Modi targets Congress - Sach Kahoon Hindi

विपक्ष पर मोदी ने साधा निशाना
भोपाल (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर बड़ा हमला (Modi targets Congress) बोलते हुए कहा कि देश में गठबंधन में असफल रही पार्टी अब भारत के ‘बाहर’ गठबंधन खोज रही है। मोदी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई की ओर से यहां आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस हिंदुस्तान में गठबंधन में सफल नहीं हो रही इसलिए बाहर खोज रही है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि अब बाहर के देश तय करेंगे कि भारत का प्रधानमंत्री कौन हो।

इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता खो दी, पर क्या संतुलन भी खो दिया। पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री रहमान मलिक ने पिछले दिनों ट्वीट करते हुए कहा था कि भारत के अगले प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी से डरे हुए हैं। इस ट्वीट के बाद भाजपा ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के लिए पाकिस्तान से ‘कैंपेनिंग’ हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के साथ महात्मा गांधी और राममनोहर लोहिया भी मंजूर हैं। मोदी ने भोपाल के जंबूरी मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता महाकुंभ में लगभग 40 मिनट के अपने संबोधन में यह बात कही।

इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सहित केंद्र और प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की कोई भी पार्टी हो तीन महापुरुषों गांधी, लोहिया और दीनदयाल के विचारों पर ही राजनीति करती है। इनके विचारों के बिना आप नहीं चल सकते। राष्ट्र के विकास और कल्याण के लिए उनके विचारों से मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने दूसरे दलों को नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा को तीनों मंजूर हैं, क्योंकि उनकी पार्टी समन्वय में विश्वास रखती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो