admission - Sach Kahoon Hindi

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खरखौदा में प्रवेश प्रक्रिया 2 जून से शुरू
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, खरखौदा में सत्र 2026-27  प्रवेश के लिए प्रक्रिया 2 जून से प्रारम्भ होने जा रही है। संस्थान के प्रधानाचार्य संदीप कुमार अहलावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 15 जून तक ऑनलाइन माध्यम से अपने आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष संस्थान में विभिन्न रोजगारपरक एवं तकनीकी ट्रेडों में प्रवेश दिया जाएगा, जिनमें इलेक्ट्रिशियन, कोपा, वेल्डर, फिटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मशीनिस्ट, वायरमैन, डीएमएम,डीएमसी, मैकेनिक डीजल सहित कुल 18 ट्रेड शामिल हैं।

प्रधानाचार्य ने बताया कि 8वीं, 10वीं तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार संबंधित ट्रेडों में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आईटीआई में विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है, जिससे युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं। संस्थान प्रशासन के अनुसार इस वर्ष प्रदेशभर के सरकारी एवं निजी आईटीआई संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से संपन्न की जाएगी। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संस्थान परिसर में हेल्प डेस्क की व्यवस्था भी की गई है, जहां विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन एवं दस्तावेज संबंधी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानाचार्य संदीप कुमार अहलावत ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें तथा समय रहते अपने आवेदन पूर्ण करें, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या या भीड़भाड़ से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा प्रदान कर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करना है। प्रवेश हेतु विद्यार्थियों को आवेदन के समय आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे। जिनमें 8वीं/मैट्रिक प्रमाण-पत्र की प्रतिलिपि, 10+2 प्रमाण-पत्र , जाति प्रमाण-पत्र एवं आरक्षण लेने वाले विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की प्रतिलिपि, सक्रिय मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी, बैंक पासबुक की प्रतिलिपि , चरित्र प्रमाण-पत्र तथा परिवार पहचान-पत्र शामिल हैं।

Rajasthan Education News: अच्छी खबर अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश कार्यक्रम जारी
राज्य के 3 हजार 737 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च से शुरू, एक अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र,

जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Rajasthan Education News: राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित 3 हजार 737 राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया 11 मार्च बुधवार से शुरू होंगी, राज्य में इस बार नया शिक्षा सत्र 2026-27 एक अप्रैल से शुरू होने के कारण पिछले सत्र के मुकाबले दो माह पहले शुरू की जा रही है।ऑनलाइन आवेदन शाला दर्पण/क्यूं आर कोड के माध्यम से 14 मार्च से शुरू होंगे उसके बाद लॉटरी ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा संपादित कर प्रवेश दिया जाना है।

इन स्कूलों में प्रवेश के इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश के लिए 23 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। उसके बाद निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आने पर 25 मार्च को लॉटरी के जरिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वर्तमान में राज्य के सैकड़ों स्कूलों में 50 प्रतिशत सीटें रिक्त है। इन स्कूलों में प्रवेश के संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने पूरा प्रवेश कार्यक्रम एवं गाइडलाइन जारी की है। इन स्कूलों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।शिक्षा विभाग इन स्कूलों में नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से शुरू करेगा।

ये रहेगा प्रवेश का कार्यक्रम | Rajasthan Education News

विज्ञप्ति जारी करना 11 मार्च

ऑनलाइन आवेदन 14 से 23 मार्च

आवेदन की सूची व कक्षावार रिक्त सीटों की सूचना 24 मार्च

लॉटरी निकालने की तिथि 25 मार्च

विद्यार्थियों की चयन सूची 27 मार्च

प्रवेश कार्य शुरू 28 मार्च

नया शिक्षण शुरू 1 अप्रैल

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 6.81 लाख अभ्यर्थी अध्ययनरत : वर्तमान में राज्य में संचालित 3 हजार 737 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में लगभग 7 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। लगभग 50 प्रतिशत सीटें रिक्त है। पिछले साल शिक्षा निदेशालय की ओर से इन स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 मई से शुरू हुई थी। इस बार आवेदन मार्च में ही लिए जाएंगे।

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए जारी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों (अंग्रेजी माध्यम) / राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों जिनमें प्री-प्राइमरी कक्षाएं एवं बाल वाटिकाएं संचालित की जा रही हैं उनमें कक्षा नर्सरी में समस्त सीटों पर नवीन प्रवेश दिया जायेगा तथा शेष कक्षाओ मे क्रमोन्नत / उत्तीर्ण विद्यार्थियो के प्रवेश उपरान्त शेष रही सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा।

जहां बाल वाटिकाएं संचालित नही है तथा जहां शुरूआती कक्षा,कक्षा प्रथम मे समस्त सीटों पर नवीन प्रवेश दिया जायेगा तथा शेष कक्षाओ मे पूर्व कक्षाओं से क्रमोन्नत / उत्तीर्ण विद्यार्थियों के प्रवेश उपरान्त शेष रही सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा।

जिन कक्षाओं का परीक्षा परिणाम तत्समय तक जारी नही हो,तो ऐसी कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को एक बारगी उत्तीर्ण मानते हुए उन्हे आगामी कक्षा मे क्रमोन्नत मानते हुए शेष सीटो पर प्रवेश प्रक्रिया की जानी है तथा परिणाम जारी होने उपरान्त वास्तविक रिक्त सीटो के क्रम में प्रवेश कार्य किया जाना है।

महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय / राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जहां सत्र 2025-26 में कक्षा 1 से 5 कक्षा 1 से 6/ कक्षा 1 से 7/ कक्षा 1 से 9/ कक्षा 1 से 11 का संचालन किया जा रहा था वहां सत्र 2026-27 में क्रमशः कक्षा 6/ कक्षा 7/ कक्षा 8/ कक्षा 10/ कक्षा 12 अंग्रेजी माध्यम का संचालन किया जायेगा व उक्त कक्षाओं में पूर्व में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के प्रवेश उपरान्त शेष रही सीटों पर ही प्रवेश दिया जायेगा।

वर्तमान में जहां कक्षा 1 से 10 तक अंग्रेजी माध्यम संचालित है व जिनमे कक्षा 11,प्रथम बार संचालित की जानी है, मे संकाय स्वीकृति उपरान्त प्रवेश प्रक्रिया के लिए बाद में अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जायेगे।

इन स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए RTE के मानकों के अनुरूप सैक्शन निर्धारित किए गए हैं। कक्षा 01 से 05 तक 30 विद्यार्थी प्रति सैक्शन,कक्षा 6 से 8 में 35 विद्यार्थी प्रति सेक्शन, कक्षा 9 से 12 में 60 विद्यार्थी प्रति सेक्शन निर्धारित रहेंगे। सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाने के संबंध में इस कार्यालय के आदेश दिनांक 21 जुलाई 2024 की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जावे। Rajasthan Education News

भामाशाह द्वारा गोद लेकर 50 लाख रूपये से अधिक राशि के कार्य करवाए गए हैं अथवा सम्पूर्ण विद्यालय भवन निर्मित कर जिसमें 50 लाख रूपये से अधिक राशि का व्यय हुआ है,दान दिया गया है। ऐसे भामाशाहों की मांग पर संबंधित स्कूल की प्रत्येक कक्षा में अधिकतम 2 एवं सम्पूर्ण विद्यालय में प्रतिवर्ष अधिकतम 10 विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाने हेतु प्रवेश कोटा निर्धारित किया गया है। यह कोटा उक्त विद्यालयों में संचालित कक्षाओं की निर्धारित सीटों के अतिरिक्त सीटों के लिए होगा।

इनका कहना है 👇🏻

राज्य में संचालित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम है। इन स्कूलों में गरीब और जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त अंग्रेजी शिक्षा मिलती है एवं इनमें प्रवेश प्रक्रिया भी पूरी पारदर्शिता से होते है।हम सभी शिक्षकों को मिलकर राज्य के सरकारी स्कूलों के साथ साथ महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अधिक से अधिक संख्या में नामांकन वृद्धि हेतु प्रयास करना चाहिए एवं इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें जिससे कोई भी विद्यार्थी प्रवेश से वंचित नहीं रह सकें।

मोहर सिंह सलावद,प्रदेशाध्यक्ष, शिक्षक संघ रेसटा, राजस्थान।

यह भी पढ़ें:– Cricket News: क्रिकेट टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने कई रिकॉर्ड बनाये

Admission News: शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया जारी
प्रथम मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों की लगी भीड़

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज, सरसा में नए सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया उत्साहपूर्वक जारी है। प्रथम मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों में भारी उत्साह देखा गया। छात्रों ने अपने सभी दस्तावेजों के साथ पहुँचकर फीस जमा करवाई, ताकि समय पर अपनी सीट सुनिश्चित कर सकें। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रथम मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले छात्रों ने 1 जुलाई 2025 तक अपनी फीस जमा करवा कर एडमिशन करवाया है। Sirsa News

जिन छात्रों का नाम प्रथम सूची में नहीं आया है, उनके लिए दूसरी मेरिट लिस्ट आज 3 जुलाई 2025 को जारी की जाएगी। इसमें नाम आने वाले छात्र 4 से 7 जुलाई के बीच दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद भी जो छात्र एडमिशन से वंचित रह जाते हैं, उनके लिए फिजिकल काउंसलिंग का आयोजन 9 जुलाई से किया जाएगा। इस दौरान खाली रह गई सीटों पर योग्य विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। वहीं अगर किसी विद्यार्थी ने अभी तक हरियाणा सरकार के एडमिशन पोर्टल (डीएचई) पर अपना पंजीकरण नहीं करवाया है तो वह विद्यार्थी 10 जुलाई से पंजीकरण करवाकर कॉलेज में अपना एडमिशन करवा सकते हैं। Sirsa News

कॉलेज का उद्देश्य छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के साथ-साथ एक सुरक्षित, अनुशासित और नशामुक्त वातावरण प्रदान करना है। कॉलेज रैगिंग मुक्त परिसर की नीति का पूरी सख्ती से पालन करता है, जिससे विद्यार्थी बिना किसी डर और दबाव के अपने शैक्षणिक जीवन को पूरी लगन से आगे बढ़ा सकें। Sirsa News

यह भी पढ़ें:– India Total Loan Amount: कर्ज, मर्ज और दर्द की साहसिक यात्रा पर भारत!

हरियाणा के कॉलेजों में सीटें पूरी नहीं हुई तो फिर पोर्टल खोला
अब यूजी/पीजी में 30 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं विद्यार्थी | Hisar News

हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Hisar News: हरियाणा के स्कूलों की तरह अब कॉलेजों को भी अपनी सीट भरने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जब ऑनलाइन काउंसलिंग के बाद फिजिकल काउंसलिंग के बाद भी कॉलेज में स्नातक स्तरीय सीट नहीं भर पाई तो अब हरियाणा के हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने 30 अगस्त तक के लिए एक बार फिर पोर्टल खोल दिया है। Hisar News

अब प्रदेश के विद्यार्थी हायर एजुकेशन विभाग के पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करते हुए अपने मनचाहे कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। इस दौरान बीए, बीएससी,बीकॉम सहित सभी स्नातक स्तरीय कोर्सिज़ में दाखिला लिया जा सकता है। इसी प्रकार स्नातकोत्तर के विभिन्न विषयों के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। हालांकि प्रदेशभर में कालेजों में प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई नियमित रूप से शुरू हो चुकी है।

डायरेक्टर हायर एजुकेशन ने जारी किया पत्र | Hisar News

इस संबंध में डायरेक्टर हायर एजुकेशन की तरफ से हरियाणा के सरकारी कॉलेजों के प्रिंसिपल,हरियाणा के सहायता प्राप्त निजी कॉलेज,हरियाणा के स्व-वित्तपोषित महाविद्यालयों के प्राचार्य के नाम पत्र भी जारी कर दिया गया है। जारी किए गए पत्र के अनुसार यूजी प्रथम वर्ष और द्वितीय/तृतीय वर्ष के प्रवेश के संबंध में जारी पिछले पत्र की निरंतरता में और प्रवेश पोर्टल खोलने के लिए विभिन्न कॉलेजों और छात्रों से प्राप्त विभिन्न अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए दाखिला पोर्टल फिर से ओपन किया जा रहा है। यूजी प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश पोर्टल और दूसरा/तीसरा वर्ष (यूजी/पीजी) के विद्यार्थी 21 से 30 अगस्त तक फिर से नए सिरे से अप्लाई कर सकते हैं।

ताकि वंचित विद्यार्थियों को मिल सके दाखिला

ताकि अब तक दाखिलों से वंचित रहे विद्यार्थियों को दाखिला मिल सके। ज्ञात रहे कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी हरियाणा के हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर पर सीटें नहीं भरी जा सकी है। इसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्र के कई कॉलेजों में विद्यार्थियों की संख्या कम होने की वजह से वर्कलोड भी काम हो गया है यदि अब भी इन कॉलेज में बच्चों की संख्या पूरी नहीं होती है तो इन कॉलेज में कार्यरत एक्सटेंशन लेक्चरर पर इसकी गाज गिर सकती है। हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए जारी किए गए भर्ती विज्ञापन पर भी विद्यार्थियों की संख्या का असर पड़ सकता है। Hisar News

यह भी पढ़ें:– Haryana-Punjab Weather News: हरियाणा-पंजाब में कब होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने बता दी तारीख, जानिये…

स्नातक कक्षाओं के दाखिले कल से फिर शुरू
झज्जर (सच कहूँ न्यूज)। विभिन्न कॉलेजों की बीए, बीएससी, बीकॉम आदि स्नातक कक्षाओं की खाली सीटों को भरने के लिए 25 सितंबर से एक बार फिर फिजिकल (Physical) काउंसलिंग शुरू होगी और 30 सितंबर तक दाखिले होंगे। उच्चतर शिक्षा विभाग के पत्र में बताया गया है कि कॉलेजों और विद्यार्थियों से प्राप्त कई अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए यूजी कक्षाओं का प्रवेश पोर्टल 25 सितंबर से 30 सितंबर तक फिजिकल काउंसलिंग के लिए फिर से खोला जाएगा। ऐसा उन विद्यार्थियों को अंतिम अवसर प्रदान करने के लिए किया गया है, जिन्होंने पहले दाखिला नहीं लिया था।

इसके बाद अंतिम तिथि को नहीं बढ़ाया जाएगा। प्रेस एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में बीए की 125, बीएससी नॉन मेडिकल की 239, बीएससी मेडिकल की 47, बीकॉम की 39, बीकॉम आॅनर्स की 30 और बीबीए की 38 सीटें खाली हैं। जिन विद्यार्थियों को दाखिला लेना है, वे अपने आॅनलाइन फॉर्म की हार्ड कॉपी, दसवीं और बारहवीं कक्षा के प्रमाण पत्रों, चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आरक्षित वर्ग प्रमाण पत्र और इनकी प्रतियां लेकर कॉलेज में उपस्थित हों। Jhajjar News

यह भी पढ़ें:– डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने टाउन पुलिस थाना पर किया प्रदर्शन

आईटीआई में दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी
8 से 21 जून तक विभाग की वेबसाइट पर करना होगा आवेदन

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग (Industrial Training Department) ने राज्य के सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में चलाए जा रहे विभिन्न इंजीनियरिंग व गैर इंजीनियरिंग व्यवसायों में सत्र 2023-24 के दाखिले का शैड्यूल जारी कर दिया है। एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 8 जून से शुरू होगी, जोकि 21 जून तक जारी रहेगी। आवेदन विभाग की वेबसाइट एडमिशन डॉट आईटीआई हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर आॅनलाइन करना होगा। विभिन्न दाखिला चरणों में मैरिट एवं सीट अलाटमेंट जारी करने के कार्यक्रम बारे सूचना भी दाखिला वैबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। जिले की 8 सरकारी आईटीआई में 2624 सीटों पर एडमिशन होंगे। जीवननगर आईटीआई में 4 ट्रेड, रानियां में दो ट्रेड व ओढां में अतिरिक्त ट्रेड में दाखिला होगा। (ITI Admission Schedule)

आईटीआई में कारपेंटर, कोपा, ड्रॉफ्टमैन, ड्रेस मेकिंग, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, फिटर ड्यूल, मशीनिश्ट, मोटर व्हीकल, मैकेनिक, मैकेनिक डीजल इंजन, पेंटर, प्लंबर, सिलाई टेक्नोलॉजी, स्टेनो हिंदी, स्टेनो इंग्लिश, टर्नर, वेल्डर, वायरमैन, मैकेनिक आॅटो बॉडी पेटिंग सहित कई ट्रेड पर दाखिला होना है।

इन आईटीआई में सीटों पर होंगे दाखिले | (ITI Admission Schedule)

आईटीआई              ट्रेड      सीटें

अलीकां              7     124

जीवननगर          3       60

चौटाला            12      360

ना. चौपटा        14       416

ओढां              08      252

रानियां            13      264

सरसा (बॉयज)   24      856

सरसा (महिला)  11      292

दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है। दाखिले को लेकर विद्यार्थियों को आॅनलाइन आवेदन करने होंगे। दाखिला को लेकर आईटीआई में हेल्प डेस्क बनाए गए है। विद्यार्थियों को दाखिला के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आएगी।

– राजेंद्र बाना, प्रिंसीपल, आईटीआई सरसा।

यह भी पढ़ें:– 2000 Rupee Note: 2 हजार के नोट पर नया विवाद, जानिये क्या है मामला

आइटीआई में दाखिला प्रक्रिया को लेकर तैयारियां शुरू, आनलाइन होगी प्रक्रिया
आवेदन के लिए विद्यार्थी की अपनी मेल आईडी व मोबाइल नंबर होना जरूरी

सरसा (सुनील वर्मा)। आइटीआई में दाखिला की प्रक्रिया को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। आइटीआई में दाखिला के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की अपनी मेल आईडी व मोबाइल नंबर होना जरूरी है। इस वर्ष भी दाखिला लेने के लिए दाखिला की प्रकिया आनलाइन होगी। जिसको लेकर स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग निदेशालय की ओर से प्रदेश की सरकारी व निजी आइटीआई में दाखिला के लिए जुलाई माह से प्रक्रिया शुरू की जानी है। जिसको लेकर निदेशालय ने आइटीआई में दाखिला करने के लिए कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गये हैं। राजकीय आइटीआई में 30 प्रतिशत सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित की गई हैं। गौरतलब है कि सरसा जिले में 15 सरकारी व 12 निजी आइटीआई है। जिनमें करीब दस हजार सीटें हैं।

परिणाम हो चुके हैं घोषित

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी ने दसवीं व बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया हुआ है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा भी जल्द ही दसवीं व बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाना है। ऐसे में विद्यार्थी दाखिला लेने के लिए तैयारियां कर रहे हैं। आइटीआई संस्थानों में विद्यार्थी पहुंचकर दाखिला प्रक्रिया के बारे में जानकारी ले रहे हैं। इससे विद्यार्थी अपनी मनपसंद सीट में दाखिला ले सकें।

ये दस्तावेज जरूरी

आइटीआई में दाखिला के लिए विद्यार्थी जरूरी दस्तावेज तैयार रखे। जिससे दाखिला प्रक्रिया शुरू होने पर किसी प्रकार की कोई परेशानी न झेलनी पड़े। दाखिला के लिए विद्यार्थियों को अपनी मेल बना ले। इसी के साथ दसवीं व बारहवीं कक्षा की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, पिता या माता का आय प्रमाणपत्र, हरियाणा रिहायशी प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, चरित्र प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र जरूरी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

नर्सरी दाखिले की अवधि दो सप्ताह के लिए बढ़ी
नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नर्सरी दाखिले की अवधि को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर वीरवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा मौजूदा कोविड परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी/प्रवेश स्तर की कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को दो सप्ताह के लिए बढ़ाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया 15 दिसम्बर से शुरू हुआ था और आवेदन की अंतिम तिथि सात जनवरी है।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए तीसरी लहर है मगर दिल्ली की यह पांचवी लहर होगी। दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 10 हजार छह सौ 65 मामले आए हैं। संक्रमण दर 11.88 फीसदी तक पहुंच गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

‘134ए के तहत बच्चों को दाखिला दें निजी स्कूल’
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर उठाई मांग

उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। एक तरफ भाजपा सरकार स्वयं शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कर देश का भविष्य उज्ज्वल बनाने की बात करती है, वही दूसरी तरफ स्वयं सरकार द्वारा शुरू किए नियम 134ए के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के बच्चों का दाखिला नहीं हो पा रहा है। जिससे बच्चों का भविष्य अंधकार की ओर जाता दिखाई दे रही है। नियम-134ए के तहत बच्चों का दाखिला स्कूलों में करवाए जाने की मांग को लेकर बुधवार को यूथ कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर राकेश शर्मा ने कहा कि सरकार व निजी स्कूलों के आपसी मतभेद का खामियाजा विद्यार्थियों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यार्थियों के प्रति भी अपनी दोहरी नीति अपना रही है, एक तरफ तो सरकार कहती है कि शिक्षा के स्तर को बढ़ावा दिया जा रहा है। वही दूसरी तरफ 134ए की परीक्षाएं करवाने के बाद भी स्कूलों में ही बच्चों का दाखिला नहीं हो रहा है, जिसके चलते बच्चों के अभिभावक अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनके हाथ सिर्फ निराशा ही लग रही है। शर्मा ने कहा कि 134ए के तहत स्कूलों में दाखिला की अंतिम तिथि 24 दिसंबर निर्धारित की गई है, लेकिन निजी स्कूल संचालक कहते हैं कि जब सरकार उन्हें रुपए देगी, वे तभी बच्चों का दाखिला करेंगे। ऐसे में बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। इसीलिए उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप मांग की है कि वे निजी स्कूलों को सख्त निर्देश दे कि 134ए के तहत बच्चों का दाखिला करें, ताकि बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो। इस अवसर पर सुधांशु, गौरव, सचिन, दीपक, जतिन, अमित, हर्ष, मोनू, हिमांशु, प्रमोद सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 20 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल, कॉलेज में दाखिला के लिए आज से करना होगा पोर्टल पर आवेदन
सच कहूँ/सुनील वर्मा

सरसा। कालेजों में दाखिला के लिए वीरवार से प्रक्रिया शुरू होगी। उच्चतर शिक्षा विभाग आनलाइन आवेदन के लिए सुबह से पोर्टल खोला जाएगा। जिसके तहत 20 अगस्त तक आनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल खुला रहेगा और बाद में बंद कर दिया जाएगा। आनलाइन आवेदन प्रक्रिया के साथ ही कालेज प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी। वहीं 25 अगस्त को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। जिसमें नाम आने वाले विद्यार्थियों को 28 जुलाई तक फीस जमा करवाने का समय दिया गया है।

कोरोना महामारी को देखते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने जल्दी ही कॉलेजों में शिक्षण कार्य शुरू करने के लिए शेड्यूल जारी किया है। कोरोना महामारी के कारण पहले ही दाखिला प्रक्रिया देरी से शुरू हो रही है। इसलिए 31 अगस्त तक दो मेरिट सूची जारी करके उनकी फीस जमा करवाने का शेड्यूल जारी हुआ है ताकि एक सितंबर से कालेजों में शिक्षण कार्य आरंभ हो सके।

ये रहेगा शैड्यूल

आनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुलेगा, 12 अगस्त से 20 अगस्त तक

आनलाइन दस्तावेजों की जांच होगी,13 अगस्त से 22 अगस्त तक

पहली मेरिट लिस्ट तैयार होगी,23 अगस्त से 24 अगस्त तक

पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी, 25 अगस्त को

पहली लिस्ट में नाम आने पर फीस जमा करवाने की तिथि, 25 अगस्त से 28 अगस्त तक

दूसरी मेरिट सूची तैयार होगी, 29 अगस्त

दूसरी मेरिट सूची जारी होगी, 30 अगस्त

दूसरी लिस्ट में नाम आने पर फीस जमा करवाने की तिथि,30 अगस्त से 31 अगस्त तक

शिक्षण सत्र आरंभ, एक सितंबर

रिक्त बची सीटों के लिए एडमिशन पोर्टल दोबारा खोलने की तिथि, एक सितंबर

दस्तावेज अस्वीकार होने पर एसएमएस से मिलेगी सूचना

किस कॉलेज में कितनी सीटें

राजकीय नेशनल कालेज

बीए प्रात: कालीन 1120 सीटें

बीए सायंकालीन 240 सीटें

बीकाम 240 सीटें

बीएससी नान मेडिकल व कंप्यूटर साइंस 320

बीएससी मेडिकल 160 सीटें

बीए आनर्स अर्थशास्त्र 40 सीटें

एमए अंग्रेजी 40 सीटें

एमए पंजाबी 40 सीटें

एमए हिंदी 40 सीटें

एमए इतिहास 40 सीटें

एमए राजनीतिक शास्त्र 40 सीटें

एमए मनोविज्ञान 40 सीटें

एमए अर्थशास्त्र 45 सीटें

राजकीय महिला कालेज

बीए 430 सीटें

बीकाम 160 सीटें

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

विद्यार्थियों को अब एसएलसी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विद्यालयों के चक्कर
सरकारी विद्यालय में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को तुरंत मिलेगा ऑनलाइन दाखिला

स्कूल मुखिया दाखिले के पश्चात विद्यार्थी के पिछले स्कूल को दाखिला संबंधी देंगे लिखित सूचना

15 दिन में जारी करनी होगी एसएलसी, अन्यथा बाद में स्वत: ही एसएलसी जारी मानी जाएगी

सरसा(सच कहूँ/सुनील वर्मा)। प्राइवेट स्कूलों से सरकारी विद्यालयों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि सरकारी स्कूल में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी को अब एसएलसी यानि स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट के लिए प्राइवेट स्कूलों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सोमवार को शिक्षा निदेशालय ने बड़ा फैसला लेते हुए हरियाणा के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों एवं सरकारी स्कूलों के मुखियाओं को पत्र जारी कर निर्देश दिए है कि जो विद्यार्थी सरकारी स्कूल में दाखिला लेना चाहता है, उसका तुरंत प्रभाव से सरकारी स्कूल में आॅनलाइन दाखिला करें और पिछले स्कूल को विद्यार्थी के दाखिला की लिखित सूचना देकर 15 दिन के अंदर एसएलसी जारी करने का आग्रह करें। वहीं विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि अगर 15 दिन में एसएलसी जारी नहीं की गई तो इसके पश्चात स्वत: ही एसएलसी जारी हुई मान ली जाएगी।

प्राइवेट विद्यालय एसएलसी देने में करते हैं आनाकानी

दरअसल हर वर्ष नए शिक्षा सत्र के दौरान बहुत से विद्यार्थी प्राइवेट स्कूलों से हटकर सरकारी स्कूलों में दाखिला लेना चाहते हैं। मगर उन्हें दाखिला के लिए अपने पिछले स्कूल से एसएलसी लेना जरूरी था और प्राइवेट स्कूल उन्हें जल्दी से एसएलसी देते नहीं थे। जिस कारण बहुत से विद्यार्थी सरकारी स्कूल में दाखिला लेने से वंचित रह जाते थे। अब जब कोरोना महामारी के दौरान सरकारी स्कूलों में आॅनलाइन दाखिले किए जा रहे हैं। इस दौरान भी प्राइवेट स्कूलों द्वारा एसएलसी जारी नहीं करने की शिकायत मिल रही थी, जिस पर अब शिक्षा निदेशालय द्वारा यह फैसला लिया गया है। पत्र में लिखा गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की अनुपालना में विद्यार्थी अपनी इच्छा के विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने के लिए अधिकृत है।

‘‘शिक्षा निदेशालय द्वारा एसएलसी संबंधी पत्र जारी किया गया है। जिसके बारे में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अवगत करवा दिया जाएगा। पत्र के मुताबिक सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को आॅनलाइन दाखिला दिया जाएगा और उनके पिछले स्कूल को एसएलसी देने के लिए लिखित में अवगत करवाया जाएगा। अगर फिर भी विद्यालय एसएलसी जारी नहीं करते तो स्वत: ही एसएलसी जारी हुई मान ली जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

प्राइमरी स्कूल में कक्षाएं चलती रहें, इसलिए 15 भेड़ों को एडमिशन दे दिया
स्कूल में भर्ती के वक्त भेड़ों का जन्म प्रमाणपत्र भी पेश किया गया

पेरिस (एजेंसी)। फ्रांस के एक प्राइमरी स्कूल में 15 भेड़ों को एडमिशन दिया गया है। दरअसल स्कूल की कुछ कक्षाओं पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। स्कूल में महज 261 बच्चे पढ़ते हैं। कुछ अभिभावकों ने स्कूल में घटती बच्चों की संख्या की शिकायत की थी। लिहाजा स्कूल प्रशासन ने भेड़ों को भर्ती करने का तरीका अपनाया।

यह स्कूल क्रेत्स ऑन बेलडोन शहर में स्थित है। यहां की आबादी महज चार हजार है। स्कूल में भर्ती के लिए भेड़ें एक स्थानीय चरवाहे ने मुहैया कराईं। जब भेड़ों को स्कूल लाया गया, तो उनकी निगरानी के लिए चरवाहे के कुत्ते आगे-पीछे चल रहे थे। स्कूल में भर्ती के वक्त भेड़ों का जन्म प्रमाणपत्र भी पेश किया गया।

स्कूल यानी बच्चों की कितनी संख्या

स्कूल में भेड़ों की भर्ती जैसे कदम के पीछे एक अभिभावक गेल लावेल हैं। उनके मुताबिक- दुर्भाग्य से राष्ट्रीय शिक्षा आंकड़ों में सिमटकर रह गई है। स्कूल की संख्या में भी इजाफा हुआ है। यह अच्छा है। स्कूल में फिलहाल 11 कक्षाएं हैं। कक्षाओं की संख्या घटाकर 10 करने का गेल ने विरोध किया था। उनके मुताबिक- ऐसा करने का मतलब हर क्लास में औसतन 24 से 26 बच्चे हो जाएंगे जो ज्यादा हैं।

स्थानीय मेयर ज्यां-लुई मैरे ने भी स्कूल में भेड़ भर्ती करने के लिए प्रस्ताव रखा था। मैरे के बच्चे भी उसी प्राइमरी स्कूल में पढ़ते हैं, जहां भेड़ों की भर्ती की गई है। बच्चे भेड़ों के स्कूल में आने से काफी खुश हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।