Suresh Raina - Sach Kahoon Hindi

आर.डी. नेशनल कॉलेज में सुरेश रैना और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का ऐतिहासिक आगमन
मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। Suresh Raina: मुंबई विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रतिष्ठित आर.डी. एंड एस.एच. नेशनल कॉलेज ने आज एक यादगार कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही छात्रों को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के साथ तस्वीरें खिंचवाने का दुर्लभ अवसर भी प्राप्त हुआ।

कॉलेज प्रतिनिधि ने सच कहूँ संवाददाता को बताया कि वर्ष 1949 में ऋषि दयाराम गिदुमल और डॉ. एनी बेसेंट के मार्गदर्शन में स्थापित यह कॉलेज, हैदराबाद सिंध नेशनल कॉलेजिएट बोर्ड की पहली शैक्षणिक संस्था है। मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा ‘सर्वश्रेष्ठ कॉलेज पुरस्कार’ से सम्मानित यह संस्थान पूर्व में राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और संगीत कलाकार ए.आर. रहमान जैसी हस्तियों का इसी तरह विशाल स्वागत कर चुकी है।

कॉलेज के प्रांगण में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में छात्रों को न केवल सुरेश रैना के साथ गली क्रिकेट खेलने का अवसर मिला, बल्कि प्रतिष्ठित आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के साथ यादगार पल भी साझा किए।

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नेहा जगतियानी ने अतिथियों का सम्मान करते हुए छात्रों को प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने कहा, “आपका लक्ष्य पहुंच से बाहर हो सकता है, लेकिन दृष्टि से कभी ओझल नहीं होना चाहिए।”

सुरेश रैना (Suresh Raina) ने अपने संबोधन में छात्रों को चुनौतियों का सामना करने और दृढ़ रहने का संदेश दिया। उनके प्रेरक शब्दों ने युवा वर्ग में नई ऊर्जा का संचार किया।

उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यक्रम आर.डी. एंड एस.एच. नेशनल कॉलेज की समृद्ध परंपरा का एक और उज्ज्वल अध्याय साबित हुआ, जो लगातार छात्रों को प्रेरित करने और उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर करने का काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें:– Water Bus: जल बस भ्रष्टाचार का प्रतीक, हम इसकी जांच कर रहे: तरुनप्रीत सिंह

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना समेत कई सितारे गिरफ्तार
कोरोना उल्लंघन मामले में महाराष्ट्र पुलिस की कार्रवाई

मुम्बई (एजेंसी)। कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के मामले में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना समेत कई सितारें पर एक्शन हुआ है। सूत्रों के अनुसार मुम्बई के एक क्लब में पार्टी कर रहे करीब 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिन 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें सुरेश रैना, गायक गुरु रंधावा समेत अन्य लोग शामिल थे। हालांकि सुरेश रैना और गुरु रंधावा को जमानत मिल गई है। इसके अलावा कुछ महिलओं को भी गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के अनुसार, सुरेश रैना समेत इन सितारों के खिलाफ आईपीसी की धारा-188, 269 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुम्बई में अभी भी लॉकडाउन के नियम जारी हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

रैना की भरपाई मुश्किल, लेकिन हमारी टीम मजबूत: वाटसन
अबु धाबी। चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी आॅलराउंडर शेन वाटसन का कहना है कि टीम को साथी खिलाड़ी सुरेश रैना की कमी खलेगी और उनकी भरपाई कर पाना मुश्किल होगा लेकिन उनकी टीम मजबूत है। चेन्नई के आॅलराउंडर रैना निजी कारणों के चलते संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होने वाले आईपीएल के 13वें सत्र से हट गए थे। रैना हालांकि गत 21 अगस्त को टीम के साथ यूएई आए थे लेकिन कुछ दिनों बाद वह निजी कारणों का हवाला देकर स्वदेश लौट गए थे। रैना के बाद टीम के आॅफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी निजी कारणों के चलते आईपीएल के इस सत्र से हटने का फैसला किया था।

वाटसन ने नबील हाशमी के यूट्यूब कार्यक्रम में कहा, ‘हमें रैना और हरभजन की अनुपस्थिति से पार पाना होगा। लेकिन चेन्नई के लिए राहत भी बात यह है कि वह भी अन्य टीमों की तरह मजबूत है। रैना की भरपाई करना मुश्किल है, आप ऐसा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, ‘वह आईपीएल के ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टूनार्मेंट में सर्वाधिक रन बनाए हैं। आईपीएल के इतिहास में रैना ने सबसे ज्यादा मुकाबले खेले हैं। रैना की कमी वाकई खलेगी। यूएई का वातावरण गर्म है और ऐसे में पिच काफी सूखी होगी जहां गेंद टर्न होगी। रैना स्पिन को बेहतर तरीके से खेलना जानते हैं।

वाटसन का कहना है कि इसमें कोई शक नहीं कि टीम में रैना की कमी खलेगी लेकिन उनकी अनुपस्थिति में मुरली विजय और पीयूष चावला जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों को ज्यादा अवसर मिलेंगे। वाटसन ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि रैना का टूर्नामेंट से हटना हमारे लिए काफी नुकसान भरा है लेकिन हमारे पास टीम में मुरली विजय हैं जो बेहतरीन खिलाड़ी हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्हें टी-20 में ज्यादा अवसर नहीं मिले हैं लेकिन वह वाकई एक अच्छे बल्लेबाज हैं। मुरली को इस साल ज्यादा अवसर मिलने की उम्मीद है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सुरेश रैना स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े
सुरेश रैना (Suresh Raina)ने अभियान शुरू किया

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय आॅलराउंडर सुरेश रैना (Suresh Raina)ने गांधी जयंती के अवसर पर अपने राज्य उत्तर प्रदेश में स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए ‘मेरा उत्तर स्वच्छ प्रदेश’ अभियान शुरू किया। एक साल लंबे इस अभियान के माध्यम से रैना ने लोगों से स्वच्छ और बेहतर भारत के लिए उन्हें समर्थन देने का आग्रह किया है। स्वच्छ भारत मिशन के एम्बेसेडर क्रिकेटर रैना ने बताया कि इस अभियान के जरिये उनका उद्देश्य राज्य का दौरा करना और युवाओं की अपनी सेना बनाना है जो दूसरों में अपने आसपास स्वच्छता के दृष्टिकोण को जगाने के लिए जागरूकता और चेतना पैदा करने में मदद करेंगे।

स्वच्छ भारत अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिये उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लोगों से अपने स्वयं के उत्तर प्रदेश को स्वच्छ और बेहतर बनाने की अपील की है। इस अभियान को लेकर रैना ने कहा, ‘मैं इसे एक्स्ट्रा इनिंग के रूप में मानता हूं। हालांकि इस बार यह अलग है। पिच बड़ी है, चुनौती मुश्किल है और मैं वहां जाकर युवा भारतीयों की एक टीम बनाने जा रहा हूं जो स्वच्छ भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए हाथ मिलाएंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।