protests - Sach Kahoon Hindi
बिजली कटौती से परेशान लोगों ने पटियाला-पिहोवा हाईवे जाम कर पॉवरकॉम के खिलाफ किया प्रदर्शन
सनौर (सच कहूँ/राम स्वरूप पंजोला)। Sanaur News: जहाँ पिछले कई दिनों से बढ़ते तापमान और गर्मी ने कहर बरपाया हुआ है, वहीं पिछले 4-5 दिनों से गांव पूनियां खानां, तेजां, भट्टीयाँ, बहल आदि गाँवों में मोटरों वाली बिजली सप्लाई नहीं आ रही थी और घरों में लगातार रात के समय कटौती हो रही थी। इससे परेशान होकर गांव के किसानों और आम लोगों ने गाँव बहल में पिहोवा-पटियाला हाईवे को जामकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान जगरूप सिंह तेजां, गुरविन्द्र सिंह और परमिंदर सिंह सहित गांव के किसान नेताओं ने कहा कि हमारे गांवों में कई दिनों से मोटरों और घरों की बिजली सप्लाई लगातार कट रही है, इसलिए आज हमें मजबूर होकर रोड जाम करना पड़ा। उन्होंने कहा कि हमारे खेतों के हरे चारे के लिए एक घंटा भी बिजली नहीं दी जा रही और उन्हें अपने-अपने जनरेटर लगाकर पानी का प्रबंध करना पड़ रहा है, जिससे परेशान होकर आज उन्होंने रोड जाम किया।
किसानों ने पीएसपीसीएल के खिलाफ लगाए गए इस रोष धरने में क्रांतिकारी किसान यूनियन बुट्टर के ब्लॉक प्रधान सुखविंदर सिंह लाली और भारतीय किसान यूनियन शादिपुर के प्रधान बूटा सिंह ने विशेष रूप से शामिल होकर समर्थन दिया। क्रांतिकारी किसान यूनियन बुट्टर के ब्लॉक प्रधान लाली ने कहा कि गाँव तेजां, भट्टीयाँ, बहल के किसानों को पिछले 4-5 दिनों से बिजली नहीं मिल रही है, जिससे परेशान होकर किसानों ने यह रोष धरना लगाया। इस मौके पर गुरदीप सिंह, जगरूप सिंह, गुरविंदर सिंह, परमिन्द्र सिंह सहित अन्य किसान मौजूद थे।
धरने को देखते हुए विभाग के एसडीओ सनौर गुरपिन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को भरोसा दिलाया कि कल शाम 4 बजे तक किसानों की बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। एसडीओ के भरोसे के बाद किसानों ने धरना स्थगित कर दिया। वहीं किसानों ने विभाग के जेई इंद्रपाल सिंह पर भी गुस्सा जताते हुए कहा कि उनका फोन कभी भी नहीं चलता, जिसे बदलने की मांग की गई। एसडीओ ने जेई को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें किसानों के साथ सहयोग करके उनके मसलों का समाधान करना होगा। किसानों ने कहा कि गर्मी के मौसम में रात को लगातार हो रही कटौती को लेकर उन्हें भी भरोसा दिया गया है कि आगामी दिनों में किसी भी प्रकार की कटौती नहीं होगी।
Sanaur News: पटियाला-पिहोवा हाइवे पर गांव बहल में बिजली विभाग के खिलाफ धरना देते हुए किसान व आमजन। छाया राम स्वरूप पंजोला
छात्र संगठनों ने कुलपति को हटाने की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला
नियमों को ताक पर रखकर विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती करने व महिला प्रोफेसर का मानसिक उत्पीड़न करने का लगाया आरोप
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Rohtak News: एमडीयू के विभिन्न छात्र संगठनों ने कुलपति को पद से हटाने की मांग को लेकर विश्वविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और पुतला भी फूंका। छात्र संगठनों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में नियमों को ताक पर रखकर शिक्षक भर्ती की जा रही है। साथ ही महिला प्रोफेसर भी कुलपति पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगा चुकी है। छात्र संगठनों ने सरकार से तुंरत कुलपति को पद से हटाने की मांग की।
साथ ही चेताया कि अगर सरकार ने एमडीयू कुलपति को नहीं हटाया तो पूरे प्रदेश में सरकार का विरोध किया जाएगा। छात्र नेता विक्रम डूमोलिया ने कहा कि एमडीयू में छात्र हितों के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में छात्रों की सुरक्षा राम भरोसे है, वहीं कुलपति द्वारा अपने चहेतों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। नियमों को ताक पर रखकर विश्वविद्यालय में भर्तियां की जा रही है, जिसका छात्रों से लेकर गैर शिक्षक कर्मचारी तक विरोध कर रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर ने भी कुलपति पर मानसिक उत्पीडन का आरोप लगाए है, लेकिन अभी तक कोई जांच नहीं हुई है। Rohtak News
उन्होंने कहा कि लगातार एमडीयू की छवि खराब हो रही है। सरकार को तुंरत एक्शन लेते हुए कुलपति को पद से हटाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एमडीयू की पूरे देश में अलग पहचान थी, लेकिन अब एमडीयू की रैकिग लगातार गिरती जा रही है, जिसके लिए सीधे सीधे कुलपति जिम्मेदार है। उन्होंने चेताया कि अगर सरकार ने तुंरत कोई ठोस कदम नहीं उठाया और कुलपति के खिलाफ कारवाई नहीं की तो छात्र सड़कों पर उतरने पर मजबूर होगे।
यह भी पढ़ें:– UP School Winter Holidays: बढ़ती ठंड के कारण सीएम योगी ने कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को इस तारीख तक बंद करने का दिया आदेश
Bangladesh: बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर विहिप, बजरंग दल का प्रदर्शन
नई दिल्ली। Bangladesh: विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने बंगलादेश में हिन्दू युवक की पीट-पीटकर हुई हत्या के विरोध में मंगलवार को बंगलादेश उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया। बंगलादेश में छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन भड़क गये थे। इसी दौरान ईशनिंदा की अफवाहों के बीच दीपू चंद्र दास की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी और उसके शव को पेड़ से लटकाकर जला दिया गया था। इस दिल दहला देने वाली घटना के विरोध में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उच्चायोग के बाहर इकट्ठा हुए और बंगलादेश सरकार से अल्पसंख्यकों की रक्षा करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ किया गया। इस घटना के बाद विहिप और बजरंग दल पड़ोसी देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये अंतरराष्ट्रीय दखल की मांग कर रहे हैं। New Delhi
इस बीच, नयी दिल्ली में बंगलादेश उच्चायोग ने सोमवार को अनिश्चितकाल के लिये वीजा जारी करना रोक दिया। उच्चायोग के दरवाजे पर लगाये गये एक नोटिस में यह जानकारी दी गयी। बंगलादेश ने ‘सुरक्षा चिंताओं और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने की जरूरत’ का हवाला देते हुए अगले आदेश तक अस्थायी रूप से सभी सेवाएं निलंबित कर दी हैं।
नोटिस में निलंबन के कारण हुई असुविधा के लिये खेद व्यक्त किया गया। यह कदम शनिवार को नयी दिल्ली में बंगलादेश उच्चायोग के बाहर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद उठाया गया है। बंगलादेश ने इससे पहले अगरतला में अपने सहायक उच्चायोग में वीजा का काम अनिश्चितकाल के लिये रोक दिया था। बंगलादेश का कहना है कि उसने ‘सुरक्षा चिंताओं के कारण’ नयी दिल्ली में उच्चायोग और अगरतला में सहायक उच्चायोग में अपनी कांसुलर सेवाओं और वीजा संचालन को निरस्त किया है।
इससे पूर्व, बंगलादेश में भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा ने सोमवार को वीजा सेवाओं के कामकाज का जायजा लेने के लिये ढाका में भारतीय वीजा आवेदन केंद्र का दौरा किया। श्री वर्मा ने जमुना फ्यूचर पार्क में केंद्र में वीजा आवेदकों से बातचीत की, जिनमें से कई इलाज के लिये भारत जाने के लिये मेडिकल वीजा के लिये आवेदन कर रहे थे। पिछले हफ़्ते 17 दिसंबर को, भारतीय उच्चायोग ने उस्मान हादी की गोलीबारी के बाद एक दिन के लिये अपनी वीजा सेवाएं निरस्त कर दी थीं। यह तब हुआ जब ‘जुलाई ओइक्या’ के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायोग को घेरने की योजना की घोषणा की थी। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि हादी के हत्यारे भारत भाग गये थे। साथ ही वे पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वापसी की मांग भी कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने शुरूआती पुलिस बैरिकेड तोड़ दिये थे। बाद में उन्होंने ढाका के गुलशन इलाके में भारतीय उच्चायोग के बाहर धरना दिया। वीजा केंद्र अगले दिन फिर से खोल दिया गया था।
इस बीच, भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को कहा कि वह ढाका, खुलना, सिलहट और राजशाही में वीजा केंद्र चलाना जारी रखे हुए है, क्योंकि कई वीजा आवेदक गंभीर बीमारियों के इलाज के लिये भारत जा रहे हैं। इन मानवीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बदलती सुरक्षा स्थिति के बावजूद वीजा सेंटर खुला हुआ है। चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायोग के दरवाजे पर भीड़ के हमले के बाद चटगांव का भारतीय वीजा आवेदन केंद्र 18-19 दिसंबर की रात से अस्थायी रूप से बंद है। हादी की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने चटगांव में भारतीय उच्चायोग पर पत्थरबाजी की, जिससे अधिकारियों और परिसर में रहने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा से जुड़ी चिंताएं पैदा हुई हैं। ढाका में भारतीय उच्चायोग ने कहा है कि सुरक्षा स्थिति में सुधार के बाद बांग्लादेश में सभी वीजा आवेदन केंद्र खोल दिये जायेंगे। New Delhi
यह भी पढ़ें:– Rajasthan Railway News: खुशखबरी, राजस्थान के इन जिलों से होकर गुजरेगी ये नई रेलवे लाइन, 492 करोड़ रुपये की स्वीकृति, देखें रूट
Hanumangarh: युवक की मौत से हुए आक्रोशित, थाना समक्ष गाड़ी में शव रखकर लगाया जाम
ओवरहेड टैंक पर चढ़े दो युवक, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
हनुमानगढ़। गोलूवाला थाना क्षेत्र के गांव हरदयालपुरा के एक युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुरुवार को मृतक युवक का शव रखी गाड़ी को गोलूवाला थाना के सामने सड़क पर खड़ी कर परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित नागरिकों का कहना था कि करीब दो महीने पहले रंजिश के चलते युवक को टक्कर मारी गई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जाम की सूचना पर प्रशासन की ओर से समझाइश के लिए पुलिस अधिकारी, सीओ हनुमानगढ़, तहसीलदार और सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस जवान तैनात किए। Hanumangarh News
जानकारी के अनुसार, दो माह पहले गांव हरदयालपुरा निवासी गोपीराम पुत्र नानूराम नायक अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी गांव के ही एक युवक ने जान-बूझकर फिटर रेहड़ा से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हंसराज गम्भीर रूप से घायल हो गया था। जयपुर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, जहां बुधवार शाम को उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह परिजन शव को गाड़ी में रखकर गांव से गोलूवाला थाना लेकर पहुंचे और थाना के बाहर सड़क पर गाड़ी खड़ी कर जाम लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद थाना में नामजद रिपोर्ट दी थी, लेकिन पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज नहीं किया और आरोपी खुलेआम घूम रहा है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही मृतक के परिवार को सरकारी सहायता दिलवाने की भी मांग रखी।
दो युवक पानी की टंकी पर चढ़े, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
प्रदर्शन के दौरान माहौल उस समय और तनावपूर्ण हो गया जब गांव के दो युवक पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज होकर थाने के पास ही मुख्य रोड पर स्थित पानी के ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए। दोनों युवकों ने टैंक से कूदने की चेतावनी दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। प्रशासन की ओर से समझाइश के लिए हनुमानगढ़ पुलिस उप अधीक्षक मीनाक्षी सहारण, तहसीलदार और सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। सीओ मीनाक्षी सहारण व एसएचओ हरबंश लाल सारसर की समझाइश पर आक्रोशित परिजन व ग्रामीण माने और गाड़ी में रखा शव वहां से ले गए। वार्ता में विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करने की मांग पर सहमति बनी। Hanumangarh News
वृद्धा के गले में पहना सोने का ओम तोड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
जमीन अधिग्रहण मामला: पाडला के ग्रामीणों ने दुसरे दिन सचिवालय पहुँच किया प्रदर्शन , डीसी को सोंपा ज्ञापन
डीसी से मिलने के बाद आश्वस्त नजर आये ग्रामीण | Kaithal News
कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। Protests: गांव पाडला में केंद्रीय पॉवर ग्रिड की ओर से जमीन अधिग्रहण मामले को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। इस दौरान दोपहर के समय काफी संख्या में ग्रामीण सचिवालय में पहुंच और यहां पर डीसी प्रशांत पंवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर किसान नेता महावीर नरड भी ग्रामीणों सहित किसानों के साथ लघु सचिवालय में पहुंचे और किसानों के रोष प्रदर्शन में हिस्सा लिया। डीसी प्रशांत पंवार से मिलने के बाद किसान आश्वस्त दिखाई दिए। कहा कि वे डीसी को ज्ञापन देने आए थे, ग्रामीणों ने बताया कि डीसी ने ज्ञापन लेते हुए कहा है कि पाडला गांव के किसान अगर जमीन नहीं देना चाहते है तो उनकी इस बात से उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया जाएगा। Kaithal News
इससे पहले सुबह 10 बजे ही किसान लघु सचिवालय पहुंच गए थे और पाडला गांव में केंद्रीय पॉवर ग्रिड द्वारा जमीन अधिकृत करने को लेकर रोष जताया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि सरकार ने जमीन जबरन अधिकृत करने की सोची और मांग को नहीं माना तो पूरा गांव खेतों में आकर बैठ जाएगा, लेकिन किसी भी कीमत पर जमीन अधिग्रहण नहीं होने देंगे। किसान नेता महावीर नरड़ ने कहा कि अगर पाडला गांव में जमीन अधिग्रहण को लेकर सरकार ग्रामीणों की मांग नहीं मानती तो वे एक कमेटी बनाएंगे। कमेटी किसानों के साथ मिलकर काम करेगी। ग्रामीण रोशन लाल पाडला ने बताया कि वह सोमवार पावर ग्रिड के डीजीएम से मिले थे। उन्हें भी ज्ञापन दिया गया था। डीजीएम ने भी आश्वासन दिया था कि उनका ज्ञान आला अधिकारियों के पास पहुंचा दिया जाएगा।
यह है पूरा मामला | Kaithal News
ग्रामीणों ने बताया कि चुनाव से पहले सोलर प्लांट लगाने वाली एक कंपनी ने पाडला गांव में सर्वे किया था जिन्होंने शुरूआत में 240 एकड़ जमीन अधिग्रहण करने की बात कही थी। अब 300 एकड़ में प्लांट लगाने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इसको लेकर कोई सहमति किसानों की नहीं ली गयी | जिस पट्टी में ये प्लांट लगाया जाना उसमें कुल 400 एकड़ ही जमीन है। यदि 300 एकड़ जमीन अधिग्रहण कर ली तो ग्रामीण बर्बाद होने की कगार पर पहुंच जाएंगे। यदि जमीन नहीं रहेगी तो छोटे जमींदार कैसे अपना गुजारा कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें:– तीन नामजद समेत चार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज
व्यापारियों ने बाजार बंद कर किया रोष प्रदर्शन, की नारेबाजी
मौड़ मंडी में अधिकतर घरों सप्लाई हो रहा सीवरेज का पानी | Bathinda News
आप विधायक को लोगों ने सुनाई खूब खरी-खोटी | Bathinda News
बठिंडा (सच कहूँ/सुखजीत मान)। Bathinda News: बठिंडा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमीत सिंह खुड्डियां के हक में बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोड शो करना था, लेकिन मान के रोड शो से पहले ही मौड़ मंडी के व्यापारियों ने दुकानें एवं बाजार पूर्ण तौर पर बंद करके रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौड़ के आप विधायक सुखबीर सिंह माइसरखाना को लोगों ने पकड़कर बिठा लिया और खूब खरी-खोटी सुनाई। मंडी के व्यापारी राजिंदर काला ने बताया कि पिछले दिनों से मौड़ मंडी के घरों में वाटर वर्कर्स के पानी की जगह सीवरेज का गंदा पानी आ रहा है।
इस बाबत उन्होंने कई बार आप विधायक माइसरखाना को सूचित कर उचित कार्रवाई के लिए कहा था, लेकिन आप विधायक ने उनका मामला हल करने के बजाय कह दिया कि उनके पास समय नहीं है। व्यापारी काला ने बताया कि जब मंडी के व्यापारियों एवं आम लोगों को पता चला कि सीएम मान उनकी मंडी में रोड शो करने पहुंच रहे हैं तो लोगों ने एकजुट होकर आप सरकार, मुख्यमंत्री मान और आप विधायक माइसरखाना के खिलाफ विरोध जताने के लिए अपनी दुकानें बंद करते हुए पूर्ण तौर पर बाजार बंद कर दिया। लोगों के रोष प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर एसएसपी दीपक पारिक खुद पहुंचे और पूरी मौड़ मंडी में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। Bathinda News
यह भी पढ़ें:– वन नेशन, वन इलेक्शन करेंगे : राजनाथ सिंह
आप नेता संजयसिंह की गिरफ्तारी का विरोध, किया प्रदर्शन
Aam Aadmi Party protests : हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय नेता व राज्य सभा सांसद संजय सिंह को ईडी की ओर से गिरफ्तार करने के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दोपहर बाद जिला कलक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन किया। लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजवीर माली के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंप बिना वजह आप नेताओं को तंग-परेशान करना बंद करने की मांग की। Hanumangarh News
केन्द्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करने की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन
इस मौके पर लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजवीर माली ने कहा कि भारतीय संसद में लोगों की सबसे मजबूत आवाज संजय सिंह को जिस तरीके से बिना किसी सबूत, बिना किसी ठोस कारण गिरफ्तार किया गया है उसका आम आदमी पार्टी विरोध करती है। उन्होंने कहा कि बिना सबूतों के लगातार आम आदमी पार्टी के नेताओं पर प्रहार किए जा रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि केन्द्र में बैठी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में निराशा है, हार का डर है, बौखलाहट है। इसके फलस्वरूप केन्द्र सरकार तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाते हुए केन्द्रीय एजेंसियों से दबाव का वातावरण तैयार करवा लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास कर रही है। AAP’s Sanjay Singh Arrested
उन्होंने राष्ट्रपति से मांग करते हुए कहा कि वे भारतीय संविधान की रक्षा करने के लिए पदस्थापित किए गए हैं। इसलिए वे संविधान की ओर से प्रदत्त अपने अधिकार से लोकतंत्र में मजबूत विरोध के लिए प्रयासरत उन नेताओं की रक्षा करें जो किसी भी प्रकार की तानाशाही के विरोध में आवाज उठा कर जनता को जागृत करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही केन्द्र सरकार की ओर से जिन एजेंसियों का दुरुपयोग कर विरोधी नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है उनको एक निश्चित समयावधि में सबूत पेश करने को बाध्य किया जाए।
राजवीर माली ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन किया है। यदि केन्द्र सरकार इसी प्रकार से दबाव की राजनीति अपनाते हुए हर विरोध के स्वर को कुचलने का कुत्सित प्रयास करेगी तो यह लड़ाई और पुरजोर तरीके से लड़ी जाएगी। इस मौके पर धर्मपाल, हिमांशु सिंह, इमामदीन, जगसीर सिंह, राहुल, साहिल, राजकुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। Hanumangarh News
यह भी पढ़ें:– आप के यूथ विंग जिलाध्यक्ष ‘आप’ को छोड़ भाजपा के हो लिए !
दिल्ली सरकार की शराब नीति के खिलाफ भाजपा का धरना-प्रदर्शन
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकतार्ओं ने दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति के विरोध में शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकतार्ओं ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर भी धरना दिया। पुलिस ने इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें बसों में बिठा कर अपने साथ ले गयी। पुलिस हिरासत में ले जाए गए लोगों में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी थे। आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार द्वारा दिल्ली में पिछले साल शराब के ठेके आवंटित करने में दिल्ली आबकारी अधिनियम 2009 के उल्लंघन की रिपोर्ट है। मुख्य सचिव द्वारा हाल ही में प्रस्तुत इस रिपोर्ट पर सीबीआई जांच की उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के सिफारिश के एक दिन बाद भाजपा ने यह प्रदर्शन किया। उप मुख्यमंत्री सिसोदिया के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकतार्ओं ने वहां दिल्ली पुलिस द्वारा लगायी गयी बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। वहां पुलिस ने कई लोगों हिरासत में लिया और उन्हें बस में बिठाकर अपने साथ ले गए।
पुलिस ने लोगों को लिया हिरासत में
प्रदर्शनकारी तख्तियां और पार्टी के झंडे उठा कर दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। पार्टी ने दिल्ली के एक दिन बाद भगवा पार्टी ने आप नेता के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी के नेताओं ने कहा सिसोदिया ने शराब की दुकानों के लाइसेंस देने में निजी कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाए हैं। दिल्ली सरकार ने पिछले साल नवंबर में आबकारी नीति पेश की थी, तब से भाजपा नीति को वापस लेने की मांग कर रही है और आरोप लगाया है कि सरकार राष्ट्रीय राजधानी में शराब को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री सिसोदिया के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि उनके खिलाफ उठाया जा रहा मामला असत्य और फर्जी है तथा उसमें कोई सच्चाई नहीं है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
रेगुलर करने की मांग को लेकर नर्साें व अन्य स्टाफ ने
किया संगरूर-पटियाला मुख्य मार्ग जाम
पटियाला(खुशवीर सिंह तूर)।
राजिन्द्रा अस्पताल पटियाला में अपनी रेगुलर की मांग को लेकर संघर्ष कर रही नर्सें, दजार्चार कर्मचारी, एनसिलरी स्टाफ की ओर से सोमवार को संगरूर-पटियाला मुख्य मार्ग पर जाम लगा कर यातायात ठप्प कर दिया गया।
इधर नर्सों की अध्यक्ष करमजीत कौर औलख की ओर से सोमवार को छत से नीचे कूदने के के दिए अल्टीमेटम को देखते पटियाला की डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित ने खुद अस्पताल की छत पर जाकर अध्यक्ष के साथ बातचीत करते नीचे उतारने की कोशिश की, परंतु वह रेगुलर करने के नोटिफिकेशन की मांग पर अड़ गई। इधर जाम लगने के कारण आने जाने वाले राहीगरों ने भी नर्सों के साथ खुलकर अपनी भड़ास निकाली गई कि उनकी तरफ से प्रतिदिन ही लोगों को परेशान किया जा रहा है।
जानकारी अनुसार बीते दिवस आयोजित की गई कैबिनेट की बैठक में नर्सों को आशा थी कि उनको पक्का कर दिया जाएगा, परन्तु मीटिंग में नर्सों संबंधी बारे कोई बात नहीं हुई। सोमवार को नर्सों की ओर से सुबह पहले मोती महल को घेरने की कोशिश की गई परंतु भारी संख्या में पुलिस फोर्स की ओर से उनको पोलो ग्राऊंड के पास रोक लिया गया व आगे न जाने दिया गया।
राहीगर भी प्रतिदिन के रोड जाम से हो रहे परेशान
पुलिस की ओर से पानी वाली गाड़ी भी बुला ली गई। इस के बाद नर्सों की ओर से फिर वापसी करते अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर धरना लगा दिया व सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करने लगीं। इस दौरान चारों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। दूर-दराज जाने वाले लोगों ने भी गुस्से में आते नर्सों को बुरा भला कहा व कईयों की बहसबाजी भी हुई। बसों में से लोग उतर कर पैदल ही आगे गए, जिस कारण उनको भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
डिप्टी कमिशनर के आश्वासन के बाद नर्सों ने मुख्य मार्ग पर लगाया धरना उठाया
नर्सों की अध्यक्ष करमजीत कौर औलख व बलजीत कौर खालसा जो पिछले लगभग 2 सप्ताहों से अस्पताल की छत पर चढ़ी हुई हैं। औलख की ओर से आज मांग पूरी न होने पर नीचे कूदने की चेतावनी दी हुई थी, जिसे देखते खुद डिप्टी कमिश्नर कुमार अमित और एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू सहित अन्य अधिकारी आरजी सीढ़ी के सहारे उनके पास छत पर पहुंचे व उनको समझाने का प्रयास किया।
डीसी ने कहा कि उनकी रेगुलर संबंधी कार्रवाई जारी है। इस लिए वह नीचे उतर जाएं, परंतु उक्त नर्सों ने नोटीफिकेशन तक नीचे न उतरने की बात कही, जिसके बाद डीसी व एसएसपी को बेरंग ही नीचे लौटना पड़ा। वैसे डिप्टी कमिशनर के विश्वास के बाद मुख्य मार्ग पर लगाया गया धरना नर्सों की ओर से उठा लिया गया और लोगों ने राहत की सांस ली।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
पंजाब: सड़कों से दूर रहे 90,000 से अधिक ट्रक
ट्रक यूनियनों को भंग करने का विरोध
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। ट्रक संघों को भंग करने के पंजाब सरकार के फैसले के विरोध में रविवार को राज्य में 90,000 से अधिक ट्रक सड़कों से दूर रहे। अखिल पंजाब ट्रक संचालक संघ के अध्यक्ष हैप्पी संधू ने कहा कि 93,000 ट्रकों के सड़कों से दूर रहने के साथ राज्य में पूर्ण चक्का जाम रहा। उन्होंने कहा कि ट्रक संचालक राज्य में काम कर रहे 134 ट्रक संघों को भंग करने के सरकार के कदम के विरोध में माल या खाद्यान्नों को एक जगह से दूसरी जगह नहीं ले गए।
कई जगह यातायात बाधित
ट्रक संचालक पंजाब मंत्रीमंडल के हालिया फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं जिसमें पंजाब माल वाहन (व्यवसाई समूह नियमन एवं रोकथाम नियम), 2017 को मंजूरी दी गई जो राज्य के माल वाहन संचालकों को कोई समूह या संघ बनाने से रोकता है। संधू ने कहा कि विरोध प्रदर्शन कमोबेश शांतिपूर्ण रहा लेकिन ट्रक संचालकों ने कुछ जगहों पर यातायात बाधित किया और कई जगहों पर सरकार विरोधी नारेबाजी भी की।
विरोध की चेतावनी
उन्होंने कहा कि सरकार फैसला वापस नहीं लेती तो ट्रक संचालक अपना विरोध प्रदर्शन तेज कर देंगे। संधू ने कहा, पंजाब मार्कफेंड (विपणन महासंघ) के प्रमुख अमरजीत सिंह सामरा आज नकोदर में हमसे मिले। उन्होंने हमें मुद्दे पर ध्यान देने का आश्वासन दिया।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
सिंचाई पानी में कटौती का फिर से विरोध शुरू
किसानों ने मुख्य अभियंता का किया घेराव
लगातार 1200 क्यूसेक पानी चलाए जाने की मांग
HanumanGarh, Hardeep Singh: भाखड़ा सिंचाई प्रणाली की नहरों में तीन में से एक समूह चलाकर 850 क्यूसेक पानी उपलब्ध करवाने का फिर से विरोध शुरू हो गया है। 31 मार्च तक लगातार 1200 क्यूसेक पानी चलाने की मांग को लेकर भाखड़ा क्षेत्र के काश्तकारों ने शुक्रवार को जल संसाधन विभाग (उत्तर) के मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आक्रोशित काश्तकारों ने मुख्य अभियंता राजकुमार चौधरी का घेराव कर 1200 क्यूसेक से कम पानी चलाने पर आन्दोलन करने की चेतावनी दी। इससे पूर्व दोपहर को सैकड़ों काश्तकार सादुलशहर के पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र खिचड़ के नेतृत्व में मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे तथा घेराव-प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने बताया कि वर्तमान में भाखड़ा की नहरों में 1200 क्यूसेक पानी चल रहा है। सिंचाई विभाग द्वारा 21 दिसम्बर से 1200 की जगह 850 क्सूसेक पानी चलाया जाना प्रस्तावित है। 350 क्यूसेक पानी कटौती से फसलों को नुकसान होगा।
किसानों का कहना था कि अधिकतर काश्तकारों ने गेहूं की बिजाई की है। अगर गेहूं को समय पर पर्याप्त पानी नहीं मिला तो फसल खराब हो जाएगी। उन्होंने बताया कि बरसात की कमी रही है। क्षेत्र में भूमिगत जल फसल के लिए उचित नहीं है। ऐसी स्थिति में क्षेत्र का किसान नहरी पानी पर निर्भर हैं।
किसानों ने विभाग को दी चेतावनी
इस पर किसानों ने चेतावनी दी कि यदि सिंचाई विभाग ने प्रस्तावित रेगुलेशन में बदलाव कर पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध नहीं करवाया तो 19 दिसम्बर को मुख्य अभियन्ता कार्यालय का घेराव-प्रदर्शन कर धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन में हनुमान झोरड़, संजीव खिचड़, हरिसिंह, हाथियांवाली सहित भाखड़ा क्षेत्र के सैकड़ों काश्तकार शामिल थे।
पानी में कटौती न करने की मांग
सिंचाई विभाग के अधिकारी कम पानी होने का रोना रो रहे हैं। किसानों ने बताया कि गत 28 नवंबर को जिला कलेक्ट्रेट पर हुए धरना-प्रदर्शन के बाद प्रशासन की मध्यस्थता से हुई वार्ता में 15 दिन और किसानों को 1200 क्यूसेक पानी देने पर सहमति बनी थी। यह समयावधि 20 दिसम्बर को समाप्त हो रही है। वर्तमान में चल रहे रेगुलेशन में सिंचाई विभाग ने भविष्य में दिए जाने वाले पानी में से सात दिन काटकर पानी उपलब्ध करवाया था। उन्होंने बताया कि किसानों की मांग है कि वर्तमान में 1200 क्यूसेक पानी चलाया जाए तथा भविष्य में दिए जाने वाले पानी में कटौती कर दी जाए। उन्होंने क्षेत्र के किसानों एवं आमजन की भावना को देखते हुए भाखड़ा की नहरों में 1200 क्यूसेक पानी में किसी भी स्थिति में कटौती न करने की मांग की। वार्ता में मौजूद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांधों में जल स्तर कम होने का हवाला देते हुए चार में से दो समूह पानी चलाया जाना असंभव बताया।