1400 Prisoners - Sach Kahoon Hindi

इंडोनेशिया: भूकंप-सुनामी का फायदा उठाकर तीन जेलों से 1400 से ज्यादा कैदी फरार
एजेंसी।

इंडोनेशिया में दो बड़ी प्राकृतिक आपदाओं के चलते सुलावेसी प्रांत की तीन जेलों से कम से कम 1400 कैदी फरार हो गए। न्याय मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, पालु शहर में सुनामी से एक जेल क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते यहां से सबसे ज्यादा 581 कैदी भाग निकले। बताया गया है कि जेल में सिर्फ 120 लोगों को रखने का इंतजाम था, लेकिन इसमें क्षमता से 5 गुना ज्यादा कैदी रखे गए थे। न्याय मंत्रालय की अफसर पुगुह उतमी ने कहा, “भूकंप के थोड़ी देर बाद हालात काबू में थे। हालांकि, जेल में पानी घुसते ही कैदी डरने लगे।इसके बाद वे पुलिसकर्मियों को छकाते हुए सड़क पर भागने लगे।” उतमी के मुताबिक, कैदी पानी के बजाय भूकंप से इमारतों के गिरने की वजह से ज्यादा डर रहे थे।

पालु स्थित एक अन्य जेल में कैदी भूकंप के बाद मुख्य दरवाजा तोड़कर भाग निकले। सुनामी प्रभावित दोंगला स्थित एक जेल से 343 कैदी फरार हुए हैं। कैदियों ने यहां आगजनी भी की। उतमी के मुताबिक, यहां ज्यादातर अपराधी अपने परिवारों से मिलने की इजाजत मांग रहे थे।जब दोंगला में भूकंप आया तो कैदियों ने डर से जेल तोड़ दी। अधिकारियों ने उन्हें आगजनी से रोकने की काफी कोशिश भी की, लेकिन वे उन्हें मनाने में सफल नहीं हो पाए। उतमी ने बताया कि ज्यादातर फरार अपराधी भ्रष्टाचार और नशे से जुड़े अपराधों के लिए सजा काट रहे थे। पालु की दोनों जेलों में अब सिर्फ 100 कैदी बचे हैं। हालांकि, सुविधाओं की कमी के चलते गार्डों को उनकी जरूरतें पूरी करने में मुश्किल आ रही है। उतमी ने कहा कि कई जेलों में खाने की कमी है। कुछ अधिकारी अपने पैसों से खाना खरीद रहे हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो