National Record - Sach Kahoon Hindi

हरियाणा की देसी नस्ल की गाय ने 20.6 लीटर दूध देकर बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
हिसार(सच कहूँ न्यूज)। आमतौर पर जिस देसी गाय को कम दूध उत्पादन के कारण लोगों ने रखना छोड़ दिया है। वो गाय अब अपने आप को साबित कर रही है। बशर्ते गाय का पालन-पोषण सही तरीके से हो। लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार के पशु अनुवांशिक एवं प्रजनन विभाग की हरियाणा नस्ल की गाय ने 20.6 किलोग्राम दूध देकर  राष्ट्रीय रिकार्ड (National Record ) बनाया है। बता दें कि अधिकतर हरियाणा नस्ल की गाय अधिकतम 10 से 12 किलोग्राम ही दूध दे पाती हैं।विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों एवं उनकी टीम को पशुओं के बेहतर रखरखाव के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति ने उन्हें बधाई दी। बता दें कि पिछले वर्ष लुवास के इस पशु प्रजनन एवं अनुवांशिक विज्ञान विभाग को भारत सरकार ने देसी नस्ल की गायों मे सुधार के लिए उत्कृष्ट योगदान देने के लिए राष्ट्रीय कामधेनू पुरस्कार दिया गया।

लगातार पांच दिन दिया 19.8 लीटर से ज्यादा दूध

लुवास के कुलपति डॉ. गुरदियाल सिंह ने बताया कि इस देसी नस्ल की हरियाणा गाय ने अपने चौथे ब्यांत में लगातार पांच दिन 19.8 किलोग्राम से ज्यादा दूध देकर अपनी श्रेणी में नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है। इस गाय ने अपने पिछले ब्यांत में 17.2 किलोग्राम अधिकतम दूध देकर कुल ब्यांत काल में 3281.4 किलोग्राम दूध दिया था। इस गाय ने 25 दिन पहले बछड़े को जन्म दिया था। शनिवार को इसने 20 किलो 600 ग्राम दूध देकर राष्ट्रीय रिकार्ड बना दिया। इससे पहले महेंद्रगढ़ जिले में हरियाणा नस्ल की एक गाय ने 18.5 किलोग्राम और कैथल में एक किसान की इसी नस्ल की गाय ने 19 किलो दूध देकर राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था।

बढ़ाई जाएगी इस तरह के पशुओं की संख्या

अनुसंधान निदेशक डा. प्रवीन गोयल, पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डा. दिवाकर शर्मा ने ‘हरियाणा नस्ल देसी गाय नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत चल रहे अनुसंधान की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह अच्छा दूध देने वाले देसी नस्ल के हरियाणा में ओर अधिक पशु तैयार किए जाएंगे, ताकि प्रदेश के किसान देसी नस्ल के पशुओं से अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें।

ज्ञात हो कि इस गाय की पहली ब्यांत पर आयु 1014 दिन (लगभग 33.8 महीने) है और प्रजनन संबंधी गुण जैसे कि औसत ब्यांत काल 355 दिन तथा गभार्धान हेतु सेवा की अवधि 70 दिन है। हरियाणा नस्ल कि इस विशेष गाय ने अपने पिछले ब्यांत काल में 3281.0 किलोग्राम दूध देकर अपनी श्रेणी के पशु में अपने सर्वोतम स्थान बनाया था। इस गाय के दो बछड़े तथा दो बछडि?ां हैं। इस गाय की मां भी 3001 किलोग्राम दूध दूसरे बयांत में देकर लगभग 8 ब्यांतकाल पूरे कर चुकी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।