Panchayat - Sach Kahoon Hindi

जुलाना में सर्वसम्मति से अन्नू रानी बनी पंचायत समिति चेयरमैन
झमोला गांव निवासी रोहित बने उप चेयरमैन

जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। कस्बे के बीडीपीओ कार्यालय में जुलाना खंड के पंचायत समिति के सदस्यों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से गोसाई खेड़ा निवासी अन्नु रानी को पंचायत समिति का चेयरमैन और झमोला गांव निवासी रोहित को उपप्रधान बनाया गया। बैठक में खंड के सभी 26 सदस्य मौजूद रहे। बैठक बीडीपीओ रेणूका नांदल की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा सभी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बीडीपीओ रेणूका नांदल ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से अन्नू रानी को पंचायत समिति का चेयरमैन तो झमोला निवासी रोहित को उपप्रधान बनाया गया है।

बैठक शांतिपूर्वक संपन्न हुई। हालांकि विधायक अमरजीत ढांडा के निवास पर तीन दिन पहले चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की घोषणा सभी सदस्यों ने कर दी थी केवल औपचारिकता बाकी थी जो शनिवार को बीडीपीओ कार्यालय में पूरी कर ली गई। चेयरमैन अनु रानी ने कहा कि खंड में विकास कार्यों की काफी दरकार है। सड़के बद से बदतर बनी हुई हैं। पानी की किल्लत बनी हुई है। वो प्रमुखता से खंड की समस्याओं का समाधान करने का भरकस प्रयास करेंगी और सरकार से मिलने वाली ग्रांट को सभी वार्डों में समान रूप से वितरित करेंगी और सभी वार्डों को एक समान विकास करवाएंगी। इस मौके पर भाजपा और जजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोरम पूरा नहीं होने के कारण बैठक स्थगित

पीठासीन अधिकारी पंचायत समिति गुहला एवं एसडीएम रोहित कुमार ने बताया कि पंचायत सदस्य गुहला की पहली बैठक कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित कर दी गई है। अब उक्त बैठक का आयोजन 6 जनवरी को प्रात: 11 बजे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में होनी निश्चित हुई है। बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करवाया जाना है।

आगामी बैठक में सभी सदस्य दो फोटोयुक्त पहचान पत्र व निर्वाचित होने का प्रमाण-पत्र अवश्य लेकर आएं। उन्होंने बताया कि पंचायती राज नियमावली 1995 के नियम 76 (4ए) के अनुसार पंचायत समिति के कुल निर्वाचित सदस्यों के 2 / 3 सदस्यों का कोरम के लिए उपस्थित होना आवश्यक है। शनिवार को कुल निर्वाचित 23 सदस्यों में से केवल 13 सदस्य ही हाजिर हुए इसलिए कोरम पूरा नहीं होने की वजह से बैठक को स्थगित किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

Election: दो पंचायतों में निर्विरोध सरपंच तय, झाब में सर्वाधिक 9 उम्मीदवार मैदान में
नामांकन जांच व नामवापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ |Election

चितलवाना (एजेंसी)। पंचायत समिति की 27 ग्राम पंचायत के पंच व सरपंच के चुनाव (Election) को लेकर पंचायत मुख्यालय पर नामांकन जांच व नामवापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो चुकी है। ग्राम पंचायत भाटकी व खेजडिय़ाली में नामवापसी के बाद एक-एक उम्मीदवार ही मैदान में शेष रहे। ऐसे में भाटकी में अल्कादेवी पत्नी सेंधाराम लोहार व खेजडिय़ाली में नेनू देवी पत्नी हरजीराम का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इधर, पंचायतीराज चुनाव में पंच व सरपंच के चुनाव को लेकर आवेदन के दूसरे दिन ही नामवापसी के लिए उम्मीदवार दिनभर मान मनुहार करते नजर आए।

यहां सीधी टक्कर | Election

पंचायत चुनावों को लेकर समिति क्षेत्र की पांच पंचायतों में सीधी टक्कर होगी।

जिसमें दूठवा, केसुरी, सूंथड़ी, सिवाहियों की ढाणी व टांपी ग्राम पंचायत शामिल हैं।

वहीं भीमगुड़ा, रामपुरा, चितलवाना, काछेला, सेसावा, खासरवी व सुराचंद में त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

यहां सबसे ज्यादा उम्मीदवार |Election

झाब में 9

देवड़ा में 7

गोमी, ईटादा में 6

होतीगांव, जोधावास, जानवी में 5

डंगरी, जोरादर, केरिया, निम्बाऊ, विरावा व मेघावा  4 उम्मीदवार

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Rajasthan, Gram, Panchayat, Election

Rajasthan Panchayat Election : 17 जनवरी से तीन चरणों में होंगे चुनाव, आचार संहिता लागू
राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने  9171 ग्राम पंचायतों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित | Rajasthan Panchayat Election

Edited By Vijay Sharma

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में जनवरी में पंचायतों के चुनाव (Rajasthan Panchayat Election) कराए जाएंगे। राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान की 9171 ग्राम पंचायतों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया। चुनाव तीन चरणाों में होंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। पहले चरण के चुनाव के लिए आगामी 17 जनवरी, दूसरे चरण के लिए 22 जनवरी और तीसरे चरण का चुनाव 29 जनवरी को मतदान होगा।

राजस्थान में 11 हजार 142 ग्राम पंचायतें हो गई है, जबकि पिछली बार 9872 पंचायतों के लिए चुनाव हुआ था। पंचायतों के पुनर्गठन को लेकर इस बार कुछ देरी तो राज्य सरकार की ओर से की गई और बाद में इस पुनर्गठन को कोर्ट में चुनौतियां भी मिली। करीब 85 याचिकाएं कोर्ट में दायर हुई।

पहली बार सरपंचों का चुनाव ईवीएम से होगा |Rajasthan Panchayat Election

राज्य के मुख्य निर्वाचन आयुक्त प्रेमसिंह मेहरा ने बताया कि इन पंचायतों के 90400 वार्डों में जनवरी में तीन चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहली बार सरपंचों का चुनाव ईवीएम से होगा और सरपंच चुनाव के प्रचार के लिए प्रत्याशियों को करीब एक सप्ताह का समय मिलेग, जबकि पिछली बार तक यह समय नहीं मिल पाता था। इस बार नामांकन के बाद सरपंच पद के प्रत्याशियों की सूची छपवाई जाएगी और फिर चुनाव होगा। सरपंच पद के लिए चुनाव खर्च सीमा भी बढाई गई है। पिछली बार यह 20 हजार थी जबकि इस बार इसे बढा कर 50 हजार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समितियों शेष बची अन्य ग्राम पंचायतों के चुनावों के तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा

आचार संहिता लागू | Rajasthan Panchayat Election

चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

अब सरकार लोक लुभावन घोषणाएं नहीं कर सकेगी।

तबादलों पर प्रतिबंध रहेगा

मंत्रियों के राजकीय दौरे पर सरकारी मशीनरी का उपयोग करने पर रोक रहेगी।

सरकार वित्तीय मंजूरी नहीं दे सकती और नई स्कीम की आधारशिला रखने पर भी रोक रहेगी।

शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता हटाई

पिछली बार भाजपा सरकार ने पंचायत चुनाव लड़ने वालों के लिए न्यूनतम शैक्षिणक योग्यता निर्धारित कर दी थी। उस समय कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध किया था। इस बार चुनाव घोषणापत्र में कांगे्स ने यह अनिवार्यता हटाने का वादा भी किया था और सरकार में आते ही इसे हटा भी दिया गया। ऐसे में इस बार शैक्षणिक योग्यता की अनिवार्यता नहीं है और कोई भी चुनाव लड़ सकेगा। वहीं दो से अधिक संतान वाले चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

सरपंच और वार्ड पंचों का चुनाव कार्यक्रम

पहला चरण

116 पंचायत समितियों की 3691 पंचायतों और 36047 वार्ड पंचों के चुनाव।

13794 बनाए गए बूथ।

7 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना।

8 जनवरी को सुबह 10.30 से 4.30 बजे तक कर सकेंगे नामांकन।

9 जनवरी 3 बजे तक ले सकेंगे नाम वापस, इसके बाद चुनाव चिन्हों का होगा आवंटन।

16 जनवरी को पहुंच जाएगा मतदान दल।

17 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान।

17 जनवरी को ही मतदान के बाद होगी मतगणना।

18 जनवरी को होगा उप सरंपच का चुनाव।

दूसरा चरण

102 पंचायत समितियों की 3237 सरपंचों और 31376 वार्ड पंचों के चुनाव।

11873 बनाए गए बूथ।

11 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना।

13 जनवरी को सुबह 10.30 से 4.30 बजे तक कर सकेंगे नामांकन।

14 जनवरी 3 बजे तक ले सकेंगे नाम वापस, इसके बाद चुनाव चिन्हों का होगा आवंटन।

21 जनवरी को पहुंच जाएगा मतदान दल।

22 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान।

22 जनवरी को ही मतदान के बाद होगी मतगणना।

23 जनवरी को होगा उप सरंपच का चुनाव।

तीसरा चरण

69 पंचायत समितयों में 2243 सरपंच और 22977 वार्ड पंचों के चुनाव।

8858 बनाए गए बूथ।

18 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना।

20 जनवरी को सुबह 10.30 से 4.30 बजे तक कर सकेंगे नामांकन।

21 जनवरी 3 बजे तक ले सकेंगे नाम वापस, इसके बाद चुनाव चिन्हों का होगा आवंटन।

28 जनवरी को पहुंच जाएगा मतदान दल।

29 जनवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा मतदान।

29 जनवरी को ही मतदान के बाद होगी मतगणना।

30 जनवरी को होगा उप सरंपच का चुनाव।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पंचायत चुनाव में हिंसा: फिरोजपुर में 2 की मौत
पंजाब (एजेंसी)। पंचायत चुनाव के दौरान रविवार को सूबे भर में कई जगह हिंसक झड़पें हुईं। फिरोजपुर, जलालाबाद, मोगा, बठिंडा, मुक्तसर, लुधियाना, पटियाला समेत कई इलाकों में बूथ कैप्चरिंग और फायरिंग हुई। फिरोजपुर में दो लोगों की जान चली गई। कुछ जगह चुनाव रद्द कर दिया गया है। ममदोट के गांव लखबीर के हिठाड़ में कुछ लोगों ने बूथ कैप्चर किया और मतपेटी को आग लगा दी। इसके बाद वे गाड़ी में सवार होकर भागने लगे। इस गाड़ी से कुचले जाने से वोट देने आए महिंदर सिंह (55) की मौत हो गई। यहां चुनाव रद्द कर दिया गया है। आईजी एमएस छीना का कहना है कि 8 लोगों की पहचान की गई है। फिरोजपुर के ही कोठे राय साहिब में अज्ञात लोगों ने बूथ कैप्चरिंग की कोशिश में 9 राउंड फायर किए। इससे वहां भगदड़ मच गई।

इस दौरान बोल पाने में लाचार सैमसन कुचला गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भगदड़ के दौरान ईंटें भी चलीं। एक ईंट उसे भी लगी थी। जलालाबाद के गांव झुग्गे टेक सिंह वाला में सरपंच उम्मीदवार के भाई-भाभी ने मतपेटी में तेजाब डाल दिया। दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है। गांव कोलियांवाली में भी दो पक्षों में झगड़ा हुआ। लुधियाना के ब्लाॅक सुधार के गांव देतवाल में कुछ लोगों ने बूथों पर कब्जा कर लिया। पटियाला के गांव हीरागढ़ में जाली वोट डालने के आरोप में कांग्रेस सरपंच प्रत्याशी के भाई का सिर फोड़ दिया। घनौर में सरपंच उम्मीदवार प्रवीन का नाम पंच में आने से समर्थकों ने चुनाव रुकवा दिया। यहां भी चुनाव रद्द कर दिया गया। समाना में सरपंच बने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पर अकाली समर्थकों ने हमला कर दिया, जिसमें चार लोग जख्मी हुए हैं।

बहू ने सास को हराया; बोली- जनता ने पढ़े-लिखे को जिताया, अनपढ़ को हराया

जालंधर में गांव बेगमपुरा में 36 साल की कमलजीत कौर सरपंच चुनी गईं। उन्होंने अपनी सास 68 साल की बिमला देवी को 47 वोट से हराया। दोनों एक ही घर में रहती हैं, लेकिन बातचीत नहीं करतीं। जीतने के बाद कमलजीत ने कहा कि जनता ने पढ़ी-लिखी काे जिताया और अनपढ़ को हराया है।

शरबतगढ़ में सरपंची की उम्मीदवार गुरमीत कौर और मनदीप कौर को बराबर 128 वोट मिले। इसके बाद दोनों के 2.5-2.5 साल सरपंच बने रहने पर सहमति बनी।

धारकलां की हाड़ा में 21 साल की पल्लवी ठाकुर सबसे युवा सरपंच बनी। वह बीएससी आईटी की छात्रा है।

पूर्व सीएम परकाश सिंह बादल के गांव में कांग्रेस समर्थित जबरजंग सिंह जीत गए।

न भत्ता, न फंड; सिर्फ चौधर के लिए चुनाव :

गांव स्तर पर सरपंच को न तो फंड मिलता है और न कोई भत्ता। प्रोजेक्ट पास होने पर ही ग्रांट जारी की जाती है। एमपी या एमएलए अपनी विकास निधि से प्रोजेक्ट के तहत राशि जारी करते हैं। जानकारों की मानें तो यह चुनाव इलाके में चौधर के लिए ही लड़ा जाता है। क्योंकि, गांव के ज्यादातर लड़ाई-झगड़े सरपंच अपने स्तर पर निपटाता है। कुछ समय पहले 1500 रु. भत्ते की घोषणा हुई थी, लेकिन फिलहाल बंद है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

पंचायत चुनाव: बादल अपने गांव में बुरी तरह हारे
बठिंडा (एजेंसी)। इस बार के ग्राम पंचायत चुनाव राजनीतिक परिवारों के लिए काफी उलट फेर वाले रहे। खासकर पूर्व मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल के लिए चुनाव नतीजे बेहद चौंकाने वाले रहे। परकाश सिंह बादल के गांव बादल में शिअद प्रत्याशी बादल परिवार के दूर के रिश्ते में पोते लगते उदयवीर सिंह बादल को कांग्रेस के प्रत्याशी जबरजंग सिंह उर्फ मोखा बराड़ ने 376 वोटों के अंतर से शिकस्त देकर पूरे पंजाब की राजनीति को चकित कर दिया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेशइंदर सिंह बादल समर्थित कांग्रेस के उम्मीदवार एक सामान्य किसान परिवार से संबंध रखते हैं। बादल परिवार के लिए राहत की खबर बस इतनी है कि परकाश सिंह बादल के ससुराल गांव चक्क फतेह सिंह वाला के लोगों ने अकाली दल के उम्मीदवार को सरपंची की जिम्मेदारी सौंपी है। यहां अकाली दल के विधायक रहे स्वर्गीय बलवीर सिंह के बेटे अमरिंदर सिंह ने विरोधी हरमेल सागर को 150 वोटों के अंतर से हराकर सरपंच पद पर जीत प्राप्त की है।

इन रसूखदारों के गांवों में हुई सर्वसम्मति :

मालवा में पक्ष तथा विपक्ष के नेताओं में कई महत्वपूर्ण चेहरों में शामिल अधिकतर कांग्रेस नेताओं तथा कुछ एक आप के नेताओं से संबंधित गांवों में सर्वसम्मति होती नजर आई। इसमें कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय हरचरण बराड़ के गांव सराय नागा में सरपंच पद पर सर्वसम्मति से उनके पोते करनबीर बराड़ गांव के सरपंच चुने गए। पंचायत में एक पंच के बाकी रहते चुनाव को भी कांग्रेस पार्टी जीतने में कामयाब रही।

इसी तरह पंजाब प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रधान तथा कांग्रेस सांसद सुनील जाखड़ के गांव पंचकोसी में भी सर्वसम्मति से पंचायत चुनी गई। 25 साल बाद गांव में सर्वसम्मति से चुनी गई इस पंचायत में ओम प्रकाश धानक सरपंच चुने गए, जो जाखड़ परिवार के काफी नजदीक हैं। इसी तरह कांग्रेस सरकार में बिजली मंत्रालय संभाल रहे गुरप्रीत सिंह कांगड़ के गांव कांगड़ में भी सर्वसम्मति हुई तथा वहां भी उनके करीबी माने जाते गुरप्रताप सिंह सरपंच पद पर काबिज होने में कामयाब रहे हैं।

वहीं आप के मानसा से विधायक नाजर सिंह मानशाहीया के गांव मानसा खुर्द में भी वह सर्वसम्मति करने में कामयाब रहे। वहीं फिरोजपुर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राणा गुरमीत सोढ़ी के गांव मोहन के उताड़ में भी सर्वसम्मति से पंचायत बनी तथा आरक्षित सीट पर सरपंच जसवीर सिंह काबिज हुए, जो उनके काफी करीबी हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी
सुबह आठ बजे शुरू हुआ मतदान

श्रीनगर(एजेंसी, Edited By Vijay Sharma )। जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान चल रहा है। राज्य के कुल 2,773 मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ, जिनमें कश्मीर के 918 और जम्मू के 1,855 केंद्र शामिल हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदान दोपहर दो बजे समाप्त होगा। अधिकारियों ने बताया कि 727 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जिनमें कश्मीर खंड के 493 और जम्मू खंड के 234 केंद्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस चरण में 358 सरपंच और 1,652 पंच की सीटों के लिए कुल 5,239 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

96 सरपंचों और 1,437 पंचों को निर्विरोधध चुना गया

इस चरण में 96 सरपंचों और 1,437 पंचों को निर्विरोधध चुना गया। अधिकारियों ने बताया कि 4,23,592 मतदाता सरपंच निर्वाचन क्षेत्रों के लिए जबकि 2,70,668 पंच निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान सुचारू रूप से कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव नौ चरणों में आयोजित कराये जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत 17 नवंबर को हुई थी।

प्रथम चरण में पूरे जम्मू-कश्मीर में 74.1 प्रतिशत मतदान

प्रथम चरण में पूरे जम्मू-कश्मीर में 74.1 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसमें कश्मीर में 64.5 जबकि जम्मू में 79.4 फीसदी मतदान हुआ था। दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को हुआ था, जिसमें समूचे राज्य में 71.1 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इनमें जम्मू से 80.4 फीसदी जबकि कश्मीर से 52.2 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

मासूम बच्ची पर पंचायत का कठोर फरमान
देवेंद्रराज सुथार

राजस्थान के बूंदी जिले में छह साल की खुशबू से अनजाने में टिटहरी का अंडा फूट गया तो इस पर खाप पंचायत ने मासूम को जाति से बाहर निकालने का फरमान जारी कर दिया। दरअसल, खुशबू दो जुलाई को पहली बार स्कूल गई थी। उसी दिन स्कूलों में बच्चों को दूध पिलाने की योजना शुरू हुई थी। दूध के लिए बच्ची लाइन में लगी तो टिटहरी के घोंसले पर पैर चला गया और वह फूट गया। अंडा फूटते ही मानो नन्हीं खुशबू के सिर पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया। बूंदी के हरिपुरा गांव की पंचायत ने खुशबू की न उम्र का ख्याल किया और न ही बालमन की गलती को बड़ा मन रखकर माफ करने की दरियादिली दिखाई। बल्कि जाति से बाहर की गई खुशबू ने घर के बाहर टिनशेड में तेज गर्मी में पूरे दस दिन बिताए। इन दस दिनों में लोगों ने खुशबू के साथ अछूतों जैसा व्यवहार करने में कोई कसर नहीं रखी।

बेटी को इस हाल में देखकर मां का दिल जरूर पसीजा लेकिन पंचायत के फरमान के डर के कारण वो नजदीक ना जा सकी। मां की ममता बेटी को छूने के लिए तरसती रही। इतना ही नहीं, पंचों ने बच्ची के पिता से जुर्माने के तौर गाय, मछली और कबूतरों के लिए चारा, आटा और ज्वार के साथ खुद के लिए एक किलो नमकीन और अंग्रेजी शराब की बोतलों की मांग भी की। मांग पूरी नहीं करने पर लाचार पिता को धमकाने से भी पंचायत बाज नहीं आयी।

दरअसल, इस तरह खाप पंचायत के पंचों की तानाशाही का यह कोई पहला मामला नहीं है। आए दिन देश के अलग-अलग हिस्सों से खाप-पंचायतों के इस तरह के तुगलकी फरमान सुर्खियों में रहते है। ऐसा ही थोड़े दिनों पहले एक ओर मामला राजस्थान के ही धौलपुर जिले में बल्दियापुर गांव में देखने को मिला था। जहां के पंच पटेलों ने लड़कियों के जींस व टॉप पहनने तथा मोबाइल रखने पर यह कहकर पाबंदी लगाई कि इससे मान-मयार्दाएं टूट रही हैं व संस्कार खत्म हो रहे हैं।

मगर वहां की लड़कियों ने इस पाबन्दी को मानने से इंकार कर दिया। वाकई! मुझे इन लड़कियों में वंडर वूमेन दिखी। वह वंडर वूमेन जो निर्भीक होकर समाज की पुरापंथी सोच को खुली चुनौती देकर उसका मर्दन करती है। जो हक के साथ अपनी आजादी का आकाश छीन लेती है। जिनकी आवाज समाज के ठेकेदार चाह कर भी दबा नहीं पाते। इन लड़कियों के असमां को पैरों में झुका देने वाले हौंसले को देखकर फर्क  होता है। दूसरी ओर पंच पटेलों व खाप पंचायत और कट्टरवादी धार्मिक संगठनों के द्वारा बार-बार लड़कियों के मनचाहे कपड़े पहनने पर बंदिशों के फरमान सुनकर बड़ा ही दु:ख होता है। उनकी दकियानूसी सोच क्यों नहीं बदलती। आखिर जींस-टॉप पहनने और मोबाइल रखने में हर्ज ही क्या है?

पहनावे से मयार्दाएं कभी नहीं टूटती और आज के तकनीकी युग में आप किसी को मोबाईल से भी दूर नहीं कर सकते। इसी तरह आप पुरुषों की खराब नीयत के कारण लड़कियों को घूंघट में नहीं रख सकते। जहां नजर और नजरिया बदलने की जरुरत वहां केवल कपड़े बदलने से क्या काम चल जायेगा। रूढ़िवाद व दकियानूसी मानसिकता से ग्रसित पंच तो चाहेंगे ही कि उनकी सोच के अधीन रहकर नई पीढ़ी जीवन बसर करे। लेकिन, नई पीढ़ी का खोखली एवं पुरानी मान्यताओं के साथ जीवन जीना असंभव है। इन हालातों में पंचों को जमाने के साथ चलना सीखना होगा। उन्हें ये जान लेना होगा कि समाज और देश उनके बनाये गये नियमों पर नहीं, बल्कि संविधान के नक्शे-कदम पर चलेगा। जब तक ऐसी पंचायतें अपने ज्ञान और अनुभव से समाज को दिशा दे तब तक तो ठीक है, लेकिन जब इस तरह बेतुके फैसले देने पर उतारू हो जाए, तो उन्हें भंग कर देना ही बेहतर होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नशा तस्करों को पकड़वाने पर 11 हजार इनाम देगी पंचायत
सरसा के गांव शेरपुरा के ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला/drug smugglers

सच कहूँ/सुनील वर्मा

सरसा। पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर का नशे (drug smugglers) के खिलाफ शुरू किया गया अभियान प्रबल प्रहार अभियान धीरे-धीरे ही सही अब रंग दिखाने लगा है। एसपी के अभियान से अब लोग जागरूक होने लगे हैं और नशे रूपी बीमारी को जड़ से उखाड़ने के लिए आगे आने लगे हैं।

इसी कड़ी में चोपटा क्षेत्र के गांव शेरपुरा के ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ अनूठी पहल की है। गांव में हुई पंचायत में ग्रामीणों ने एकमत से ऐतिहासिक फैसला लेते हुए नशे का कारोबार करने वाले के बारे में सूचना देने या फिर उसे नशे के साथ पकड़वाने वाले को ग्राम पंचायत की ओर से 11 हजार रुपए का नगद पुरस्कार देगी।  पंचायत में गांव के मौजूदा सरपंच सुखवीर गोदारा, मार्किट कमेटी डिंग के चेयरमैन राजवीर गोदारा, पूर्व सरपंच इंद्रजीत सिंवर, पूर्व सरपंच राकेश सिंवर, एडवोकेट काशी राम पिलानिया, राजपाल सिंवर, संदीप सिंवर मौजूद थे। पुलिस कार्रवाई में भी नशेड़ियों का ग्रामीण कोई सहयोग नहीं करेंगे।

ग्राम पंचायत के इस फैसले की क्षेत्र में चहुंओर प्रंशसा/drug smugglers

ग्राम पंचायत के इस फैसले की क्षेत्र में चहुंओर प्रंशसा की जा रही है।

पंचायत में मौजूदा सरपंच, पूर्व सरपंच, मार्केट कमेटी डिंग के चेयरमैन, गोशाला कमेटी के सदस्य शामिल थे।

नशे का कारोबार करने वाले व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

नशा करने वालों को जल्द से जल्द सामने आने के फरमान के बाद तीन-चार युवा ग्राम पंचायत के समक्ष आए।

नशे को छोड़कर उपचार करवाकर बेहतर जिंदगी जीने व नशे की गर्त में पड़े अन्य युवाओं को जागरूक करने की शपथ ली।

नशा करने व बेचने वालों का करेंगे सामाजिक बहिष्कार/drug smugglers

क्षेत्र में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। खासकर हेरोइन का नशा सबसे ज्यादा प्रचलन में है। पंचायत में फैसला लिया गया है कि नशे की सूचना देने वाले व मौके पर पकड़वाने वाले को पंचायत की ओर से 11 हजार का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। यही नहीं नशा करने वाले व्यक्ति व नशे का कारोबार करने वाले का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा।

-सुखवीर गोदारा, सरपंच गांव शेरपुरा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

घटा लिंगानुपात तो पंचायत ने उठाया ऐतिहासिक कदम
अहमदपुर दारेवाला में बेटी जन्म पर 2100 रुपए मिलेगी प्रोत्साहन राशि

सच क हूँ-अनिल

गोरीवाला। लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए अब पंचायतों ने भी कमर कस ली है। बेटियां पहले कोख में मार दी जाती, कुछ जन्म के बाद हालात यह है लिंगानुपात में असमानताएं चिंता बनी है। जो लोग पहले बेटों के लिए रोते ओर फिर बेटे के लिए बहू न मिलने पर परेशान होते हैं। बहरहाल सकून इस बात का है हालात अब पहले के मुकाबले बदल गए है।

बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत गांव की पंचायत ने मिसाल पैदा की है। जहां हरियाणा के एक गांव ने भ्रूण हत्या को रोकने और बेटी को बचाने के लिए ऐतिहासिक पहल की हैं। वहीं गांव में किसी भी परिवार में बेटी पैदा होने पर उस बेटी को 2100 रुपये की उपहार राशि पंचायत की ओर से दी जाएगी। खंड मंडी डबवाली के 3800 की आबादी वाले गांव अहमदपुर दारेवाला की पंचायत का बेटियों के हित में एक ऐतिहासिक फैसले का फरमान जारी किया गया है।

दरअसल ग्राम पंचायत द्वारा गांव में बेटियों के लिंगानुपात में कमी को देखते हुए पंचायत ने चिंता जाहिर की और एक कड़ा फैसला लिया हैं। जहां पर पंचायत ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गांव में लगातार गिरते लिंगानुपात के स्तर को सुधारने के लिए बेटी के जन्म पर 2100 रुपए प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रस्ताव पास किया है।

1000 लड़कों के पीछे महज 850 लड़कियां: सरपंच

सरपंच शारदा देवी ने बताया कि यह फैसला इस लिए लिया गया है क्योंकि गांव में लिंगानुपात में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। गांव में महज 1000 लड़कों के पीछे 850 लड़कियां हैं जो कि चिंता का विषय है। जिस घर में बेटी पैदा होगी उस बेटी के सम्मान के रूप में पंचायत द्वारा 2100 रुपये की राशि दी जाएगी ताकि गांव में बेटियों की संख्या बढ़ सके ।

ग्राम पंचायत का फैसला सराहनीय: चरणजीत

आदर्श युवा क्लब के प्रधान चरणजीत मेहरड़ा ने बताया कि गांव की ग्राम पंचायत ने जो बेटी के जन्म पर 2100 रुपए प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया है यह बहुत सराहनीय कदम है। क्लब इस फैसले का स्वागत करता है क्योंकि पिछले काफी सालों से दारेवाला में लिंगानुपात चिंता का विषय बना हुआ था।

HINDI NEWS से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें FACEBOOK और TWITTER पर फॉलो करें।

पंचायतों ने जड़ा शराब के ठेके को ताला
शराब ठेके के करिंदे द्वारा सरपंच से की मारपीट का मामला गरमाया:

किसी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी: राजू खन्ना

अमलोह(अनिल लुटावा)। नजदीकी गांव रामगढ़ में खुले शराब के ठेके के करिंदे की ओर से बीती रात गांव रायपुर राइयां के सरपंच हरचंद सिंह को ठेके के अंदर बांध कर की मारपीट को लेकर शुक्रवार को हलका अमलोह की पंचायतों और गांववासियों की ओर से विशाल धरना ठेके के आगे लगाया गया।

धरने में पहुंचे शिरोमणी अकाली दल हलका अमलोह के नेता गुरप्रीत सिंह राजू खन्ना ने जहां सरपंच हरचंद सिंह की बेरहमी से मारपीट करने वाले के विरुद्ध प्रशासनिक अधिकारियों को सख़्त कार्यवाही करने की बात कही वहीं उन्होंने कहा कि वह हलके में किसी तरह की गुंडागर्दी को चलने नहीं देंगे।

उन्होंने इस मौके पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए बताया कि कारिंदे की ओर से सरपंच की इस कारण मारपीट की गई है क्योंकि यह सरपंच समाज सेवी के तौर पर यहां से ठेका उठवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों तक गुहार लगा रहा था और कल रात करिंदे की ओर जिस घटना को अंजाम दिया गया है वह बेहद शर्मनाक है।

जब इस कार्यवाही का पता गांव रायपुर राईयां के निवासियों को लगा तो वहां से रात को करीब 10 बजे बड़ी संख्या में महिलाएं सरपंच को छुड़वाने के लिए ठेके के आगे पहुंची परंतु उनकी ओर से से मिन्नतें करने के बावजूद भी करिंदे की ओर से सरपंच को नहीं छोड़ा गया। उसके बाद अमलोह पुलिस की ओर से देर रात पहुंच कर सरपंच को छुड़वाया गया।

ठेका उठवाने के लिए लगाया विशाल धरना

राजू खन्ना ने प्रशासन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि चाहे प्रशासन को यह नाजायज तौर पर रखा ठेका उठवाने के लिए प्रात:काल आठ बजे इलाका निवासियों की ओर से धरना लगाया गया था और मेरे ओर से डिप्टी कमिश्नर फतेहगढ़ साहब के साथ बातचीत करने के बाद बारह बजे तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी हलका निवासियों का मांग पत्र लेने के लिए नहीं पहुंचा।

राजू खन्ना की ओर से आबकारी और कर विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वह इस खुले ठेके की गहराई के साथ जांच करके इलाका निवासियों को इन्साफ दिलाएंगे।

इस मौके कमलजीत सिंह गिल, कैप. जसवंत सिंह बाजवा, काला सिंह बेनी, मान सिंह बैना, समिति मैंबर जरनैल सिंह रामगढ़, कालीचरण भट्टों, हरभजन सिंह, बलवंत सिंह मान, काहन सिंह झम्बाला, भगवान सिंह पंच, शिंगारा सिंह रामगढ़, राजविन्दर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसवीर सिंह, जरनैल सिंह नंबरदार, कर्मदेव के अलावा बड़ी संख्या में हलके की पंचायतें और क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

ठेके का विरोध करने पर की मारपीट:सरपंच

सरपंच हरचंद सिंह ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि यह शराब का ठेका रायपुर राईयां में मंजूर हुआ था परंतु ठेकेदारों की ओर से यह ठेका रामगढ़ में खोला गया है जिसका विरोध करने पर करिंदे की ओर से उसकी बेरहमी से मारपीट की गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ बनती कार्यवाही जल्द से जल्द की जाए।

घटना का पता चलते की कार्रवाई: थाना प्रभारी

जब इस बारे में थाना प्रभारी दलवीर सिंह ग्रेवाल के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उनको जब इस घटना और धरने का पता लगा तो उनकी ओर से बड़ी संख्या में वहां पुलिस तैनात कर दी गई थी और सरपंच हरचंद सिंह और इलाके के प्रमुख नेताओं के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्यवाही करने के लिए वह निजी तौर और छानबीन कर रहे हैं।

चेतावनी: पुलिस कर्मचारियों और पटवारी सुरिन्दर कुमार की उपस्थिति में गांव रामगढ़ की पंचायत और रायपुर राईयां की पंचायत की ओर से शराब के ठेके को ताला लगा दिया गया। एकत्रित बड़ी संख्या इलाका निवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की है कि वह इन्साफ मिलने तक इस छापने को न खुलने दें नहीं तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

संधु कलां की पंचायत ने सौंपे इस्तीफे
ड्रेन की खुदवाई का काम रोकने का मामला: राजनीतिक दखल अंदाजी से निराशा

ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों की निगरानी में पुलिस की सहायता से 23 जून को शुरू किया गया था काम

बरनाला (जीवन रामगढ़ /जसवीर सिंह )। जिले के गांव संधु कलां में ड्रेन की खुदवाई के मामले में राजनैतिक दखल अंदाजी से खफा ग्राम पंचायत बुधवार को डीसी बरनाला को इस्तीफे देने पहुंची।

जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत के अधिकारत पंच सुखचैन सिंह, परमजीत कौर, चरनजीत कौर, अमरजीत सिंह, बलवीर सिंह और बहादर सिंह मौजूदा पंचों ने बताया कि उनके गांव के पास से गुजरती ड्रेन की खुदवाई का काम माननीय हाईकोर्ट के आदेशों पर डिप्टी कमिश्नर के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की नियुक्त करके ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों की निगरानी में पुलिस की सहायता से 23 जून को शुरू किया गया था।

ड्रेनेज विभाग की ओर से सरकारी मशीनों के अलावा 2 प्राईवेट मशीनें भी खुदवाई के काम में लगाई हुई थीं। परंतु हाईकोर्ट में केस हार चुके गांव के ही जिन व्यक्तियों की ओर से ड्रेन पर नाजायज कब्जा किया हुआ था,

उन्होंने जबरदस्ती काम बंद करवा कर मशीनें चला रहे कर्मचारियों को डरा-धमका कर भगा दिया। जिस संबंधी उनकी ओर से संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास पहुंच कर काम दोबारा शुरू करवाने के लिए कहा गया।

परंतु विभाग की ओर से उनकी बात पर कोई गौर नहीं की गई, जिसके चलते ग्राम पंचायत के अधिकारत सरपंच सुखचैन सिंह सहित 6पंचों ने अपना इस्तीफा डीसी बरनाला को सौंपने का फैसला किया।

उन्होंने बताया कि आज वह अपना इस्तीफा डीसी बरनाला को सौंपने पहुंचे थे, परंतु उनके छुट्टी पर होने के कारण उन्होंने अपने इस्तीफे एडीसी (जनरल) अरविन्द पाल सिंह संधू को सौंप दिए। इस मौके आप नेता जगसीर सिंह और किसान नेता राज सिंह आदि भी उपस्थित थे।

जल्द शुरू करवाया जाएगा काम: एडीसी

उक्त मामले संबंधी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अरविन्द पाल सिंह संधू के साथ संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह उक्त मामला माननीय डिप्टी कमिश्नर बरनाला के ध्यान में लाएंगे और जल्द ही ड्रेन की खुदवाई का रुका हुअस काम शुरू करवाएंगे। उन्होंने इस्तीफे बाबत कहा कि वह भी लोगों द्वारा चुने प्रतिनिधियों का सत्कार करते हैं, जिस कारण वह उनके इस्तीफे नामंजूर करते हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

स्वास्थ्य सेंटरों के लिए जमीन देगी पंचायतें
प्रत्येक ब्लॉक में पौधे तैयार करने के लिए एक-एक नर्सरी बनाने का प्रयास किया: अध्यक्ष

एडीसी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली

पटियाला (खुशवीर तूर)। जिला परिषद अधीन पटियाला के विभिन्न गांवों में प्राथमिक हैल्थ सैंटर अधीन चल रहे 73 स्वास्थ्य सब-सेंटरों को पंचायतों द्वारा जमीन देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में जिला परिषद कंपलैक्स में स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के साथ मीटिंग की गई है।

जिला परिषद के अध्यक्ष जसपाल सिंह कल्याण व अतिरिक्त उपायुक्त विकास शौकत अहमद परे की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में चर्चा की गई जो सब सैंटर धर्मशाला, गुरुद्वारा, पंचायती कार्यालय, आंगनबाड़ी सेंटर या फिर अन्य गैर सरकारी जमीन में चल रहे हैं। उन 73 सेंटरों को 1 से 2 एकड़ जमीन दी जाए।

42 पंचायतों ने दी सहमति

कल्याण ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायतों द्वारा सब-सेंटरों के लिए जमीन दान देने के लिए अपेक्षित कार्रवाई करनी बनती है ताकि इन सब सेंटरों के लिए नेशनल हैल्थ मिशन के अंतर्गत फंडज प्राप्त कर बिल्डिंग का निर्माण करवायाजा सके। मीटिंग में बताया कि अब तक 42 पंचायतों ने अपने तरफ से सहमति प्रकट कर दी गई है।

नर्सरी बनाने के लिए जगह का चयन

चेयरमैन ने बताया कि 22 मार्च की मीटिंग में लिए गए फैसले अनुसार जिला परिषद ने प्रत्येक ब्लॉक में पौधे तैयार करने के लिए एक-एक नर्सरी बनाने का प्रयास कर लिया है। इस संबंध में ब्लॉक विकास व पंचायत अधिकारियों द्वारा एक-एक गांव में जगह का चयन कर लिया है और नर्सरी में पौधे तैयार किए जाएंगे।

पंचायती जमीन का चयन

यह काम मनरेगा स्कीम के अधीन किया जाना है। पौधे तैयार होने उपरांत स्कीम के अंतर्गत गांवों की खाली स्थानों पर लगाया जाएगा। इससे जहां मनरेगा स्कीम के अंतर्गत रोजगार मुहैया करवाया जा सकेगा। वहीं वातावरण में सुधार लाने में सहायक होगा। उन्होंने बताया कि एक नर्सरी के लिए 4 से 5 एकड़ पंचायती जमीन चुनी गई है, जहां पानी का प्रबंध पहले से ही है।

नर्सरी में वन विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों के सहयोग से इस सीजन में पौधे तैयार किए जाएंगे। अगले सीजन में हर ब्लॉक में एक-एक लाख पौधा लगाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा। इस मौके जिला परिषद के सचिव चरनजोत सिंह वालिया, भूपेन्द्र सिंह, मैंबर जिला परिषद, बलविन्दर सिंह, सुखविन्दर सिंह, लाल सिंह, कर्म सिंह, सवरनजीत कौर उपस्थित थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।