Heroin - Sach Kahoon Hindi

6.39 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी काबू
टोहाना (सच कहूँ न्यूज़)। Tohana News: अपराध अनुसंधान शाखा टोहाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6.39 ग्राम हेरोइन बरामदगी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सूरज सिंह निवासी गीता कॉलोनी, टोहाना और विकास उर्फ विक्की निवासी राजपुरा भैण, जिला जींद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी रेलवे फ्लाईओवर के नीचे ज्योति पुंज गौशाला के पास मोटरसाइकिल पर हेरोइन लेकर खड़े हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों को काबू किया और तलाशी के दौरान सूरज सिंह के कब्जे से 6.39 ग्राम हेरोइन बरामद की। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे में ली गई। थाना शहर टोहाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

फरीदकोट में 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन सहित 4 तस्कर गिरफ्तार
कोटकपूरा (सच कहूँ/अजय मनचंदा)। फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन बरामद कर ब्रेजा गाड़ी सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्री मुक्तसर साहिब जिले के गाँव हरीके कलां निवासी संदीप सिंह उर्फ सीपा, फरीदकोट जिले के गाँव खारा निवासी मनवीर सिंह उर्फ हनी, कोटकपूरा के अमन नगर निवासी प्रवेश और नानक नगरी निवासी वासु बिरला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों के तहत नशों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत सीआईए स्टाफ फरीदकोट के इंचार्ज हाकम सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त और चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान पुलिस टीम जब कोटकपूरा-श्री मुक्तसर साहिब रोड पर गांव खारा स्थित बंद पड़े पेट्रोल पंप की खंडहर इमारत के पास पहुंची तो वहां एक ब्रेजा गाड़ी खड़ी दिखाई दी। गाड़ी के पास चार युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे थे। पुलिस टीम को अपनी ओर आता देखकर चारों युवक तुरंत ब्रेजा गाड़ी में सवार हो गए और गाड़ी स्टार्ट कर वहाँ से फरार होने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को रोक लिया। शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

स्पीकर संधवां ने पुलिस कार्रवाई की सराहना की

पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने फरीदकोट पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि फरीदकोट सहित पूरे पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए सरकार और पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले कुछ समय के दौरान फरीदकोट पुलिस ने बड़े नशा तस्करों को गिरफ्तार कर नशों की सप्लाई लाइन तोड़ने में सफलता हासिल की है।

चुनरी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, नाढोड़ी से हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, फतेहाबाद इकाई ने गांव नाढोड़ी में कार्रवाई करते हुए 5.71 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरमीत पत्नी नानक राय निवासी नाढोड़ी के रूप में हुई है।

राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो इकाई प्रभारी उपनिरीक्षक तरसेम सिंह के अनुसार टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरमीत घर से हेरोइन बेचने का काम करती है। सूचना के आधार पर टीम ने उसे काबू कर लिया। उप पुलिस अधीक्षक भूना नर सिंह की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। आरोपी की तलाशी ली तो उसकी चुनरी में से हेरोइन बरामद हुई। वजन करने पर इसकी मात्रा 5.71 ग्राम निकली।

पूछताछ में पति का नाम सामने आया

प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने पति नानक राय के साथ मिलकर हेरोइन की तस्करी करती है। पुलिस अब मामले में पति की भूमिका की जांच कर रही है। थाना भुना में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार महिला को आगामी कार्रवाई के लिए जांच में शामिल किया गया है। हरियाणा राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने कहा कि नशा तस्करी के नेटवर्क को खत्म करने के लिए आपूर्तिकर्ता से लेकर नशा बेचने वालों तक सभी के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Fatehabad News: हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, पति की भूमिका भी सामने आई

फिरोजपुर में 30 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद, बठिंडा में गैंगस्टर का साथी हथियार समेत गिरफ्तार
चंडीगढ़ (एजेंसी)। Chandigarh News: पंजाब पुलिस को सीमा पार नशा और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ दो बड़ी कामयाबी मिली हैं। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने फिरोजपुर से 30.672 किलो हेरोइन बरामद कर 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बठिंडा में विदेश में बैठे गैंगस्टर के एक साथी को अवैध पिस्तौल के साथ दबोचा है।

पंजाब पुलिस के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर जानकारी देते हुए बताया गया कि एएनटीएफ फिरोजपुर रेंज ने सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को पकड़ा गया और उनके पास से 30.672 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।

शुरुआती जांच में सामने आया कि यह खेप विदेश में बैठे एक बड़े ड्रग तस्कर ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार भेजी थी। इसे फिरोजपुर के अली के गांव इलाके में एक भारतीय तस्कर ने रिसीव किया था। उसका काम इस नशे को आगे ले जाना और राज्य के अलग-अलग हिस्सों में सप्लाई करना था।

पुलिस ने इस मामले में पीएस एएनटीएफ, एसएएस नगर में एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क के पीछे और आगे के कनेक्शनों की गहन जांच की जा रही है। सीमा पार बैठे हैंडलर्स और राज्य में सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए टीमें काम कर रही हैं।

पंजाब पुलिस ने कहा, "हम सीमा पार नशीले पदार्थों के नेटवर्क को खत्म करने, ड्रग सप्लाई चेन को तोड़ने और एक सुरक्षित व ड्रग-मुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

इससे पहले एक अन्य पोस्ट में पंजाब की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स एजीटीएफ ने बड़ी सफलता का दावा किया। फोर्स ने विदेश में बैठे गैंगस्टर नेटवर्क के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देसी निर्मित .32 बोर की अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

जांच में पता चला कि आरोपी ने विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के इशारे पर यह हथियार हासिल किया था। वह पंजाब में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं।

पुलिस ने थाना कोतवाली, बठिंडा में आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है ताकि गैंग के अन्य सदस्यों और हथियारों की सप्लाई चेन तक पहुंचा जा सके।

नाकाबंदी तोड़ पुलिसकर्मी पर चढ़ाई कार, पीछा कर दबोचे दो तस्कर; 12.13 ग्राम हेरोइन बरामद
फतेहाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Fatehabad News: जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत सीआईए फतेहाबाद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 12.13 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है, जबकि वारदात में प्रयुक्त होंडा सिटी कार भी जब्त कर ली गई। आरोपियों पर नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने का प्रयास करने और सरकारी पुलिस वाहन को टक्कर मारकर फरार होने का भी आरोप है।

सीआईए प्रभारी निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुनानकपुरा निवासी बबलू और वर्तमान में फतेहाबाद के खेमा खाती चौक निवासी सुल्तान उर्फ मुकेश मेंटल के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों होंडा सिटी कार में आ रहे हैं, जिसके बाद गांव माजरा के पास नाकाबंदी की गई। पुलिस के अनुसार, रुकने का इशारा करने पर चालक ने कार तेज गति से पुलिसकर्मी की ओर मोड़ दी। पुलिसकर्मी ने पीछे हटकर अपनी जान बचाई, जबकि आरोपी सरकारी वाहन को टक्कर मारते हुए भाग निकले। पुलिस टीम ने पीछा कर गांव माजरा बस अड्डे के निकट दोनों को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से 12.13 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर मामले की आगे जांच की जाएगी।

हेरोइन सहित महिला समेत दो नशा तस्कर गिरफ्तार
नरवाना (सच कहूँ/राहुल)। Narwana News: नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए 10.80 ग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप निवासी मसूदपुर, हाल निवासी जगदीश कॉलोनी, हांसी तथा नेहा निवासी चमेला कॉलोनी, नरवाना के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सीआईए टीम सहायक उपनिरीक्षक शमशेर सिंह के नेतृत्व में अनाज मंडी नरवाना के पास मौजूद थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि प्रदीप और नेहा मोटरसाइकिल पर मितासो स्कूल के नजदीक हेरोइन की सप्लाई करने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मितासो स्कूल के पास नाकाबंदी कर काबू कर लिया। पुलिस टीम ने तलाशी ली तो आरोपियों के कब्जे से 10.80 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना शहर नरवाना में मामला दर्ज किया गया है।

सांकेतिक फोटो

80 लाख रुपये की स्मैक व बाइक बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 361 ग्राम स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

डीआईजी सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में परिक्षेत्र के अंतर्गत मादक पदार्थों, नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान 'ऑपरेशन सवेरा: नशे के अंधकार से, जीवन के उजाले की ओर' संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को भूरा हलका प्रभारी एसआई सतीश कुमार ने गश्त के दौरान कैराना-भूरा राजबाहे की पटरी पर बंद पड़ी पटाखा फैक्ट्री के सामने से दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 361 ग्राम स्मैक व तस्करी में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद हुई है।

पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम व पता दानिश व सारिक उर्फ मुंसारिक निवासीगण ग्राम गोगवान बताए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा-8/21 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उनका चालान कर दिया है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई स्मैक की अनुमानित कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 80 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी दानिश के विरुद्ध पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी व चोरी के अभियोग पंजीकृत है।

सीमा पार ड्रग्स-हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
चंडीगढ़ (एजेंसी)। Chandigarh News: पंजाब पुलिस ने अमृतसर में सीमा पार से संचालित ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 5.557 किलोग्राम हेरोइन और दो पिस्तौल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में आरोपियों के विदेश में बैठे तस्करों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। मामले की जांच जारी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।

पंजाब पुलिस ने इस कार्रवाई की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की।

पोस्ट के अनुसार, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में हेरोइन और दो अवैध पिस्तौल बरामद हुए।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। उन्हें सीमा पार से ड्रग्स और हथियारों की खेप मिलती थी, जिसे वे आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका संचालन किस तरह किया जा रहा था।

इस मामले में अमृतसर के इस्लामाबाद और छेहरटा थानों में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके मोबाइल फोन, संपर्कों तथा अन्य सबूतों की भी जांच की जा रही है। इसके जरिए नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और तस्करी के पूरे गिरोह का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।

पंजाब पुलिस ने कहा है कि सीमा पार से होने वाली ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि राज्य में नशे और संगठित अपराध पर रोक लगाने के लिए ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

हेरोइन की तस्करी कर रहे दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने रोहतक से हेरोइन लाकर बेचने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि सीआईए स्टाफ-2 के सहायक उप निरीक्षक सुभाष चंद्र अपनी टीम के साथ गांव बामला में गश्त पर थे। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल पर कलानौर की ओर से मादक पदार्थ लेकर भिवानी आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने टी-पॉइंट फूलपुरा पर नाकाबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकवाया। तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के कब्जे से 6.93 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान स्थानीय हनुमान गेट निवासी कुलदीप उर्फ लाला तथा मनीष के रूप में हुई।

पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से बरामद हेरोइन तथा मोटरसाइकिल को कब्जे में ले लिया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया। रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मेहनत-मजदूरी का कार्य करते हैं तथा मादक पदार्थ को बेचने के उद्देश्य से रोहतक से खरीदकर लाए थे। रिमांड अवधि पूर्ण होने के बाद आज आरोपियों को पुन: माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।

Bhiwani News: पुलिस गिरफ्त में हैरोईन तस्करी के आरोपी।

मिजोरम में 4.75 करोड़ की हेरोइन बरामद, ड्रग्स तस्करी में शामिल तीन महिलाएं गिरफ्तार
आइजोल (एजेंसी)। Aizawl News: म्यांमार से ड्रग्स की तस्करी के काम में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। सुरक्षा बलों ने मिजोरम में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया और उनके पास से 4.75 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की।

रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि उत्तरी मिजोरम के सैतुअल जिले के केइफांग इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी के बारे में पक्की खुफिया जानकारी मिलने पर असम राइफल्स के जवानों ने मिजोरम पुलिस के साथ मिलकर केइफांग में एक संयुक्त चेकपोस्ट बनाया।

इस ऑपरेशन के दौरान, संयुक्त टीम ने तीन महिलाओं को पकड़ा और 634 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत अवैध बाजार में 4.755 करोड़ रुपए आंकी गई है।

बरामद नशीले पदार्थों और गिरफ्तार की गई तीनों महिलाओं को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए सैतुअल जिले में मिजोरम पुलिस को सौंप दिया गया।

सैतुअल जिले की सीमा मणिपुर के साथ अंतर-राज्यीय सीमा और म्यांमार के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगती है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह जब्ती ड्रग्स की तस्करी से निपटने और मिजोरम के लोगों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए असम राइफल्स की मजबूत प्रतिबद्धता को फिर से साबित करती है।

अधिकारियों ने कहा कि मिजोरम में महिलाएं धीरे-धीरे म्यांमार से नशीले पदार्थों की तस्करी और उन्हें देश के अन्य राज्यों में पहुंचाने के काम में शामिल हो रही हैं।

इससे पहले इस महीने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ एक बड़े अभियान में मिजोरम पुलिस ने सीमावर्ती चम्फाई जिले में एक ही दिन में चलाए गए छह अलग-अलग ऑपरेशनों में आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया और 70 लाख रुपए से ज्‍यादा कीमत की हेरोइन जब्त की।

ड्रग्स तस्करी में शामिल ये आठ महिलाएं 19 से 53 साल की थीं और मिजोरम के अलग-अलग जिलों की रहने वाली थीं।

मिजोरम पुलिस ने कहा था कि ये सभी जब्तियां नियमित चेकिंग ऑपरेशन के दौरान की गईं, जो भारत-म्यांमार सीमा मार्ग पर ड्रग्स तस्करी को रोकने के चल रहे प्रयासों का हिस्सा थे। ड्रग्स तस्करी की गतिविधियों में शामिल होने के कारण अतीत में भी कई महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

म्यांमार का चिन राज्य लंबे समय से नशीले पदार्थों, दुर्लभ वन्यजीवों, विस्फोटकों और अन्य प्रतिबंधित सामानों की भारत में तस्करी के लिए एक मुख्य रास्ता माना जाता रहा है। ये सामान मिजोरम के छह सीमावर्ती जिलों चम्फाई, सियाहा, लॉंग्टलाई, ह्नाहथियाल, सैतुअल और सेरछिप के जरिए भारत लाए जाते हैं। इन छह जिलों की म्यांमार के साथ 510 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है, जो पहाड़ी है और इस पर कोई बाड़ नहीं लगी है। इस वजह से यह इलाका सीमा-पार तस्करी और अवैध सामान की आवाजाही के लिहाज से काफी संवेदनशील है।

सुरक्षा एजेंसियां ​​कई बार इस बात पर चिंता जता चुकी हैं कि अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह इस खुली सीमा का इस्तेमाल करते हैं। इस इलाके में कानून लागू करने वाली एजेंसियों के सामने नशीले पदार्थों की तस्करी रोकना सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है।

8 किलो 499 ग्राम हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां बरामद, 6 गिरफ्तार
फिरोजपुर (सच कहूँ/जगदीप सिंह)। Firozpur News: ‘युद्ध नशों के विरूद्ध’ और ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत फिरोजपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 5 किलो 775 ग्राम हेरोइन, 1,33,640 प्रतिबंधित गोलियां/कैप्सूल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर भूपेन्द्र सिंह सिद्धू ने बताया कि जिले में नशों के खात्मे, नशा तस्करों, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे इन अभियानों के तहत सीआईए जीरा की टीम को बड़ी सफलता मिली।

एएसआई अंग्रेज सिंह, सीआईए स्टाफ फिरोजपुर की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान टोल प्लाजा, आरिफ के (फिरोजपुर-मक्खू रोड) के पास पहुंची, जहाँ मुखबिर खास की सूचना पर मनजिन्द्र सिंह पुत्र कुलबीर सिंह निवासी लक्खा भेडिया और जगजीत सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी वार्ड नंबर 09 मल्लांवाला को अनाज मंडी बस्ती वकीलां वाली के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान इनके पास से 5 किलो 775 ग्राम हेरोइन, 4 मोबाइल फोन और 1 स्विफ्ट कार बरामद हुई। इस संबंध में थाना आरिफ के में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इसी अभियान के तहत एसआई दीपक, थाना ममदोट की टीम को भी बड़ी सफलता मिली। गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर गुरदेव सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी ममदोट उताड़ को उसके मेडिकल हाल में नशीली/प्रतिबंधित गोलियां और कैप्सूल बेचते हुए पकड़ा गया। ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में की गई कार्रवाई में मेडिकल हाल से 1,33,640 प्रतिबंधित गोलियां/कैप्सूल, 36,600 रुपये नकद और 39 जिंदा कारतूस (केएफ 7.65) बरामद हुए। बताया जा रहा है कि उक्त मेडिकल स्टोर का लाइसेंस पहले भी रद्द हो चुका था और आरोपी किसी अन्य के लाइसेंस पर स्टोर चला रहा था।

एएनटीएफ और बीएसएफ द्वारा विभिन्न मामलों में 2 किलो 724 ग्राम हेरोइन बरामद

5 किलो 775 ग्राम हेरोइन की बरामदगी के अलावा एएनटीएफ फिरोजपुर रेंज द्वारा बीएसएफ के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान विभिन्न कार्रवाइयों में कुल 1 किलो 904 ग्राम हेरोइन बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। इस दौरान युगराज सिंह पुत्र निर्मल सिंह, निवासी पछाड़ियां, फिरोजपुर से 1 किलो 404 ग्राम हेरोइन तथा नवप्रीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह और बलजिन्द्र सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह, निवासी अटारी, अमृतसर से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

इसके अलावा 50 बटालियन बीएसएफ के जवानों द्वारा गांव छोटा बहादर के के खेतों से दो पैकेटों में कुल 820 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। ये खेपें पाकिस्तान से आई हुई बताई जा रही हैं।फिलहाल आरोपियों के पिछले और आगे के संबंधों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि इन मामलों में मुख्य सप्लायरों और वित्तीय मददगारों का पता लगाकर पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ लेकर जा रहे दो आरोपी गिरफ्तार
भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी के सिटी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ हेरोइन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जैन चौक चौकी के उप निरीक्षक धर्मबीर अपनी टीम के साथ हनुमान गेट क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ लेकर आने वाले हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा पीपली वाली जोहड़ी के पास पहुंचकर चैकिंग अभियान शुरू किया गया। चैकिंग के दौरान सूचना के आधार पर बताई गई मोटरसाइकिल दिखाई दी, जिसे रुकवाकर जांच की गई।

जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्तियों के कब्जे से मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पीपली वाली जोहड़ी निवासी पंकज तथा आरजू के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से 6.6 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया था। रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उक्त मादक पदार्थ बेचने के लिए जिला रोहतक से खरीदकर लाए थे। रिमांड अवधि पूर्ण होने के बाद दोनों आरोपियों को पुन: न्यायालय में पेश किया गया, जहां उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।

Bhiwani News: पुलिस गिरफ्त में मादक पदार्थ लेकर जाने के मामले के आरोपी।