UP police - Sach Kahoon Hindi
Saharanpur Encounter: सहारनपुर मुठभेड़ में सवा लाख के इनामी बदमाश ढेर
सहारनपुर। यूपी एसटीएफ ने रविवार देर रात मुठभेड़ में 1.25 लाख के इनामी बदमाश ललन सिंह उर्फ ​​लल्लन को ढेर कर दिया है। सहारनपुर जिले में सरसावा-नकुर रोड पर रविवार देर रात बदमाश की पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षा के लिए पुलिस की ओर से भी गोली चलाई गई।  पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया था। बदमाश को सीएचसी सरसावां से जिला अस्पताल सहारनपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश का एक साथी मौके से भागने में सफल रहा और उसे पकड़ने की कोशिश जारी है। Saharanpur Encounter
बिहार के समस्तीपुर जिले के आनंदगोलवा गांव का रहने वाला ललन सिंह उर्फ ​​लल्लन एक कुख्यात इनामी अपराधी था। वह कई मामलों में वांछित था। 8 नवंबर 2022 को वाराणसी में एक सब इंस्पेक्टर पर गोली चलाने और उनकी सर्विस पिस्टल लूटने और 1 नवंबर 2022 को चंदौली में गोलीबारी व लूट की घटना में शामिल था। ललन सिंह उर्फ ​​लल्लन भाइयों और गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर कई गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा। इन अपराधों में सात लोगों की हत्या (जिनमें दो सब इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और एक सिक्योरिटी गार्ड शामिल थे) के साथ ही बैंक डकैती, कैश वैन लूट और सरकारी हथियार लूटना भी शामिल है। उसकी गिरफ्तारी के लिए वाराणसी के पुलिस कमिश्नर ने एक लाख और चंदौली के पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
वहीं, बुलंदशहर में मनीष सैनी नामक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने बताया, "21 जून को जहांगीराबाद पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि अहान गांव के रहने वाले मनीष सैनी नामक युवक को गोली मार दी गई है। कहा जा रहा है कि झगड़े के दौरान शिवम सैनी ने मृतक पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए स्वाट टीम के साथ-साथ तीन और टीमें भी बनाई गई हैं। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Saharanpur Encounter
युवतियों को ऑनलाइन जाल में फंसाकर शोषण करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने स्वयं को धार्मिक गुरु के रूप में प्रस्तुत करने वाले एक व्यक्ति को गंभीर आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया, ऑनलाइन प्रवचन और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों का विश्वास जीतता था तथा विशेष रूप से युवतियों को अपने प्रभाव में लेने का प्रयास करता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के बहाने युवतियों से संपर्क स्थापित करता था। Mathura News
आरोप है कि विश्वास हासिल करने के बाद वह उन्हें अपने ठिकाने पर बुलाता और उनके साथ अनुचित व्यवहार करता था। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक युवती के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी की गतिविधियों की जानकारी दी।
शिकायत में कहा गया कि युवती धार्मिक कार्यक्रम के सिलसिले में आरोपी के संपर्क में आई थी। इसके बाद कथित रूप से उसे धोखे से नशीला पदार्थ दिया गया और उसके साथ अनुचित कृत्य किए गए। पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी उच्च शिक्षा प्राप्त है और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद निजी क्षेत्र में कार्य कर चुका है। बाद में उसने धार्मिक गतिविधियों को अपना माध्यम बनाकर लोगों के बीच पहचान बनाई। Mathura News
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी शिक्षित युवतियों और पेशेवर क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को निशाना बनाता था। प्रारंभिक जांच में ब्लैकमेलिंग और धन उगाही से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कथित रूप से अर्जित धन से एक संपत्ति खरीदी थी, जिसे धार्मिक केंद्र का रूप दिया गया था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के ठिकाने से कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। वहीं आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या उसके साथ अन्य लोग भी जुड़े हुए थे। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Mathura News
Nuh Accident News: हरियाणा के नूंह में भीषण सड़क हादसा, यूपी के 5 पुलिसकर्मियों की मौत
नूंह (एजेंसी)। Nuh Accident: हरियाणा के नूंह जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया, जिसमें यूपी पुलिस के पांच कर्मियों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले पांचों पुलिसकर्मी यूपी के जालौन जिले में तैनात थे।
यह घटना धुलावत टोल प्लाजा के पास हुई। पुलिस ने बताया कि पलवल की तरफ से आ रही काली एसयूवी का चालक एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका नियंत्रण बिगड़ गया और वह आगे चल रहे दूसरे वाहन से टकरा गई।
टक्कर के बाद एसयूवी पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें अंदर बैठे लोग फंस गए।
ताऊरू सदर थाने के प्रभारी शीश राम यादव ने कहा, ''हादसे में मारे गए सभी लोग उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान थे, जो जालौन में तैनात थे। हमने जालौन के एसपी को सूचना दे दी है।''
पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।
कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर गश्त कर रहे एक कर्मचारी ने बताया कि टक्कर की तेज आवाज और धूल के गुबार से सड़क पर घबराहट फैल गई। दूसरे वाहनों ने तुरंत बचाव के लिए ब्रेक लगाए और कुछ समय के लिए ट्रैफिक रुक गया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रेस्क्यू टीम और एंबुलेंस को एसयूवी से शव निकालने में काफी दिक्कत हुई।
पुलिस के अनुसार, वाहन से मिले पहचान पत्र के जरिए मृतकों की पहचान की गई।
रेस्क्यू टीम को शव निकालते समय एक पुलिसकर्मी का आईडी कार्ड मिला, जिससे उनकी पहचान सब-इंस्पेक्टर मोहित कुमार यादव के रूप में हुई। इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त एसयूवी को एक्सप्रेसवे से हटाया गया, ताकि ट्रैफिक फिर से सामान्य हो सके।
Noida School Bomb Threat: सीबीएसई परीक्षा के दौरान हड़कंप, नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
Noida School Bomb Threat: नोएडा। शहर के अनेक निजी विद्यालयों को बम विस्फोट की धमकी भरे ईमेल प्राप्त होने से गुरुवार प्रातः अफरा-तफरी का वातावरण बन गया। यह घटनाक्रम उस समय सामने आया जब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएँ संचालित हो रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक दर्जन से अधिक विद्यालयों की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकीपूर्ण संदेश भेजे गए, जिनमें परिसर को उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही विद्यालय प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस व प्रशासन को अवगत कराया। Noida News
सूचना के पश्चात उत्तर प्रदेश पुलिस की टीमें, बम निरोधक दस्ता तथा श्वान दल तत्काल विद्यालय परिसरों में पहुँचे। प्रत्येक कक्ष, गलियारे और खुले क्षेत्र की गहन तलाशी ली जा रही है। एहतियात के तौर पर कुछ स्थानों पर विद्यार्थियों को सुरक्षित क्षेत्र में ले जाया गया, जबकि कई विद्यालयों में परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षा घेरा बनाकर जारी रखा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अब तक किसी भी परिसर से संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री की पुष्टि नहीं हुई है, तथापि जाँच पूर्ण होने तक उच्च स्तर की सतर्कता बरती जा रही है।
धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जाँच के लिए साइबर प्रकोष्ठ को भी सक्रिय किया गया है। ईमेल किस सर्वर अथवा आईपी पते से भेजा गया, उसकी डिजिटल पड़ताल की जा रही है। पूर्व में भी ऐसे भ्रामक संदेश मिलने के मामले सामने आए हैं, किंतु हर स्थिति को गंभीरता से लिया जा रहा है।
प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जाँच पूर्ण होने के उपरांत ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह वास्तविक खतरा था या किसी शरारती तत्व की हरकत। Noida News
UP Encounter: उत्तर प्रदेश पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार और कार बरामद
रामपुर (उत्तर प्रदेश)। रामपुर जनपद के स्वार थाना क्षेत्र में मंगलवार रात्रि को पुलिस और बदमाशों के मध्य मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन शातिर अपराधियों को गिरफ़्तार किया गया, जबकि एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने इनके पास से एक स्विफ्ट कार, तीन तमंचे, कारतूस तथा चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं। UP Encounter News
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति स्वार क्षेत्र स्थित लीड इंडिया स्कूल के समीप एक परित्यक्त भवन में एकत्र हैं और उनके पास एक कार भी मौजूद है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्वार थाना की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस को देख कर बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिस पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी एक राउंड फायर किया।
पुलिस ने घेराबंदी कर तीन अपराधियों को दबोच लिया, जबकि एक अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम क्रमशः उस्मान पुत्र नक्शे अली (निवासी खेमपुर, थाना अजीमनगर), नईम पुत्र मोहम्मद अहमद (निवासी मोहल्ला अगलगा, थाना स्वार) तथा मुर्सलीन पुत्र कलवा (निवासी तोड़ीपुरा, थाना टांडा) बताए हैं।
फरार अपराधी की पहचान जुल्फिकार पुत्र इसरार उर्फ मामू
फरार अपराधी की पहचान जुल्फिकार पुत्र इसरार उर्फ मामू (निवासी खेमपुर, थाना अजीमनगर) के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। वे स्विफ्ट कार का प्रयोग चोरी के बाद भागने और सामान छिपाने के लिए करते थे। फिर उस सामान को बेचकर आपस में पैसा बाँट लेते थे।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री अतुल श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि यह मुठभेड़ पुलिस गश्त के दौरान हुई, जब अपराध नियंत्रण के लिए क्षेत्र में सक्रिय निगरानी की जा रही थी। बदमाशों के पास से मिले हथियार व उपकरणों के आधार पर विस्तृत जांच की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी सहित अन्य आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इनका संबंध किन-किन अपराधिक गिरोहों से रहा है। UP Encounter News
Bokaro Encounter: बोकारो में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, दो नक्सली ढेर
प्रतापगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। UP Police: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में थाना क्षेत्र रानीगंज के राम नगर जोगियान गांव में शनिवार को बकरा ईद के त्यौहार के दिन दोपहर बाद दो पक्षों के विवाद में हिंसक झड़प व पुलिस टीम पर जान लेवा हमला किया गया। पुलिस ने इस घटना शामिल 34 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस विभाग से रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ग्राम रामनगर जोगियान में 10 दिन पहले बच्चों में किक्रेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था और मारपीट हुई थी इसी को लेकर बदले की चिंगारी सुलग रही थी। UP Police
उसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार को हिंसक झड़प हो गई। बच्चों के मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के मध्य तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। विवाद देखते ही देखते उग्र रूप ले बैठा और दोनों पक्षों के लगभग 50-60 लोगों ने घरों की छतों से एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर व लोहे की रॉड (सब्बल) से हमला करना शुरू कर दिया, जिसमें दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोग घायल हो गए थे। UP Police
सूचना प्राप्त होने पर थाना रानीगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। किन्तु उपद्रवियों द्वारा पुलिस टीम पर भी सामूहिक रूप से पथराव करते हुए हमला कर दिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया तथा प्रभावी घेराबंदी कर 34 उपद्रवियों को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्त एक ही समुदाय के है। इस संबंध में थाना रानीगंज पर मु0अ0सं0 174/2025, कुल 41 नामजद एवं 10-15 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। UP Police
यह भी पढ़ें:– हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में अब ‘‘ऑन-कॉल’ उपलब्ध होंगे विशेषज्ञ डॉक्टर
कैराना में दूसरे दिन 696 ने छोड़ा पुलिस का पेपर
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। UP Police Constable Exam: कैराना में पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 696 अभ्यार्थी एग्जाम सेंटर पर नही पहुंचे। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। जिला प्रशासन के द्वारा कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व पब्लिक इण्टर कॉलिज को पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सेंटर बनाया गया है। शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन था। Kairana News
विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दोनों पालियों में कुल 480 अभ्यार्थी शामिल होने थे, लेकिन इनमें से 249 ने परीक्षा नही दी। वहीं, पब्लिक इण्टर कॉलिज में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर 864 अभ्यार्थी पहुंचने थे, जिनमें से 447 अनुपस्थित रहे। जबकि दोनों परीक्षा केंद्रों पर एक दिन पूर्व आयोजित हुई परीक्षा में भी 667 अभ्यर्थियों ने भाग नही लिया था। सुरक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। Kairana News
सुरक्षाकर्मियों ने गहन तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया। उधर, जिला विद्यालय निरीक्षक शामली जेएस शाक्य ने बताया कि कैराना में विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व पब्लिक इण्टर कॉलिज को पुलिस भर्ती के लिए परीक्षा केंद्र बनाया है। दोनों केंद्रों पर कुल 1344 अभ्यार्थी परीक्षा में शामिल होने थे, जिनमें से 696 ने परीक्षा में भाग नही लिया। Kairana News
यह भी पढ़ें:– Indian Railways: जल्द ही मिलेंगी रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं!
UP News: मॉडल बनने के चक्कर में महिला कांस्टेबल ने छोड़ दी थी यूपी पुलिस की नौकरी, अब ऐसे गुजर रहा है उनका जीवन
bollywood News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा एक बार फिर लोगों के बीच सुर्खियां बटोर रही है। दरअसल इंस्टाग्राम पर धमाका जमाने के बाद प्रियंका मिश्रा ने पुलिस की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। प्रियंका मिश्रा की सोच थी कि वो फिल्मी दुनिया में हाथ आजमाएगी। यह पूरा मामला 2021 का है उस हाल प्रियंका को एक वेब सीरीज से ऑफर मिलने की बात सामने आई थी, लेकिन उनका ये सफर शुरू होने से पहले ही दम तोड़ गया। वहीं प्रियंका मिश्रा ने पुलिस आयुक्त डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह को प्रार्थनापत्र दिया था। जिसमें आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने और जीवन यापन में कठिनाई का हवाला देते हुए सेवा में पुनः वापसी का आग्रह किया था। इसके बाद उन्हें नौकरी मिल भी गई थी लेकिन 48 घंटों के बाद वो भी चली गई थी। UP News
पुलिस आयुक्त डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि प्रियंका मिश्रा ने प्रार्थना पत्र दिया था जिसमें आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने और जीवन यापन में कठिनाई का हवाला देते हुए पुनः सेवा पर वापसी का आग्रह किया गया था।‌ जिसकी सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालय को जांच दी गई। प्रकरण में संयुक्त निदेशक अभियोजन से विधिक राय ली। उन्होंने नियुक्त प्राधिकारी की ओर से निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए स्वविवेक के अनुसार निर्णय लिए जाने के लिए राय दी।
शरीर में खून की सफाई करता है ये हरे पत्ते का जूस, बस इस तरह करें सेवन, चेहरे पर भी आएगा ग्लो
इन कारणों से किया गया निरस्त | UP News
इस मामलें में त्यागपत्र के पश्चात सेवा में लेने से संबंधित नियमावली और आदेशों के लिए समस्त पत्रावली को पुलिस मुख्यालय भेजा जाना चाहिए था। इसके बाद ही अग्रिम आदेश पारित कराया जाना चाहिए था, लेकिन लिपिक जितेंद्र ने ऐसा नहीं किया। तथ्यों को संज्ञान में लाए बिना ही महिला सिपाही को पुनः सेवा के लिए 18 अक्टूबर को आदेश पारित करा लिया। यह नियम के खिलाफ किया। लिपिक को निलंबित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को जांच दी गई है। महिला आरक्षी को पुनः सेवा लेने का आदेश भी निरस्त कर दिया गया।
जाने क्या है पूरा मामला
कानपुर की रहने वाली प्रियंका मिश्रा 10 अक्टूबर 2020 को पुलिस विभाग में सिपाही बनाया गया था। जिसके बाद 24 अगस्त 2021 को प्रियंका मिश्रा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वो बैंक ग्राउंड म्यूजिक पर रिवाल्वर के साथ नजर आ रही थी। वीडियो सामने आने के बाद तत्कालीन एसएसपी ने महिला कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया उनके बारे में तरह तरह के कमेंट किए जाने लगें। इस बात को देखते हुए उन्होंने तुरंत SSP मुनिराज को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। जिसके बाद SSP ने ये इस्तीफा मंजूर भी कर लिया था।
जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका मिश्रा उस समय एमएम गेट में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात थी। उन्होंने हाथ में रिवाल्वर इंस्टाग्राम पर रील बनाई थी। उस समय उन्होंने इंस्टा पर जमकर ट्रोल किया था। इस बात पर कई लोगों ने सवाल भी उठाएं थे। जिसके बाद तत्कालीन यह मामला SSP तक पहुंचा और उन्होंने प्रियंका मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया। जिससे आहत होकर महिला कांस्टेबल ने खुद ही इस्तीफा दे दिया। नौकरी छोड़ने के बाद प्रियंका मिश्रा ने बताया था कि वह मॉडलिंग या एक्टिंग की फील्ड में जाना चाहती थी। उन्हें एक वेब सीरीज में ऑफर भी मिला था।
छह दिन बाद भी हमलावरों की गिरफ्तारी नही
कैराना (सच कहूँ न्यूज)। छह दिन पूर्व मंडावर रेत खनन प्वाइंट संचालक के साले समेत दो लोगो के ऊपर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस (Police) अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही कर पाई है।
विगत 28 मई 2023 की देर शाम मंडावर रेत खनन प्वाइंट पर खान संचालक मनजीत सिंह के साले गौरव व एक अन्य युवक अजीत पर कुछ लोगो ने लाठी-डंडों व फावड़े आदि से जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें दोनों युवक घायल हो गए थे। चिकित्सकों ने गम्भीर रूप से घायल गौरव को उपचार हेतु हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। मामले में घायल युवक अजीत ने समरयाब उर्फ भूरा, आवेश, काली उर्फ सरफराज, शाहनवाज, जुल्फान, इमरान, बाबर, रिजवान, इंतज़ार व बाबर निवासीगण ग्राम मंडावर के विरुद्ध 147, 148, 323, 307 व 506 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत कराया था। घटना के छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस किसी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नही कर पाई है। वही, आरोपियों की गिरफ्तारी के सम्बंध में कैराना (Kairana) कोतवाली प्रभारी के सीयूजी नंबर पर सम्पर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नही की।
यह भी पढ़ें:– 9 साल में केन्द्र सरकार की उपलब्धियों से जुड़े लोग- जसवंत सैनी
पुलिस ने नकली दिल्ली पुलिस बने इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह ने किया घटना का खुलासा
सिरसागंज। थाना सिरसागंज पुलिस ने दिल्ली पुलिस के बने नकली इंस्पेक्टर को मौके पर पहुंचकर किया गिरफ्तार मंगलवार को थाना प्रभारी उदयवीर मलिक पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे तभी सूचना मिली के एक पुलिस इंस्पेक्टर सोथरा चौराहे पर लोगों को डरा धमका कर पुलिस का रौब दिखाकर अवैध वसूली कर रहा है पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नकली पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ में नकली दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर अरविन्द कुमार सिंह पुत्र धनीराम जाटव निवासी म.न.105 गली न 9 ब्लाक बनी बिहार गीता इंक्लेव बिन्दापुर बेस्ट दिल्ली बताया। पुलिस ने जामा तलाशी में पैन कार्ड पहचान पत्र साइबर जाँच अधिकारी ड्राईविंग लाईसेन्स, दो एटीएम कार्ड, एक मेट्रो यात्रा कार्ड, दो फर्जी आधार कार्ड दिल्ली पुलिस की वर्दी 6 नकली पुलिस स्टार पीली धातु के नेम प्लेट अरविन्द कुमार इंस्पेक्टर के नाम की वेज दिल्ली पुलिस के मोनोग्राम तथा अन्य पुलिस वर्दी का सामान बरामद किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने एक दिल्ली पुलिस के नकली इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है पुलिस को सूचना मिली कि एक पुलिस इंस्पेक्टर लोगों को डरा धमका कर लोगों को पुलिस का रौब दिखाकर अवैध वसूली कर रहा है पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नकली पुलिस इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर लिया जिसका नाम अरविंद थाना चौबिया इटावा का है। गीता बिहार इंकलाब दिल्ली का रहने वाला है 12-13 दिन से यही एरिया में घूम रहा था दिल्ली पुलिस के बने नकली इंस्पेक्टर की की वर्दी में काफी अंतर है और स्टारों में भी काफी भिन्नता है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को जेल भेज दिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
थाना प्रभारी उदयवीर मलिक सिटी इंचार्ज योगेंद्र सिंह है, का. सर्वेश कुमार कानि. राहुल गुप्ता कानि. सौरभ कुमार थाना सिरसागंज फिरोजाबाद शामिल रहे।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
एनकाउंटर के डर से कांपे Atiq Ahmed , UP Police की गाड़ी में अतीक, अब तक क्या हुआ, कहां रुकी गाड़ी, जानिए बड़े अपडेट्स
पूरी रात अतीक अहमद एनकाउंटर के डर से सौ नहीं पाया
लखनऊ। उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed Transfer) को गुजरात की साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी पुलिस का काफिला टीम अतीक अहमद को गुजरात से लेकर आ रहा है। और अब यह काफीला यूपी में प्रवेश कर चुका है। प्रयागराज में 28 मार्च को अतीक अहमद को अपहरण के मामले में कोर्ट में पेश किया जाना है।
एनकाउंटर का डर | Atiq Ahmed Transfer
अतीक अहमद को सड़क मार्ग से लाया जा रहा है। अतीक के काफिले की लाइव ट्रैकिंग से बचने के लिए अतीक के साथ गए 40 कांस्टेबलों के फोन बंद कर दिए गए हैं। चार साल बाद जेल से छूटे अतीक अहमद को भी अपने एनकाउंटर का डर सता रहा है। जब यूपी पुलिस अतीक को जेल ले जाने के लिए पहुंची तो उसने सड़क से हटने से इनकार कर दिया। बाद में उन्हें जेल से बाहर निकालकर पुलिस की गाड़ी में बिठाया गया और फिर पुलिस ने रविवार शाम को गुजरात छोड़ दिया।
अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा | Atiq Ahmed Transfer
प्रयागराज में कड़ी सुरक्षा में रहेंगे अतीक- प्रयागराज पहुंचने के बाद अतीक अहमद को कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। अतीक अहमद को जेल के हाई सिक्योरिटी बैरक में आइसोलेशन में रखा जाएगा। जेल में लगे सीसीटीवी से अतीक पर नजर रखी जाएगी। जेल में अतीक अहमद के लिए स्पेशल स्टाफ तैनात किया जाएगा। वे बॉडी वियर कैमरों से लैस होंगे। प्रयागराज जेल कार्यालय और जेल मुख्यालय से अतीक पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी।
क्या है मामला | Atiq Ahmed Transfer
उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की 24 फरवरी को प्रयागराज में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। इसमें उमेश पाल के साथ मौजूद दो सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो गई। उमेश पाल की पत्नी ने अतीक अहमद, उनके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन और अतीक के दो बेटों के खिलाफ नामांकन रिपोर्ट दाखिल की थी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
एसपी को थप्पड़ मारने वाला भाजपा नेता पुलिस की गिरफ्त से दूर
इटावा (सच कहूँ डेस्क)। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान सरेआम पुलिस अधीक्षक को तमाचा मारने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की तलाश के लिये यूपी और मध्यप्रदेश पुलिस अभी तक खाक छान रही है। हिस्ट्रीशीटर भाजपा नेता विमल भदौरिया को पकड़ने के लिए पुलिस का यूपी एमपी में बड़ा अभियान शुरू किया गया है । इस अभियान मे पुलिस की दस टीमें में शामिल करीब 100 पुलिस कर्मी विभिन्न स्थानो पर एक साथ छापेमारी करने मे जुटे है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि आरोपी विमल को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगी है, उसके सभी ठिकानों की छानबीन कर पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही फुटेज के आधार पर चिह्नित लोगों की तलाश जारी है।
विमल के उदी स्थित आवास पर भी पुलिस ने छापा मारा मगर वह हाथ नहीं लगा। विमल भदौरिया के उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश में छुपने के अनुमान लगाए जा रहे हैं इसीलिए इटावा की कई टीमें मध्य प्रदेश के संभावित स्थानों पर छापेमारी करने में जुटी हुई है। बढ़पुरा थाने में विमल की हिस्ट्रीशीट 100 ए के नाम से दर्ज है। उस पर 9 आपराधिक मामले दर्ज है। सबसे पहला मामला 1996 में दर्ज हुआ है। इटावा के बढ़पुरा ब्लाक में शनिवार को ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दौरान 100 से अधिक उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव व फायरिंग की थी । मामले में फरार भाजपा नेता विमल भदौरिया समेत 125 लोगों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने 10 टीमें गठित की हैं । जो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उदी, बढ़पुरा व मध्यप्रदेश की सीमा पर डेरा डाले हुए है।
क्या है पूरा मामला:
एक ट्रक पीएसी जवानों के साथ पुलिस टीम उदी गांव विमल के घर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला । घर के आसपास रहने वालों से भाजपा नेता के बारे में पुलिस ने पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मामले में एसपी सिटी की बजाय बढ़पुरा थानाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने विमल समेत 125 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बढ़पुरा ब्लाक में शनिवार को मतदान के दौरान उदी मोड़ स्थित ब्लाक कार्यालय के बाहर 100 से अधिक लोगों ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के सामने फायरिंग की थी। एसपी सिटी व पुलिस बल के रोकने पर उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया था। बवाल में शामिल एक शख्स ने एसपी सिटी को थप्पड़ मार दिया था, जिससे वह लड़खड़ाकर सड़क पर गिर गए थे। मातहत पुलिसकर्मी उन्हें छोड़कर भाग खड़े हुए थे। सूचना पर पहुंचे डीएम व एसएसपी की मौजूदगी में भी कई राउंड फायरिंग हुई थी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, link din , YouTube  पर फॉलो करें।