Diamond trader Neerav Modi - Sach Kahoon Hindi

विदेश में भी लोगों को करोड़ों में बेची नकली हीरे की अंगूठियां
हीरा कारोबारी नीरव मोदी विदेश में भी लोगों को चूना लगा रहे हैं | Diamond trader Neerav Modi

नई दिल्ली(एजेंसी)। पंजाब नेशनल बैंक में करीब 14 हजार करोड़ रुपए का घोटाला करने वाले मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Diamond trader Neerav Modi) विदेश में भी लोगों को चूना लगा रहे हैं। हाल ही में ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें नीरव मोदी ने कैनेडियन मूल के एक व्यक्ति को नकली हीरे की अंगूठियों बेची। जानकारी के मुताबिक कैनेडियन मूल के 36 वर्षीय पॉल अल्फॉन्सो ने नीरव मोदी पर आरोप लगाया है कि नीरव ने उनको नकली हीरे की अंगूठियां बेची। पॉल ने ये अंगूठियां अपनी मंगेतर के लिए खरीदी थीं।

एक रिपोर्ट के अनुसार पॉल का कहना है कि वह कई बार नीरव मोदी से मिले थे और उनकी मुलाकातें दोस्ती में बदल गईं। इस दौरान नीरव ने उनको अपने बारे में सब कुछ बताया, जिसके कारण पॉल, नीरव पर भरोसा करने लगे। जब पॉल को पता चला कि नीरव एक हीरा कारोबारी हैं तो उन्होंने उनको अपनी मंगेतर के लिए बेहतरीन अंगूठी बनाने के बारे में बात की। पॉल ने बताया कि उन्हें नीरव के बैंक घोटाले में शामिल होने की जानकारी नहीं थी।

20 हजार डॉलर में खरीदी अंगूठी

इसके बाद नीरव ने पॉल को अपने झांसे में ले लिया और कहा कि उनके यहां बनने वाली अंगूठियां दुनिया की सबसे बेशकीमती अंगूठियों में शामिल हैं। नीरव ने पॉल को अंगूठियों के असली होने का सर्टिफिकेट देने की बात भी कही। पॉल के मुताबिक, उन्होंने जो पहली अंगूठी खरीदी वो 3.2 कैरेट की थी और उसकी कीमत करीब एक लाख बीस हजार डॉलर थी। इसके बाद नीरव ने उन्हें एक और 2.5 कैरेट की अंगूठी खरीदने की पेशकश की, जिसकी कीमत 80 हजार डॉलर थी।

ऐसे उठा सच्चाई से पर्दा

अगस्त में अल्फांसो की मंगेतर ने अंगूठियों की प्रमाणिकता की जांच कराई तो पता चला कि दोनों में नकली स्टोन लगे हैं। यह सुनकर अल्फांसो को यकीन नहीं हुआ। उसके बाद उन्हें नीरव मोदी की दिवालिया कपंनियों और लोन डिफॉल्ट करने की सूचना मिली। इसके बाद पॉल ने नीरव की शिकायत न्यूयार्क पुलिस से की। साथ ही उन्होंने नीरव मोदी के खिलाफ कैलीफोर्निया की अदालत में 4.2 लाख डॉलर का मुकदमा भी दायर किया है, जिसकी सुनवाई अगले साल 11 जनवरी को होगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।