Ministry of External Affairs - Sach Kahoon Hindi

जंग का आठवां दिन: यूक्रेन में भारतीयों को बंधक बनाने की कोई रिपोर्ट नहीं: विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली (एजेंसी)। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि उसे यूक्रेन में भारतीय छात्रों को बंधक बनाये जाने संबंधी कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘यूक्रेन में हमारा दूतावास वहां रहने वाले भारतीयों के लगातार संपर्क में है। यूक्रेन की सरकार के सहयोग से कल अधिकांश छात्र खारकिव से निकल गये हैं। हमें किसी को बंधक बनाये जाने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। हमने यूक्रेन की सरकार से खारकिव एवं आसपास के क्षेत्रों से हमारे छात्रों को निकाल कर पश्चिमी भाग में ले जाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का अनुरोध किया है।

प्रवक्ता ने कहा कि हम रूस, रोमानिया, पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया एवं मोल्दोवा सहित इस क्षेत्र के विभिन्न देशों से समन्वय एवं सहयोग से काम कर रहे हैं। गत दिनों में बहुत बड़ी संख्या में भारतीय लोगों को निकाल लिया गया है। बागची ने कहा कि हम यूक्रेन सरकार द्वारा की गई मदद की सराहना करते हैं। हम यूक्रेन के पश्चिमी पड़ोसी देशों को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने यूक्रेन से निकाले गए भारतीय छात्रों को स्वदेश लौटने के लिए विमान में सवार होने तक आश्रय दिया।

यूक्रेन: बुखारेस्ट से मुंबई पहुंचे भारतीय

यूक्रेन में फंसे भारतीयों का तीसरा दल गुरुवार को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट आईएक्स 1202 से भारत पहुंचे नागरिकों का स्वागत केंद्रीय रेल राज्य मंत्री राव साहेब दानवे ने किया। यात्रियों को आगे की यात्रा में सहायता के लिए भारतीय रेलवे ने हवाई अड्डे के टी-2 पर एक हेल्प डेस्क और एक विशेष आरक्षण काउंटर स्थापित किया है। लगभग 17,000 भारतीय युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे हुए थे जिनमें से लगभग 4,000-5,000 को वापस लाया गया है। भारत सरकार ने नागरिकों को वापस लाने के लिए आॅपरेशन गंगा शुरू किया है।

ऑपरेशन गंगा: भारतीय वायु सेना ने संभाला मोर्चा

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के तीन सी-17 विमान बुधवार रात से गुरुवार सुबह के बीच यूक्रेन में फंसे 600 से अधिक भारतीयों को लेकर गाजियाबाद के हिंडन वायुसेना स्टेशन पहुंचे। आईएएफ का पहला सी-17 विमान रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से 200 यात्रियों को लेकर बीती देर रात करीब 1:30 बजे यहां पहुंचा। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भारतीय वायुसेना स्टेशन पर पहुंचे लोगों की स्वयं अगवानी की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह भारतीय वायु सेना के चालक दल और पायलटों की चौबीसों घंटे सेवा और भारतीय नागरिकों को सुरक्षित घर वापस लाने में सरकार के प्रयासों के समर्थन के लिए बहुत आभारी हैं।

दूसरा सी-17 विमान बुडापेस्ट से 220 भारतीयों को लेकर तड़के करीब 5:40 बजे वायुसेना स्टेशन पहुंचा। वहीं, तीसरा सी-17 विमान पोलैंड के रेजॉफ से 208 भारतीय नागरिकों को लेकर सुबह सात बजे हिंडन पहुंचा। भट्ट ने स्वदेश लौटे लोगों की अगवानी की और उनसे बातचीत की। उन्होंने सभी भारतीयों को युद्धग्रस्त यूक्रेन से स्वदेश वापस लाए जाने तक प्रयासों को जारी रखने के सरकार के संकल्प की जानकारी दी। वायुसेना के वाइस चीफ एयर मार्शल संदीप सिंह ने बुधवार को बताया कि आईएएफ यूक्रेन से चौबीसों घंटे निकासी अभियान चलाएगा। आॅपरेशन गंगा की स्थिति पर जानकारी देते हुए, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार देर रात कहा कि हंगरी, रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड से बुधवार को नौ उड़ानें भरी गईं तथा छह और विमानों के जल्द ही रवाना होने की उम्मीद है। उन्होंने ट्वीट किया,’कुल मिलाकर तीन हजार से अधिक भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया है।”

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कंधार में भारतीय महावाणिज्य दूतावास बंद नहीं हुआ: विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। सरकार ने रविवार को उन खबरों का खंडन किया, जिनमें कहा गया है कि अफगानिस्तान में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के कारण कंधार में भारतीय महावाणिज्य दूतावास बंद कर दिया गया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया के सवालों के जवाब में स्पष्ट किया कि अफगानिस्तान में सरकारी सुरक्षा बलों और तालिबान के बीच भीषण हिंसा के बीच कंधार स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में तैनात भारतीय कर्मचारियों को अस्थायी रूप से वापस बुलाया गया है तथा स्थानीय कर्मचारियों के माध्यम से मिशन काम कर रहा है।

बागची ने कहा, “भारत अफगानिस्तान में तेजी से बदल रही सुरक्षा स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है। हमारे कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। कंधार में भारतीय महावाणिज्य दूतावास को बंद नहीं किया गया है। हालांकि कंधार शहर के पास भीषण संघर्ष के कारण भारत के कर्मचारियों को फिलहाल वापस बुला लिया गया है। “

वीसा और कौंसुलर सेवाएं काबुल स्थित दूतावास के जरिए दी जा रही हैं

उन्होंने कहा,” मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि यह पूरी तरह से अस्थायी कदम है जो हालात में स्थिरता आने तक के लिए है। भारतीय मिशन स्थानीय कर्मचारियों के माध्यम से संचालित हो रहा है। वीसा और कौंसुलर सेवाएं काबुल स्थित दूतावास के जरिए दी जा रही हैं। ” प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान का अहम साझीदार होने के नाते भारत एक शांतिपूर्ण, संप्रभु और लोकतांत्रिक अफगानिस्तान के लिए प्रतिबद्ध है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, link din , YouTube  पर फॉलो करें।

अनुराग श्रीवास्तव बने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। भारतीय विदेश सेवा के 1999 बैच के अधिकारी श्रीवास्तव ने रवीश कुमार का स्थान ग्रहण किया है जिन्हें आॅस्ट्रिया में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘भारत के विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता के तौर पर प्रभार संभालकर सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

श्रीवास्तव इससे पहले इथियोपिया में भारत के राजदूत के तौर पर पदस्थ थे और उन्होंने अफ्रीकी संघ में भी राजदूत का दायित्व संभाला था। वह जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी मिशन में काम कर चुके हैं जहां वह मानवाधिकारों, शरणार्थियों के मुद्दों और व्यापार नीति से संबंधित मामलों को देखते थे। भारतीय विदेश सेवा के 1995 बैच के अधिकारी रवीश कुमार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बनने के पहले जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में महावाणिज्य दूत के रूप में भी तैनात रहे।

विदेश मंत्रालय ने शुरू की इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी पहल
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस पहल का शुभारंभ किया | India for Humanity

नयी दिल्ली (एजेंसी) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष में विदेश मंत्रालय ने आज इंडिया फॉर ह्यूमेनिटी (India for Humanity) पहल का शुभांरभ किया जिसके तहत एक साल के दौरान विश्व के 12 से अधिक देशों में करीब छह से सात हजार दिव्यांगों को विश्व प्रसिद्ध जयपुर कृत्रिम पैर प्रदान किये जाएंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां विदेश मंत्रालय में एक कार्यक्रम में जयपुर की मशहूर धर्मार्थ संस्था श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के साथ संयुक्त रूप से इस पहल का शुभारंभ किया।

इस मौके पर संस्था के संस्थापक पद्म भूषण डी. आर. मेहता, राजदूत सतीश मेहता, विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) टी आर तिरुमूर्ति तथा बड़ी संख्या में विदेशी राजदूत उपस्थित थे। श्रीमती स्वराज ने अपने उद्बबोधन में कहा कि विदेश नीति का अर्थ देशों के बीच बेहतर रिश्ते कायम करना ही नहीं होता है बल्कि हमारे पास जो है उसे साझा करना भी होता है।

यह पहल अन्य देशों के लोगों तक पहुंचने और उनके जीवन में बदलाव लाने के लिए है। यह दुनिया भर के लोगों के सशक्तीकरण और उनकी समस्याओं के समाधान खोजने के लिए एक साथ आगे आने की पहल है। उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि दुनिया की हर पहल, हर नीति, हर कदम के पीछे आखिर में एक मनुष्य होता है जिसे उसका लाभ मिलता है और मिलना चाहिए। विदेश मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने भारतीय विदेश नीति में लोगों में व्यक्तिगत स्नेह एवं ख़्याल की भावना को समाहित करने का प्रयास किया है और देश एवं विदेश दोनों में सभी पक्षों तक इसी के सहारे पहुंच कायम की विशेष रूप से जो लोग कठिनाई में हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।