arrested - Sach Kahoon Hindi

नशा तस्करों पर आरपीएफ का प्रहार: "ऑपरेशन नार्कोस" के तहत 3.74 लाख रुपए का डोडा चूरा पोस्ट जप्त, एक तस्कर गिरफ्तार
हिसार (सच कहूँ न्यूज़)। Operation NARCOS: उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा कानून और व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ-साथ सेवा ही संकल्प के अंतर्गत आईजी-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ज्योति कुमार सतीजा के कुशल नेतृत्व में निरंतर अग्रसर रहकर रेलवे परिसर, रेल यात्रियों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने में समर्पण और दक्षता का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है जिसके तहत विभिन्न अभियानों में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल यात्रियों में भिन्न-भिन्न तरीकों से सेवा प्रदान कर रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा ट्रेनों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी को जड़ से समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान 'ऑपरेशन नारकोस' के तहत 8 सितंबर 2026 को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

रेलवे सुरक्षा बल (यात्री सामान चोरी) टीम हिसार के प्रभारी उप निरीक्षक सतपाल सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, कांस्टेबल दीपक सोलंकी तथा जीआरपी हिसार एनडीपीएस टीम द्वारा ट्रेन संख्या 19813 कोटा- सिरसा एक्सप्रेस में अपराध रोकथाम हेतु संयुक्त चेकिंग की जा रही थी। हिसार- मंडी आदमपुर स्टेशनों के मध्य जनरल कोच में चेकिंग के दौरान सीट के नीचे तीन लावारिस बैग मिले। संदिग्ध स्थिति में एक यात्री टीम को देखकर जाने लगा जिसे रोककर पूछताछ करने पर उसने तीनों बैग अपने बताए।

मादक पदार्थ होने की संभावना पर आरपीएफ व जीआरपी टीम ने बैग एवं यात्री को मंडी आदमपुर स्टेशन पर उतारा और ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्री अंशुमन ठुकराल को मौके पर बुलाया । मजिस्ट्रेट की स्थिति में बैग की चेकिंग करते समय 24.935 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ जिसके अनुमानित कीमत 374,225/-( तीन लाख चौहत्तर हजार दो सौ पच्चीस) रुपए है।

बरामद माल को सर्वसील मोहर कर जीआरपी द्वारा जप्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध राजकीय रेलवे पुलिस थाना हिसार में एफआईआर संख्या 94/2026 धारा 15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है वर्ष 2026 में उत्तर पश्चिम रेलवे में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन नार्कोस के तहत कुल 53 मामलों में 5 क्विंटल 18 किलोग्राम अफीम गांजा डोडा चूरा डोडा पोस्त कीमत (एक करोड़ 18 लाख 61 हजार 170 रुपए) के साथ 35 तस्करों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु राजकीय रेलवे पुलिस सिविल पुलिस नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सुपुर्द किया।

उत्तर पश्चिम रेलवे में इतिहास में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मादक पदार्थ के खिलाफ की गई यह अब तक की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धियां में से एक है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यह सफलता ट्रेनों में नियमित गश्त, सीसीटीवी निगरानी और संदिग्धों की गहन तलाश का परिणाम है। मानक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो राजकीय रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस के साथ निरंतर  समन्वय में कर कार्य कर रही है।

Hisar News: ऑपरेशन नार्कोस के तहत 3.74 लाख रुपए का डोडा चूरा पोस्ट जप्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Gurugram Crime News: डेढ़ लाख रुपये के विवाद में पीजी संचालक की गोली मारकर हत्या
गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। Gurugram News: आचार्यपुरी कॉलोनी में डेढ़ लाख रुपये के लेन-देन को लेकर पीजी संचालक हेमंत कौशिक (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात का आरोप उसके दोस्त और रिटायर्ड फौजी अमरजीत पर है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, अमरजीत मंगलवार रात हेमंत के घर उधार दिए 1.5 लाख रुपये मांगने पहुंचा था। उसने कमरे में टेबल पर पिस्टल रखकर पैसे मांगे और 20 प्रतिशत ब्याज देने की बात कही। हेमंत ने आठ दिन का समय मांगा, लेकिन आरोपी तैयार नहीं हुआ। बहस बढ़ने पर अमरजीत ने हेमंत के माथे में गोली मार दी। उस समय उसकी पत्नी, तीन बच्चे और दोस्त ललित भी कमरे में मौजूद थे।

गोली लगने के बाद परिजन हेमंत को अस्पताल ले गए, जहां से उसे फोर्टिस अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ घंटे बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। हेमंत पीजी चलाने के साथ किराये का काम भी करता था। परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। सेक्टर-14 थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपी भिवानी का रहने वाला है और मामले की जांच जारी है।

Gurugram News: गुरुग्राम की आचार्यपुरी में पीजी संचालक हेमंत कौशिक की हत्या का आरोपी रिटायर्ड फौजी अमरजीत व हेमंत कौशिक का घर।

Theft Case: चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं का राजफाश, दो गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं का अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी किया गया सामान व अवैध चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। विगत 12 जून की रात्रि बराला के जंगल में अज्ञात चोरों ने विभिन्न ट्यूबवेल के कमरों के ताले तोड़कर स्टार्टर, विद्युत केबिल, कटआउट, छत का पंखा, ग्राइंडर, लोहे का सामान, कृषि दवाइयां आदि सामान चोरी कर लिया था।

इसके अतिरिक्त, विगत 19-20 जुलाई की रात्रि ग्राम मोहम्मदपुर राई क्षेत्र में भी अज्ञात चोरों ने विभिन्न किसानों की ट्यूबवेल से विद्युत केबिल काटकर चोरी कर लिए थे। इसके अलावा, 04 सितंबर की रात्रि कस्बे के अलीपुर रोड पर स्थित बाग में बनी फूंस-पुआल की झोपड़ी से अज्ञात चोरों ने एक बड़ा इलेक्ट्रॉनिक कांटा, तिपहिया रेहड़ा तथा कृषि कार्य में प्रयुक्त फावड़े, दरांती, बलकटी एवं खुरपे आदि सामान चोरी कर लिया था। इन सभी घटनाओं के संबंध में कोतवाली कैराना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किए गए थे। घटनाओं के शीघ्र अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एसपी शामली ने प्रभारी निरीक्षक कैराना को दिशा-निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में बुधवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं में संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके कब्जे से चोरी किया हुआ इलेक्ट्रॉनिक कांटा, रेहड़ा, 22 मीटर विद्युत केबिल, प्लास, 02 पेचकस व  एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता आज़म निवासी ग्राम मलकपुर थाना कांधला व सद्दाम निवासी मोहल्ला इकरामपुरा कस्बा कैराना बताए। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

6.39 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी काबू
टोहाना (सच कहूँ न्यूज़)। Tohana News: अपराध अनुसंधान शाखा टोहाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6.39 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सूरज सिंह निवासी गीता कॉलोनी, टोहाना और विकास उर्फ विक्की निवासी राजपुरा भैण, जिला जींद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी रेलवे फ्लाईओवर के नीचे ज्योति पुंज गौशाला के पास मोटरसाइकिल पर हेरोइन लेकर खड़े हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों को काबू किया और तलाशी के दौरान सूरज सिंह के कब्जे से 6.39 ग्राम हेरोइन बरामद की। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई। थाना शहर टोहाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो गिरफ्तार
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविन्द्र सिंह)। Ghaziabad News: कमिश्नरेट पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर सहित दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। स्वाट टीम अपराध शाखा और थाना इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई कनावनी पुलिया के पास की। बदमाशों के कब्जे से इंदिरापुरम क्षेत्र से चोरी गई ब्रेजा कार और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने मीडिया को बताया कि बुधवार को कनावनी पुलिया पर चेकिंग के दौरान एक ग्रे रंग की ब्रेजा कार आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो कार सवार भागने लगे। पीछा करने पर कार डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार सवारों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें कार चला रहा बदमाश घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल भिजवाया गया। कॉम्बिंग के दौरान दूसरे बदमाश को भी पकड़ लिया गया। एसीपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुड्डू कुमार (43) पुत्र मुकेश सिंह निवासी ग्राम नुआकुर, जिला त्रिशूली, नेपाल, हाल पता - पोस्टल पार्क रोड नं. 3, थाना झकनपुर, पटना, बिहार (मुठभेड़ में घायल),छोटू कुमार (36) पुत्र स्व. चंदन राय* निवासी न्यू पुनाई चौक, थाना शास्त्री नगर, जिला पटना, बिहार के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी इंदिरापुरम अजय चौधरी ने बताया कि बरामद ब्रेजा कार थाना इंदिरापुरम क्षेत्र से ही चोरी की गई थी, जिसके संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 681/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत दर्ज है। पकड़े गए अभियुक्तों  के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस,एक ग्रे रंग की ब्रेजा कार बरामद की गई है।

पुलिस पूछताछ में घायल अभियुक्त गुड्डू ने बताया कि वह पहले भी पटना से शराब तस्करी और हरियाणा के गुरुग्राम से वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। दोनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, मुठभेड़ में दो गिरफ्तार

मुठभेड़ में दुष्कर्म के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।एसीपी लोनी राव रामकिशन राणा ने मीडिया को बताया कि रविवार को खानपुर जंगल के पास वांछित आरोपियों की तलाश में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। आरोप है कि दोनों ने भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलजार (20) निवासी रामपार्क और एहसान (22) निवासी रामपार्क, ट्रोनिका सिटी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे, दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस और चोरी की स्कूटी बरामद की है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ghaziabad News: मुठभेड़ में दुष्कर्म के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

गोकशी की नाकाम योजना का वांछित आरोपी धरा, जेल रवाना
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: गोकशी की घटना को अंजाम देने की तैयारी और पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध छुरी बरामद हुई है। विगत छह सितंबर 2026 को कस्बे के जहानपुरा रोड स्थित बेरी के बाग में गोकशी की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की थी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए थे।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने थाना प्रभारी कैराना सतीश कुमार को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सोमवार को अपराधों की रोकथाम एवं वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी मौमीन निवासी ग्राम भोपुरा, थाना दोघट, जनपद बागपत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध छुरी बरामद होने का दावा किया गया है। प्रकरण में शेष वांछित आरोपी शहजाद निवासी हाजीपुरा शामली की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल रवाना कर दिया है।

Kairana News: गोकशी की नाकाम योजना का वांछित आरोपी धरा, जेल रवाना

नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, कारागार रवाना
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म करने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। विगत चार अगस्त को क्षेत्र निवासी एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली कैराना पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस घटना में शामिल आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के आदेश पर महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी ने मामले में वांछित आरोपी साहिल निवासी मोहल्ला अफगानान कस्बा कैराना को नगर नेशनल हाइवे पर स्थित रामड़ा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

ग्रेटर नोएडा में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 14 दोपहिया वाहन बरामद
ग्रेटर नोएडा (एजेंसी)। Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर थाने की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की 12 मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी, यानी कुल 14 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से दो अवैध चाकू भी बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई 6 सितंबर को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से की गई। सूरजपुर पुलिस ने चारों आरोपियों को गुलिस्तानपुर अंडरपास से एलजी कंपनी की तरफ जाने वाली सड़क से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शिवम उर्फ शूटर, अभिषेक, अजीत कुमार और गौरव कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी एक अंतर्राज्यीय गिरोह के तौर पर काम करते थे। गिरोह के सदस्य दिल्ली, एनसीआर के साथ-साथ नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलग-अलग इलाकों में घूमकर दोपहिया वाहनों की रेकी करते थे। इसके बाद मौका देखकर मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए वाहनों को तत्काल बेचने के बजाय आरोपी उन्हें एक सुनसान स्थान पर छिपाकर रखते थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिलों को मोजरवियर गोलचक्कर से आगे सर्विस रोड पर रेलवे पुल के पास बने कच्चे रास्ते और जंगल में छिपाकर रखा था। जब वाहन बेचने का मौका मिलता था, तब जरूरत के हिसाब से उन्हें अलग-अलग स्थानों पर बेच दिया जाता था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने चोरी के वाहनों को एक जगह इकट्ठा कर रखा था, ताकि पुलिस की नजर से बचते हुए बाद में उन्हें ठिकाने लगाया जा सके। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और स्थानीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गिरोह तक पहुंच बनाई और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में 24 वर्षीय शिवम उर्फ शूटर मूल रूप से राजधानी पार्क, नांगलोई दिल्ली का रहने वाला है और वर्तमान में सुत्याना गांव, थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में रह रहा था। 18 वर्षीय अभिषेक बदायूं जिले के टुकरी गांव का निवासी है और वर्तमान में हबीबपुर में रह रहा था। वहीं 23 वर्षीय अजीत कुमार बिहार के समस्तीपुर जिले के रघुनाथपुर गांव का रहने वाला है और वर्तमान में हबीबपुर, थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में रह रहा था। चौथा आरोपी 19 वर्षीय गौरव कुमार कुलेसरा, थाना ईकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर का निवासी बताया गया है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 12 चोरी की मोटरसाइकिल और 2 स्कूटी बरामद की हैं। इन सभी वाहनों की कुल अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है। इसके अलावा आरोपी शिवम और अजीत के कब्जे से एक-एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में सूरजपुर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब बरामद किए गए वाहनों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है कि इनमें से कितने वाहन दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वाहन चोरी और अन्य आपराधिक मामलों से जुड़े मुकदमे भी सामने आए हैं। इनमें थाना ईकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर में, थाना कविनगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद में तथा थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज है। सूरजपुर के मुकदमे में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत भी कार्रवाई की गई है।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 14 दोपहिया वाहन बरामद

रांची के सदर अस्पताल परिसर से बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार और 4 बाइक बरामद
रांची (एजेंसी)। Ranchi News: रांची के सदर अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों की गाड़ियां चोरी करने वाले एक गिरोह का रांची पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। लोअर बाजार थाना पुलिस और विशेष गश्ती दल की संयुक्त कार्रवाई में गिरोह के मुख्य सरगना सहित कुल सात शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही और स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अस्पताल परिसर में लगातार हो रही दोपहिया वाहनों की चोरी को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर एक विशेष रणनीति बनाई गई थी। इसके तहत सदर अस्पताल और आसपास के क्षेत्रों में टाइगर मोबाइल, पीसीआर और माइक यूनिट को विशेष निगरानी के लिए तैनात किया गया था।

इसी क्रम में 6 सितंबर को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति अस्पताल परिसर में बाइक चोरी की नीयत से रेकी कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की बाइक छिपाने के ठिकानों का खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में नामकुम निवासी इरफान अंसारी, बेड़ो निवासी मो. कैश आलम, मोसिन राय, इमरान आलम उर्फ भालो, मो. जफरुल्ला और सिसई (गुमला) निवासी सैफ अंसारी उर्फ राज शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ लोअर बाजार थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कांड संख्या 153/2026 दर्ज किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने साल 2021 के एक पुराने चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अप्राथमिकी अभियुक्त शाहिद राय को भी गिरफ्तार किया है।

इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने वाली विशेष छापेमारी टीम का नेतृत्व लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह कर रहे थे। टीम में पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार रजक, देवानंद कुमार यादव, दीपक किशोर तिवारी, सुधीर बाड़ा, रंजीत कुमार, सहायक अवर निरीक्षक अजय कुमार सिंह और थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

फरीदकोट में 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार
कोटकपूरा (सच कहूँ/अजय मनचंदा)। फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन बरामद कर ब्रेजा गाड़ी सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्री मुक्तसर साहिब जिले के गाँव हरीके कलां निवासी संदीप सिंह उर्फ सीपा, फरीदकोट जिले के गाँव खारा निवासी मनवीर सिंह उर्फ हनी, कोटकपूरा के अमन नगर निवासी प्रवेश और नानक नगरी निवासी वासु बिरला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों के तहत नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ फरीदकोट के इंचार्ज हाकम सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त और चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान पुलिस टीम जब कोटकपूरा-श्री मुक्तसर साहिब रोड पर गांव खारा स्थित बंद पड़े पेट्रोल पंप की खंडहर इमारत के पास पहुंची तो वहां एक ब्रेजा गाड़ी खड़ी दिखाई दी। गाड़ी के पास चार युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे थे। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर चारों युवक तुरंत ब्रेजा गाड़ी में सवार हो गए और गाड़ी स्टार्ट कर वहाँ से फरार होने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को रोक लिया। शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

स्पीकर संधवां ने पुलिस कार्रवाई की सराहना की

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने फरीदकोट पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि फरीदकोट सहित पूरे पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए सरकार और पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले कुछ समय के दौरान फरीदकोट पुलिस ने बड़े नशा तस्करों को गिरफ्तार कर नशों की सप्लाई लाइन तोड़ने में सफलता हासिल की है।

गोकशी की घटना नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने गोकशी की घटना को नाकाम करते हुए कस्बे के जहानपुरा मार्ग पर स्थित बेरी के बाग से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 315 बोर के अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, गोकशी के उपकरण, दो जिंदा गोवंश व घटना में प्रयुक्त दो कार बरामद हुई है। आरोपियों पर पुलिस टीम पर फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस ने दो आरोपियों के मौके से फरार होने का दावा किया है।

एसपी शामली नरेंद्र प्रताप के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं गोकशी की घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कैराना पुलिस के द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में कैराना पुलिस को रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि कस्बे के जहानपुरा मार्ग पर स्थित बेरी के बाग में कुछ लोग गोकशी की घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे है, जिस पर इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, परन्तु उन्होंने स्वयं को घिरता देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने स्वयं को बचाते हुए घेराबंदी करके 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि 02 आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के 02 अवैध तमंचे व 02 जिंदा कारतूस, गोकशी में प्रयुक्त होने वाली 02 छुरी, 01 कुल्हाड़ी, 01 लकड़ी का गुटका, 02 रस्सी व 01 तौलिया तथा 02 जिन्दा गोवंश एवं घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की वैगनआर व हुंडई ऑरा कार बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता तौसीफ निवासी कांधला रोड कस्बा कैराना, वसीम निवासी नाई वाली गली, मंदिर के पास काकानगर शामली, जीतू उर्फ जीत निवासी ग्राम रसूलपुर गुजरान व महराब निवासी ग्राम माल्हीपुर थाना कांधला बताए, जबकि अपने फरार साथियों के नाम शहजाद निवासी हाजीपुरा शामली व मोमीन निवासी ग्राम भोपुरा थाना दोघट जनपद बागपत बताए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया है। साथ ही, उनके फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

Kairana News: गोकशी की घटना नाकाम, चार आरोपी गिरफ्तार