UTurn - Sach Kahoon Hindi

5000 से ज्यादा जमा पर यू-टर्न
दो दिन में वापिस ली कड़ी शर्तें

500 और 2,000 रुपये के 2.2 अरब नए नोट जारी : आरबीआई

Mumbai: रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया (आरबीआई) ने बंद किये जा चुके पुराने नोटों को 19 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच जमा कराने के लिए लगाई गई कड़ी शर्तें दो दिन बाद ही वापस ले ली हैं। अब केवाईसी वाले खातों में बिना किसी पूछताछ के कितनी भी रकम जमा कराई जा सकेगी। केन्द्रीय बैंक ने बुधवार को एक नई अधिसूचना जारी कर कहा कि अब ये शर्तें ‘अपने ग्राहक को जानो’(केवाईसी) पूरा कर चुके खातों पर लागू नहीं होंगी। इससे पहले 19 दिसंबर को जारी अधिसूचना में उसने कहा था कि 30 दिसंबर तक

पुराने नोटों के माध्यम से पाँच हजार रुपये से ज्यादा जमा कराने पर लोगों को लिखित में बताना होगा कि उन्होंने अब तक ये नोट जमा क्यों नहीं कराए। उनके जवाब को आॅडिट के लिए बैंक के रिकॉर्ड में रखे जाने की हिदायत दी गई थी। पाँच हजार रुपये या इससे कम जमा कराने पर कोई शर्त नहीं थी, लेकिन यह भी कहा गया था कि जैसे ही किसी खाते में पुराने नोटों के माध्यम से 19 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच जमा कुल राशि पाँच हजार रुपये से ज्यादा हो जाएगी तो उस स्थिति में भी जमाकर्ता को जवाब देना होगा। माना जा रहा है कि इस प्रावधान पर विपक्षी दलों के विरोध तथा जनता की व्यापक नाराजगी के मद्देनजर रिजर्व बैंक को नियम वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। आरबीआई ने जारी अधिसूचना में कहा कि उपरोक्त नियम की समीक्षा के बाद हम यह सलाह देते हैं, उक्त सर्कुलर के सब पैरा एक और दो केवाईसी पूरा कर चुके खातों पर लागू नहीं होंगे।’

केजरीवाल के यू-टर्न पर कैप्टन का हमला
पंजाबियों को गुमराह कर रहा केजरीवाल: अमरेन्द्र

Jalandhar, SachKahoon News: पंजाब कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने एस.वाई.एल. मुद्दे पर ताजा यू टर्न लेने के बाद एक बार फिर से अपनी अस्थिर सोच व विश्वसनीयता की कमी को साबित कर दिया है, जिसे देखते हुए अब आम आदमी पार्टी को इस गंभीर मुद्दे पर अपना स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ताजा प्रकरण में केजरीवाल ने पंजाब व पंजाबियों के हितों की रक्षा को लेकर अपनी वचनबद्धता में कमी दिखाई है क्योंकि उन्होंने कहा है कि पंजाब के दरियाओं का पानी दिल्ली को भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल बड़े धोखेबाज व्यक्ति हैं तथा वह लोगों को खुलेआम गुमराह करने से नहीं कतराते हैं।

क्या बोले कैप्टन

कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने केजरीवाल से कहा कि समय आ गया है कि आप एस.वाई.एल. पर अपना पक्ष स्पष्ट करें। उन्होंने चेतावनी दी कि केजरीवाल की कभी हां तो कभी ना की नीति न सिर्फ पंजाब बल्कि हरियाणा व दिल्ली के लोगों की भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंचा रही है। कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल को पंजाबियों की भावनाओं के साथ खेलना बंद करना चाहिए, जिनके लिए एस.वाई.एल. जिन्दगी व मौत का मामला है।

क्या बोले केजरीवाल

एसवाइएल नहर पर पूछे गए एक सवाल के जवा में केजरीवाल ने कहा कि पानी पर सबका हक होता है। पत्रकारों ने पूछा कि क्या दिल्ली के लोगों का पंजाब के पानी पर कोई हक नहीं है, तो जवाब में उन्होंने कहा, ‘निश्चित रूप से है। पंजाब का पानी जहां-जहां से गुजरता है, इस पर हर किसी का हक है।’ विरोधी दलों के हमले के बाद कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि इसका पानी किसी दूसरे राज्य को नहीं दिया जाएगा।