Youth Olympics - Sach Kahoon Hindi

महिला-पुरुष हॉकी टीमों को यूथ ओलंपिक में रजत
ब्यूनस आयर्स (एजेंसी)।

भारतीय अंडर-18 महिला और पुरुष हॉकी टीमों को तीसरे यूथ ओलंपिक खेलों के फाइनल में अर्जेंटीना और मलेशिया के हाथों पराजय झेलने के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। यूथ ओलंपिक में हॉकी की फाइव ए साइड प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम को अर्जेंटीना के हाथों 1-3 से शिकस्त मिली जबकि पुरुष टीम को मलेशिया ने 2-4 से हराया। महिला टीम ने अपने मैच में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन अंतत: उसे मेजबान टीम से हार झेलनी पड़ी। भारत के लिए एकमात्र गोल मुमताज़ खान ने किया और पहले ही मिनट में टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। लेकिन फिर भारतीय टीम विपक्षी टीम के डिफेंस को भेद नही सकीं। पार्क पोलिडेपोर्टिवो रोका स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने अपनी बेहतरीन लय दिखाते हुए मैच के 49वें सेकंड में ही मुमताज़ के गोल से 1-0 की बढ़त बना ली। लेकिन अर्जेंटीना के लिए गियानेला पालेट ने सातवें, सोफिया रामोला ने नौवें और ब्रिसा ब्रुगेसेर ने 12वें मिनट में गोल कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

भारत ने पहले क्वार्टर में फारवर्ड मुमताज़ के गोल से अहम बढ़त हासिल की। लेकिन विपक्षी टीम ने सातवें ही मिनट में पालेट की मदद से बराबरी का गोल हासिल कर लिया। इसके दो मिनट बाद सोफिया के गोल से अर्जेंटीना ने 2-1 की बढ़त बना ली। दूसरे हॉफ में फिर अधिकतर समय अर्जेंटीना ने गेंद को अपने कब्जे में रखा और भारतीय खेमा कोई मौके नहीं बना सका। अर्जेंटीना की मिडफील्डर ब्रिसा ने फिर 12वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-1 पहुंचा दिया। मेजबान टीम का डिफेंस काफी मजबूत रहा और भारतीय खिलाड़ी संघर्ष करती दिखीं। वहीं घरेलू टीम को अच्छा समर्थन भी मिला और ऐतिहासिक स्वर्ण अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर युवा ओलंपिक में भारतीय महिला और हॉकी टीमों ने भी रजत पदक के साथ इतिहास रच दिया है। युवा ओलंपिक में भारत ने पहली बार हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था और पहले ही प्रयास में उसकी दोनों टीमों ने फाइनल में जगह बनाई और रजत पदक अपने नाम किए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

यूथ ओलंपिक में जेरेमी ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण
जेरेमी ने इन खेलों में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक हासिल किया है | Youth Olympics

ब्यूनस आयर्स (एजेंसी)। भारोेत्तोलक 15 वर्षीय जेरेमी लालरिंनुंगा ने यहां चल रहे यूथ ओलंपिक (Youth Olympics) में मंगलवार को पुरुषों के 62 किग्रा भार वर्ग में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया। पूर्वाेत्तर के एज़ल के रहने वाले जेरेमी ने इन खेलों में देश के लिए पहला स्वर्ण पदक हासिल किया है। वह इससे पहले विश्व यूथ खेलों में भी रजत पदक जीत चुके हैं। उन्होंने अर्जेंटीना की राजधानी में पुरुषों की 62 किग्रा भारोत्तलन स्पर्धा में कुल 274 किग्रा भार उठाया और स्वर्ण जीता।

तुर्की के टोपास कानेर ने 263 किग्रा वजन उठाकर रजत जबकि कोलंबिया के विलार एस्तिवेन ने 260 किग्रा भार उठाकर कांस्य अपने नाम किया। मिजोरम के युवा एथलीट ने इस वर्ष एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक भी अपने नाम किए थे जबकि दो राष्ट्रीय रिकार्ड भी तोड़े। जेरेमी के इस पहले युवा ओलंपिक स्वर्ण के साथ भारत का भी इन खेलों में यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने इन खेलों में अब तक चार पदक जीत लिए हैं। तुषार माने और मेहुली घोष ने 10 मीटर राइफल स्पर्धा में रजत पदक और जूडो की 44 किग्रा स्पर्धा में थंगजम तबाबी देवी ने पदक जीता था। भारत ने इससे पहले यूथ ओलंपिक 2014 के संस्करण में भारत ने एक रजत और एक कांस्य के रुप में केवल दो पदक ही जीते थे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।