India for Humanity - Sach Kahoon Hindi

विदेश मंत्रालय ने शुरू की इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी पहल
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस पहल का शुभारंभ किया | India for Humanity

नयी दिल्ली (एजेंसी) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष में विदेश मंत्रालय ने आज इंडिया फॉर ह्यूमेनिटी (India for Humanity) पहल का शुभांरभ किया जिसके तहत एक साल के दौरान विश्व के 12 से अधिक देशों में करीब छह से सात हजार दिव्यांगों को विश्व प्रसिद्ध जयपुर कृत्रिम पैर प्रदान किये जाएंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां विदेश मंत्रालय में एक कार्यक्रम में जयपुर की मशहूर धर्मार्थ संस्था श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के साथ संयुक्त रूप से इस पहल का शुभारंभ किया।

इस मौके पर संस्था के संस्थापक पद्म भूषण डी. आर. मेहता, राजदूत सतीश मेहता, विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) टी आर तिरुमूर्ति तथा बड़ी संख्या में विदेशी राजदूत उपस्थित थे। श्रीमती स्वराज ने अपने उद्बबोधन में कहा कि विदेश नीति का अर्थ देशों के बीच बेहतर रिश्ते कायम करना ही नहीं होता है बल्कि हमारे पास जो है उसे साझा करना भी होता है।

यह पहल अन्य देशों के लोगों तक पहुंचने और उनके जीवन में बदलाव लाने के लिए है। यह दुनिया भर के लोगों के सशक्तीकरण और उनकी समस्याओं के समाधान खोजने के लिए एक साथ आगे आने की पहल है। उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि दुनिया की हर पहल, हर नीति, हर कदम के पीछे आखिर में एक मनुष्य होता है जिसे उसका लाभ मिलता है और मिलना चाहिए। विदेश मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने भारतीय विदेश नीति में लोगों में व्यक्तिगत स्नेह एवं ख़्याल की भावना को समाहित करने का प्रयास किया है और देश एवं विदेश दोनों में सभी पक्षों तक इसी के सहारे पहुंच कायम की विशेष रूप से जो लोग कठिनाई में हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।