Samsung - Sach Kahoon Hindi

Delhi Police: नकली मोबाइल बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
दिल्ली के करोल बाग का मामला

नई दिल्ली (एजेंसी)। Fake Samsung Phone: दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की स्पेशल स्टाफ टीम ने करोल बाग इलाके में प्रीमियम सैमसंग मोबाइल की नकली असेंबली और बिक्री में शामिल एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। टीम ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 512 नकली प्रीमियम सैमसंग मोबाइल फोन सहित भारी मात्रा में मोबाइल पार्ट्स बरामद किए हैं।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह गिरोह चीन से आयात किए गए स्पेयर पार्ट्स का इस्तेमाल कर सैमसंग के अल्ट्रा, फोल्ड और फ्लिप जैसे हाई-एंड मॉडल तैयार करता था और उन पर फर्जी आईएमईआई नंबर और ‘मेड इन वियतनाम’ लिखे स्टिकर लगाकर इन फोन को बाजार में ब्रांडेड बताकर 35 से 40 हजार रुपए में बेच रहा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि बीडनपुरा, करोल बाग स्थित एक दुकान में चोरी के मोबाइल खरीदने के साथ-साथ चीन से आए पुर्जों से नए जैसे दिखने वाले प्रीमियम मोबाइल तैयार किए जा रहे हैं। इन फोन में पुराने मदरबोर्ड लगाए जाते थे, नकली आईएमईआई चिपकाए जाते थे और इन्हें खुले बाजार में नया बताकर बेचा जाता था।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 14 दिसंबर की मध्यरात्रि में दुकान पर छापेमारी कर चार आरोपियों को मोबाइल असेंबल करते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान हकीम, मेहताब अहमद अंसारी, रवि आहूजा और राहुल के रूप में हुई। दुकान की तलाशी में 512 तैयार और आधे तैयार प्रीमियम सैमसंग मोबाइल फोन, 124 मदरबोर्ड, 138 बैटरियां, 459 फर्जी आईएमईआई लेबल, मोबाइल बॉक्स, सैकड़ों एक्सेसरीज और असेंबली में इस्तेमाल होने वाले विशेष औजार मिले। Delhi Police

यह भी पढ़ें:– Beekeeping: मैदानी खेतों से पहाड़ी बागानों तक पहुंच रखने वाले मौन पालकों का शहद अर्थशास्त्र है अजब

Samsung: सैमसंग ने लांच किया गैलेक्सी A55 5G और गैलेक्सी A35
लखनऊ (सच कहूँ न्यूज)। Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G: देश के जाने माने कंज्‍यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने गुरुवार को मोबाइल फोन के मिड प्रीमियम सेगमेंट के अपने दो नये ब्रांड गैलेक्सी ए55 5जी और गैलेक्सी ए35 5जी को लॉन्च करने की घोषणा की। Samsung

नई ए सीरीज के डिवाइस में गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन, एआई संवर्धित कैमरा फीचर्स और टैंपर-प्रतिरोधी सुरक्षा समाधान, सैमसंग नॉक्स वॉल्ट समेत कई अन्य नए फीचर्स शामिल किये गये हैं।

सैमसंग (Samsung) इंडिया के एमएक्स बिजनेस के निदेशक अक्षय गुप्ता ने यहां बताया कि गैलेक्सी ए सीरीज पिछले दो वर्षों से भारत में सबसे अधिक बिकने वाली स्मार्टफोन सीरीज रही है। ए55 5जी को मेटल फ्रेम में और गैलेक्सी ए35 5जी को प्रीमियम ग्लास बैक के साथ पेश किया गया है। इन्हें आईपी67 रेटिंग दी गई है, जिसका मतलब है कि ये एक मीटर ताजे पानी में 30 मिनट तक रह सकते हैं। साथ ही ये धूल और रेत प्रतिरोधी भी हैं।

उन्होने कहा कि नए ए सीरीज स्मार्टफोन यूजर्स के कंटेंट गेम को अगले स्तर पर ले जाने के लिए कई इनोवेटिव एआई-एन्हांस्ड कैमरा फीचर्स के साथ आते हैं। इन सुविधाओं में फोटो रीमास्टर, इमेज क्लिपर और ऑब्जेक्ट इरेज़र समेत कई अन्य फीचर्स शामिल हैं। गैलेक्सी ए55 5जी और ए35 5जी एआई इमेज सिग्नल प्रोसेसिंग (आईएसपी) द्वारा एन्‍हैंस्‍ड नाइटोग्राफी के साथ 50 एमपी ट्रिपल कैमरा के साथ आते हैं जो ए-सीरीज़ पर पहले कभी नहीं देखी गई बेहद कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें लेता है।

गुप्ता ने दावा किया कि सैमसंग नॉक्स वॉल्ट सिक्योरिटी ए-सीरीज में पहली बार आई है, जिससे शानदार सुरक्षा अधिक लोगों की पहुंच में होगी। हार्डवेयर-आधारित सुरक्षा सिस्टम हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर दोनों हमलों के खिलाफ व्यापक सुरक्षा प्रदान करती है। यह डिवाइस पर सबसे महत्वपूर्ण डेटा को सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है, जिसमें लॉक स्क्रीन क्रेडेंशियल, जैसे पिन कोड, पासवर्ड और पैटर्न शामिल हैं।

गैलेक्सी ए55 5जी और गैलेक्सी ए35 5जी खरीदारों को सैमसंग (Samsung) वॉलेट तक पहुंच मिलेगी, जो एक मोबाइल वॉलेट सॉल्यूशंस है जो आपको अपने गैलेक्सी डिवाइस में भुगतान कार्ड, डिजिटल आईडी, यात्रा टिकट समेत अन्य अपनी आवश्यक चीजें आसानी से और सुरक्षित रूप से ले जाने की सुविधा देता है। इन डिवाइसेस में बेहद लोकप्रिय वॉयस फोकस सुविधा भी है जो यूजर्स को आस पास के शोर की चिंता किए बिना कॉल करने और रिसीव करने की सुविधा देती है।

उन्होने बताया कि इन फोन के साथ, सैमसंग चार साल तक एंड्रॉइड ओएस अपग्रेड और पांच साल के सुरक्षा अपडेट प्रदान करेगा, जिससे डिवाइसों को सभी नवीनतम गैलेक्सी और एंड्रॉइड सुविधाओं से लैस रखकर उसके लाइफ साइकल का बेहतर प्रबंधन किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:– कड़े मुकाबले में मेजबान ने कर्नाटक को हरा ट्राफी पर किया कब्जा

सैमसंग ने लुभावने आफर्स के साथ गैलेक्सी जैड सीरीज बाजार में उतारी
लखनऊ (एजेंसी)। देश में लोकप्रिय कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग ने गुरूवार को लेटेस्ट गैलेक्सी जैड सीरीज भारतीय बाजार में पेश की। चौथी जनरेशन के फोल्डेबल, गैलेक्सी जैड फोल्ड4 और गैलेक्सी जैड फ्लिप4 अब आॅनलाईन एवं सभी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। सैमसंग इंडिया में सीनियर डायरेक्टर, मोबाइल बिजनेस, गुफरान आलम ने कहा, ‘ गैलेक्सी की चौथी जनरेशन में गैलेक्सी जैड 4 में सैमसंग का बेहतरीन स्मार्टफोन इनोवेशन है।

फ्लैगशिप कैमरा के साथ अपनी श्रेणी में सबसे तीव्र प्रोसेसर और आॅल-न्यू डिजाईन प्रदान करते हुए गैलेक्सी जैड फोल्ड 4 अभी तक का सबसे शक्तिशाली स्मार्टफोन है। गैलेक्सी जैड फ्लिप4 के फ्लेक्सकैम के द्वारा हैंड्सफ्री वीडियो शूट किए जा सकते हैं। हमारी लेटेस्ट गैलेक्सी जैड सीरीज यूजर्स का स्मार्टफोन से इंटरैक्ट करने का अनुभव बदल देगी।

फोन को खोले बिना ही बहुत कुछ कर सकते हैं

उन्होने कहा ‘गैलेक्सी जैड फ्लिप4गैलेक्सी जैड फ्लिप4 में कंपैक्ट क्लैमशेल डिजाईन है। इसके इनोवेटिव फॉर्म फैक्टर द्वारा आप पूरी तरह से हैंड्सफ्री रह सकते हैं और फोन को खोले बिना ही बहुत कुछ कर सकते हैं, आप कॉल्स ले सकते हैं और टैक्स्ट का जवाब भी दे सकते हैं। हमारे फ्लेक्सकैम इनोवेशन द्वारा आप वॉईस कमांड द्वारा या फिर केवल अपनी हथेली को सामने रखकर हैंड्सफ्री वीडियो शूट कर सकते हैं और विभिन्न एंगल्स पर ग्रुप सेल्फी ले सकते हैं।

आप अपग्रेडेड क्विक शॉट मोड के साथ मुख्य कैमरा द्वारा कवर स्क्रीन से हाई क्वालिटी सेल्फी ले सकते हैं। आप क्विक शॉट मोड में हाई-क्वालिटी वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू करें और फिर सुगमता से फ्लेक्स मोड में स्विच करके वीडियो रोके बिना रिकॉर्डिंग को हैंड्सफ्री जारी रखें। क्विक शॉट के साथ यूजर्स पोट्रेट मोड में सेल्फी शूट कर सकते हैं और वास्तविक फोटो अनुपात में प्रिव्यू देख सकते हैं।

सैमसंग लाईव और सैमसंग एक्सक्लुसिव स्टोर में 97,999 रु. में उपलब्ध

गुफरान ने कहा कि गैलेक्सी जैड फ्लिप 4 में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8+ जनरेशन 1 का प्रोसेसर है और इसमें 10 प्रतिशत ज्यादा बैटरी क्षमता है। इसमें 3700 एमएएच की बैटरी है, जिसके द्वारा आप एक बार बैटरी पूरी चार्ज करके ज्यादा लंबे समय तक कैप्चर कर सकते हैं, वॉच कर सकते हैं और कनेक्टेड रह सकते हैं। सुपर फास्ट चार्जिंग द्वारा आपके फोन की बैटरी 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाती है। उन्होने बताया कि गैलेक्सी जैड फ्लिप 4 और गैलेक्सी जैड फोल्ड 4 की प्रि-बुकिंग 16 अगस्त को सभी प्रमुख आॅनलाईन एवं आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो चुकी है।

गैलेक्सी जैड फ्लिप4 का मूल्य 8जीबी+128जीबी वैरिएंट के लिए 89,999 रु. और 8जीबी+256जीबी वैरिएंट के लिए 94,999 रु. है। बिस्पोक एडिशन में ग्लास कलर और फ्रेम आॅप्शंस हैं, जो सैमसंग लाईव और सैमसंग एक्सक्लुसिव स्टोर में 97,999 रु. में उपलब्ध होगा।

डेबिट कार्ड पर 8,000 रु. का कैशबैक

गैलेक्सी जैड फोल्ड 4 का मूल्य 12जीबी+256जीबी वैरिएंट के लिए 1,54,999 रु. और 12जीबी+512जीबी वैरिएंट के लिए 1,64,999 रु. है। ग्राहक 12जीबी+1टीबी वैरिएंट केवल सैमसंग लाईव और सैमसंग एक्सक्लुसिव स्टोर्स पर 1,84,999 रु. में खरीद सकते हैं। जो ग्राहक गैलेक्सी जैड फोल्ड 4 प्रिबुक करेंगे, उन्हें 34,999 रु. की गैलेक्सी वॉच 4 क्लासिक 46मिमी बीटी केवल 2,999 रु. में मिलेगी।

इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 8,000 रु. का कैशबैक या 8000 रु. का अपग्रेड बोनस मिलेगा। जो ग्राहक गैलेक्सी जैड फ्लिप 4 प्रि-बुक करेंगे, उन्हें 31,999 रु. की गैलेक्सी वॉच 4 क्लासिक 42मिमी बीटी केवल 2,999 रु. में मिलेगी। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 7,000 रु. का कैशबैक या 7000 रु. का अपग्रेड बोनस मिलेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सैमसंग गैलेक्सी एम10 हुआ सस्ता
सैमसंग गैलेक्सी एम10 खरदीने की चाहत रखने वालों के लिए काम की खबर सामने आई है। सैमसंग गैलेक्सी एम10 की कीमत 1,000 रुपये कम कर दी गई है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Galaxy M10 की कीमत में कटौती केवल सीमित समय के लिए हुई है।

Galaxy M10 पर मिल रहा लिमिटेड-पीरियड आॅफर का लाभ आप ई-कॉमर्स साइट Amazon.in और सैमसंग इंडिया की वेबसाइट से उठा सकते हैं। याद करा दें कि सैमसंगॅ ने इस साल के शुरूआत में Galaxy M20 के साथ Galaxy M10 को भारत में लॉन्च किया था। Galaxy M10 को 7,990 रुपये की शुरूआती कीमत के साथ भारत में लॉन्च किया गया था। सैमसंग ब्रांड के इस हैंडसेट में इनफिनिटी-वी डिस्प्ले पैनल और दो रियर कैमरे दिए गए हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एम10 की भारत में कीमत

सैमसंग इंडिया के ट्विटर अकाउंट से हाल ही में ट्वीट करके Galaxy M10 की कीमत में सीमित समय के लिए कटौती की घोषणा की गई है। ट्वीट में इस बात का जिक्र है कि Galaxy M10 के 2 जीबी + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 6,990 रुपये तो वहीं इसके 3 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी एम 10 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी एम10 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस 9.5 पर चलेगा। सैमसंग गैलेक्सी एम10 में 6.22 इंच का एचडी+ (720७1520 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। हैंडसेट में आॅक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली जी71 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के दो वेरिएंट हैं- 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।

सैमसंग गैलेक्सी एम10 में दो रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/ 1.9 अपर्चर) का है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है। सेल्फी के लिए फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। सेल्फी सेंसर फेस अनलॉक के काम भी आएगा। हैंडसेट में 3.5 एमएम आॅडियो जैक और एफएम रेडियो भी है। सैमसंग गैलेक्सी एम10 डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5, जीपीएस कनेक्टिविटी फीचर से लैस है। फोन में जान फूंकने के लिए 3430 एमएएच की बैटरी दी गई है।

जनवरी 2019 में हुआ था लांच

याद करा दें कि, सैमसंग गैलेक्सी एम10 को इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। भारतीय मार्केट में गैलेक्सी एम10 के 2 जीबी + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,990 रुपये तो वहीं इसके 3 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 8,990 रुपये की कीमत के साथ उतारा गया था। आधिकारिक ट्वीट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी एम10 नई कीमत के साथ Amazon.in और सैमसंग इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट है।अमेजन पर तो नई कीमत के साथ सैमसंग गैलेक्सी एम10 को लिस्ट किया जा चुका है लेकिन खबर लिखे जाने तक कंपनी की वेबसाइट पर 3 जीबी रैम वेरिएंट तो 7,990 रुपये के साथ लिस्ट था लेकिन इसका 2 जीबी रैम वेरिएंट पुरानी कीमत के साथ ही उपलब्ध था।

सैमसंग ने बताया कि यह कटौती केवल सीमित समय के लिए है, हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि आखिर यह आॅफर कब तक जारी रहेगा। नई कीमत के बाद अब सैमसंग गैलेक्सी एम10 मार्केट में मौजूद सैमसंग गैलेक्सी एम10 2.2 स्मार्टफोन से मुकाबला करेगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एम10 ब्रांड का यह हैंडसेट भारत में लॉन्च होने वाले Redmi 7A को भी टक्कर देगा।

3जी सेवाएं बंद करेगा एयरटेल कोलकाता से हुई शुरूआत

नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने शुक्रवार को कोलकाता में 3 जी सेवा बंद करने की घोषणा की। यह कदम देश में तीसरी पीढ़ी की मोबाइल प्रौद्योगिकी को 4 जी से बदलने के लिए उठाया गया है। भारती एयरटेल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) रणदीप सेखों ने बयान में कहा, ‘हमारी योजना देशभर में सभी 3 जी स्पेक्ट्रम को बदलने की है और उनकी जगह पर चरणबद्ध तरीके से 4 जी प्रौद्योगिकी लगाई जा रही है। कोलकाता में एयरटेल 4 जी सेवा के लिए 900 मेगाहर्ट्ज आवृति के बैंड का इस्तेमाल करेगी।

इसका इस्तेमाल पहले 3 जी के लिए होता था। उन्होंने कहा, ‘एयरटेल ने अपने 4 जी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 3 जी में उपयोग हो रहे 900 मेगाहर्ट्ज का पुनर्वितरण किया है। कंपनी 900 मेगाहर्ट्ज बैंड में अत्याधुनिक एल 900 प्रौद्योगिकी को लगा रही है। यह 2300 मेगाहर्ट्ज और 1800 मेगाहर्ट्ज बैंड में 4 जी सेवा के पूरक है। एयरटेल का दावा है कि एल 900 प्रौद्योगिकी के साथ उसके स्मार्टफोन ग्राहक बेहतर 4 जी सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

सैमसंग का ट्रिपल रियर कैमरा स्मार्टफोन भारतीय बाजार में
नई दिल्ली (एजेंसी)। उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी सैमसंग Samsung इंडिया ने भारतीय बाजार में तीन रियर कैमरों वाले नये स्मार्टफोन गैलेक्सी ए7 लॉन्च करने की मंगलवार को घोषणा की जिनकी कीमत 28,990 रुपये तक है।

कंपनी के मोबाइल कारोबार के निदेशक सुमित वालिया ने यहां इस स्मार्टफोन को लॉन्च करते हुये कहा कि छह इंच स्क्रीन वाले इस फोन में 24 एमपी, आठ एमपी और पाँच एमपी के तीन रियर कैमरे हैं। इसके साथ ही इसमें 24 एमपी का सेल्फी फ्रंट कैमरा भी है।

उन्होंने कहा कि पहली बार सैमसंग ने एसडी कार्ड में ऐप इंस्टॉल करने का फीचर भी इस स्मार्टफोन में दिया है। उन्होंने बताया कि 3300 एमएएच बैटरी वाले इस स्मार्टफोन के दो संस्करण उतारे गये हैं जिसमें चार जीबी रैम और 64 जीबी रोम वाले फोन की कीमत 23,990 रुपये और छह जीबी रैम एवं 128 जीबी रोम वाले फोन की कीमत 28,990 रुपये है।

दोनों फोनों की मेमोरी एसडी कार्ड से 512 जीबी तक बढ़ायी जा सकती है। वालिया ने कहा कि इस नये स्मार्टफोन की कंपनी की वेबसाइट के साथ ही आॅनलाइन मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट पर और बेंगलुरु के ओपेरा हाउस स्थित कंपनी के एक्सक्लुसिव स्टोर में 27 और 28 सितंबर को बिक्री की जायेगी। इसके बाद यह स्मार्टफोन रिटेल स्टोर में उपलब्ध होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो