Indian American woman - Sach Kahoon Hindi

Maharashtra : शर्मसार! महाराष्ट्र के जंगल में पेड़ पर जंजीर से बंधी मिली भारतीय मूल की अमेरिकी महिला
सिंधुदुर्ग (एजेंसी)। विगत दिवस यानि शनिवार को महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के जंगल में एक पेड़ से भारतीय मूल की 50 वर्षीय अमेरिकी महिला जंजीर से बंधी हुई मिली, जिसकी पहचान लालित्य कायी के रूप में हुई है। उक्त महिला सिंधुदुर्ग के सोनुरली गांव में एक चरवाहे को मिली, जिसने उसकी चीख-पुकार सुनीं और फिर पुलिस को उसके बारे में सूचित किया। Maharashtra News

पुलिस ने महिला के पास से उसके अमेरिकी पासपोर्ट की एक फोटोकॉपी, तमिलनाडु के पते वाला आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को एक चरवाहा जंगल में अपने पशु चराने के लिए गया हुआ था, इसी दौरान उसे उस महिला की चीखें सुनाई दी, जिसके बाद वह चीख-पुकार वाली दिशा की ओर उसे खोजने लगा। बाद में जब वह मिल गई तो चरवाहे ने पुलिस को सूचित किया, पुलिस ने उसे बचाया और अस्पताल भेज दिया।

महिला मानसिक रोगी है | Maharashtra News

मीडिया रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया, ‘‘महिला को सावंतवाड़ी (राज्य के कोंकण क्षेत्र में) और फिर सिंधुदुर्ग के ओरोस के एक अस्पताल में ले जाया गया। उसकी मानसिक और स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए, उसे उन्नत उपचार के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज में रैफर कर दिया गया। अब वह खतरे से बाहर है। उसका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने कहा कि वह मानसिक रोगी है।

हमें उसके पास से मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन मिले हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें उसका आधार कार्ड मिला है, जिस पर तमिलनाडु का पता लिखा है और उसके यूनाइटेड स्टेट्स आॅफ अमेरिका पासपोर्ट की फोटोकॉपी भी मिली है। उसकी पहचान ललिता काई के रूप में हुई है। उसका वीजा एक्सपायर हो चुका है। हम उसकी राष्ट्रीयता का पता लगाने के लिए इन सभी दस्तावेजों का सत्यापन करवा रहे हैं। पुलिस विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय के संपर्क में भी है।’’

पुलिस को मिली शुरूआती जानकारी के अनुसार ललिता काई पिछले 10 सालों से भारत में है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला अपना बयान देने की स्थिति में नहीं है। महिला कमजोर है, क्योंकि उसने पिछले कुछ दिनों से कुछ नहीं खाया है और इलाके में भारी बारिश भी हुई है। हमें नहीं पता कि वह कितने समय से उस पेड़ से बंधी हुई थी। हमें लगता है कि तमिलनाडु के रहने वाले उसके पति ने उसे वहां बांधा और भाग गया।’’ जांच के तहत पुलिस की टीमें उसके रिश्तेदारों का पता लगाने के लिए तमिलनाडु, गोवा और अन्य जगहों पर भेजी गई हैं। Maharashtra News

CM Bhajan Lal Sharma Death Threat : सीएम भजन लाल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी!

ट्रंप ने परमाणु ऊर्जा संभाग में भारतीय अमेरिकी महिला को नियुक्त करने का फैसला किया
ट्रंप ने रीता बरनवाल को ऊर्जा मंत्रालय में नियुक्त करने का फैसला किया | Nuclear Energy Division

वाशिंगटन (एजेंसी)। आधुनिक रिएक्टरों के विकास में तेजी लाने के लिए एक नये कानून पर हस्ताक्षर करने के कुछ ही दिन बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऊर्जा मंत्रालय Nuclear Energy Division में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद पर एक शीर्ष भारतीय अमेरिकी परमाणु विशेषज्ञ को नियुक्त करने का फैसला किया है। ट्रंप ने रीता बरनवाल को ऊर्जा मंत्रालय में सहायक ऊर्जा सचिव (परमाणु ऊर्जा) के तौर पर नामित करने की अपनी मंशा की घोषणा की है। बरनवाल फिलहाल गेटवे फॉर एक्सीलरेटेड इनोवेशन इन न्यूक्लियर (जीएआईएन) पहल में निदेशक के तौर पर काम कर रही हैं।

अगर सीनेट से पुष्टि होती है तो सहायक ऊर्जा सचिव के तौर पर बरनवाल महत्वपूर्ण परमाणु ऊर्जा विभाग का नेतृत्व करेंगी। इससे पहले वह वेस्टिंगहाउस में प्रौद्योगिकी विकास एवं अनुप्रयोग की निदेशक के तौर पर काम कर चुकी हैं। वह बेशटेल बेटीस में पदार्थ प्रौद्योगिकी में प्रबंधक रह चुकी हैं।

वहां उन्होंने अमेरिकी नौसैनिक रिएक्टरों के लिये परमाणु ऊर्जा में शोध एवं विकास की अगुवाई की। बरनवाल ने एमआईटी से पदार्थ विज्ञान एवं अभियांत्रिकी में बीए और मिशिगन विश्वविद्यालय से पीएचडी की पढ़ाई की है। वह एमआईटी के पदार्थ अनुसंधान प्रयोगशाला और यूसी बर्कले के परमाणु अभियांत्रिकी विभाग के सलाहकार बोर्ड में भी हैं। ट्रंप ने पिछले सप्ताह परमाणु ऊर्जा नवोन्मेष क्षमताएं अधिनियम पर हस्ताक्षर किया था। यह अमेरिका में आधुनिक रिएक्टरों के विकास में तेजी लाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।