Fatehabad - Sach Kahoon Hindi

दिनदहाड़े ढाणी में घुसे दो नकाबपोश, महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवरात लूटे
भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। Bhuna News: ढाणी सांचला गांव में खेतों की रिहायशी ढाणी में दिनदहाड़े दो नकाबपोश युवकों द्वारा महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर जेवरात लूटने का मामला सामने आया है। वारदात के दौरान 27 वर्षीय बसकोरी देवी अपने दो मासूम बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। आरोपियों ने महिला के कानों के करीब डेढ़ तोले के सोने के झुमके, मंगलसूत्र और नाक की नोकपिन निकाल ली। इसके बाद घर में रखे संदूक व अलमारी का सामान भी खंगाला।

परिजनों के अनुसार घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। बसकोरी देवी घर में काम-काज कर रही थी। इसी दौरान उसकी नजर ढाणी में आए दो नकाबपोश युवकों पर पड़ी। बताया जा रहा है कि दोनों युवक किसी सामान की चोरी के इरादे से ढाणी में घुसे थे। महिला ने जैसे ही मुख्य गेट खोलकर बाहर देखा, आरोपियों ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया और धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई और उसे घटना की कोई जानकारी नहीं रही।

बसकोरी की सास सुमित्रा देवी और ससुर देवीलाल गेदर ने बताया कि घटना के समय परिवार के सदस्य अलग-अलग काम से बाहर गए हुए थे। सुमित्रा बच्चों को स्कूल से लेने के लिए स्कूटी पर गई थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत में गए हुए थे। वापस लौटने पर बसकोरी देवी घर के अंदर बेहोशी की हालत में जमीन पर पड़ी मिली। उसके शरीर से सोने के जेवर गायब थे और घर का सामान बिखरा हुआ था।

परिजन तत्काल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सीआईए रतिया और भूना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर फतेहाबाद की साध-संगत ने सेवा, परोपकार और जीवों के प्रति दया का दिया संदेश
फतेहाबाद, (सच कहूँ/विनोद कुमार शर्मा)। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर ब्लॉक फतेहाबाद की साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता भलाई के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए गौसेवा का प्रेरणादायक कार्य किया। इस अवसर पर बिगड़ रोड स्थित गौशाला में गायों को हरा-भरा चारा खिलाकर साध-संगत ने सेवा, परोपकार और जीवों के प्रति दया का संदेश दिया। सेवा कार्य में सच्ची प्रेमी समिति, सच्ची मोबाइल समिति, एमएसजी आईटी विंग, सच्ची पानी समिति, सच्ची लंगर समिति तथा सच्ची स्पीकर समिति के सेवादारों ने मिलकर गौशाला में पहुंचकर गायों को हरा-चारा डाला और उनकी सेवा की। Fatehabad News

सेवादारों ने कहा कि गुरु पूर्णिमा, गुरु की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का पर्व है। इस अवसर पर उपस्थित ब्लॉक के जिम्मेदार सदस्यों ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। गायों की सेवा करने से न केवल पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि समाज में करुणा, संवेदनशीलता और सेवा की भावना भी मजबूत होती है। गौशाला प्रबंधन ने भी साध-संगत द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए सभी सेवादारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और इससे लोगों में गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ती है। Fatehabad News

Fatehabad: युवाओं ने सीखे कृषि और किसान कल्याण के गुर
फतेहाबाद, (विनोद कुमार शर्मा)। माय भारत पोर्टल (My Bharat Portal) के माध्यम से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आयोजित एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कृषि क्षेत्र की व्यावहारिक कार्यप्रणाली से जोड़ना और सरकार की विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी युवाओं को किसान पंजीकरण प्रक्रिया, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, फसल अवशेष प्रबंधन (पराली प्रबंधन) तथा कृषि विभाग की अन्य डिजिटल व जमीनी सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। Fatehabad News

इसके साथ ही, युवाओं को सीधे किसानों के साथ संवाद करने का अवसर भी मिला, जिससे वे किसानों की जमीनी समस्याओं को समझ सके और उनके समाधान की प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अनुभव ले पाए। कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और व्यावहारिक कौशल (प्रैक्टिकल स्किल्स) विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

युवाओं को समाज और प्रशासन से जोड़ने में सहायक

कार्यक्रम का हिस्सा बने युवाओं ने इसे बेहद उपयोगी बताया। उनका कहना था कि इस ट्रेनिंग से उन्हें कृषि क्षेत्र की बारीकियों और सरकारी योजनाओं को करीब से समझने का एक बेहतरीन अवसर मिला है। माय भारत द्वारा आयोजित यह अभियान युवाओं को समाज और प्रशासन से जोड़ने के साथ-साथ उनके समग्र कौशल विकास और भविष्य के करियर के लिए व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराने में काफी सहायक सिद्ध हो रहा है। Fatehabad News

भूना के पास भीषण सड़क हादसा, स्विफ्ट कार और ट्रैक्टर की टक्कर में दो होमगार्ड जवान घायल
भूना (सच कहूँ/ संगीता रानी)। Bhuna News: फतेहाबाद रोड पर सोमवार देर रात ट्रैक्टर और स्विफ्ट कार की आमने-सामने की टक्कर में दो होमगार्ड जवान घायल हो गए, जबकि ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया, वहीं कार सड़क से नीचे उतरकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार हिसार जिले के गांव तलवंडी राणा निवासी संतलाल तथा गांव पीलीमंदोरी निवासी अजय कुमार स्विफ्ट कार में सवार होकर गांव डूल्ट से फतेहाबाद लौट रहे थे। दोनों होमगार्ड जवान टोहाना क्षेत्र में बस हादसे में जान गंवाने वाले होमगार्ड बलविंदर सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस आ रहे थे। घायलों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जब उनकी कार भूना शहर से निकलकर डेरा सच्चा सौदा कैंटीन के पास पहुंची तो सामने से आ रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और उनकी कार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक संजय कुमार पूनिया ने तुरंत लोगों की मदद से कार में फंसे दोनों जवानों को बाहर निकाला।

सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों घायल जवानों को चोटें आई हैं, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह हुड्डा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना में जिस पक्ष की लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Bhuna News: एक्सीडेंट के बाद क्षतिग्रस्त कार

एम डब्ल्यू बी में प्रदेश यूनिट में विजय बजाज व राजीव गर्ग को मिला सह सचिव दायित्व
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। पत्रकारों के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कार्यरत मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन ने अपने संगठनात्मक विस्तार को गति देते हुए जिला एवं ब्लॉक स्तर तक नई नियुक्तियों की घोषणा की है। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी के निर्देशानुसार प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची के अनुसार कई अनुभवी, सक्रिय और समर्पित पत्रकारों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है तथा पत्रकार समुदाय में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

संगठन ने फतेहाबाद के वरिष्ठ पत्रकार विजय बजाज व नरवाना से राजीव गर्ग को जॉइंट सेक्रेटरी बनाया है। जबकि राजीव गर्ग को प्रदेश  संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि दोनों अपने अनुभव के दम पर संगठन को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कुरुक्षेत्र जिले में जिला प्रधान पद पर नई नियुक्ति की गई है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी पवन चोपड़ा  पहले से ही प्रदेश कार्यकारिणी में  उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। प्रदेश स्तर पर बढ़ी जिम्मेदारियों के चलते जिला प्रधान का पद रिक्त हो गया था। इस पद पर अब  वरिष्ठ पत्रकार सोहनलाल सैनी को जिला कुरुक्षेत्र का प्रधान नियुक्त किया गया है।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि सोहनलाल सैनी पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं और उनके लंबे अनुभव का लाभ संगठन को अवश्य मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पत्रकारों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रशासन और सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।

इसी प्रकार कैथल जिले में सुखविंदर सैनी को जिला प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और पत्रकारों को एक मजबूत मंच उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल पद बांटना नहीं बल्कि पत्रकारों की आवाज को सशक्त बनाना है।

फतेहाबाद जिले में भी संगठन का विस्तार करते हुए अनिल गोयल को जिला प्रधान तथा मुकेश बंसल को जिला महासचिव नियुक्त किया गया है। संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों ने दोनों नेताओं से जिले में संगठन की जड़ों को और मजबूत करने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की है।

संगठन के विस्तार अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर भी कई नई नियुक्तियां की गई हैं। बलदेव बरेटा को रतिया ब्लॉक प्रधान, दलवीर जाखल को ब्लॉक प्रधान भुना तथा सदानंद को टोहाना ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया गया है। संगठन का मानना है कि ब्लॉक स्तर पर मजबूत इकाइयां बनने से ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों को भी संगठन का पूरा सहयोग और संरक्षण मिल सकेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने कहा कि मीडिया वेलबींग एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा करना, उनके हितों के लिए संघर्ष करना, पत्रकार सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाना तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को एक मजबूत और विश्वसनीय मंच उपलब्ध कराना है। वर्तमान समय में पत्रकार अनेक चुनौतियों और दबावों के बीच कार्य कर रहे हैं। ऐसे में संगठन की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा तथा संगठन को गांव-गांव और शहर-शहर तक मजबूत बनाया जाएगा।

नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कुरुक्षेत्र, कैथल और फतेहाबाद जिलों के पत्रकारों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। संगठन नेतृत्व ने उम्मीद जताई कि नई टीम पत्रकार हितों की रक्षा के साथ-साथ संगठन के विस्तार, मजबूती और प्रभाव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Cylinder Leakage: सिलेंडर लीकेज से घर में लगी आग, दो झुलसे
भूना (सच कहूँ/संगीता रानी)। Bhuna News: भूना के कंबोज मोहल्ला स्थित वार्ड नंबर-6 की मोची रोड पर मंगलवार तड़के गैस सिलेंडर में कथित लीकेज के कारण एक घर में भीषण आग लग गई। इस हादसे में बेटी की शादी के लिए जुटाया गया सामान, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर और अन्य घरेलू वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं। आग की चपेट में आने से किसान कालाराम कंबोज और उनकी पुत्री ममता कंबोज भी झुलस गए।

जानकारी के अनुसार कालाराम कंबोज ठेके पर जमीन लेकर खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। परिवार ने हाल ही में गेहूं की फसल से प्राप्त आय में से कुछ धनराशि बचाकर बेटी के विवाह की तैयारियां शुरू की थीं। घर में विवाह के लिए आवश्यक सामान और फर्नीचर खरीदा था। इसके अलावा बेटे की पढ़ाई के लिए नया लैपटॉप भी खरीदा था।

परिजनों के मुताबिक सोमवार को नया गैस सिलेंडर लगाया था। आशंका है कि सिलेंडर या रेगुलेटर में लीकेज होने से रातभर कमरे में गैस भरती रही। मंगलवार सुबह करीब चार बजे कालाराम चाय बनाने के लिए रसोई में पहुंचे। जैसे ही उन्होंने माचिस जलाई, अचानक आग भड़क उठी और पूरे कमरे में फैल गई। शोर सुनकर उनकी 18 वर्षीय पुत्री ममता बचाव के लिए दौड़ी, लेकिन वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गई। कुछ ही मिनटों में आग ने घर में रखे सामान को अपनी गिरफ्त में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल विभाग और पुलिस की टीम ने पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पाया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज पसरीजा ने परिवार को 10 हजार रुपये की सहायता प्रदान करते हुए अन्य लोगों से भी सहयोग की अपील की।

Car Fire: चलती कार में लगी आग, चालक व साथी ने कूदकर बचाई जान
भट्टूकलां (सच कहू न्यूज)। Bhattu Kalan News: भट्टूकलां क्षेत्र के गांव मेहुवाला निवासी पंकज पुत्र साधु राम सिहाग अपने दोस्त विक्रम बैनीवाल पुत्र छोटूराम निवासी चूली खुर्द के साथ शनिवार को दवाई लेने के लिए कार (एचआर 80डी-7309) में सवार होकर भट्टूकलां से सिरसा की ओर निकले थे। जानकारी के अनुसार जब वे मेहुवाला और डिंग के बीच पहुंचे तो अचानक कार के बोनट से शॉर्ट सर्किट जैसी आवाज सुनाई दी। स्थिति को भांपते हुए पंकज ने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोक दिया। इसके बाद दोनों ने नीचे उतरकर बोनट खोलकर जांच की तो उसमें तेज स्पार्किंग होने लगी और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग लगने से कार को नुकसान पहुंचा, हालांकि समय रहते दोनों युवक वाहन से बाहर निकल गए, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि हादसे में दोनों कार सवार सुरक्षित रहे और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

फतेहाबाद की ढाणी बिंजा लांबा की बेटी सिमरन ने बढ़ाया जिले का मान
फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। गांव ढाणी बिंजा लांबा की होनहार बेटी सिमरन ने भारतीय सेना की मेडिकल शाखा में लेफ्टिनेंट बनकर परिवार, गांव और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। चार वर्ष का सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद जब वह अपने गांव पहुंचीं तो ग्रामीणों ने गाजे-बाजे, फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया। Fatehabad News

हरकोफेड के चेयरमैन वेद फूला सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। सिमरन के दादा चौधरी भगवाना राम कूंट और पिता नायब सूबेदार पृथ्वी सिंह ने बताया कि सिमरन बचपन से ही देश सेवा का सपना देखती थीं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल, हिसार कैंट में हुई। पढ़ाई के साथ-साथ वह एनसीसी गतिविधियों में भी सक्रिय रहीं और बी प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

वर्ष 2021 में आयोजित मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) की अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा में सिमरन ने 150 में से 150 अंक प्राप्त कर देशभर में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद उनका चयन भारतीय सेना में हुआ और उन्होंने बेंगलुरु स्थित एयरफोर्स कमांड हॉस्पिटल से चार वर्ष का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। सिमरन के चाचा एवं उपमंडल कृषि अधिकारी सरसा डॉ. राकेश कूंट ने बताया कि बेंगलुरु में आयोजित कमीशनिंग सेरेमनी के दौरान सिमरन ने परेड का नेतृत्व किया और अपने बैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विशेष पहचान बनाई। Fatehabad News

मोटरसाइकिल चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
टोहाना (सच कहूँ न्यूज)। Tohana News: थाना शहर टोहाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरवाना के नारनगढ़ निवासी निर्मल सिंह पुत्र राजकुमार तथा जींद के कलवान निवासी अजय पुत्र भगवान और विक्रम उर्फ विक्की पुत्र सुरजीत के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि नया बाजार टोहाना निवासी मोहरलाल ने शिकायत दी थी कि 24 अप्रैल 2026 की सुबह वह हिसार रोड स्थित टाउन पार्क में सैर करने गया था।

इस दौरान उसने अपना मोटरसाइकिल पार्क के बाहर खड़ा किया था, लेकिन लौटने पर मोटरसाइकिल वहां से गायब मिला। काफी तलाश के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं लग पाया। शिकायत के आधार पर थाना शहर टोहाना में बीएनएस की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। मामले की आगामी जांच जारी है।

आने वाले समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी सख्ती
Bhiwani आने वाले समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी सख्ती

हरियाणा प्रदेश में अब साोशल मीडिया पर अभद्र व अशलील भाषा के प्रयोग बेअर्थे शब्दों का प्रयोग, गन कल्चर सोशल मीडिया व अन्य प्लेटफॉर्मो पर करने पर कड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी। इसके लिए महिला आयोग हरियाणा ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर सेंसर बोर्ड की तर्ज पर हरियाणा प्रदेश के लिए अलग से महकमा बनाने या अधिकारी नियुक्त करने को लेकर पत्र लिखा है। यह बात हरियाण महिला आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया ने भिवानी में एक शैक्षणिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

महिला आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में कोई भी व्यक्ति साोशल प्लेटफॉर्म का प्रयोग करके जैसे गाना, रील, कविता, नाटक, नृत्य या अन्य माध्यमों से किसी भी प्रकार की गलत भाषा का प्रयोग या बेअर्थे भाषा का प्रयोग करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब तक ऐसा करने वाले लोगों को नोटिस भी दिए है। अब आने वाले समय में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस बारे में अलग से सेंसर बोर्ड की तर्ज पर महकमा बनाने को भी लिखा गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कोई भी व्यक्ति गलत कंटेट डालता है या गलत भाषा का प्रयोग करता है तो उसे तुरंत बैन किया जाएगा। इसकी निगरानी के लिए यह महकमा कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए पत्र के उन्होंने अलग से अधिकारी नियुक्त करने की अनुशंसा भी महिला आयोग की तरफ से की है। ताकि प्रदेश में सोशल मीडिया पर अशलील कंटेट ना देखने को मिले तथा प्रदेश के युवा पथभ्रष्ट ना हो। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सख्ती देखने को मिलेगी।

फतेहाबाद में युवक की हत्या, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
फतेहाबाद। शहर के कीर्ति नगर मोहल्ले में बीती रात एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मोनू (पुत्र कृष्ण कुमार) के रूप में हुई है, जो मजदूरी का काम करता था। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:30 बजे मोनू अपने मोहल्ले में बैठा हुआ था। इस दौरान उसके साथ सोनू और अमन भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच कीर्ति नगर के ही रहने वाले शंकर, किता, अरुण, निखिल समेत 2-3 अन्य युवक वहां पहुंचे और अचानक मोनू पर हमला कर दिया। हमले में मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे तुरंत फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक के भाई सचिन के बयान पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जिला प्रशासन फतेहाबाद पहुंचा गांव में, जनसमस्याओं का किया समाधान
जाखल तरसेम सिंह) हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन फतेहाबाद द्वारा वीरवार सायं गांव मामुपुर में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीसी डा. विवेक भारती व एसपी निकिता खट्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव में ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान करवाया। कार्यक्रम में पहुंचने पर ग्राम पंचायत व सरपंच गुरप्रीत सिंह द्वारा डीसी व एसपी सहित समस्त अधिकारियों का स्वागत व अभिनंदन किया।

जनसुनवाई से बढ़ा विश्वास, समाधान से मिली राहत

ग्रामीणों से रूबरू होते हुए डीसी डा.विवेक भारती ने कहा कि हरियाणा सरकार जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित है और इसी उद्देश्य से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं को उनके घर द्वार पर ही सुन रहा है। उन्होंने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार और वीरवार को मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां किसी भी विभाग से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध निवारण किया जा रहा है।

समग्र विकास के उद्देश्य से कार्य कर रहा प्रशासन

डीसी डा. विवेक भारती ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य केवल समस्याओं का समाधान करना ही नहीं, बल्कि गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के साथ-साथ अपने गांव को स्वच्छ, शिक्षित और नशा मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। डीसी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक विकास कार्यों में सहयोगी बनते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाए। इसके अलावा डीसी ने यह भी कहा कि यदि किसी नागरिक की समस्या का समाधान निर्धारित समय में नहीं होता है तो वह सीधे जिला प्रशासन से संपर्क कर सकता है, उसकी शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

नशा मुक्त समाज के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : एसपी

रात्रि ठहराव कार्यक्रम में एसपी निकिता खट्टर ने युवाओं को नशे से दूर रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर प्रेरित करें। यदि किसी भी प्रकार की नशे से जुड़ी गतिविधि की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सरकारी योजनाओं पर केंद्रित स्टॉल का किया अवलोकन

रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। डीसी डाॅ. विवेक भारती व एसपी निकिता खट्टर ने स्टॉल का अवलोकन करते हुए ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा, पशुपालन, महिला बाल विकास, रोडवेज, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, परिवार पहचान पत्र, जल संरक्षण अभियान सहित अन्य जनकल्याण कारी जानकारी आमजन से सांझा करते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर एडीसी अनुराग ढालिया, एसडीएम टोहाना आकाश शर्मा, सीईओ डीआरडीए सुरेश कुमार सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।