Navjot Sidhu - Sach Kahoon Hindi

नवजोत सिद्धू की डिग्री पर उठे सवाल!
लोकसभा और राज्यसभा की आधिकारिक वेबसाइट पर पूर्व सांसद सिद्धू की शैक्षणिक योग्यता को दिखाया जा रहा बी.ए.एलएल.बी.

जनवरी, 2022 में पंजाब विधानसभा चुनावों में सिद्धू ने नामांकन के साथ सौंपे एफिडेविट में स्वयं को बी.ए. पास दर्शाया

जनवरी, 2017 में विधानसभा चुनावों में सिद्धू ने एफिडेविट में किया बी.ए.एलएल.बी. का उल्लेख

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अनिल कक्कड़)। 34 साल पुराने रोडरेज मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक वर्ष के कठोर कारावास की सजा भुगत रहे कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Sidhu) की शिक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। सिद्धू सिर्फ ग्रेजुएट हैं या बीए एलएलबी हैं, इस पर बहस राजनैतिक गलियारों में छिड़ गई है।

आपको बता दें कि सिद्धू तत्कालीन 14वीं और 15वीं लोकसभा में पंजाब राज्य की अमृतसर संसदीय सीट से भाजपा के टिकट पर लगातार तीन चुनाव जीत कर संसद पहुंचे थे और जनवरी, 2017 में 15वीं पंजाब विधानसभा चुनावों में अमृतसर पूर्वी सीट से चुनाव जीतकर मार्च, 2017 में विधायक बने एवं जुलाई, 2019 तक तत्कालीन कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहने वाले भी रहे। वहीं इस वर्ष मार्च, 2022 में अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव हार गये थे।

संसद के सदनों की वेबसाइट पर बीए एलएलबी शिक्षा जबकि इसी वर्ष राज्य चुनाव आयोग को दिए सर्टीफिकेट में बीए

सिद्धू (Navjot Sidhu) की डिग्री पर छिड़ी बहस पर जानकारी देते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि बीते दिनों जब उन्होंने लोक सभा और राज्य सभा की आधिकारिक वेबसाइट पर दोनों सदनों के पूर्व सदस्य रह चुके नवजोत सिद्धू का बायो-डाटा चेक किया, तो उन्होंने पाया कि दोनों सदनों की वेबसाइट पर पूर्व सदस्यों के वेब पेज पर अपलोड की गई जानकारी में सिद्धू की शैक्षणिक योग्यता को बी.ए.एलएल.बी. दिखाया जा रहा है।

हालांकि पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (सी.ई.ओ.) कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर इसी वर्ष हुए विधानसभा चुनावों में अमृतसर पूर्वी सीट से लड़ चुके सिद्धू द्वारा सौंपे एफिडेविट में शैक्षणिक योग्यता को केवल बी.ए. दर्शाया गया है, जिसमें पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला और वर्ष 1986 का उल्लेख किया।

2017 में बीए दिखाई और विधानसभा में दिए बायोडेटा में भी बीए

पिछले 15वीं पंजाब विधानसभा आम चुनावों दौरान जनवरी, 2017 में सिद्धू द्वारा उसी अमृतसर पूर्वी विधानसभा सीट से नामांकन के साथ दायर एफिडेविट में वर्ष 1986 में पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से हालांकि बी.ए.एलएल.बी. का उल्लेख किया था। वहीं पंजाब विधानसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित एक आधिकारिक बुकलेट में, जिसमें तत्कालीन 15वीं पंजाब विधानसभा में सदन के सभी सदस्यों (विधायकों) का बायो-डाटा है, उसमें सिद्धू की शैक्षणिक योग्यता केवल बी.ए. ही दर्शायी गई है।

यही नहीं, उससे पूर्व जब सिद्धू (Navjot Sidhu) द्वारा अप्रैल-मई 2009 में तत्कालीन 15वीं लोकसभा आम चुनावों और उससे पहले अप्रैल-मई 2004 में 14वीं लोक सभा आम चुनावों में अमृतसर संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर उनके नामांकन पत्रों के साथ दायर दोनों एफिडेविट में हालांकि यह उल्लेख किया था कि उन्होंने वर्ष 1984 में गवर्नमेंट महिंद्रा कॉलेज, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला से बी.ए. किया था।

बीए कब की और एलएलबी कब!

अब इस सबके बीच एक रोचक परन्तु महत्वपूर्ण प्रश्न यह उत्पन्न होता है कि वास्तव में सिद्धू ने कौन से साल बी.ए. की, क्या 1984 में! जैसा उन्होंने अप्रैल, 2004 और अप्रैल, 2009 में सौंपें चुनावी एफिडेविट में दर्शाया गया! सिद्धू ने इस वर्ष जनवरी, 2022 में विधानसभा आम चुनावों में दायर एफिडेविट में उल्लेख किया।

वहीं अगर सिद्धू वास्तव में बी.ए.एलएल.बी. हैं, जैसा उन्होंने जनवरी, 2017 में पंजाब विधानसभा आम चुनावों में दायर एफिडेविट में दर्शाया था, तो क्या उन्होंने वर्ष 1984 से वर्ष 1986 के बीच अर्थात् दो वर्ष में एलएल.बी. की डिग्री हासिल की, हालांकि पांच दशक पूर्व एलएल.बी. को तीन वर्षीय डिग्री कोर्स कर दिया गया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पंजाब कांग्रेस में खलबली: जानें सिद्धू ने कैसे कांग्रेस को कहीं का नहीं छोड़ा?
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। एक पुरानी कहावत है कि राजनीति में कुछ भी हो सकता है। ऐसा ही नजारा पंजाब कांग्रेस में देखने को मिल रहा है। नवजोत सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अघ्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद सियासी हलकों में हलचल मची हुई है लेकिन राजनीति पंडितों की मानें तो सिद्धू के कारण से कांग्रेस आलाकमान को सकते में डाल दिया है। अब आलाकमान के सामने कांग्रेस के बड़े नेता सोनिया गांधी के सामने अपनी नाराजगी प्रकट कर रहे हैं।

इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कांग्रेस पार्टी में वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस आलाकमान के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। एक तरफ कैप्टन नाराज हो गए है दूसरी तरफ सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी को बीच में ही छोड़कर कांग्रेस आलाकमान की चिंता बढ़ा दी है। कैप्टन की शाह से मुलाकत से गांधी परिवार को कतई पसंद नहीं आया होगा। उधर आप और अकाली दल भी कांग्रेस का ड्रामा देख रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार कैप्टन भाजपा का दामन भी थाम सकते हैं।

पंजाब कांग्रेस में अराजकता से समूची जनता परेशान: शर्मा

पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा है कि प्रदेश कांग्रेस में अराजकता से राज्य की समूची जनता परेशान है। डॉ. शर्मा ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के कुछ नियुक्तियों को कारण बताया है। अगर सिद्धू वास्तव में अपनी नैतिकता से समझौता नहीं करना चाहते तो उन्हे उन्हें सभी दागी मंत्रियों और नौकरशाहों के नाम सार्वजनिक करने चाहिए। लोकतंत्र में जनता को यह जानने का अधिकार है कि ये लोग कौन हैं और उन्हें क्यों नियुक्त किया गया है?

कैप्टन की शाह से मुलाकात से कांग्रेस में चिंता

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात कर कांग्रेस को चिंता में डाल दिया है। कैप्टन सिंह ने शाह के साथ मुलाकात के बाद ट्वीट कर कहा,‘ शाह से मुलाकात की। उनके साथ कृषि कानूनों के खिलाफ लंबे समय से चल रहे किसान आंदोलन पर चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘मैंने शाह से फसल विविधीकरण में पंजाब का समर्थन करने के अलावा, कृषि कानूनों को निरस्त करने और न्यूनतम समर्थन मूल्य( एमएसपी ) की गारंटी के साथ संकट को तत्काल हल करने का आग्रह किया किया है।

कांग्रेस में मचे घमासान के बीच केरल में व्यस्त हैं राहुल गांधी

कांग्रेस में घमासान मचा है और पार्टी के वरिष्ठ नेता नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन सब राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच केरल में विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त हैं। गांधी जब दिल्ली से बाहर हैं तो पार्टी के वरिष्ठ नेता कांग्रेस नेतृत्व की बागडोर चुने हुए मजबूत नेता के हाथों में देने की मांग कर रहे है। पार्टी के 23 असंतुष्ट नेताओं के प्रमुख माने जा रहे हो वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार को पत्र लिखकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए तत्काल पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाने की मांग की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

सलाहकारों के विवादित बोलों पर घिरे नवजोत सिद्धू
मनीष तिवारी बोले- ऐसे लोगों को देश में रहने का हक नहीं

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपने सलाहकारों को लेकर बुरी तरह से घिर चुके हैं। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने सिद्धू के दो सलाहकारों की कथित विवादित टिप्पणियों को लेकर सोमवार को पार्टी नेतृत्व से इस मुद्दे पर आत्ममंथन करने का आग्रह किया है। साथ ही सिद्धू के सलाहकार प्यारे लाल गर्ग और मलविंदर सिंह माली की पाकिस्तान और कश्मीर पर टिप्पणी पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पूछा कि क्या ऐसे लोगों को देश में रहने का भी अधिकार है? पार्टी में रहना तो दूर की बात’

पूर्व केंद्रीय मंत्री तिवारी ने ट्वीट किया, ‘मैं कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब के प्रभारी हरीश रावत से आग्रह करता हूँ कि इसको लेकर गंभीरता से आत्ममंथन करें कि जो जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानते और जिनका स्पष्ट रूप से पाकिस्तान समर्थक रुझान है, क्या उन्हें कांग्रेस की पंजाब इकाई का हिस्सा होना चाहिए? यह उन सभी लोगों का मजाक है जिन्होंने भारत के लिए अपना खून बहाया है।’

प्यारे लाल गर्ग ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा की गई पाकिस्तान की आलोचना पर सवाल उठाया था। दूसरी तरफ, माली ने संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने के मुद्दे पर बात की थी, जिसके तहत तत्कालीन राज्य जम्मू-कश्मीर को एक विशेष दर्जा मिला हुआ था। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि अगर कश्मीर भारत का हिस्सा था तो धारा 370 और 35ए हटाने की क्या जरूरत थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

नवजोत सिद्धू ने अपने भाषण में फिर से अपनी सरकार को घेरा, कहा- सरकारी कर्मी सड़कों पर हैं
अगल-बगल बैठे सिद्धू-कैप्टन में नजर आईं दूरियां

सिद्धू ने कैप्टन को किया अनदेखा, पौने दो घंटे में देखा तक नहीं

सिद्धू ने मंच पर की नेताओं से मुलाकात, कैप्टन के पास पहुंचकर कुर्सी पर बैठ गए

अश्वनी चावला, चंडीगढ़। नवजोत सिद्धू और अमरेन्द्र सिंह के बीच दूरियों को खत्म करने की हाईकमान ने भरपूर कोशिश की लेकिन शुक्रवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह में उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। दोनों दिग्गज कैप्टन और सिद्धू एक स्टेज पर तो दिखे लेकिन पौने 2 घंटें के कार्यक्रम में दोनों ने एक दूसरे के साथ बातचीत तक नहीं की। जब उनके भाषण की बारी आई तो उन्होंने लगभग 20 मिनट के भाषण में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह (अपनी ही सरकार) को निशाने पर लिया और उनके कार्यकाल में काम नहीं होने की बात कही। यह सब सुनकर हर कोई हैरान था कि नवजोत सिद्धू समारोह में अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने आए हैं या फिर विरोधी पार्टियों पर निशाने साधने के साथ ही शपथ उठाने के लिए आए हैं।

गौरतलब है कि नवजोत सिद्धू को कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेशाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी। शुक्रवार को कांग्रेस भवन में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया था। समारोह में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की उपस्थिति को लेकर असमंजस बना हुआ था, क्योंकि वे नाराज चल रहे थे। इसके विपरीत हाईकमान के कहने पर अमरेन्द्र सिंह ने समारोह में आने के लिए राजी हुए लेकिन शपथ ग्रहण सामारोह से पूर्व सुबह की चाय से लेकर दोपहर तक दोनों के बीच न ही कोई बातचीत हुई और न ही दोनों के बीच कोई ज्यादा नजदीकी देखी गई। जबकि इसके उलट नवजोत सिद्धू ने स्टेज पर अमरेन्द्र सिंह को पूरी तरह अनदेखा किया।

अमरेन्द्र सिंह का नाम तक नहीं लिया

नवजोत सिद्धू ने अपने संबोधन में लाल सिंह और राजिन्दर कौर भट्ठल के साथ ही मंत्री सुखजिन्दर रंधावा का नाम लिया लेकिन अमरेन्द्र सिंह का एक बार भी नाम तक नहीं लिया। दूसरी तरफ अमरेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में नवजोत सिद्धू का कई बार नाम लेते हुए यहां तक कहा कि वे राजनीति में ही नवजोत सिद्धू के बुजुर्गों के कारण ही आए थे। नवजोत सिद्धू के पिता ने ही उन्हें राजनीति में एक नेता बनाया है।

मिलकर काम करने की अपील

मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने नवजोत सिद्धू से अपील की कि दोनों मिलकर काम करें। अपने संबोधन में कैप्टन ने कहा कि पंजाब की सत्ता में कांग्रेस पार्टी को वापिस लेकर आने के लिए दोनों को मिलकर काम करना होगा। संगठन की बड़ी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, जिसे निभाते हुए वे संगठन को आगे लेकर जाएं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मीडिया में आने का नवजोत सिद्धू का फार्मूला
पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू आए दिन मीडिया में बने रहने के लिए कोई न कोई ऐसा पैंतरा खेलते हैं, जिसका कोई सिर-पैर ही नहीं होता। ताजा बयान में सिद्धू ने पंजाब में अफीम की कृषि का समर्थन कर नई चर्चा छेड़ दी है। हालांकि उनके बयान का उनके ही एक साथी ने विरोध भी किया और किसी भी मंत्री ने सिद्धू के बयान का समर्थन नहीं किया, क्योंकि पंजाब के लोग पहले ही नशों का दंश झेल रहे हैं और कोई भी नेता इस मामले में गैर-जिम्मेवारी की बयानबाजी से बचना ही चाहता है।

मंत्री तृप्त राजिन्द्र सिंह बाजवा ने सिद्धू के बयान का विरोध करते हुए कहा कि नशा रोकने के लिए दूसरा नशा नहीं दिया जा सकता। इसी तरह मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने भी कहा अफीम की कृषि की अनुमति देकर वह पंजाब के युवाओं को बर्बाद नहीं करना चाहते। सिद्धू ने दलील दी कि उसके चाचा ने अफीम का सेवन कर लम्बी उम्र तक जीवन व्यत्तीत किया है। पहली बात सिद्धू जिस पीढ़ी की बात करते हैं उस पीढ़ी के और लोग भी बिना अफीम के सेवन से उसके चाचे से भी ज्यादा उम्र काट चुके हैं। पंजाब के इतिहास में कहीं भी लिखा नहीं मिलता कि पंजाबी अफीम खाने के कारण स्वस्थ थे और पहलवानी करते थे।

पंजाब हरियाणा जैसे राज्यों में दूध-घी को मुख्य खुराक माना गया था। अफीम खाने वाले व्यक्तिय् के लिए पंजाब में ‘अमली’ शब्द का इस्तेमाल किया जाता था और उस वक्त अफीम खाने वाले को सामाजिक तौर पर अच्छा नहीं माना जाता था। नवजोत सिद्धू ने पंजाब के इतिहास, खाने-पीने, कुश्ती लड़ने के लिए प्रसिद्ध पंजाब को एक तरफ रखते हुए अफीम के गुण गाने शुरू कर दिए हैं। जहां तक अफीम के सेवन का संबंध है, अफीम का सीधा सेवन डाक्टरी नजरिए से गलत है जो कई रोगों को जन्म देता है। अफीम का केवल दवाओं में प्रयोग किया जा सकता है।

नशों की बढ़ रही महामारी को रोकने के लिए नशे का विकल्प देना उचित नहीं बल्कि यह बात समस्या का समाधान निकालने की बजाय उसे बढ़ाने वाली है। अहम संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों को अफीम खाने का समर्थन करने की बजाय युवाओं को नशों से बचाने के लिए कुछ प्रयास करने चाहिए। अफीम सेवन से न तो कोई मैडल मिलते हैं और न ही कोई स्वस्थ सेहत। सिद्धू का राजनीतिक फार्मूला उसे मुख्य समाचार में ले आता है लेकिन यह चीजें समाज के लिए खतरनाक है। नि:संदेह किसी गहरी जानकारी के हर बात में ज्ञान घोटने का रुझान समाज में बेवजह की बहस छेड़ता है। राजनेताओं को हर बात समाज के हित में व जिम्मेदारी से ही करनी चाहिए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।