्थान पर शान से विराजमान हो गए। हालांकि विराट को इस बात का थोड़ा अफसोस जरुर रहेगा कि उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारत यह टेस्ट 31 रन से हार गया। भारतीय कप्तान के सीरीज शुरु होने से पहले 903 अंक थे और वह शीर्ष पर मौजूद स्मिथ (929) से 26 अंक पीछे थे लेकिन दोनों पारियों के अपने प्रदर्शन से विराट ने स्मिथ को दूसरे स्थान पर छोड़ दिया। स्मिथ इस समय बॉल टेंपरिंग मामले में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे हैं। विराट ने टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंचने के साथ ही एक और उपलब्धि भी हासिल कर ली है। उन्होंने आॅलटाइम टेस्ट रेटिंग में हमवतन और महान ओपनर सुनील गावस्कर को पीछे छोड़ दिया है। गावस्कर के 916 रेटिंग अंक हैं। विराट आॅलटाइम रेटिंग में अब 14वें स्थान पर आ गए हैं। इस क्रम में आॅस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन 961 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।

स्मिथ अब दूसरे स्थान पर आ गए हैं जबकि इंग्लैंड के जो रुट का तीसरा स्थान बना हुआ है। टेस्ट रैंकिंग में अन्य भारतीय बल्लेबाजों को अपने निराशाजनक प्रदर्शन का नुकसान उठाना पड़ा है। चेतेश्वर पुजारा अपने छठे स्थान पर कायम हैं जबकि लोकेश राहुल एक स्थान गिरकर 19वें, अजिंक्या रहाणे तीन स्थान गिरकर 22वें, मुरली विजय एक स्थान गिरकर 25वें और शिखर धवन एक स्थान गिरकर 25वें स्थान पर खिसक गए हैं। हार्दिक पांड्या ने अपनी रैंकिंग में 10 स्थान का सुधार किया है और अब वह 57वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पहली पारी में ओपनर मुरली विजय 20, शिखर धवन 26, लोकेश राहुल 4 और अजिंक्या रहाणे 15 रन बनाकर आउट हुए जबकि दूसरी पारी में मुरली विजय 6, शिखर धवन 13, लोकेश राहुल 13 और अजिंक्या रहाणे 02 रन बनाकर आउट हुए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भारत में अकेले विराट सर्वाधिक कमाने वाले खिलाड़ी
न्यूयार्क (एसेंजी)। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले एथलीटों में 83वें नंबर पर हैं लेकिन भारत में वह सबसे अधिक कमाई करने के मामले में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैगज़ीन के अनुसार क्रिकेटर विराट भारत में सर्वाधिक कमाई करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। वह दुनिया में सर्वाधिक कमाई करने वाले विभिन्न खेलों से जुड़े एथलीटों की सूची में 83वें नंबर पर है।

उनकी सालाना कमाई करीब 2.4 करोड़ डॉलर है। क्रिकेट के लिये जुनूनी देश में 29 वर्षीय विराट वर्तमान में सबसे बड़े क्रिकेटर हैं और फिलहाल तीनों प्रारूपों में दुनिया के सबसे अमीर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) द्वारा संचालित भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। विराट बेहतरीन क्रिकेटर होने के साथ दुनियाभर में काफी लोकप्रिय भी हैं। फोर्ब्स ने ट्वीटर पर कहा “विराट के ट्वीटर पर 2.5 करोड़ फॉलोअर हैं जो अन्य किसी मौजूदा एथलीट से कहीं अधिक है।”

मैगजीन ने कहा कि बीसीसीआई ने इस वर्ष विराट सहित पांच खिलाड़ियों को नये करार में ए प्लस कैटेगरी में डाला है जिससे उन्हें सालाना बोर्ड से 10 लाख डॉलर वेतन मिलना तय हो गया है। हालांकि उन्होंने कहा कि विराट की कमाई का बड़ा हिस्सा प्यूमा, पेप्सी, ऑडी और ओकले जैसे ब्रांड से आता है। इस वर्ष सर्वाधिक कमाने वाले एथलीटों की सूची में 41 वर्षीय अमेरिका के फ्लाॅएड मेवेदर सूची में शीर्ष पर हैं। उनकी सालाना कमाई 28.5 करोड़ डॉलर है। वर्ष 2018 में दुनिया के सर्वाधिक कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में सभी पुरूष खिलाड़ी शामिल हैं और इसमें किसी महिला एथलीट का नाम शामिल नहीं है।

मैगजीन ने कहा कि महिला खिलाड़ियों में ली ना, मारिया शारापोवा और सेरेना विलियम्स इस सूची में लगातार शामिल हो रही थीं लेकिन ली ना अब रिटायर हो चुकी हैं जबकि शारापोवा 15 महीने के बैन के बाद वापसी कर रही हैं और इससे उनकी ब्रांड वैल्यू पर असर पड़ा है। ऐसे में कोई भी महिला इस वर्ष सर्वाधिक कमाई के मामले में इस सूची का हिस्सा नहीं बन सकी है।

स्पेन दौरे के लिए कप्तान रानी की वापसी
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय महिला हॉकी टीम 12 जून से होने वाली पांच मैचों की सीरीज़ के लिए स्पेन दौरे पर जाएगी जिसके लिए शुक्रवार को 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी से विश्राम पाने वाली स्ट्राइकर रानी टीम में वापसी कर रही हैं और अपनी कप्तानी की भूमिका संभालेंगी। भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम हाल ही में पांचवें चैंपिंयस ट्रॉफी में खेलकर लौटी है। यहां टीम फाइनल में हारकर अपने खिताब का बचाव नहीं कर सकी थी। चैंपियंस ट्रॉफी में नियमित कप्तान रानी को आराम दिया गया था जो अब स्पेन दौरे पर फिर से टीम की कमान संभालेंगी जबकि गोलकीपर सविता उपकप्तान होंगी।

भारतीय महिला टीम स्पेनिश नेशनल टीम के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज़ खेलेगी जिसकी शुरुआत 12 जून से होगी। इस दौरे को जुलाई में लंदन में होने वाले महिला विश्वकप से पहले बहुत अह्म माना जा रहा है। अनुभवी स्ट्राइकर रानी की वापसी टीम के लिए अह्म होगी जबकि युवा गोलकीपर स्वाति को भी टीम में जगह दी गई है। भारतीय रक्षापंक्ति में अनुभवी सुशीला चानू पुखरमबम की भी वापसी हो रही है जो चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेली थीं। उनके साथ सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एका, सुमन देवी, लिलिमा मिंज, नेहा गोयल जैसी अहम खिलाड़ी होंगी। वहीं भारतीय की फारवर्ड पंक्ति में कप्तानी रानी के अतिरिक्त फारवर्ड वंदना कटारिया शामिल हैं जो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में प्लेयर आॅफ द् टूर्नामेंट रही थीं।

भारतीय टीम इस प्रकार है : गोलकीपर : सविता (उपकप्तान), स्वाति। डिफेंडर-सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस एका, सुमन देवी थोडुम, दीपिका, गुरजीत कौर, सुशीला चानू पुखरमबम। मिडफील्डर- नमिता टोपो, लिलिमा मिंज, मोनिका, नेहा गोयल, नवजोत कौर, निक्की प्रधान। फारवर्ड- रानी (कप्तान), वंदना कटारिया, नवनीत कौर, लालरेमसियामी, उदिता, अनुपा बारला।

तानाशाह है स्पीकर, कैप्टन तुरंत बर्खास्त करें: सुखबीर
पंजाब विधानसभा में हुआ हंगामा, काले चोले पहनकर सदन पहुंचे अकाली विधायक

अकाली विधायकों ने विस में हंगामा व बायकाट

सदन में सुखबीर खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पास

चंडीगढ़ (अश्वनी चावला)। पंजाब विधानसभा में बजट सैशन के अंतिम दिन भी जमकर हंगामा हुआ और शिरोमणी अकाली दल के सभी विधायक काला चोला पहनकर न केवल सदन में पहुंचे बल्कि उन्होंने स्पीकर राणा केपी सिंह खिलाफ जमकर भी नारेबाजी की। जिसके बाद अकाली दल के विधायकों ने सदन की कार्रवाई का बायकाट कर दिया।

सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि स्पीकर राणा केपी सिंह एक तानाशाह बनकर व्यवहार कर रहा है। उसे तुरंत मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह बर्खास्त करें और पंजाब से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि स्पीकर के दुर्व्यवहार के कारण सभी अकाली-भाजपा विधायक काले चाले पहनकर सदन में गए थे ताकि अपना विरोध प्रकट कर सकें।

स्वास्थ्य मंत्री ब्रह्म्म महेन्द्रा ने सुखबीर बादल खिलाफ निंदा व विशेषधिकार हनन का प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि सुखबीर बादल ने जिस तरीके से माननीय स्पीकर से दुर्व्यवहार किया है, उसे किसी भी हालत में सहन नहीं किया जाएगा। सुखबीर बादल ने विधानसभा सदन की मर्यादा तोड़ते हुए न केवल कार्रवाई में बाधा डाली, जबकि स्पीकर साहब की सीट संबंधी सदन के अंदर व बाहर भी गलत शब्दों का प्रयोग किया।

राजपाल बदनौर को स्पीकर की शिकायत

शिरोमणी अकाली दल व भाजपा के विधायकों ने पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर से मुलाकात करते हुए विधानसभा के स्पीकर राणा केपी सिंह की शिकायत की और तुरंत प्रभाव से के.पी. सिंह को निलंबित करने की मांग की।

प्रदेश भर में करेंगे प्रदर्शन

सुखबीर ने कहा कि वह किसी की धार्मिक भावनाओं और पगड़ी से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, चाहे वह आम आदमी पार्टी के विधायक हों चाहे खुद कांग्रेस के विधायक भी क्यों न हों। उन्होंने ऐलान किया कि स्पीकर की तानाशाही नहीं चलेगी और पंजाब भर में प्रदर्शन करते हुए जनता को जानकारी दी जाएगी कि किस तरीके से स्पीकर ने सदन में गुंडागर्दी की है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

केजरीवाल के यू-टर्न पर कैप्टन का हमला
पंजाबियों को गुमराह कर रहा केजरीवाल: अमरेन्द्र

Jalandhar, SachKahoon News: पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने एस.वाई.एल. मुद्दे पर ताजा यू टर्न लेने के बाद एक बार फिर से अपनी अस्थिर सोच व विश्वसनीयता की कमी को साबित कर दिया है, जिसे देखते हुए अब आम आदमी पार्टी को इस गंभीर मुद्दे पर अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ताजा प्रकरण में केजरीवाल ने पंजाब व पंजाबियों के हितों की रक्षा को लेकर अपनी वचनबद्धता में कमी दिखाई है क्योंकि उन्होंने कहा है कि पंजाब के दरियाओं का पानी दिल्ली को भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल बड़े धोखेबाज व्यक्ति हैं तथा वह लोगों को खुलेआम गुमराह करने से नहीं कतराते हैं।

क्या बोले कैप्टन

कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने केजरीवाल से कहा कि समय आ गया है कि आप एस.वाई.एल. पर अपना पक्ष स्पष्ट करें। उन्होंने चेतावनी दी कि केजरीवाल की कभी हां तो कभी ना की नीति न सिर्फ पंजाब बल्कि हरियाणा व दिल्ली के लोगों की भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंचा रही है। कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल को पंजाबियों की भावनाओं के साथ खेलना बंद करना चाहिए, जिनके लिए एस.वाई.एल. जिन्दगी व मौत का मामला है।

क्या बोले केजरीवाल

एसवाइएल नहर पर पूछे गए एक सवाल के जवा में केजरीवाल ने कहा कि पानी पर सबका हक होता है। पत्रकारों ने पूछा कि क्या दिल्ली के लोगों का पंजाब के पानी पर कोई हक नहीं है, तो जवाब में उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से है। पंजाब का पानी जहां-जहां से गुजरता है, इस पर हर किसी का हक है।’ विरोधी दलों के हमले के बाद कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि इसका पानी किसी दूसरे राज्य को नहीं दिया जाएगा।