Shanghai Masters Tennis Tournament - Sach Kahoon Hindi

शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट
फेडरर ने किर्गियोस को दी नसीहत | Shanghai Masters Tennis Tournament

शंघाई (एजेंसी)। ग्रैंड स्लेम बादशाह स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने टेनिस के ‘बैड ब्वाय’ के रुप में बदनाम हो गए आस्ट्रेलिया के निक किर्गियोस को शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट Shanghai Masters Tennis Tournament दौरान चेयर अंपायर के साथ बहस करने पर खेल के सिद्धांतों का पालन करने की मंगलवार को नसीहत दी। 23 वर्षीय किर्गियोस ने पुरुष एकल के पहले राउंड मैच के दौरान चेयर अंपायर से बहस की थी।

अमेरिकी क्वालीफायर ब्रैडली क्लान ने 38वीं रैंक आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को 4-6, 6-4, 6-3 से शिकस्त दी। शंघाई मास्टर्स में यह तीसरी बार है जब किर्गियोस को शुरुआती राउंड में हारकर बाहर होना पड़ा है। मैच के दौरान ‘बार्डरलाइन’ को लेकर किर्गियोस ने चेयर अंपायर के फैसले पर सवाल करते हुए उनसे बहस की थी।

कोर्ट पर अपने खराब व्यवहार को लेकर हमेशा ही सुर्खियों में रहने वाले किर्गियोस को लेकर फेडरर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी में प्रतिभा है लेकिन उनके लिए यह तभी कारगर होगी जब वह खेल भावना का पालन करेंगे। 37 वर्षीय अनुभवी खिलाड़ी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह किर्गियोस पर निर्भर करता है कि वह कहां जाना चाहते हैं। मुझे लगता है कि वह खुद ही अपनी प्रतिभा को नहीं जानते हैं। लेकिन वह अपने खेल के सिद्धांतों को जानकर ही आगे बढ़ सकते हैं।

किर्गियोस का शंघाई मास्टर्स में काफी खराब अनुभव रहा है। गत वर्ष पहले राउंड के मैच के बीच में कोर्ट से चले जाने पर उनपर जुर्माना लगाया गया था जबकि 2016 में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। फेडरर ने कहा, ‘बड़े टूर्नामेंटों में खेलना और इस तरह से हरकतें करना उनके लिए ठीक नहीं है। आपको सफल होने के लिए अपने व्यवहार में भी सुधार करने की जरुरत है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।