Hemant Kumar - Sach Kahoon Hindi

जेल महानिदेशक लोहिया का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया की हत्या के आरोपी घरेलू सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने कहा कि लोहिया के घरेलू सहायक यासिर अहमद यहां कान्हाचक इलाके में एक खेत में छिपा था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा, ‘रात भर की गई सघन तलाश अभियान के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया है। गौरतलब है कि सोमवार रात यहां के उधेवाला इलाके में जेल महानिदेशक लोहिया का शव मिला था। सिंह ने कहा कि घरेलू सहायक रामबन का यासिर अहमद हत्या का मुख्य आरोपी है।

यह भी पढ़ें:– चीन की हर गतिविधि पर नजर रख रहा है भारत: वायुसेना प्रमुख

उन्होंने कहा कि घटना स्थल से एकत्र किए गए सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध को अपराध के बाद भागते हुए देखा गया है। उन्होंने कहा, ‘वह करीब छह महीने पहले से वह घर में घरेलू सहायक के तौर पर काम कर रहा था और वह गुस्सैल प्रवृति का है। एडीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार अभी तक कोई आतंकी कृत्य स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन किसी भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है और इस मामले में गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार को जब्त कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि लोहिया को इस साल अगस्त में जेल विभाग का महानिदेशक नियुक्त किया गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

फिजाओं में आज भी गूंजती है हेमंत कुमार के संगीत की खूशबू
मुंबई (वार्ता)

फिल्म जगत को अपनी मधुर संगीत लहरियों से सजाने संवारने वाले महान संगीतकार और पार्श्वगायक हेमंत कुमार मुखोपाध्याय उर्फ हेमंत दा के गीत आज भी फिजां में गूंजते महसूस होते हैं। बनारस में 16 जून 1920 को जन्मे हेमंत कुमार ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कलकत्ता के मित्रा इंस्टीच्यूट से पूरी की। इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद हेमंत कुमार ने जादवपुर विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग में दाखिला ले लिया लेकिन कुछ समय बाद हेमंत कुमार ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी क्योंकि उनका रूझान संगीत की ओर हो गया था और वह संगीतकार बनना चाहते थे । इस बीच हेमंत कुमार ने साहित्य जगत मे भी अपनी पहचान बनानी चाही और एक बंगाली पत्रिका ..देश ..में उनकी एक कहानी भी प्रकाशित हुई लेकिन वर्ष 1930 के अंत तक उन्हाेंने अपना पूरा ध्यान संगीत की ओर लगाना शुरू कर दिया।

अपने बचपन के मित्र सुभाष की सहायता से वर्ष 1930 में हेमंत कुमार को आकाशवाणी के लिये अपना पहला बंगला गीत गाने का मौका मिला। उन्हाेंने संगीत की अपनी प्रारंभिक शिक्षा बंगला संगीतकार शैलेश दत्त गुप्ता से ली। हेमंत कुमार ने उस्ताद फैयाज खान से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा भी ली। वर्ष 1937 मे शैलेश दत्त गुप्ता के संगीत निर्देशन में एक विदेशी संगीत कंपनी कोलंबिया लेबल के लिये उन्हाेंने गैर फिल्मी गीत गाये। इसके बाद हेमंत कुमार ने लगभग हर वर्ष ग्रामोफोनिक कंपनी ऑफ इंडिया के लिये अपनी आवाज दी। ग्रामोफाेनिक कंपनी के लिये ही 1940 कमल दास गुप्ता के संगीत निर्देशन में उन्हें अपना पहला हिन्दी गाना ..कितना दुख भुलाया तुमने .. गाने का मौका मिला जबकि वर्ष 1941 में प्रदर्शित एक बंगला फिल्म के लिये उन्होंने अपनी आवाज दी।

वर्ष 1944 मे एक गैर फिल्मी बंगला गीत के लिये हेमंत कुमार ने संगीत दिया। इसी वर्ष पंडित अमर नाथ के संगीत निर्देशन में उन्हें अपनी पहली हिन्दी फिल्म ..इरादा ..में गाने का मौका मिला। इसके साथ ही वर्ष 1944 में रवीन्द्र नाथ ठाकुर के ..रवीन्द्र संगीत .. के लिये हेमंत कुमार ने गाने रिकाॅर्ड किये। वर्ष 1947 में बंगला फिल्म ..अभियात्री .. के लिये बतौर संगीतकार काम किया। इस बीच हेमंत कुमार भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) के सक्रिय सदस्य के रूप में काम करने लगे । धीरे-धीरे वह बंगला फिल्मों में बतौर संगीतकार अपनी पहचान बनाते चले गये। इस दौरान उन्हाेंने कई बंगला फिल्मों के लिये संगीत दिया जिनमें हेमेन गुप्ता निर्देशित कई फिल्में शामिल है ।

हेमेन गुप्ता कुछ समय बाद मुंबई आ गये और उन्होंने हेमंत कुमार को भी मुंबई आने का न्यौता दिया। वर्ष 1951 मे फिल्मीस्तान के बैनर तले बनने वाली अपनी पहली हिन्दी फिल्म ..आनंद मठ .. के लिये हेमेन गुप्ता ने हेमंत कुमार से संगीत देने की पेशकश की। फिल्म आनंदमठ की सफलता के बाद हेमंत कुमार बतौर संगीतकार फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित हो गये । फिल्म आनंदमठ में लता मंगेश्कर की आवाज में गाया हुआ ..वंदे मातरम .. आज भी श्रोताओं को भावावेश में ला देता है। वर्ष 1954 में हेमंत कुमार के संगीत से सजी फिल्म ..नागिन .. की सफलता के बाद वह सफलता के शिखर पर पहुंच गये। फिल्म नागिन का एक गीत .. मन डोले मेरा तन डोले .. आज भी श्रोताओं के बीच काफी लोकप्रिय है।इस फिल्म के लिये वह सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किये गये।

वर्ष 1959 में हेमंत कुमार ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र मे भी कदम रखा और ..हेमंता बेला प्रोडक्शन .. नाम की फिल्म कंपनी की स्थापना की जिसके बैनर तले मृणाल सेन के निर्देशन में एक बंगला फिल्म ..नील आकाशेर नीचे .. का निर्माण किया । इस फिल्म को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल दिया गया। इसके बाद हेमंत कुमार ने अपने बैनर तले बीस साल बाद .कोहरा, बीबी और मकान .फरार . राहगीर और खामोशी जैसी कई हिन्दी फिल्मों का भी निर्माण किया।

वर्ष 1971 में हेमंत कुमार ने एक बंगला फिल्म ..आनंदिता .. का निर्देशन भी किया लेकिन यह फिल्म बॉक्स आफिस पर बुरी तरह से नकार दी गयी। वर्ष 1979 में हेमंत कुमार ने चालीस और पचास के दशक में सलिल चौधरी के संगीत निर्देशन मे गाये गानों को दोबारा रिकार्ड कराया और उसे ..लीजेंड ऑफ ग्लोरी -2 .. के रूप में जारी किया और यह एलबम काफी सफल भी रही।

वर्ष 1989 में हेमंत कुमार बंगलादेश के ढाका शहर में ..माइकल मधुसूधन अवार्ड लेने गये जहां उन्होंने एक संगीत समारोह मे हिस्सा भी लिया । समारोह की समाप्ति के बाद भारत लौटने पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा और 26 सिंतबर 1989 को वह इस दुनिया को अलविदा कह गये।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो