kochi - Sach Kahoon Hindi
नौसेना में औपचारिक रूप से शामिल हुआ डीएससी ए-20 जहाज, पाकिस्तान और चीन हैरान
कोच्चि (एजेंसी)। भारतीय नौसेना ने कोच्चि स्थित नौसेना स्टेशन में बुधवार को आयोजित एक औपचारिक समारोह के दौरान डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (डीएससी) ए-20 को औपचारिक रूप से सेवा में शामिल किया। यह जहाज नौसेना की पानी के नीचे की क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डीएससी ए20 इस वर्ष शामिल किया गया 11वां नौसैनिक जहाज है, जो नौसेना की लगातार बढ़ती स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमता और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की ओर प्रगति को दर्शाता है। यह डीएससी ए-20 श्रेणी का पहला जहाज है, जो समुद्र के भीतर जाकर आॅपरेशन को अंजाम दे सकता है। यह एक ऐसा युद्धपोत है जो अंडरवॉटर मिशन, निरीक्षण और रिकवरी कार्यों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। इससे तटीय क्षेत्रों में डाइविंग, अंडरवॉटर निरीक्षण और सैल्वेज भी किया जा सकता है। इसके कमीशन होने से नौसेना की आॅपरेशनल क्षमता में काफी इजाफा हुआ है।
इस समारोह की अध्यक्षता दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग आॅफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल समीर सक्सेना ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ नौसेना अधिकारी, पूर्व सैनिक, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (कोलकाता) के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। डीएससी ए20 के सेवा में शामिल होने से गोताखोरी अभियान, बचाव एवं मलबा निकालने के काम जैसी पानी के नीचे की महत्वपूर्ण गतिविधियों को अंजाम देने की नौसेनिक क्षमता मजबूत होगी। वाइस एडमिरल ने सभा को संबोधित करते हुए इस जहाज को नौसेना की पानी के अंदर की क्षमताओं के विस्तार के लिए एक प्रमुख उपलब्धि बताया। साथ ही, इसे स्वदेशी डिजाइन एवं निर्माण का एक सशक्त प्रमाण बताया।
सक्सेना ने कहा, “यह जहाज गोताखोरी अभियानों, पानी के नीचे रखरखाव और बचाव अभियानों में मित्र देशों की सहायता करने की भारत की क्षमता को भी बढ़ाएगा। यह क्षेत्र में एक ‘प्रथम उत्तरदाता’ और विश्वसनीय सुरक्षा भागीदार के रूप में भारत की भूमिका को और मजबूत करेगा।” डीएससी ए20 एक आधुनिक ‘कैटामरन-हल’ वाला जहाज है, जो उन्नत ‘डाइविंग सिस्टम’, पानी के नीचे वीडियो के माध्यम से निरीक्षण करने और ट्रैकिंग सुविधाओं के साथ-साथ सुरक्षित गोताखोरी अभियानों के लिए ‘टू-मैन रीकम्प्रेशन चैंबर’ से लैस है। यह बेहतर सहनशक्ति और गतिशीलता के साथ, इस क्राफ्ट से नौसेना के समुद्री सुरक्षा ढांचे को महत्वपूर्ण मजबूती मिलने की उम्मीद है। मंगलवार को आयोजित इस समारोह में गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया, कमांडिंग आॅफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर हेमंत सिंह चौहान द्वारा जहाज को औपचारिक रूप से शामिल किया गया। नौसेना का ध्वज फहराया गया तथा सेवा में शामिल किये जाने संबंधी आधिकारिक पट्टिका का भी अनावरण किया गया।
Cardamom: अगर आप इलायची का व्यापार कर रहे तो ये खबर आपके काम की, जानिये मसाला बोर्ड के ताजा नियम
Cardamom: कोच्चि (एजेंसी)। मसाला बोर्ड एक सार्वजनिक नोटिस में कहा है कि कोई भी व्यक्ति या संस्था को बिना लाइसेंस के इलायची का व्यापार करने की अनुमति नहीं है। मसाला बोर्ड के अनुसार, इलायची (लाइसेंसिंग और विपणन) नियम, 1987 और मसाला बोर्ड अधिनियम, 1986 के तहत बोर्ड की ओर से जारी वैध लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही किसी भी व्यापारी को इलायची बेचने की अनुमति है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी व्यापारी या संस्था ने संबंधित नियमों का उल्लंघन किया, तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
मसाला बोर्ड के मुताबिक, लाइसेंसिंग प्रणाली का उद्देश्य पारदर्शिता को बढ़ावा देना और इलायची व्यापार के भीतर निष्पक्ष व्यवहार सुनिश्चित करना है। बोर्ड अन्य राज्यों में मैन्युअल नीलामी के अलावा पुट्टडी, केरल और बोडिनायकनूर, तमिलनाडु में ई-नीलामी केंद्रों के माध्यम से इलायची की नीलामी आयोजित करता है। मसाला बोर्ड ने हितधारकों से अनुरोध किया है कि वे मसाला बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अधिकृत नीलामकतार्ओं की सूची की पुष्टि करें। उन्होंने कहा कि यह नोटिस जनता के लिए एक चेतावनी है, क्योंकि अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह का उल्लंघन किया गया होगा।
कोच्चि (एजेंसी)। फिलिप मिर्जलजैक के 95वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत पंजाब एफसी (पीएफसी) ने रविवार को केरल ब्लास्टर्स को 2-1 से हरा कर इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) सीजन की शानदार शुरूआत की। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में स्लोवेनियाई स्ट्राइकर लुका माजसेन ने 86वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलकर विरोधी टीम को बढ़त दिला दी जबकि जीसस जिमेनेज ने इंजुरी टाइम से दो मिनट पहले स्कोर बराबर कर दिया, लेकिन फिलिप मिर्जलजैक ने इंजुरी टाइम में ही जीत का गोल ढूंढ लिया।
पंजाब एफसी के मुख्य कोच पैनागियोटिस डिलम्पेरिस ने अपनी टीम को 4-3-3 फॉर्मेशन में तैयार किया, जबकि मिकेल स्टाहरे ने सीजन के अपने पहले गेम के लिए 4-2-3-1 फॉर्मेशन का इस्तेमाल किया। निखिल प्रभु, विनीत राय और फिलिप मिर्जलजैक ने थ्री मैन मिडफील्ड का गठन किया। इवान नोवोसेलेक और सुरेश मैतेई ने सेंटर बैक के रूप में शुरूआत की, टेकचाम अभिषेक सिंह और खैमिंगथांग लुंगडिम ने विंग बैक के रूप में शुरूआत की, जबकि रवि कुमार ने गोल में शुरूआत की। दूसरे छोर पर, केरला ब्लास्टर्स को एड्रियन लूना की अनुपस्थिति में राहुल के.पी और मोहम्मद ऐमेन के साथ नोआ सदाउई और क्वामे पेप्रा ने आक्रमण पंक्ति का नेतृत्व किया।
पंजाब एफसी पहले हाफ में सबसे अधिक जीवंत थी लेकिन मैच ज्यादातर मैदान के बीच में खेला गया क्योंकि दोनों टीमें लंबे समय तक गेंद पर कब्जा बनाए रखने के लिए संघर्ष करती रहीं। निहाल सुदेश, अपने मूल क्लब के खिलाफ खेलते हुए बाएं विंग के माध्यम से जीवंत थे, लेकिन उनके अंतिम पास बॉक्स के अंदर किसी भी पीएफसी खिलाड़ी को नहीं ढूंढ सके।
कोचीन हवाई अड्डे का कारोबार पहुंचा एक हजार करोड़ रुपये तक पहुंचा
कोच्चि (एजेंसी)। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) ने 31 मार्च 2024 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए बेहतर आर्थिक प्रदर्शन की जानकारी दी है। कंपनी ने पिछले वर्ष के 770.91 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,014.21 करोड़ रुपये की कुल आय हासिल की, कुल आय में 31.6 प्रतिशत की पर्याप्त वृद्धि दर्ज की गयी है। कर पूर्व लाभ 357.30 करोड़ रुपये से बढ़कर 552.37 करोड़ रुपये हो गया, जो 54.6 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाता है। इसके अतिरिक्त, कर पश्चात शुद्ध लाभ 412.58 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष के 267.17 करोड़ रुपये से उल्लेखनीय वृद्धि है, जो 54.4 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि का संकेत देता है। सीआईएएल ने पहले ही भविष्य के विकास के लिए योजनाओं की रूपरेखा तैयार कर ली है, जिसमें 560 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल का विस्तार, 162 करोड़ रुपये की लागत से एक वाणिज्यिक क्षेत्र का निर्माण और घरेलू टर्मिनल का विस्तार शामिल है।
पीएम मोदी ने किया पानी पे चलने वाली मैट्रो का शुभारंभ! दी देश को पहली वॉटर मेट्रो की सौगात
तिरुवनंतपुरम में डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला रखी
विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
कोच्चि।(सच कहूँ न्यूज) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम में (Water Metro) डिजिटल साइंस पार्क की आधारशिला रखी और कोच्चि वाटर मेट्रो का शुभारंभ एवं विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि केरल बहुत ही जागरूक, समझदार और शिक्षित लोगों का प्रदेश है। यहां के लोगों का सामर्थ्य, विनम्रता, परिश्रम उनकी एक विशिष्ट पहचान बनाता है। आप सभी देश-विदेश की परिस्थितियों से भी भली भांति परिचित रहते हैं।
आज केरल को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन मिली है, आज कोच्चि को वाटर मेट्रो की सौगात मिली है। कनेक्टिविटी के साथ-साथ आज केरल के विकास से जुड़े और भी कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इन सभी के लिए केरल के लोगों को बहुत-बहुत बधाई।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार सहकारी संघवाद पर बल देती है। (Water Metro) राज्यों के विकास को देश के विकास का सूत्र मानती है। केरल का विकास होगा, तो देश का विकास और तेज होगा। हम इस सेवा भावना के साथ काम कर रहे हैं। बीते 9 वर्षों में भारत में कनेक्टिविटी के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अभूतपूर्व स्पीड और स्केल पर काम किया जा रहा है। इस साल के बजट में भी हमने 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक इंफ्रा पर खर्च करना तय किया है।
उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती हुई शक्ति, इसकी ताकत का लाभ विदेश में रहने वाले प्रवासियों को भी मिल रहा है। भारत में कनेक्टिविटी के इंफ्रास्ट्रक्चर पर अभूतपूर्व स्पीड से अभूतपूर्व स्केल पर काम किया जा रहा है। आज हम देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक सेक्टर का पूरी तरह से कायाकल्प कर रहे हैं। हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की तरफ बढ़ रहे हैं।
क्या-क्या हैं खासियतें
कोच्चि: देश का पहला वाटर मेट्रो
पहला चरण व्यित्तला-कक्कनाडा के बीच
कोच्चि और पास के 10 द्वीपों को जोड़ेगी
हर 15 मिनट पर मिलेगी मेट्रो
कुल 78 इलेक्ट्रिक नौकाएं शामिल
पहले चरण में 23 नौका और 14 टर्मिनल
सोलर पैनल, बैटरी से चलेगी वाटर मेट्रो
प्रोजेक्ट पर 1,137 करोड़ की लागत
किफायती यात्रा और समय की बचत
हाइकोर्ट-वाइपिन रूट: सिंगल जर्नी टिकट 20 रुपये का
व्यित्तला-कक्कनाडा रूट: सिंगल जर्नी टिकट 30 रुपये का
साप्ताहिक, मासिक, तीन महीने का पास भी उपलब्ध
कोच्चि वन ऐप के जरिए मोबाइल क्यूआर टिकट बुकिंग की सुविधा
पीएम मोदी ने कहा कि देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक बनाने की दिशा में हमने एक और प्रयास किया है। हमारा प्रयास स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल ‘मेड इन इंडिया’ समाधान देने का है। सेमी-हाई स्पीड ट्रेन हो, रो-रो फेरी हो, रोप-वे हो… जहां जैसी जरूरत, वहां वैसा सिस्टम तैयार किया जा रहा है। अभी तक जितनी भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चली हैं, उनकी एक विशेषता यह भी है कि वो हमारे सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और पर्यटन स्थलों को भी जोड़ रही है। केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन भी नॉर्थ केरल को साउथ केरल से जोड़ेगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह ट्रेन पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना तेज गति से यात्रा का शानदार अनुभव देगी। सड़क हो, रेल हो, ये अमीर-गरीब, जाति-मत-पंथ का भेद नहीं करते। सभी इसका उपयोग करते हैं। यही सही विकास है। यही एक भारत श्रेष्ठ भारत के भाव को सशक्त करता है और यही हम आज भारत में होते हुए देख रहे हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
फ्रांसीसी नौसेना के दो जहाजों का कोच्चि में स्वागत
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। फ्रांसीसी नौसेना के हेलीकॉप्टर वाहक उभयचर पोत एफएस डिक्समुडे और युद्धपोत ला फेयेट इस समय भारत के कोच्चि बंदरगाह की यात्रा पर हैं। रक्षा मंत्रायल की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि दोनों पोत वहां छह मार्च को पहुंचे और दस मार्च तक वहां रहेंगे तथा अन्य बातों के अलावा नौसेना अभ्यास में भी भाग लेंगे।
ये पोत समुद्र-यात्रा मिशन- जीन डी’आर्क पर दुनिया का चक्कर लगा रहे हैं। रियर एडमिरल इमैनुएल सालार्स (एलिंडियन), कैप्टन इमैनुएल मोकार्ड और लेफ्टिनेंट कमांडर जिसलेन डेलेप्लांक ने 06 मार्च को दक्षिणी नौसेना कमान के चीफ आॅफ स्टाफ रियर एडमिरल जे सिंह से मुलाकात की और दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने के मुद्दों की विस्तृत श्रृंखला पर बातचीत की।
दोनों देशों की सेना संयुक्त अभ्यास करेगी
वर्तमान यात्रा के दौरान, फ्रांसीसी दल पेशेवर प्रशिक्षण संस्थानों और दक्षिणी नौसेना कमान के युद्धपोतों का दौरा कर रहा है। क्रॉस ट्रेनिंग विजिट, स्पोर्ट्स फिक्स्चर सहित पेशेवर व असैन्य विचार-विमर्श भी इस यात्रा के अन्य कुछ मुख्य आकर्षण हैं। युद्धपोतों पर सवार फ्रांस की नौसेना भारतीय सेना के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास भी करेगी। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा और स्थिरता को सशक्त करने के लिए भारत-फ्रांस नौसेना सहयोग इस दिशा में एक प्रमुख कार्यक्रम है। फ्रांसीसी युद्धपोतों की भारत यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय रक्षा संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
नौसेना के घायल अधिकारी अभिलाष टॉमी को बचाया गया
कोच्चि(सच कहूँ न्यूज)। दक्षिणी हिंद महासागर में ह्यगोल्डन ग्लोब रेसह्ण में भाग ले रहे नौसेना के अधिकारी अभिलाष टॉमी(Abhilash Tommy) को बचा लिया गया है। हालांकि अभिषेक बुरी तरह से घायल हो गये है। रक्षा प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि दक्षिण हिंद महासागर को पार करते वक्त अभिषेक का सामना तूफान से हुआ। तूफान की वजह से मध्य धारा में 14 मीटर ऊंची लहरें उठ रही थीं। अभिषेक की पाल नौका को इन लहरों से गहरी क्षति पहुंची और वह खुद भी पीठ में गहरी चोट लगने से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना के पी8आई विमान ने अभिषेक की अत्यंत क्षतिग्रस्त हो चुकी नौका को देखा। इस विमान ने रविवार को तड़के मॉरीशस से तड़के उड़ान भरी थी।
प्रवक्ता ने यहां बताया कि जब विमान नौका के ऊपर से उड़ा तब कमांडर टॉमी ने इमरजेंसी पोजिशन इंडिकेटिंग रेडियो बीकॅन (ईपीआईआरबी) से संकेत दिया।
इमरजेंसी पोजिशन इंडिकेटिंग रेडियो बीकॉन (ईपीआईआरबी) एक यंत्र है जिसमें समुद्र में हादसे के मामलों में बचाव के लिए बचाव सेवाओं को संकेत दिया जाता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र से भारी बारिश की खबर मिली है। करीब तीन-चार घंटे बाव विमान वापस गया और अभिषेक को बचाया गया। अभिषेक ने रविवार को फ्रांस में रेस के आयोजकों से संपर्क स्थापित कर संदेश दिया था कि वह हिल नहीं पा रहे हैं और उन्हें स्ट्रेचर चाहिए। वह स्वदेश में निर्मित पोत ‘एस वी तुराया’ में थे और ‘गोल्डन ग्लोब रेस 2018’ में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।